/* remove this */

Friday, October 17, 2014

29334 JRT Teacher Recruitment : Kaee Vishya Vaale Bahar / Diffrent Discipline Subject Candidates are Out From recruitment

29334 JRT Teacher Recruitment : Kaee Vishya Vaale Bahar / Diffrent Discipline Subject Candidates are Out From recruitment

UPTET 29334 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news |  29334  Teacher Recruitment Uptet Latest News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Breaking News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet |  29334  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi |  29334  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling |

29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment, Upper Primary Teacher Recruitment UP , 29334 junior teacher vacancy in up latest news, , UPTET SARKARI NAUKRI NEWS ,  SARKARI NAUKRI
|
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/

Read more...

UPTET 72825 29334 Teacher Recruitment :शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में नहीं जमा होंगे मूल प्रमाण पत्र

UPTET 72825 29334 Teacher Recruitment :शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में नहीं जमा होंगे मूल प्रमाण पत्र

Big News : Sirf Attested Copy se JRT Va PRT Mein Counseling Karayee Jaa Sakegee

UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling |

पालीटेक्निक कॉलेजों में होगी 1746 शिक्षकों की भर्ती

पालीटेक्निक कॉलेजों में होगी 1746 शिक्षकों की भर्ती

झांसी (ब्यूरो)। प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा कि प्रदेश के पालीटेक्निक कॉलेजों में शिक्षकों की कमी पूरी करने के लिए जल्द ही 1746 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए अक्तूबर माह में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। प्रदेश के ऐसे मंडल जहां सरकारी इंजीनियरिंग कॉॅलेज नहीं हैं, वहां नए कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश के 35 जनपदों में पालीटेक्निक कालेज खोले जाएंगे। यह जानकारी उन्होंने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने झांसी, फैजाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, कौशांबी, बनारस, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़ समेत 35 जनपदों में कॉलेज खोलने की योजना तैयार की है। जनपद वार पालीटेक्निक प्रधानाचार्यों से सूची मांगी गई है। वहीं वर्ष 2015-16 में जिन मंडलों में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं हैं, वहां कॉलेज खोले जाएंगे। कॉलेज खोलने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा खाका खींचा जा चुका है। जल्द ही जिलाधिकारियों द्वारा उक्त कॉॅलेजों के लिए जमीन चिह्नित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत पालीटेक्निक के छात्रों को व्यवहारिक जानकारी देने के लिए उन्हें कारखानों का भ्रमण कराया जाएगा। अक्सर छात्र-छात्राएं सैद्धांतिक जानकारी तो हासिल कर लेते हैं, लेकिन उन्हें प्रैक्टीकल की जानकारी नहीं होती है। इससे जॉब मिलने में कठिनाई होती है। इंटरव्यू के दौरान मनमाफिक सफलता नहीं मिल पाती है। ऐसे विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए यह योजना प्रदेश सरकार द्वारा तैयार की गई है

Read more...

UP Police Constable Recruitment : अब नवंबर में होगी सिपाही भर्ती की दौड़

UP Police Constable Recruitment : अब नवंबर में होगी सिपाही भर्ती की दौड़

लखनऊ। आरक्षी एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) अब नवंबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी। हुदहुद तूफान के अवरोध के चलते 13 से 17 अक्टूबर तक होने वाली यह परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी। अपर सचिव भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी किया है।

41610 सिपाहियों और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू है। कई केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों की परीक्षा हो चुकी है लेकिन मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते बहुतेरे अभ्यर्थियों की परीक्षा नहीं हो सकी। अब इसके लिए अपर सचिव ने नई तिथि घोषित की है। 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ और 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में 10 नवंबर को शेष बचे अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। बीसवीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में 11, 12,13 और 14 नवंबर को भी यह परीक्षा होगी। 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा, 23 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में 10 नवंबर को परीक्षा आयोजित है। 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में 11 नवंबर, पुलिस लाइंस इलाहाबाद में 10 नवंबर, पुलिस लाइंस बरेली में 10 नवंबर और होमगार्ड मुख्यालय जेल रोड लखनऊ में 10 नवंबर को परीक्षा आयोजित की गयी है।

News Sabhaar : Jagran Publish Date:Fri, 17 Oct 2014 12:45 AM (IST) | Updated Date:Fri, 17 Oct 2014 12:45 AM (IST)
Read more...

अधीनस्थ कृषि सेवा भर्ती को कोर्ट में चुनौती

अधीनस्थ कृषि सेवा भर्ती को कोर्ट में चुनौती
इलाहाबाद : लोकसेवा आयोग की एक और परीक्षा हाईकोर्ट की चौखट तक पहुंच गई है। इस बार अधीनस्थ कृषि सेवा के तय पदों में उलटफेर को लेकर याचिका दायर की गई है, क्योंकि साक्षात्कार शुरू होने के ऐन मौके पर आयोग ने सामान्य एवं एससी के पदों को काटकर ओबीसी में जोड़ दिया है ऐसे में ओबीसी के पदों की संख्या घोषित पदों से करीब चार गुना हो गई है। 20 अक्टूबर 2013 को अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग तीन प्राविधिक सहायक के पदों के लिए परीक्षा 2013 कराने का एलान हुआ था। उस समय आयोग ने कुल 6628 पदों पर भर्ती कराने को कार्यक्रम जारी किया था। इसमें 3616 पद सामान्य वर्ग के, 566 पद ओबीसी के व 2211 पद एससी एवं 235 पद एसटी वर्ग के लिए थे। बीते 30 मार्च 2014 को इसकी लिखित परीक्षा कराई गई और परीक्षा परिणाम 25 सितंबर को जारी हुआ। यही नहीं आयोग इसी महीने के 27 अक्टूबर से साक्षात्कार कराने जा रहा है। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों ने सोमवार को आयोग की साइट देखा तो चौंक गए। प्री परीक्षा पास करने वाले मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आयोग ने घोषित पदों में व्यापक उलटफेर किया है। इसमें अब सामान्य वर्ग के पद घटकर 2515 व एससी के 1822, एसटी के 201 रह गए हैं

Read more...

29334 विज्ञान-गणित शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ

29334 विज्ञान-गणित शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ

उच्च प्राइमरी स्कूलों में पदोन्नति का आदेश जारी 

लखनऊ। उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 विज्ञान-गणित शिक्षक के पद के लिए काउंसलिंग करा चुके अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने प्राइमरी स्कूल से उच्च प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति संबंधी आदेश बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि विज्ञान-गणित के शिक्षकों के 29,334 पदों को छोड़कर शेष बचने वाले पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों को पदोन्नति देकर प्राइमरी में प्रधानाध्यापक या फिर उच्च प्राइमरी में सहायक अध्यापक बनाया जाता है। मौजूदा समय उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान-गणित के 29,334 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग चल रही है। प्राइमरी के शिक्षकों उच्च प्राइमरी स्कूलों में पदोन्नति को लेकर हाईकोर्ट में वाद दाखिल कर रखा है। इसके चलते विज्ञान- गणित शिक्षकों के लिए काउंसलिंग के बाद भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो पा रहा है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कहा है कि अध्यापक सेवा नियमावली के आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया यथाशीघ्र की जाएगी।

News Sabhaar : Amar Ujala (17.10.14)

UPTET 29334 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news |  29334  Teacher Recruitment Uptet Latest News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Breaking News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet |  29334  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi |  29334  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling |

29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment, Upper Primary Teacher Recruitment UP , 29334 junior teacher vacancy in up latest news, , UPTET SARKARI NAUKRI NEWS ,  SARKARI NAUKRI
|
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/

Read more...

Big News : Sirf Attested Copy se JRT Va PRT Mein Counseling Karayee Jaa Sakegee

UPTET 72825 29334 Teacher Recruitment :शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में नहीं जमा होंगे मूल प्रमाण पत्र

Big News : Sirf Attested Copy se JRT Va PRT Mein Counseling Karayee Jaa Sakegee

लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक तथा उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अब मूल प्रमाण पत्र जमा नहीं करने होंगे। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान इसे दिखाना तो जरूर होगा, लेकिन राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित फोटोकॉपी ही जमा की जाएगी। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने गुरुवार को इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह शासनादेश हाईकोर्ट के आदेश पर जारी किया है

बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में भर्ती के लिए बीएड पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। कई अभ्यर्थियों ने प्राइमरी तथा उच्च प्राइमरी दोनों के लिए आवेदन कर रखा है या फिर कई-कई जिलों में आवेदन कर रखा है। मूल प्रमाण पत्र जमा करा लिए जाने से ऐसे अभ्यर्थी केवल एक ही जिले में काउंसलिंग करा पा रहे थे। कुछ अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया था कि काउंसलिंग के दौरान मूल प्रमाण पत्र जमा करने की अनिवार्यता समाप्त की जाए। हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला दिया

सचिव बेसिक शिक्षा ने इसके आधार पर शासनादेश जारी करते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक को निर्देश दिया है कि काउंसलिंग के दौरान मूल प्रमाण पत्र न जमा कराए जाएं। नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया जाए कि कार्यभार ग्रहण करते समय चयनितों को मूल प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा जिससे छायाप्रति का उससे मिलान किया जा सके।

60 जिलों का ब्यौरा एनआईसी को

प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का ब्यौरा 60 जिलों ने एससीईआरटी को भेज दिया है। एससीईआरटी ने इस ब्यौरे को नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर को दे दिया है। आगरा, औरैया, आजमगढ़, बदायूं, फीरोजाबाद, हरदोई, कुशीनगर, सहारनपुर, संभल, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, सिद्धार्थनगर व उन्नाव समेत 15 जिलों को शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से ब्यौरा भेजने का निर्देश दिया गया है

News Sabhaar : अमर उजाला(17.10.2014)