/* remove this */

Tuesday, December 9, 2014

UPTET SARKARI NAUKRI News प्रशिक्षु शिक्षकों को इंतजार और बढ़ा



UPTET SARKARI NAUKRI News
प्रशिक्षु शिक्षकों को इंतजार और बढ़ा



मैनपुरी (भोगांव) : प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया के अभ्यर्थियों को परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अगले साल तक इंतजार करना होगा। पदों के खाली रह जाने के बाद प्रस्तावित चौथे दौर की काउंसिलिंग का कार्यक्रम तय होने के बाद अब आवेदकों को इस प्रक्रिया में नियुक्ति पत्र के लिए नए साल के जनवरी माह तक इंतजार करना पडे़गा।

वर्ष 2011 में तत्कालीन सरकार द्वारा प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में व्याप्त शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 72,825 पदों पर रिक्तियां निकाली थी। इस प्रक्रिया को पूरा करने को लेकर नीति निर्धारण न हो पाने के चलते लगातार आवेदकों को तीन साल तक इंतजार करना पड़ा। देश की सर्वोच्च अदालत के हस्तक्षेप के बाद जैसे तैसे सपा सरकार ने प्रक्रिया को इस वर्ष जुलाई अगस्त में शुरू कराया। शुरूआती तीन चरण की काउंसिलिंग के बावजूद भी विभिन्न जनपदों में रिक्त रह गए पदों को भरने के लिए शासन ने चौथे दौर की काउंसिलिंग का फरमान सुनाया था। 5 से लेकर 13 नवंबर तक हुई तीसरे चरण की काउंसिलिंग के लगभग एक माह के इंतजार के बाद अब शासन ने अगले चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम तय कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक अगले वर्ष दो जनवरी से लेकर 12 जनवरी तक चौथे चरण की काउंसिलिंग के लिए आवेदकों को संबंधित डायट पर जाना होगा। हालांकि चौथे दौर की काउंसिलिंग के संबंध में शासन ने अभी डायट से कोई पत्राचार नहीं किया है। अगले चरण की काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी होते ही यह बात तय हो गई है कि अब इस प्रक्रिया से जुडे़ आवेदकों को नियुक्ति पत्र अगले वर्ष जनवरी माह के अंत तक ही मिल पाएंगे। इस संबंध में डायट प्राचार्य आरएस बघेल ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया के तहत जनपद में फिलहाल 9 पद रिक्त हैं। जिनमें पांच महिला शिक्षा मित्र और चार विशेष आरक्षण जिसमें एक-एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विकलांग दृष्टिबाधित, दो भूतपूर्व सैनिक के पद खाली हैं। अन्य सभी श्रेणियों का कोटा तीन चरण की काउंसिलिंग तक पूरा हो चुका है।



News Sabhaar : Jagran (Publish Date:Tue, 09 Dec 2014 07:08 PM (IST) | Updated Date:Tue, 09 Dec 2014 07:08 PM (IST))



UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List
Read more...

15000 BTC PRT Recruitment

15000 BTC PRT Recruitment


Acadmic se 72825 ke Advertisement mein Per District Rs 500/- Fees Lee Gayee Thee,
Lekin BTC Bhrtee mein Sirf Ek District kee Fees Rs 500/- Lee Jayegee, Jis Se Applicant par Kam Bhaar Aayegaa
Aur Manchahe  Jilon Mein Aavedan Kee Choot Hogee.
TET Sirf Patrta Pariksha Ke Roop Mein Lee jayegee, Aur Iske Anko Ka Chayan Mein Koee Weightage Nahin Liya Jayegaa

See News :-



  BTC news | BTC Latest News | BTC Breaking News | BTC Fastest News | BTC Result 2014 | BTC News Hindi | BTC cutoff/counseling Niyukti Patra / Appointment Letter


बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापक के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को मनचाहे जिलों में आवेदन करने की छूट होगी।

खास बात यह कि उन्हें सिर्फ एक ही जिले के लिए आवेदन शुल्क देना होगा और इसकी कॉपी लगाकर सभी जिलों में आवेदन कर सकेंगे।

अनारक्षित व पिछड़ा वर्ग 500 और आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये शुल्क रखने पर सहमति बनी है। निशक्तों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा


इस तरह होगी भर्ती

टीईटी पास बीटीसी व विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षितों को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए 13 दिसंबर को जिलेवार विज्ञापन निकाले जाएंगे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद ई-चालान बनाया जा सकेगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री का मानना है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए सिर्फ एक ही बार शुल्क लिया जाना चाहिए। इससे बेरोजगार छात्र-छात्राओं पर कम भार आएगा




News Sabhaar : Amar Ujala (09.12.14)

Read more...

निकायों में 40 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती जल्द

निकायों में 40 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती जल्द
प्रदेश में खाली हैं 35,814 पद, संविदा पर रखे जाएंगे
निदेशालय को निकायवार मिला पदों का ब्यौरा
 Safaiwalas, Cleaner Job, UP Recruitment News,
लखनऊ (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा को एक साल बाद नगर विकास विभाग अमली जामा पहनाने जा रहा है। विभाग घोषणा के अनुसार निकायों में 40,000 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती करने संबंधी शासनादेश जल्द जारी करने वाला है। जिलेवार पदों का ब्यौरा स्थानीय निकाय निदेशालय ने शासन को उपलब्ध करा दिया है। प्रदेश में मौजूदा समय 35,814 सफाई कर्मचारियों के पद खाली हैं। इसके आधार पर ही निकायों को भर्ती की अनुमति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री की घोषणा के आधार पर नगर विकास विभाग ने निदेशालय से निकायवार सफाई कर्मियों के रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा था। इसमें पूछा गया था कि किस निकाय में कितने पद स्वीकृत हैं और कितने खाली। निकायों में जितने पद खाली होंगे उतनी ही भर्ती की इजाजत दी जाएगी। निदेशालय के बार-बार मांगने के बाद निकायों ने सालभर ब्यौरा भेजने में लगा दिया।
स्थानीय निकाय निदेशालय को मिले ब्यौरे के मुताबिक प्रदेश में 630 निकायों यानी शहरी आबादी 4 करोड़, 84 हजार 568 बताई गई है। इन निकायों में 99,939 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 64,125 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं और 35,814 खाली हैं।

News Sabhaar : Amar Ujala (09.12.14)
Read more...

UPTET SARKARI NAUKRI News 15000 BTC PRT Recruitment : एक ही बार लगेगा आवेदन शुल्क

UPTET SARKARI NAUKRI News
15000 BTC PRT Recruitment : एक ही बार लगेगा आवेदन शुल्क




News Sabhaar : Amar Ujala (09.12.2014)


  BTC news | BTC Latest News | BTC Breaking News | BTC Fastest News | BTC Result 2014 | BTC News Hindi | BTC cutoff/counseling Niyukti Patra / Appointment Letter

Read more...