/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, May 12, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की मृत्यु पर उनके मृतक आश्रित को नौकरी

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 



बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की मृत्यु पर उनके मृतक आश्रित को नौकरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट में मौजूदा साल के लिए तबादला नीति में परिवर्तन, सैफई में इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने के साथ लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे को माॅडल बस स्टेशन के रूप में विकसित करने का फैसला लिया गया।

इसके अलावा बेसिक शिक्षा के शिक्षकों की मृत्यु पर उनके मृतक आश्रित को नौकरी, डेटा आपरेटर सेवा नियमावली और होम्योपैथी विभाग की नियमावली पर मंजूरी की मुहर लगााई गई। साथ ही आगरा से इटावा तक देश का पहला हाई-वे बनाने का प्रस्‍ताव भी पास हुआ। इसके अलावा यूपी में चार नई तहसील बनेगी।

देश का पहलाा साइकिल हाई-वे

कैबिनेट बैठक में आगरा से इटावा तक देश का पहला हाई-वे बनाने का प्रस्‍ताव भी पास हुआ। यह सिर्फ साइकिल के लिए होगा और दूसरा कोई वाहन इस पर प्रवेश नहीं कर पाएगा। ढाई मीटर चौड़ा यह हाईवे आरसीसी का बना होगा। इसके दोनों ओर सुन्दर फूलों के पौधे लगाए जाएंगे। ऐसी कोशिश होगी कि गर्मी में हाईवे पर साइकल से चलने वालों को धूप न लगे। रात में चलने वालों के लिए हाईवे पर दोनों ओर लाइटे होंगी।

साइकिल हाई वे के दोनों तरफ लगने वाली लाइट सोलर एनर्जी से चलेंगी, जो सूर्य अस्त होते ही खुद ऑन हो जाएंगी। हाई वे पर सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाने का प्रस्ताव है। अधिकारियों का कहना है कि इस हाई वे का निर्माण आगरा से इटावा के बीच बने हाई वे के साथ न होकर अलग चकरोड पर किया जाएगा, जिसे रास्ते में पड़ने वाले गांव और बाजारों के किनारे से निकाला जाएगा। इसका निर्माण देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले
– एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा कैसरबाग बस अड्डा
– मैनपुरी कलेक्ट्रेट में 150 सीटों की क्षमता का हॉल बनेगा, पुराने भवन गिरेंगे
– कन्नौज में हरसेन, पीलीभीत में अमरिया, चंदौली में नौगढ़ की नई तहसील बनेगी
– विधान परिषद सचिवालय के समूह ‘ग’ कर्मचारियों को सीयूजी सिम मिलेंगे
– पुलिस विभाग के पुराने भवन ध्वस्त किए जाएंगे, नए भवन बनेंगे
– सरकारी पशु चिकित्सक नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, प्रैक्टिस बंदी भत्ता मिलेगा
– कन्नौज में बाल संग्रहालय में कई सुविधाएं दी जाएंगी
– लखनऊ में गोमती नगर में 200 बेड के बाल एवं महिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ेंगी
– क्षेत्र की जलवायु के आधार पर बीजों का वितरण किया जाएगा
– स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन विभाग हिंंदू विवाह रजिस्ट्रीकरण, नियमावली में बदलाव
– कैबिनेट बैठक में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी
– दूसरे राज्यों से आने वाली यूरिया खाद और बोरियों में आने वाले सामान महंगे



 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET