/* remove this */
Showing posts with label UP-TET 2011. Show all posts
Showing posts with label UP-TET 2011. Show all posts

Sunday, November 16, 2014

38 जिलों में भरे 75 फीसदी पद

38 जिलों में भरे 75 फीसदी पद
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती  : 501 से 6000 पद वाले 37 जिलों का कल मिलेगा ब्यौरा


लखनऊ। लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग समाप्त होने के बाद 38 जिलों में 75 फीसदी पद भर चुके हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) को शनिवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय में डायट प्राचार्यों की बुलाई गई बैठक में यह जानकारी मिली।
प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग कराई जा चुकी है। एससीईआरटी ने काउंसलिंग में पदों के अनुरूप मिले पात्र अभ्यर्थियों और खाली पदों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए डायट प्राचार्यों की बैठक बुलाई। पहले चरण की बैठक शनिवार को रखी गई। इसमें 12 से लेकर 500 पद वाले 38 जिलों को बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि तीसरी काउंसलिंग के बाद करीब 75 फीसदी पद भरे हैं। सोमवार को 501 से 6000 पद वाले 37 जिलों के अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया गया है।
एससीईआरटी निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी। एससीईआरटी सभी जिलों से सूचना मिलने के बाद एनआईसी को पूरा ब्यौरा देगा और रिक्त बचे पदों के लिए मेरिट जारी कर चौथे चरण की काउंसलिंग कराई जाएगी।
बीटीसी प्रशिक्षण की भी ली गई जानकारी ः एससीईआरटी निदेशक ने अधिकारियों से बीटीसी प्रशिक्षण 2013 के बारे में जानकारी ली। उनसे पूछा गया कि जिलों में सरकारी और निजी बीटीसी कॉलेजों में कितनी सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा प्रशिक्षण की क्या स्थिति है। इसके अलावा सतत एवं व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया पर आधारित राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर तैयार करने, नेतृत्व क्षमता संवर्द्धन प्रशिक्षण की स्थिति, बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदन शुल्क कोषागार में जमा कराने, बीटीसी 2010, 2011, 2012 व 2013 के अभिलेखों का सत्यापन कराने, शिक्षा मित्रों के प्रशिक्षण की निरीक्षण आख्या, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता के लिए निरीक्षण आख्या की जानकारी प्राप्त की गई।
इन जिलों में भरे 75 फीसदी पद
मेरठ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा, फतेहपुर, लखनऊ, अमेठी, कानपुर नगर, औरैया, बलिया, फीरोजाबाद, झांसी, कानपुर देहात, बागपत, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़, वाराणसी, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मऊ, मुजफ्फरनगर, शामली, चित्रकूट, हाथरस, हमीरपुर, फैजाबाद, बस्ती, जालौन, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, प्रतापगढ़, गोरखपुर, अंबेडकर नगर व इटावा


news sabhar : अमर उजाला 16.11.14





UPTET 72825 Latest Breaking News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List
Read more...

Thursday, November 13, 2014

HAPPY BIRTH DAY UPTET 2011

3RD YEAR - CELEBRATION DAY UPTETian 2011





Read more...

Friday, October 31, 2014

72825 Teacher Recruitment

72825  Teacher Recruitment


News Sabhaar : Hindusta paper (31.10.14)



UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling

Read more...

72825 Teacher Recruitment शिक्षक भर्ती मामला

72825  Teacher Recruitment शिक्षक भर्ती मामला

एससीईआरटी ने कठिनाई निवारण समिति के पास भेजा प्रश्नों का पुलिंदा


इलाहाबाद : प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में साठ फीसदी सीटें भरने पर महकमा भले ही अपनी पीठ ठोंक रहा हो, लेकिन बिना तैयारी आगे बढ़ने के कारण उसे हर कदम पर नियमों में उलझना पड़ रहा है। दूसरे चरण की काउंसिलिंग में तरह-तरह के मामले सामने आए हैं उनमें से करीब एक दर्जन प्रकरणों का निस्तारण हो चुका है लेकिन फिर करीब डेढ़ दर्जन नए प्रकरण सामने आए हैं। इनका जवाब खोजा जा रहा है।

प्रदेश भर में 72825 शिक्षकों की भर्ती की तीसरी काउंसिलिंग तीन नवंबर से शुरू होगी। इसके पहले ही राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) लखनऊ सारे मामलों का हल खोज लेना चाहती है। दूसरे चरण की काउंसिलिंग में मेरिट गिरने पर बड़ी तादाद में अभ्यर्थी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्रों (डायट) पर पहुंचे थे। हालत यह हो गई थी कि कई जिलों में पद से अधिक अभ्यर्थी आने पर डायट प्रशासन ने उनके अभिलेख लौटा दिए हैं। ज्यादा काउंसिलिंग होने से तमाम ऐसे बिंदु भी सामने आए जिस संबंध में प्रशिक्षण संस्थानों को कोई निर्देश नहीं था।

एससीईआरटी ने शिक्षक भर्ती के लिए बनी राज्य स्तरीय कठिनाई निवारण समिति को इस तरह के मामलों की पूरी सूची भेजी है। इसमें करीब डेढ़ दर्जन सवाल हैं और उनके जवाब समिति से मांगा गया है। इसमें पूछा गया है कि अन्नामलाई विश्वविद्यालय का पत्रचार से बीएड मान्य है या नहीं। बीकानेर का भागवत विद्यापीठ ट्रस्ट का बीएड भर्ती में माना जाएगा या नहीं। ऐसे ही दिल्ली विश्वविद्यालय का बीएलएड को मंजूरी दी जाए और रोहतक दयानंद विश्वविद्यालय का बीएड मान्य होगा या नहीं। समिति के अध्यक्ष बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा की अगुवाई में इनका उत्तर खोजने के लिए जल्द ही मंथन होगा। इन सवालों से समिति के अफसर भी हलकान हैं। नाम न छापने की शर्त पर वे कहते हैं कि एससीईआरटी प्रदेश की प्रमुख शिक्षक प्रशिक्षण संस्था है और उसका राष्ट्रीय शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थान (एनसीटीई) से सीधा संपर्क है। उसे सीधे केंद्र से इनका जवाब पूछना चाहिए। राज्य स्तरीय समिति आखिर देश स्तर के शैक्षिक संस्थानों के संबंध में क्या जवाब देगी।

यदि समिति संबंधित संस्थाओं के प्रमाणपत्र मानने से इनकार करने को कहती है तो उसे कोर्ट में जवाब देना पड़ सकता है और यदि मान लेती है तो सरकार गैर प्रांतों के प्रमाणपत्र मानती है या नहीं, यह भी तय नहीं है। फिलहाल असमंजस बरकरार है। हालांकि इस मुद्दे पर सचिव श्री सिन्हा कहते हैं कि समिति जल्द ही एससीईआरटी के सवालों पर विचार करने के बाद अपना निर्णय उसे सौंप देगी।




UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling
Read more...

Badaun Mein प्रशिक्षु शिक्षकों की 1017 सीटें खालीं

Badaun Mein प्रशिक्षु शिक्षकों की 1017 सीटें खालीं
तीन नवंबर से शुरू हो सकती है तीसरी काउंसिलिंग



बदायूं। प्रदेश में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए चल रही काउंसिलिंग में अब तीसरी काउंसिलिंग का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच सबसे ज्यादा परेशान वे अभ्यर्थी हैं, जो पहले हो चुकीं काउंसिलिंग में शामिल हो चुके हैं। उन्हें अंदाज नहीं है कि आखिर उनका नंबर आएगा या नहीं। तीसरी काउंसिलिंग तीन नवंबर से होने का अंदेशा है।डायट प्रशासन की मानें तो पहली काउंसिलिंग में कम अभ्यर्थी बुलाए गए थे। बाद में ये दस गुना कर दिए। अब तीसरी काउंसिलिंग में विशेष आरक्षण के बीस तथा अन्य के दस गुना अभ्यर्थी बुलाए जाने की उम्मीद है।

डायट प्रवक्ता मोहम्मद नवेद खां के अनुसार माने तो करीब 1600 सीटों के सापेक्ष अभी 1017 सीटें रिक्त हैं। सबसे ज्यादा सीटें साइंस ग्रुप में हैं। मेरिट भी पहले के मुकाबले गिरेगी तो भीड़ भी बढ़ना तय माना जा रहा है। इसको लेकर छात्रों में ऊहापोह है।
इसके अलावा दस और बीस गुना वाले फार्मूलें में पिछली काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी शामिल होते हैं तो उन्हें भी बुलाया जाएगा।

रिक्त सीटें एक नजर में
महिला कला वर्ग
जनरल एससी एसटी ओबीसी
68 10 7 8
महिला साइंस वर्ग
जनरल एससी एसटी ओबीसी
95 46 7 47
पुरुष कला वर्ग
जनरल एससी एसटी ओबीसी
113 29 5 67
पुरुष साइंस वर्ग
जनरल एससी एसटी ओबीसी
113 52 8 53
महिला शिक्षामितर
जनरल एससी एसटी ओबीसी
40 17 01 21
पुरुष शिक्षामि्र
जनरल एससी एसटी ओबीसी
36 17 02 18

महिला, पुरुष और शिक्षामित्र विशेष आरक्षण, भूतपूर्व :सैनिक, सैनिक आश्रित के तहत करीब 129 सीटें बची हैं।(आंकड़े डायट से लिए गए हैं)

News Source : Social Media







UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling
Read more...