/* remove this */

Wednesday, October 15, 2014

72825 Teacher Recruitment :17 जिलों के पात्रों की सूची एनआईसी को

72825  Teacher Recruitment :17 जिलों के पात्रों की सूची एनआईसी को

 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती
सभी जिलों के पात्रों की सूची दो दिन में

17 जिलों के पात्रों की सूची एनआईसी को






लखनऊ ( ब्यूरो)। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद पात्र पाए गए 17 जिलों के अभ्यर्थियों की सूची नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) को दे दी है। शेष जिलों की सूची जिलों से दो दिन में मिलने के बाद दे दी जाएगी। पात्र मिले अभ्यर्थियों के नाम तीसरे चरण की काउंसलिंग से हटा दिए जाएंगे।
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में दूसरे चरण की काउंसलिंग समाप्त होने के बाद सभी जिलों से सूचना मिल चुकी है। जानकारी के मुताबिक 59 से 61 फीसदी के बीच पदों के भरे जाने की सूचना मिल रही है, लेकिन पात्रों की सूची दो दिन के अंदर आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कुल कितने पद भरे।
इन जिलों से मिली पात्रों की सूची
जालौन, झांसी, कौशांबी, महराजगंज, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रामपुर, अमरोहा, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बुलंदशहर, चंदौली, देवरिया, फैजाबाद व गोंडा से मिली पात्रों की सूची एनआईसी को दे दी गई है।



News Sabhaar : Amar Ujala (15.10.14)





UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling


Read more...

Tuesday, October 14, 2014

Flipkart Receives 1000 Crore Rupees Notice from ED (Enforcement Directorate)

फ्लिपकार्ट को 1000 करोड़ रूपए का नोटिस, ईडी कर सकता है भारी जुर्माना
Flipkart Receives 1000 Crore Rupees Notice from ED (Enforcement Directorate),


It is in News that heavy selling in retail market may invite penalty under FEMA (Foreign Exchange Management Act) Regulations

आनलाइन बहुब्रांड खुदरा कारोबार करने वाली देश की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट को दिवाली धमाका सेल (बिग बिलियन डे) के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस जारी किया है। निदेशालय ने फ्लिपकार्ट को भेजे नोटिस में कहा है कि जिस तरह से धमाका सेल के जरिये ग्राहको से सीधा कारोबार किया गया उसमें खुदरा कारोबार के नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है। इसके साथ फ्लिपकार्ट पर विदेशी निवेश के मामले में फेमा के उल्लंघन का आरोप भी लगा है


सेल शुरू होते की कंपनी की वेबसाइट क्रैश हो गई थी। इसके बावजूद उसने उस दिन 10 घंटे में 600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। फ्लिपकार्ट की इस पेशकश को मिली सफलता के बाद खुदरा कारोबारियों की नींद हराम हो गयी और खुदरा कारोबारियों के शीर्ष संगठन कैट केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण के पास पहुंच गया। सीतारमण ने संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद कहा था कि फ्लिपकार्ट की पेशकश पर बहुत सी शिकायतें मिली है। सरकार इस पर विचार करेगी




सूत्रों का कहना है कि इडी ने फ्लिपकार्ट पर सीधे रिटेल कारोबार करने का आरोप लगाया है. दरअसल, ई-कॉमर्स में सीधे रिटेल कारोबार की इजाजत नहीं है. फ्लिपकार्ट ने विदेशी सब्सिडियरी के जरिए भारत में निवेश किया है. फ्लिपकार्ट ने एफडीआइ के जरिए 18 करोड़ डॉलर जुटाए हैं. लेकिन ई-कॉमर्स के जरिए मल्टीब्रांड में एफडीआइ जुटाना फेमा का उल्लंघन माना जाता है.

सूत्नों की मानें तो इडी ने फ्लिपकार्ट के बिजनेस मॉडल को नियमों के खिलाफ बताया है. उधर, इडी को अमेजॉन के खिलाफ जांच में कुछ नहीं मिला है. इडी की जांच में यह बात सामने आयी है कि अमेजॉन सीधे रिटेल कारोबार नहीं करती और वो मार्केट प्लेस फॉर्मेट पर काम करती है.

क्या होगा फ्लिपकार्ट का भविष्य
भारत में कम ही समय में इ-कामर्स का पर्याय बन चुकी फ्लिपकार्ट के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है. 2007 में सचिन बंसल व बिन्नी बंसल नाम के दो युवाओं द्वारा शुरू की गयी कंपनी का नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ चुका है. चार लाख रुपये से शुरू की गयी इस कंपनी में टाइगर ग्लोबल, एक्सल इंडिया आदि के जरिये भारी पूंजी निवेश हुआ है. पिछले साल इस कंपनी ने भारी निवेश जुटाया था.

10 हजार कर्मचारियों व एक बिलियन डॉलर पूंजी वाली इस कंपनी ने एक अन्य इ-कॉमर्स कंपनी मिंत्र का हाल में अधिग्रहण भी किया. पर, फ्लिपकार्ट पर जिस तरह फेमा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है, उससे उसे आनेवाले दिनों में कारोबार करने में दिक्कतें आयेंगी. हाल में जब उसने विदेशों से बड़ी मात्र में पैसे जुटाये, तो बाजार पर नजर रखने वाले उसकी तुलना इन्फोसिस से कर रहे थे और यह उम्मीद जता रहे थे कि आने वाले दिनों में इस इ-कॉमर्स कंपनी का उसी तरह विस्तार होगा. लेकिन उस पर लगे ताजा आरोपों के बाद उसका भविष्य गर्द की गुबार में गुम होता दिखा रहा है. 


इस बीच सूत्रों ने बताया कि निदेशालय ने नोटिस में कंपनी पर जुर्माने का भी जिक्र किया है लेकिन यह कितना है पता नहीं चल पाया है। इससे जुड़े एक अन्य सूत्र की माने तो फ्लिपकार्ट पर एक हजार करोड़ रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। उल्लेखनीय है कि फ्लिपकार्ट ने गत छह अकटूबर को सबुह आठ बजे धमाका सेल की पेशकश की थी और इसके तहत उसने कुछ बडी कंपनियों के उत्पादों पर 9० प्रतिशत तक की छूट की पेशकश की थी।

Read more...

72825 Teacher Recruitment

72825 Teacher Recruitment

  • 3rd November 2014 se Hogee 3sree Counseling
  • Jin Candidates Ka Naam Trutivash 2sree Counseling Mein Show Nahin Hua Thaa, Unka 3sree Counseling Ki List Mein Show Hogaa

Ye Shasnadesh Social media par Charcha Mein Hai, Aur Logon Dwara Share Kiyaa jaa rahaa hai








UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling


Read more...

PRT Candidates Ab JRT Mein Counselineg Kaise Karayenge ????

PRT Candidates Ab JRT Mein Counselineg Kaise Karayenge ????

Social Media par Ek Shansnadesh Logo Dwara Share Kia Gaya Hai, Jisem 72825 Trainee Teacher ki Counseling Mein Bhag Lene Vaale Candidates Ke ORIGINAL Document Vaapas Lene Par Unka Primary Teacher Job se Chayan Nirast karne Kee Baat Likhee Huee Hai.

Saath Hee Candidates se Shapath Patra Lene Kee Baat Hai - Jismen Candidate Koee Bhee Yachika Nyayalay Mein Nahin Dakhil Kar Sakenge.



Pick Sabhaar : Social Media



UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling

Read more...

72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET आवेदन ऑफलाइन, काउंसिलिंग ऑनलाइन

72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET आवेदन ऑफलाइन, काउंसिलिंग ऑनलाइन

प्राथमिक व जूनियर स्कूल की शिक्षक भर्ती में प्रक्रिया अलग-अलग

नियम बदलने से खर्च अधिक, आवेदक भी हो रहे परेशान

72825  Teacher Recruitment, 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

 इलाहाबाद : ‘आवेदन ऑफलाइन और काउंसिलिंग ऑनलाइन’। यह प्रक्रिया व्यवस्था की हकीकत उजागर करती है। ताज्जुब है कि इस समय शासन के फरमान पर प्रदेश भर में दो शिक्षक भर्तियां एक साथ चल रही हैं और दोनों में नियम अलग हैं। नियम जुदा होने से महकमे का खर्च भी ज्यादा हो रहा है और आवेदक भी परेशान हो रहे हैं। हाल यह है कि एक काउंसिलिंग में भीड़ उमड़ रही है तो दूसरी में आवेदक खोजे नहीं मिल रहे हैं।

शासन के फरमान पर इस समय 72825 सहायक शिक्षकों की भर्ती प्राथमिक विद्यालयों में चल रही है। ऐसे ही जूनियर स्कूलों में 29 हजार विज्ञान व गणित के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। दोनों भर्तियों में आवेदन लेने से लेकर काउंसिलिंग तक के नियम अलग-अलग हैं। मसलन प्राथमिक स्कूलों के लिए ऑफ लाइन आवेदन मंगाए गए और उसके बाद से लेकर अब तक की प्रक्रिया ऑनलाइन सरीखी है। यानी सभी अभ्यर्थियों का कंप्यूटर पर डाटा उपलब्ध है पूरे प्रदेश में जनपदवार एक साथ कटऑफ जारी हो रहा है। इस प्रक्रिया में धन व समय की बचत एवं आवेदकों को खासी राहत मिल रही है, क्योंकि एक ही जगह उन्हें पूरे प्रदेश की जानकारी हासिल हो रही है

इसके उलट जूनियर स्कूलों में विज्ञान व गणित शिक्षकों की भर्ती में शासन ने आवेदन तो ऑनलाइन मंगाए, लेकिन उसके बाद से विभाग की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन हो गई है। जनपद स्तरीय अधिकारी अलग-अलग कट ऑफ जारी कर रहे हैं और अपने हिसाब से दो अखबारों में उसे छपवा रहे हैं। ऐसे में धन तो काफी खर्च हो रहा है, पर आवेदकों को एक साथ समूचे प्रदेश की संकलित सूचना नहीं मिल पा रही है। इससे आपाधापी का माहौल है। साथ ही काउंसिलिंग में भी काफी कम संख्या में अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं। हालत यह है कि विज्ञान-गणित की काउंसिलिंग का पांचवां चरण होने जा रहा है और जनपदों में आधे पद खाली पड़े हैं। वहीं प्राथमिक स्कूलों में दो चरण की ही काउंसिलिंग अभी हुई है और प्रदेश भर में लगभग साठ फीसद सीटें भर चुकी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही सारी सीटें फुल हो जाएंगी। इस संबंध में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद कृष्ण ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी तरह से तो ऑनलाइन नहीं है, लेकिन इस व्यवस्था में आवेदकों को राहत जरूर है। वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी इलाहाबाद राजकुमार ने कहा कि ऐसे निर्देश हैं कि वह हर बार अलग कट ऑफ अखबारों को दे रहे हैं। वैसे प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया यहां से बेहतर है

News Sabhaar : Jagran (14.10.14)





UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling |

UPTET 29334 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news |  29334  Teacher Recruitment Uptet Latest News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Breaking News |  29334  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet |  29334  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi |  29334  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling |


Read more...

72825 Teacher Recruitment

72825  Teacher Recruitment

News Sabhaar : Jagran (14.10.14)




UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling |


Read more...

Anudeshak recruitment in UP कंप्यूटर अनुदेशकों को पुलिस ने दौड़ा कर पीटा

Anudeshak recruitment in UP कंप्यूटर अनुदेशकों को पुलिस ने दौड़ा कर पीटा

लखनऊ। पक्‍की नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदेश भर से आए कंप्यूटर अनुदेशकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरर्साइं। हजरतगंज से लेकर चारबाग तक एक घंटे तक रह-रहकर पिटाई का यह सिलसिला चलता रहा। पुलिस ने महिला अनुदेशकों को भी नहीं बख्शा। कई महिला अनुदेशक बेहोश हो गईं। कई राहगीर भी पुलिस के डंडे का शिकार बने। लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल दर्जन भर से ज्यादा अनुदेशकों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।


लगाया आरोप पुलिस ने अध्यक्ष का रिक्शा पलटा कहे अपशब्द
एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जुनैद खान का कहना है कि अध्यक्ष साजदा को पुलिस ने अपशब्द कहे और उनका रिक्शा पलट दिया। बेहोशी की हालत में भी पुलिस ने उनपर लाठी बरसाई। वहीं साजदा पवार का कहना है कि विधानभवन पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान मेरी तबीयत बिगड़ गई जिससे अनुदेशक मुझे रिक्शे से सिविल अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन पुलिस ने लाठियां बरसा दीं। उन्होंने हजरतगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा को सस्पेंड करने की मांग करते हुए कहा कि अगर समायोजन की मांग 48 घंटों में पूरी नहीं हुई तो अनुदेशक पूरे प्रदेश में प्रदर्शन व आंदोलन करेंगे।
धरना-प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर अनुदेशक जब प्रशासन की रोक के बावजूद मुख्यमंत्री आवास की तरफ धरना-प्रदर्शन करने जाने लगे तो प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें रोका। इस दौरान मची धक्का-मुक्की की चपेट में आकर कुछ प्रदर्शनकारी अनुदेशक चोटिल भी हुए जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस प्रशासन को यह सख्ती धरना प्रदर्शन के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए करनी पड़ी।

माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन यूपी के तत्वावधान में सोमवार दोपहर 12 बजे चारबाग से कंप्यूटर अनुदेशकों का रेला विधान भवन का घेराव करने पहुंच गया। सैकड़ों की संख्या में अनुदेशक ओसीआर बिल्डिंग से लेकर विधान भवन तक जमा हो गए। इसी बीच अनुदेशकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग जाम कर विधानभवन के घेराव की कोशिश की। प्रशासन व पुलिस ने कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन की अध्यक्ष कुमारी साजदा पवार से वार्ता कर प्रदर्शन रोकने व शासन स्तर से वार्ता कराने का आश्वासन दिया लेकिन वे नारेबाजी करते रहे। इसी बीच साजदा बेहोश हो गईं तो उन्हें रिक्शे पर बैठाकर सिविल अस्पताल ले जाने को लेकर उनके पीछे अनुदेशक नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस ने फिर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने शिक्षा निदेशालय के सामने दौड़ा-दौड़ा कर प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। प्रदर्शनकारी वहां से चारबाग की तरफ भागे। ओसीआर बिल्डिंग के पास जाकर वे फिर जमा हो गए। यहां भी पुलिस ने लाठियां बरसाईं और उन्हें खदेड़ा।
राहगीर भी आए चपेट में ः
कंप्यूटर अनुदेशकों के बवाल में हजरतगंज व विधान भवन के सामने कुछ राहगीर भी पुलिस की लाठीचार्ज की चपेट में आ गए। हुसैनगंज जा रहे आदिल ने बताया कि पुलिस की एक लाठी उन्हें भी पड़ी लेकिन जब उन्होंने बताया कि लविवि के छात्र हैं तो पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। वहीं सिविल अस्पताल के पास रिक्शे से जा रही एक बूढ़ी महिला लाठी चार्ज से डरकर चलते रिक्शे से कूद पड़ी। रिक्शा चालक भी रिक्शा छोड़कर भाग निकला।
विधानभवन पर धरना देकर पक्की नौकरी की मांग कर रहे थे
पूछा-क्या आप कंप्यूटर अनुदेशक हैं हां कहते ही ताबड़तोड़ लाठियां
ओसीआर बिल्डिंग के पास से भागे कंप्यूटर अनुदेशक चारबाग स्टेशन पहुंच गए। यहां भी पुलिस ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। चारबाग स्टेशन व आसपास पुलिस लोगों से पूछती रही कि क्या वे कंप्यूटर अनुदेशक हैं। जिन्होंने हां कहा, उनपर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दीं।
ट्रैफिक घंटे भर रहा प्रभावित
प्रदर्शन और लाठीचार्ज से करीब एक घंटे तक हजरतगंज व हुसैनगंज तक यातायात भी बाधित हुआ। हालांकि यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला और यातायात को बहाल कराया।
सिविल अस्पताल में पटरी से उतरी व्यवस्था
लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल दर्जन भर से ज्यादा अनुदेशकों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल साथियों को लेकर अनुदेशकों की भीड़ पहुंचने से अस्पताल की व्यवस्था पटरी से उतर गई। घायलों को भर्ती करने के लिए कई मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। भीड़ के चतले इमरजेंसी वार्ड से लेकर ट्रीटमेंट रूम तक अफरातफरी रही। इलाज के लिए आने वाले गंभीर रोगियों को भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे का कहना है कि घायलों की भीड़ के बाद मरीजों को शिफ्ट किया गया। इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों को इलाज दिया गया लेकिन भीड़ अधिक होने के चलते थोड़ी दिक्कत हुई थी।
समायोजन की मांग कर रहे कंप्यूटर अनुदेशकों ने सोमवार को विधान भवन के सामने धरना दिया। जब वे सीएम आवास की ओर बढ़े तो पुलिस ने रोका और न मानने पर लाठियां बरसाईं। इस दौरान पिटाई से कई महिलाएं बेहोश हो गईं। एंबुलेंस की व्यवस्‍था न होने के कारण उन्हें ठेले से अस्पताल पहुंचाया गया।
हजरतगंज से चारबाग तक कंप्यूटर अनुदेशकों को घेर कर बरसाईं लाठियां, दर्जन भर से ज्यादा गंभीर रूप से घायल सिविल अस्पताल में भर्ती
यह है मांग ः
माध्यमिक विद्यालयों में संविदा पर कंप्यूटर अनुदेशकों की तैनाती की जाती है। पांच बरसों से सूबे में 4000 अनुदेशक कार्यरत थे। एसोसिएशन का कहना है कि समायोजन की मांग उठने पर 1400 अनुदेशकों की सेवा समाप्त की जा चुकी है। एसोसिएशन की मांग है कि इनकी बहाली के साथ ही सभी को व्यावसायिक शिक्षकों की तर्ज पर समायोजन किया जाए।

News Sabhaar : अमर उजाला (14.10.14)

Read more...