/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, September 8, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - - शिक्षक बनने को 705 ने लगाए फर्जी अंकपत्र लखनऊ, इलाहाबाद में लटकी प्रक्रिया

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
शिक्षक बनने को 705 ने लगाए फर्जी अंकपत्र

लखनऊ, इलाहाबाद में लटकी प्रक्रिया

तीन मंडलों में एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल अटकी है। लखनऊ मंडल में शिक्षकों के 741 पद हैं, इलाहाबाद में 338 और बस्ती मंडल में पुरुष महिला के 274 पदों पर नियुक्ति की जानी है। यहां अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। हालांकि इलाहाबाद मंडल में 16 सितंबर से काउंसिलिंग शुरू हो रही है। आजमगढ़ मंडल में अब तक महिला के 235 पदों पर एक भी नियुक्ति नहीं हो पाई है तो गोरखपुर मंडल में पुरुष के 147 पदों पर एक भी नियुक्ति नहीं हो सकी है।

इलाहाबाद
शिक्षक बनने के लिए फर्जी अंकपत्र एवं अन्य प्रमाणपत्रों का सहारा लिया गया है। प्रदेश भर में अब तक 705 ऐसे फर्जी दावेदार पकड़े जा चुके हैं। अभी केवल 2917 नियुक्तियां हुईं हैं उनमें से ही एक चौथाई दावेदार फर्जी मिले हैं। आगे करीब 3728 पदों पर और नियुक्तियां होनी हैं, ऐसे में शिक्षा महकमे के अफसरों को पूरी पड़ताल करने के बाद ही नियुक्ति पत्र देने का निर्देश दिया गया है।
प्रदेश भर के राजकीय हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कालेजों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्तियां चल रही हैं। वर्ष 2014 में पुरुष/महिला संवर्ग में क्रमश: 3964 एवं 2681 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। सारी नियुक्तियां मंडल स्तर पर ही चल रही हैं। सभी 18 मंडलों में 6645 पदों की भर्ती के सापेक्ष अब तक 2917 को नियुक्ति दी गई है। इनमें 1216 पुरुष एवं 1701 महिला शिक्षक हैं। इन नियुक्तियों में बड़े पैमाने में गड़बड़ी करने की तैयारी थी, पर समय रहते जालसाज पकड़े गए।
अफसरों की मानें तो सूबे भर में 705 लोगों ने फर्जी अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र के सहारे शिक्षक बनने का प्रयास किया था, जो जांच में पकड़े गए। इसमें कला विषय में 490 एवं शारीरिक शिक्षा में 215 आवेदन हुए थे। सभी का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। अभी 3728 पदों पर और नियुक्तियां की जानी हैं। ऐसे में खास सतर्कता बरतने को कहा गया है। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक उत्तर प्रदेश डा. रमेश ने बताया कि सभी मंडलों को निर्देश दिए गए हैं कि पूरी सावधानी के साथ नियुक्ति करें और प्रमाणपत्रों की गहनता से जांच होनी चाहिए, ताकि कोई गलत तरीके से नियुक्ति न पा सकें।
15 मंडलों में 2917 शिक्षकों की नियुक्ति में ही हुए बड़े खेल
मंडल कुल पद नियुक्ति
मेरठ 359 103
कानपुर 385 125
आगरा 397 133
वाराणसी 557 325
बरेली 265 224
फैजाबाद 475 337
मुरादाबाद 286 237
चित्रकूट 352 266
सहारनपुर 212 188
आजमगढ़ 340 88
झांसी 245 176
देवीपाटन 309 261
गोरखपुर 294 69
अलीगढ़ 228 131
मिर्जापुर 582 254
कुल 6645 2917

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET