/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, September 10, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - SHIKSHA MITR SANGHTHAN KE GAZI IMAM AALA KE VICHAR, ANTIM AAS FOR SHIKSHA MITRA

UPTET SARKARI NAUKRI   News - SHIKSHA MITR SANGHTHAN KE GAZI IMAM AALA KE VICHAR,  ANTIM AAS FOR SHIKSHA MITRA  
shiksh mitron kj taraf se Gazi imam aala ne TET SE RELAXATION KI BAAT KAHEE,  KUCH EXAMPLE BHEE DEEYE

RTE ACT KE PRAVDHAN MEIN RAJYA KO SWYAM TET SE CHOOT KA PRAVDHAN NAHIN HAI,
NCTE CHOOT US STHTI MEIN DE SAKTA HAI,  JABKI RAJYA MEIN NIRDHARIT SANKHYA MEIN YOGYA CANDIDATE UPLABDH NA HO.

TET SE CHOOT SIRF UNHEE KO HAI JO PEHLE SE APPOINTED HAIN,
AUR AAJ ISEE PAR CHARCHA HUEE KI
AGAR YE PEHLE SE APPOINTED HAIN TO
 1981 NIYAMAVALEE KI KIS POINT MEIN
ISKA VARNAN AUR INKED US NIYUKTI PAR AARAKSHAN KE NIYAM KA PAALAN HUA THA KI NAHIN.  AUR EDUCATIONAL
QUALIFICATION NIYUKTI KE BAAD KI KAISE HOGEE.
YE SHIKSHA MITRO KI KAMJOR KADEE HAI,  AUR VIPAKSH ISEE PAR TEEKHA PRAHAR KAR RAHA HAI.


LEKIN FILHAL AISA DIKH RAHA HAI KI VIPAKSH NE INKO TRAINING AUR AARAKSHAN KE MUDDE PAR BHEE GHER LEEYA HAI


Gazi imam aala >>>>
प्रिय शिक्षामित्र/समायोजित शिक्षक भाइयों एवं बहनों सादर अवगत कराना है कि आपके तथाकथित विरोधियों द्वारा मा० सर्वोच्च न्यायालय से लेकर मा० उच्च न्यायालय तक पुरजोर आजमाइश की जा रही है, तथा इधर एक दो दिन से हम भी महसूस किये कि हमारे समायोजित शिक्षक एवं शिक्षामित्र बन्धु कुछ घबराये नजर आ रहे थे। मित्रों मा०उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लगातार चल रही सुनवाई का लगातार चौथा दिन था। जिसमें तीन दिन तो केवल आपके विरोध में याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं द्वारा बहस किया गया। चूँकि आपत्ति विपक्षियों की तरफ से की गयी थी, इसलिए उन्हें अपनी पूरी बात कहने का पूरा मौका दिया गया है। अब आज दिनांक 10/09/15 से उनको जवाब देने का अवसर शिक्षामित्र पक्ष को प्राप्त हुआ है जो सम्भवतः कल तक जारी रहेगा। कल की सुनवाई महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों कल के हमारे पोस्ट में हमने साफ कर दिया था कि मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद में शिक्षामित्रों का पक्ष मजबूत है। सभी दलीलों और साक्ष्यों के साथ अधिवक्ताओं द्वारा जवाब दिया जा रहा है। मित्रों समय से पहले ज्यादा उछलना ठीक नहीं होता। ये टेट वाले जो मा० सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्टे होने के बाद भी इसी तरह बहुत उछल कूद मचा रहे थे, और फेसबुक व व्हाट्सप पर लिखते नहीं थकते थे कि शिक्षामित्रों का काम तमाम हो गया है। परन्तु 27 जुलाई को इनको उसी मा०सर्वोच्च न्यायालय से मुँह की खानी पड़ी और चारों खानें चित्त हो गये। अब इधर भी कुछ ज्यादा ही उछल कूद कर रहे हैं, किन्तु यहाँ भी उन्हें मुँह की ही खानी पड़ेगी। मा०न्यायालय में कोई भी फैसला गुण-दोष के आधार पर ही होता है। केवल उ०प्र० में ही नहीं एन०सी०टी०ई० से अनुमति लेकर उ०प्र०सहित उत्तरांचल व महाराष्ट्र में भी बिना टेट समायोजन हुआ है, और आज उ०प्र० में जो शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाया गया है, तार्किक नियमों एवं वैधानिकताओं के आधार पर ही समायोजन कर शिक्षक बनाया गया है।
मित्रों आप लोग प्रदेश सरकार व संगठन फिर से दोहराना चाहता है कि किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। मित्रों आज जो विपक्षी उछल रहे हैं, मा० उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो जाएगी, और उनको प्राथमिक शिक्षा में शिक्षक तो क्या चपरासी की भी जगह नहीं मिलेगी। इन्होंने अपने पैर में कुल्हाड़ी स्वयं मारी है।
मित्रों इस प्रदेश का शिक्षामित्र अपने आप का अन्तिम साँस तक बचाव ही कर रहा था, तथा किसी को नुकसान पहुँचाने का काम नहीं किया। किन्तु अब वह भी समय आने वाला है कि नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ फ्रंट पर आकर लड़ाई लड़ी जाएगी। जिसकी शुरुवात 2 नवम्बर से मा०सर्वोच्च न्यायालय में होगी। मित्रों धैर्य और साहस बनाए रखें, शिक्षामित्र कोई खिलवाड़ नहीं हैं कि जब जो चाहे मिटा दे। आने वाले समय का इन्तजार करें, समय खुद सबको जवाब दे देगा।
मित्रों सरकार व संगठन की तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। आप लोग दुष्ट आत्माओं के बहकावे में न आयें, दुष्ट आत्माएँ हमेशा डराने का काम करती हैं।
कल की बहस निर्णायक हो सकती है। धन्यवाद॥ आपका अपना प्रदेश अध्यक्ष, गाजी इमाम आला, उ०प्र०प्रा०शि०मि०संघ, उत्तर प्रदेश॥
लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है,
मन का विश्वास रगों मैं साहस भरता है,
चढ़कर गिरना गिरकर चढ़ना न अखरता है,
मेहनत उसकी बेकार हर बार नहीं होती,
कोशिश करनेवालों की कभी हार नहीं होती।
डुबकियां सिन्धुमें गोताखोर लगता है,
जा जा कर खालीहाथ लौटकर आता है,
मिलते न सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दूना विश्वास इसी हैरानी में,
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करनें वालों की कभी हार नहीं होती।
असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो,
जब तक न सफल हो नींद चैन की त्यागो तुम,
संघर्षोंका मैदान छोड़ मत भागो तुम,
कुछ किए बिना ही जयजयकार नहीं होती,
कोशिश करनें वालों की कभी हार नहीं होती।



 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET