/* remove this */

Saturday, November 1, 2014

LT GRADE : 23RD DECEMBER TAK NIYUKTI, 28TH NOV KO AAYEGEE CUT-OFF MERIT

Read more...

कट ऑफ से कम अंक होने पर डॉक्युमेंट वापसी की विज्ञपति लोकल समाचार पत्रों में प्रकाशित

कट ऑफ से कम अंक होने पर डॉक्युमेंट वापसी की विज्ञपति लोकल समाचार पत्रों में प्रकाशित

Note: For authentication etc., Pls contact concerned authority.

UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling

Read more...

72825 शिक्षक भर्ती की कट-ऑफ जारी नहीं हुई

72825  शिक्षक भर्ती की कट-ऑफ जारी नहीं हुई
72825  Teacher Recruitment,

आज लोकल अख़बारों में शिक्षक भर्ती की कट ऑफ नहीं देखने को मिली ,
अब या तो आज शाम तक वेबसाइट के माध्यम से या फिर कल लोकल अख़बारों में कट ऑफ देखने को मिल सकती है

UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling

Read more...

72825 Teacher Recruitment : हाईकोर्ट ने नहीं किया चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप

72825  Teacher Recruitment : हाईकोर्ट ने नहीं किया चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप
72825  Teacher Recruitment

  कोर्ट 10 दिसम्बर को अगली सुनवाई करेगी

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 72 हजार 825 अध्यापकों की नियुक्तियां इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं पर पारित आदेश के अधीन होंगी। हाईकोर्ट ने इस संबंध में दायर याचिकाओं पर प्रदेश सरकार एवं नेशनल काउंसिल फार टीर्चस एजूकेशन (एनसीटीई) व अन्य विपक्षियों से 28 नवम्बर तक जवाब मांगा है। इन याचिकाओं पर कोर्ट 10 दिसम्बर को अगली सुनवाई करेगी। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड व न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल की खण्डपीठ ने नीरज कुमार राय व कई अन्य की याचिकाओं पर दिया है। याचिका दायर कर एनसीटीई के उस प्रावधान को चुनौती दी गयी है जिसके द्वारा प्राथमिक स्कूलों में प्रशिक्षु अध्यापकों के चयन के लिए बीए, बीएससी व बीकाम के साथ बीएड में 45 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता की गयी है। याचिकाकर्ताओं की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक खरे का कहना था कि 45 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता सही नहीं है। कहा गया था कि इस शर्त की वजह से अन्य अंडर ग्रेजुएट डिग्रीधारक इसकी काउंसिल में शामिल होने से वंचित हो जा रहे हैं। कहा गया कि एनसीटीई की यह शर्त गलत व विभेदकारी है। दूसरी तरफ एनसीटीई के वकील आरए अख्तर का कहना था कि एनसीटीई को केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार योग्यता तय करने का हक है। इस कारण जब तक केन्द्र सरकार दुबारा निर्देश जारी नहीं करती तब तक एनसीटीई को निर्धारित योग्यता में फेरबदल करने का हक नहीं है। प्रदेश सरकार की तरफ से स्थाई अधिवक्ता रामानंद पाण्डेय का तर्क था कि सहायक अध्यापकों के चयन के लिए निर्धारित योग्यता का मानक एनसीटीई की इस संबंध में जारी अधिसूचना पर आधारित है। कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देशानुसार चयन की प्रक्रिया जारी है। कोर्ट ने इस चयन में हस्तक्षेप से इंकार कर दिया

UPTET 72825 Latest News In Hindi | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling
Read more...

एलटी ग्रेड शिक्षकों के भर्ती की राह आसान नहीं

एलटी ग्रेड शिक्षकों के भर्ती की राह आसान नहीं
मेरिट बनाने का फॉमूला तय हुआ
माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों का बदला समय 
 
लखनऊ। एलटी ग्रेड शिक्षकों के भर्ती की राह आसान नहीं है। एक-एक सीट के सैकड़ों दावेदार हैं। लखनऊ मंडल में ही 471 पदों के लिए 2,67,571 आवेदन पत्र आए हैं। यानी एक सीट के 568 दावेदार हैं। शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने एलटी भर्ती के लिए मेरिट बनाने का फॉर्मूला भी तय कर दिया।
एलटी ग्रेड के प्रदेश भर में 6,645 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। मंडलवार होने वाली भर्ती में 28 नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 15 दिसंबर तक काउंसलिंग होगी। 23 दिसंबर तक एलटी शिक्षकों को नियुक्तियां प्रदान कर दी जाएंगी।
आज से सुबह 8:50 बजे से खुलेंगे
लखनऊ (ब्यूरो)। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन आने वाले राजकीय व सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज शनिवार से एक घंटा पहले खुलेंगे। यानी सुबह 9:50 के बजाय अब 8:50 बजे से स्कूल खुलेेंगे। स्कूलों की छुट्टी दोपहर 2:50 बजे होगी। पहले स्कूल शाम 3:50 बजे तक चलते थे।
प्रमुख सचिव माध्यमिक डॉ. सूर्य प्रताप सिंह की ओर से इसका शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश के अनुसार जाड़े में स्कूलों का समय एक अक्तूबर से 31 मार्च तक यही रहेगा। हालांकि इस बार विलंब से शासनादेश होने के कारण एक नवंबर से इंटर कॉलेजों का समय बदला जा रहा है। वहीं गर्मियों में कॉलेज खुलने का समय सुबह साढ़े सात बजे से 12:30 बजे तक ही लगेंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। गर्मी में स्कूल एक अप्रैल से 30 सितंबर तक चलेंगे।
ऐसे बनाई जाएगी मेरिट
हाईस्कूल में प्राप्त प्रतिशत का 10 प्रतिशत अंक मेरिट में जोड़ा जाएगा। यानी किसी अभ्यर्थी के हाईस्कूल में 70 प्रतिशत अंक हैं तो मेरिट में सात नंबर जोड़े जाएंगे। इंटर में कुल प्राप्त प्रतिशत का 20 प्रतिशत अंक व स्नातक में कुल प्राप्त प्रतिशत का 40 प्रतिशत अंक जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार बीएड फर्स्ट डिवीजन वाले अभ्यर्थियों के 12, सेकंड डिवीजन वाले अभ्यर्थियों के छह व थर्ड डिवीजन वाले अभ्यर्थियों के तीन प्रतिशत अंक मेरिट में जोड़े जाएंगे। बीएड के प्रैक्टिकल व लिखित परीक्षा दोनों में ही इसी तरह के अंक जोड़े जाएंगे।
लखनऊ मंडल में एक पद के लिए 568 दावेदार,

News Sabhar : Amar Ujala

LT Grade, LT Grade Teacher Recruitment UP 2014, LT Grade Teacher Uttar Pradesh, L T Grade,  SARKARI NAUKRI NEWS ,  SARKARI NAUKRI

http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/
http://joinuptet.blogspot.com/

Read more...

72825 Teacher Recruitment : एलटी डिग्री वाले को भी मिली अनुमति

72825  Teacher Recruitment : एलटी डिग्री वाले को भी मिली अनुमति
72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती का मामला 

इलाहाबाद : हाईकोर्ट ने 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए जारी चयन प्रक्रिया में एलटी डिग्री धारक छात्र विवेक चंद्रा को भी प्रक्रिया में शामिल करने का निर्देश दिया है। विवेक ने याचिका दाखिल कर कहा था कि बीएड डिग्री धारकों को काउंसलिंग में शामिल किया जा रहा है जबकि एलटी और बीएड समकक्ष डिग्रियां हैं। कोर्ट ने याची को औपबंधिक रूप से प्रक्रिया में शामिल करने के लिए कहा है मगर चयन याचिका के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा। याचिका पर न्यायमूर्ति रंजन रॉय ने सुनवाई की। एक अन्य मामले में सहायक अध्यापक भर्ती हेतु विकलांग श्रेणी के अभ्यर्थियों का कट ऑफ मार्क सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के बराबर रखे जाने को चुनौती दी गई है।
कोर्ट ने इस पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले पर पांच नवंबर को सुनवाई होगी। रामविलास और पांच अन्य अभ्यर्थियों की याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति रंजन रॉय ने पांच पद आरक्षित रखने का भी निर्देश दिया है