/* remove this */
Showing posts with label Basic Shiksha UP News. Show all posts

Friday, July 8, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - 2000 तक बढ़ेगा राज्य कर्मचारियों का HRA 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से पहले मिलेगा फायदा

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

2000 तक बढ़ेगा राज्य कर्मचारियों का HRA
7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने से पहले मिलेगा फायदा

प्रसं, लखनऊ: सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने से पहले राज्य सरकार कर्मचारियों के एचआरए में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही है। मुख्य सचिव की समिति में सहमति बनने के बाद अब वित्त विभाग एचआरए बढ़ोतरी का प्रस्ताव कैबिनेट में भेजने की तैयारी कर रहा है।
वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक समिति ने कर्मचारियों के एचआरए में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सुझाव दिया है। समिति के सुझाव के मुताबिक वित्त विभाग ने कैबिनेट नोट तैयार करके मुख्य सचिव के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है, ताकि अगली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाए। प्रस्ताव को अगर मंजूरी मिलती है तो कर्मचारियों का एचआरए 150 से लेकर 2000 रुपये तक बढ़ जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब 11 लाख कर्मचारियों का फायदा होगा।
ग्रेड-पे, मोटरसाइकल भत्ते पर नहीं बनी सहमति
राज्य कर्मचारियों ने एचआरए बढ़ोतरी के साथ ही ग्रेड-पे और मोटर साइकल भत्ता बढ़ाने की मांग की थी। इन दोनों प्रस्तावों को भी मुख्य सचिव की समिति के सामने रखा गया था। मगर इस पर सहमति नहीं बन पाई। इसकी वजह से इन प्रस्तावों को कैबिनेट में मंजूरी के लिए नहीं रखा जाएगा।
वेतन विसंगति होगी दूर
मुख्य सचिव की समिति में कई विभागों के कर्मचारियों की वेतन विसंगति पर भी चर्चा हुई थी। समिति ने ज्यादातर विसंगतियों को दूर करने पर भी सहमति जता दी थी। इसमें परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला प्रशासनिक अधिकारी पदनाम पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें 4200 ग्रेड-पे मिल रहा है, जबकि ये 5400 ग्रेड-पे की मांग कर रहे हैं।
सातवें वेतन आयोग की समिति पर फैसला जल्द
सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को राज्य में लागू करने के लिए सरकार जल्द ही समिति का गठन करने की तैयारी कर रही है। समिति का गठन अगले 15 दिनों में होने की उम्मीद है। समिति में कुछ रिटायर्ड अधिकारियों को शामिल किया जा सकता है। इस समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही सिफारिशों को लागू किया जाएगा।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Wednesday, July 6, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - राज्य सरकार ने दिया तोहफा, पांच हजार नगर निकायों के प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा लाभ

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

राज्य सरकार ने दिया तोहफा, पांच हजार नगर निकायों के प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों  को मिलेगा लाभ

लखनऊ

परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के समान वेतन व अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे नगर निकायों के प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की मुराद इस चुनावी साल में पूरी होगी।
राज्य सरकार ने निकाय के शिक्षकों को भी बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों के समान वेतन देने का फैसला किया है। इस संबंध में निदेशक स्थानीय निकाय ने सभी निकायों से एक सप्ताह में प्रस्ताव भेजने को कहा है। इस फैसले से करीब पांच हजार शिक्षकों को फायदा मिलेगा।
निकायों द्वारा संचालित प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को कम वेतन मिल रहा है, जबकि उसी स्तर के बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को इनसे ज्यादा वेतन मिल रहा है। इस विषमता को दूर करने के लिए निकायों के स्कूलों के शिक्षक वर्षों से लड़ाई लड़ रहे हैं।
इस संबंध में सरकार और शासन के साथ शिक्षक संगठनों की कई बार बैठकें भी हुईं, लेकिन अब तक इस पर कोई फैसला नहीं हो सका था।
बीते दिनों मामला जब मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो उन्होंने इस प्रकरण को जल्द निस्तारित करने का आदेश दिया था। इसके बाद नगर विकास विभाग ने प्रकरण के निस्तारण की प्रक्रिया तेज करते हुए सभी निकायों को लिखित तौर पर एक सप्ताह में प्रस्ताव भेजने को कहा है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Monday, June 27, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - वॉट्सऐप पर CM का विदाई गीत, टीचर की नौकरी खतरे में बीएसए और बीईओ कर रहे जांच बीएसपी ग्रुप 2 से जुड़े सीतापुर के शिक्षकों के पोस्ट खंगाले जा रहे

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

वॉट्सऐप पर CM का विदाई गीत, टीचर की नौकरी खतरे में

बीएसए और बीईओ कर रहे जांच
बीएसपी ग्रुप 2 से जुड़े सीतापुर के शिक्षकों के पोस्ट खंगाले जा रहे

27 जून 2016
लखनऊ। 'बीएसपी ग्रुप 2' नाम के वॉट्स ऐप ग्रुप से अखिलेश सरकार का 'विदाई गीत' पोस्ट हुआ तो सीतापुर के कई प्राइमरी शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई। दरअसल, यह बहुजन समाज पार्टी का नहीं, बल्कि प्राइमरी शिक्षकों का ग्रुप है। यहां *'बीएसपी' का पूरा नाम बेसिक शिक्षा परिषद* बताया जा रहा है। इस ग्रुप पर पोस्ट किए गए इस गीत को सीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी मानते हुए सीतापुर के बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं।
11 टीचर हैं ग्रुप एडमिन : 'बीएसपी ग्रुप 2' नाम से बने इस ग्रुप से सीतापुर के कई प्राइमरी शिक्षक जुड़े हैं। ग्रुप के 11 एडमिन हैं और वे भी प्राइमरी शिक्षक हैं। इसी ग्रुप से जुड़े एक शिक्षक राकेश कुमार गौतम के मोबाइल से 23 जून को सुबह एक गीत पोस्ट किया गया। इसकी शिकायत किसी ने बीएसए से कर दी। बीएसए राजेंद्र सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) को जांच के आदेश दिए। आदेश में राकेश कुमार गौतम को ग्रुप एडमिन बताया गया है। साथ ही ग्रुप के पांच सदस्यों *राजकुमार सिंह, अविनाश, नित्यानंद, पवन कुमार और आशुतोष* से भी पूछताछ के लिए कहा गया है। उसके बाद से बीएसए और बीईओ सभी शिक्षकों को बुलाकर मामले की जांच कर रहे हैं। शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल से किए गए पोस्ट खंगाले जा रहे हैं।
*पोस्ट करने वाले को ग्रुप से निकाला* : ग्रुप के एडमिन *राजकुमार सिंह* (प्रधानाध्यापक,प्रा.वि.गुरुदासपुर, खैराबाद) बताते हैं कि उनको मिलाकर कुल 11 एडमिन हैं। यह शिक्षकों का ग्रुप है, *बहुजन समाज पार्टी से कोई मतलब नहीं है। इस पर किसी अमर्यादित टिप्पणी के लिए सभी को चेतावनी भी दी जाती है।* एक सदस्य राकेश कुमार गौतम ने सीएम अखिलेश सरकार का विदाई गीत पोस्ट कर दिया। उस पर किसी अन्य सदस्य ने कोई टिप्पणी भी नहीं की है और *राकेश को ग्रुप से निकाल भी दिया गया है।*
*गलती से हुई पोस्ट* : वहीं, राकेश कुमार गौतम का कहना है कि वह ग्रुप एडमिन नहीं सिर्फ ग्रुप के सदस्य हैं। इस ग्रुप पर मेरी किस टिप्पणी की जांच हो रही है, यह भी नहीं बताया गया। एक अन्य ग्रुप 'आपके साथ' से भी मैं जुड़ा हूं। उस पर जरूर दलितों के खिलाफ टिप्पणियों का मैंने विरोध किया था। उस पर लंबी बहस भी चली थी। गलती से इस ग्रुप पर पोस्ट चला गया हो तो पता नहीं। किसी ने मेरी शिकायत की है और बीएसए ने बुलाकर मुझसे पूछताछ की और मोबाइल भी देखा गया।
*साभार-नवभारत टाइम्स समाचार पत्र*

http://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/politics/whatsapp-farewell-song-of-the-cm-group-a-teacheramp39s-job-crisis/articleshow/52927163.cms

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Tuesday, June 21, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - स्कूली बच्चे खेलेंगे मेढक दौड़ ,चील झपट्टा , स्थानीय खेल परिषदीय स्कूलों की खेल सूची में शामिल

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

स्कूली बच्चे खेलेंगे मेढक दौड़ ,चील झपट्टा , स्थानीय खेल परिषदीय स्कूलों की खेल सूची में शामिल

ये न्यूज़ 2012 की है , पता कितने स्कूलों मे इन खेलों की शुरुवात हुई  ->>>

सरकार ने गांवों और कस्बों से जुड़े कई  परंपरागत खेलों को अपनी सूची में शामिल किया
सूची में शामिल कुछ ग्रामीण खेल ➤  छुआ-छुऔअल , पिट्ठू  यानी  गेंद तुड़ी , तीन मैदान चकमा बॉल, चीता-चीतल, मेढक दौड़,कोड़ा जमाल शाही ,गोल में बन्दर,लंगड़ी कबड्डी, चील झपट्टा खो-खो, कबड्डी

गेंद तड़ी....पिट्ठू...छुआ-छुऔवल...चीता-चीतल...मेढक दौड़...चील-झपट्टा....! कुछ याद आया ये वही खेल हैं, जिन्हें  वर्षों पहले हम-आप खेला करते थे | अब भी ये किसी न किसी गाँव और कस्बे में मौजूद हैं | अब  इन स्थानीय खेलों को परिषदीय स्कूलों की खेल सूची  में शामिल कर  लिया गया  है |  इन खेलों के माध्यम  से विद्यार्थी खेलने के साथ-साथ कुछ सीख भी सकेंगे |

पिछले दिनों इसके लिए लखनऊ में मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग हुई थी | इसमें आए प्रतिभागियों ने स्थानीय स्तर पर खेले जा रहे खेलों पर चर्चा की | इसमें कई ऐसे खेल निकल कर आए जिनसे बच्चे अंकगणित, रेखागणित, विज्ञान, पर्यावरण आदि  के बारे में जानकारी  हासिल  कर सकते हैं | बाद में विशेषज्ञों ने इन पर अध्ययन कर इनमे से कई खेलों को अपनी सूची में शामिल कर लिया | जूनियर व प्राइमरी स्तर पर खेलों की सूची तैयार कर ली गई है | इन खेलों को खेलने का तरीका व उससे हासिल होने वाले कौशल के बारे में विस्तार से एक माड्यूल तैयार किया गया है | इन्हें मेनुअल तौर पर हर स्कूल  में  भेजा  जायेगा,  ताकि  पूरे  प्रदेश  के  अध्यापक  इन्हें विद्यार्थियों को सिखा सकें

News : Hindustan , year 2012

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Friday, June 17, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - प्राथमिक विद्यालयों में होगी 16,448 शिक्षकों की भर्ती, आदेश जारी

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

प्राथमिक विद्यालयों में होगी 16,448 शिक्षकों की भर्ती, आदेश जारी

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated 02:22 शुक्रवार, 17 जून 2016
प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 16448 रिक्त पदों पर जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी।
सरकार ने बेसिक शिक्षा निदेशक को भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं। जिला वार सहायक अध्यापकों का चयन व नियुक्ति करने को कहा गया है।
सचिव बेसिक शिक्षा अजय कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजे गए पत्र में कहा है कि चयन के लिए वह सभी लोग आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने शासनादेश के जारी होने की तिथि तक सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता पूरी कर ली है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Wednesday, June 15, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - UP: राज्यकर्मचारियों को एक और सौगात, एचआरए भत्ता 20 फीसदी बढ़ेगा

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

UP: राज्यकर्मचारियों को एक और सौगात, एचआरए भत्ता 20 फीसदी बढ़ेगा

ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated 01:34 बुधवार, 15 जून 2016
सूबे के कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता (एचआरए) 20 फीसदी बढ़ाने की तैयारी है।
मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्य सचिव समिति की बैठक हुई, इसमें एचआरए समेत एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव शामिल थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एचआरए में 20 फीसदी वृद्धि पर सहमति बन गई है।
मगर, साइकिल भत्ता पा रहे कर्मियों को मोटर साइकिल भत्ता देने सहित विभिन्न संवर्गों के ग्रेड-पे बढ़ाने व वेतन विसंगति से जुड़े प्रस्तावों पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है।
अधूरी चर्चा से जुड़े प्रस्तावों पर आगे और चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद ही कोई अंतिम फैसला होगा।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Friday, June 10, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - मनपसंद स्कूलों को अब पड़ेगा छोड़ना

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

मनपसंद स्कूलों को अब पड़ेगा छोड़ना

ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated 11:05 गुरूवार, 9 जून 2016
स्कूलों में मनपसंद तैनाती कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। एक जुलाई से उनकी मनमानी नहीं चलेगी। शासन के आदेश पर शिक्षकों को अपने मूल विद्यालयों में ही शिक्षण कार्य करना होगा। इसके बाद भी वे अपने विद्यालय के बजाय दूसरे विद्यालय में संबद्ध पाया जाता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी जुलाई तक इस आदेश का कितना पालन होता और अधिकारी कितना करवा पाएंगे ये देखने वाली बात होगी।
बेसिक शिक्षा विभाग में अटैचमेंट का जबरदस्त खेल चलता है। शिक्षक जिन विद्यालयों में तैनात होते हैं वहां जाने के बजाय अपने घर के आस पास या सुविधा के अनुसार विद्यालयों में अटैचमेंट करा लेते हैं। जिन विद्यालयों में अटैचमेंट होता है वहां भी नियमित रूप से नहीं जाते। जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई चौपट होकर रह जाती है। पिछले सालों में निरीक्षण के दौरान कई बार ऐसे मामले में पकड़ में आए जहां छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती नहीं है।
कई स्कूल ऐसे हैं जहां संख्या 150 और उससे अधिक हैं वहां केवल तीन शिक्षक पढ़ाते हैं जबकि कई विद्यालयों में छात्र संख्या तीस की है और वहां शिक्षकों की संख्या पांच और उससे अधिक है। जबकि शिक्षा विभाग का ही मानक तीस विद्यार्थियों पर एक शिक्षक का है। लेकिन अटैचमेंट के चलते कहीं पांच छात्राें पर एक शिक्षक है तो दूसरी ओर पचास छात्रों को एक शिक्षक पढ़ा रहा है।
शिक्षा निदेशक बेसिक ने आदेश जारी किया है कि एक जुलाई से सभी शिक्षक जिनका अटैचमेंट दूसरे स्कूलों में है वे अपने मूल विद्यालयों में ही शिक्षण कार्य करेंगे बीएसए कांता प्रसाद ने बताया कि सचिव का आदेश मिलने के बाद शिक्षकों को अपने मूल विद्यालयों में कार्य करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जुलाई में अगर कोई मूल विद्यालय के बजाय दूसरे स्कूल में मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Wednesday, June 8, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - शिक्षकों के कार्यो की तैयार होगी कुंडली

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

 शिक्षकों के कार्यो की तैयार होगी कुंडली 

इलाहाबाद :

शिक्षण कार्य में हीला हवाली या लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कस गया है। शिक्षकों ने छात्र-छात्रओं को क्या पढ़ाया है। इसकी जवाबदेही तय की जाएगी। प्रारंभिक पठन-पाठन कौशल योजना के तहत यह पड़ताल की जाएगी कि शैक्षिक सत्र में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाने में कितनी रूचि ली है। निर्धारित प्रोफार्मा पर शिक्षकों को जवाब भरकर जमा करना होगा। वेतन वृद्धि समेत अनेक विभागीय लाभ प्राप्त हो सकेंगे। प्रारंभिक पठन-पाठन कौशल योजना के तहत शैक्षिक गुणवत्ता की जांच कराने की योजना शासन ने बनाई है। शैक्षिक गुणवत्ता प्रोफार्मा को शिक्षकों को भरकर देना होगा। विभागीय स्तर पर गठित होने वाली शैक्षिक गुणवत्ता टीम संबंधित शिक्षक के स्कूल जाकर छात्र-छात्रओं से विषय संबंधी जानकारी हासिल करेगी। जांच टीम भी आख्या अफसरों को देगी। जिससे यह हकीकत सामने आ सके कि शिक्षक द्वारा दी गई सूचना सही है या गलत। नगर खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति शुक्ला ने बताया कि जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभिक पठन-पाठन कौशल योजना की हकीकत देखने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। स्कूलों से मिलने वाले आउटपुट पर शिक्षकों को विभागीय लाभ प्राप्त हो सकेंगे

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

UPTET SARKARI NAUKRI News - - गूगल के नक्शे पर चमका धौरहरा का प्राइमरी स्कूल

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

 गूगल के नक्शे पर चमका धौरहरा का प्राइमरी स्कूल
अमर उजाला/गोंडा
Updated 23:15 रविवार, 5 जून 2016

सरकारी स्कूलों के दोयम दर्जे की छवि को तोड़ते हुए जिले के धौरहरा प्राइमरी स्कूल ने दुनिया के सामने यह मिसाल कायम की है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जा सकती है। कई पुरस्कार व सम्मान अपनी झोली में डालने वाला गोंडा का परिषदीय प्राथमिक विद्यालय धौरहरा अब गूगल के वर्ल्ड मैप पर सितारा बनकर चमकने लगा है। यह सब कुछ आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह की शिक्षा व समाज के प्रति समर्पण से संभव हुआ है।

धौरहरा प्राइमरी स्कूल का कुछ दिन पहले अमेरिका के विशेषज्ञों ने निरीक्षण किया था और अब संयुक्त राष्ट्र संगठन के पर्यावरण समुदाय में इस स्कूल को शामिल कर लिया गया है। यह प्रदेश का इकलौता विद्यालय है जो विश्व समुदाय में शामिल किया गया है।
जल संचयन, जीव-जंतु संरक्षण, पर्यावरण सुधार एवं संरक्षण, पौधरोपण, सामाजिक कर्तव्यों का बोध कराना, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति इंगित करना, देश के महापुरुषों की गाथा को बच्चों को कंठस्थ कराना, राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत करना, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दिवसों के आयोजन सहित तमाम आयाम गोंडा के करनैलगंज ब्लॉक के धौरहरा प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रहे हैं।
महज तीन साल पहले ही शिक्षक बने रविप्रताप सिंह ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालय धौरहरा को कॉन्वेंट स्कूल के स्तर पर ला खड़ा किया है। सरकार के सीमित संसाधन होने के बावजूद के बच्चे टाई, बेल्ट व आईकार्ड से लैस हैं। रवि प्रताप सिंह बच्चों को पढ़ाने में इतने तल्लीन हुए कि न कोई अवकाश, न गर्मियों की छुट्टी बस पढ़ाई व आयोजन ही उनके मुख्य कार्य बन गए।
धौरहरा स्कूल के खाते में दर्ज उपलब्धियां
- जनपद के प्रथम स्कूल के रूप में चयनित, सरकार ने 1.20 लाख रुपये से पुरस्कृत किया।
- एनसीईआरटी के तत्वावधान में नई दिल्ली में नेशनल मीट ऑन कम्युनिटी इन्वाल्वमेंट एंड मोबलाइजेशन इन एजूकेशन में सहभागिता।
- विश्व गौरैया संरक्षण सूची में स्थान।
- पृथ्वी दिवस पर वाशिंगटन से प्रमाण पत्र।
- जैव विविधता दिवस पर कोरिया में आयोजित विश्व सम्मेलन में गूगल मैप पर स्कूल को स्थान।
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन द्वारा बधाई पत्र।
- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा रवि प्रताप आदर्श शिक्षक घोषित।
- डायट एलयूमनाई डे पर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मान।
- गौरैया संरक्षण में प्रदेश में धौरहरा स्कूल का एक मात्र पोस्टर शामिल।
- राष्ट्रीय कैंप व मेले में देश में धौरहरा स्कूल को दूसरा स्थान।
- पर्यावरण एवं जल संसाधन मंत्रालय द्वारा प्रशस्ति पत्र।
- प्रदेश के शैक्षिक कैलेंडर में धौरहरा स्कूल की गतिविधियां शामिल।
- अब यूएनओ के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम समूह में धौरहरा स्कूल शामिल

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Friday, June 3, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - तीन लाख शिक्षकों को अखिलेश सरकार ने दिया तोहफा, आदेश जा

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

तीन लाख शिक्षकों को अखिलेश सरकार ने दिया तोहफा, आदेश जारी*
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated 03:01 शुक्रवार, 3 जून 2016

राज्य सरकार ने करीब तीन लाख बेसिक शिक्षकों को न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के दायरे में लाने का आदेश जारी कर दिया है। इसमें शिक्षकों के वेतन से दस फीसदी राशि की कटौती होगी और उतनी ही राशि राज्य सरकार भी देगी।

फिलहाल इस स्कीम का ट्रायल बाराबंकी से शुरू करने का फैसला किया गया है। अगले महीने से प्रदेश के सभी जिलों में इसे लागू कर दिया जाएगा।
एक अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने का प्रावधान नहीं है। सरकार ने उन्हें एनपीएस की सुविधा देने का फैसला किया। इसमें प्रत्येक शिक्षक और सरकार का अंशदान एकसमान रहेगा।
इसके लिए एनआईसी से विशेष सॉफ्टवेयर तैयार कराया गया है। इस महीने वेतन में से कटौती के ट्रायल के लिए बाराबंकी के 20 शिक्षकों को चुना गया है।

*साफ्टवेयर ट्रॉयल के बाद दी जाएगी ट्रेनिंग*
विभाग की योजना है कि इसे पूरे प्रदेश में लागू करने से पहले सॉफ्टवेयर का ठीक से परीक्षण कर लिया जाए। ट्रायल सफल होने पर इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के लिए सभी जिलों में लेखा विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
ये सभी काम हर हाल में जून में पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अगले महीने से सभी शिक्षकों को इसका लाभ दिया जा सके। इसके अलावा शिक्षकों को परमानेंट रिटायरमेंट एकाउंट नंबर (प्रान) दिलवाने की प्रक्रिया भी इसी महीने पूरी करवा लेने को कहा गया है।

*बेसिक शिक्षा परिषद ने मांगा 500 करोड़ का बजट*
राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षकों को एनपीएस की सुविधा देने का फैसला तो ले लिया है, मगर इसके लिए अभी तक बजट जारी नहीं किया है। बेसिक शिक्षा परिषद ने शासन को पत्र भेजकर इस मद में 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है, ताकि सरकार का अंशदान भी समय से जमा कराया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, चूंकि राज्य सरकार से सहमति लेकर ही बाराबंकी में ट्रायल शुरू किया जा रहा है, इसलिए बजट मिलने में कोई अड़चन नहीं आएगी।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Friday, May 20, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - ऑनलाइन उपस्थिति से गुरुजी न हो सकेंगे गायब एक जुलाई से प्राथमिक,उच्च प्राथमिक स्कूलों में होगा लागू कंट्रोल रूम और वाट्सएप से रोजाना होगी मानीटरिंग

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

ऑनलाइन उपस्थिति से गुरुजी न हो सकेंगे गायब

एक जुलाई से प्राथमिक,उच्च प्राथमिक स्कूलों में होगा लागू

कंट्रोल रूम और वाट्सएप से रोजाना होगी मानीटरिंग

कानपुर, जागरण संवाददाता : हस्ताक्षर कर विद्यालयों से गायब होने वाले गुरुजी की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। एक जुलाई से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

इसके लिए विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडी बेसिक नंद कुमार के मुताबिक इसे मंडल के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। कन्नौज में यह व्यवस्था पहले से ही लागू है। विद्यालयों की सूरत बदलने और वहां शैक्षणिक वातावरण का माहौल तैयार करने को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग लगातार नए प्रयोग कर रहा है।

कंट्रोल रूम से 40 स्कूलों में जाएगा फोन: बीएसए कार्यालय में व्यवस्था की मानीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनेगा। इसमें पांच-छह विभागीय कर्मियों की टीम रोजाना 40 स्कूलों में अचानक फोन कर शिक्षक और स्कूली बच्चों से बात करेगी और विद्यालय की हर गतिविधि की जानकारी लेगी।

खंड शिक्षा अधिकारी वाट्सएप से भेजेंगे रिपोर्ट: खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर सभी आला अफसर एक विद्यालय की पूरी तस्वीर को आधे घंटे के अंदर वाट्सएप से मुख्यालय को भेजेंगे।

संकुल प्रभारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण : किदवई नगर स्थित किदवई विद्या मंदिर में गुरुवार को आनलाइन अटेंडेंस को लेकर सभी खंडों के संकुल प्रभारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि किस तरह से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इस दौरान समस्त खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

-----------------------

अक्सर जब विद्यालयों का निरीक्षण होता था तो कई शिक्षक उपस्थिति पंजिका रजिस्टर में हस्ताक्षर कर निकल जाते थे। आनलाइन अटेंडेंस सिस्टम से उस पर अंकुश लगेगा। -नंद कुमार, एडी बेसिक

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Tuesday, May 17, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - UP बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में महज 15 फीसदी स्कूलों को मिला A ग्रेड

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

UP बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में महज 15 फीसदी स्कूलों को मिला A ग्रेड 