/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, March 12, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News -Shiksha Mitra aur Junior Bhrtee Samaet Tamaam Sunvayee Talne Ke Aasaar :>>>>

UPTET SARKARI NAUKRI   News   -Shiksha Mitra aur Junior Bhrtee Samaet Tamaam Sunvayee Talne Ke Aasaar :>>>>
दारोगा ने वकील को मारी गोली, धधका इलाहाबाद

Publish Date:Wed, 11 Mar 2015 09:06 PM (IST) | Updated Date:Wed, 11 Mar 2015 09:06 PM (IST)

लखनऊ। इलाहाबाद जिला कचहरी में बुधवार दोपहर दारोगा और अधिवक्ता की कहासुनी बड़े बवाल का सबब बन गई। दारोगा ने अधिवक्ता को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वकील की मौत पर भड़के वकीलों ने इसके बाद जमकर शहर और करछना में बवाल किया। इलाहाबाद की घटना की खबर फैलते ही बनारस में भी वकीलों ने जमकर तोड़फोड़ की जबकि कानपुर में पुलिस और गोरखपुर में प्रदेश सरकार के पुतले फूंके गए। घटना से क्षुब्ध प्रदेश के सभी बार एसोसिएशन ने गुरुवार को हड़ताल की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल ने गुरुवार को विरोध दिवस मनाने का एलान किया है।

घटना पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतक आश्रितों को दस लाख रुपये की मदद का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इलाहाबाद जोन के पुलिस महानिरीक्षक और मंडलायुक्त को तत्काल दोषियों का पता लगाने को कहा।

इलाहाबाद के शंकरगढ़ क्षेत्र की नारीबारी चौकी में तैनात उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह बुधवार को एक मामले में गवाही के लिए कचहरी पहुंचे थे। अदालत में जाते वक्त अधिवक्ता नबी अहमद (32) से उनकी किसी बात पर कहासुनी होने लगी। वकीलों का आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही दारोगा शैलेंद्र सिंह ने गोली चला दी जो नबी अहमद के सीने में लगी। गोली चलते ही वहां मौजूद अन्य अधिवक्ता भड़क गए और शैलेंद्र की रिवाल्वर छीन कर फाय¨रग करने लगे। एक गोली मम्फोर्डगंज चौकी में तैनात कांस्टेबल अजय नागर (25) के गले में जा लगी। इसके बाद माहौल और अराजक हो गया। अधिवक्ता पथराव करते हुए एसएसपी दफ्तर की तरफ बढ़े। पथराव में सैकड़ों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और राहगीरों को भी चोटें आई। उधर जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अधिवक्ताओं को खदेड़ लिया। इसके बाद तो दोनों तरफ से घंटों गुरिल्ला युद्ध चला जिसमें कई अधिवक्ता और पुलिसकर्मी घायल हुए। इस अफरातफरी के बीच घायल अधिवक्ता नबी अहमद को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, डीएम भवनाथ सिंह, आइजी बीबी शर्मा, डीआइजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव व एसएसपी दीपक कुमार ने जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री देवेंद्र मिश्र नगरहा से बातचीत के बाद अधिवक्ताओं को कचहरी से बाहर निकाला। इसी घटनाक्रम को लेकर हाई कोर्ट के पास पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच टकराव हुआ। अधिवक्ताओं ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद अधिवक्ता का शव करछना स्थित गांव भेजा जाने लगा तो रामनगर और करछना में वकीलों ने पथराव कर दिया। यहां भी पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मृतक अधिवक्ता के पिता मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में दारोगा शैलेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही अजय नागर को गोली मारे जाने के मामले में थानाध्यक्ष कर्नलगंज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पूरे प्रदेश में गुस्सा

इस उपद्रव की आंच दोपहर बाद बनारस पहुंच गई जहां नाराज वकीलों के एक गुट ने एसएसपी आफिस पर धावा बोल दिया, तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। वहां भी कई पुलिस वाले घायल हुए। गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर में भी कार्य बहिष्कार कर वकीलों ने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। लखनऊ में अवध बार एसोसिएशन ने बैठक कर 12 मार्च को काम न करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा व सचिव रमेश पांडेय ने बताया कि 12 मार्च को अगली रणनीति तय की जाएगी। कानपुर में बार व लायर्स एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा कर दी है। वहां भी पुलिस विरोधी नारेबाजी हुई और पुतला फूंका गया। तय हुआ कि अब पुलिस को हथियार लेकर कचहरी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि 13 मार्च को भी वकील हड़ताल पर रहेंगे। हरदोई में वकील नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय गए। फर्रुखाबाद और फतेहपुर में भी हड़ताल रहेगी। मुरादाबाद में वकीलों ने जुलूस निकाला और एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद जाम लगा दिया। वहां भी हड़ताल का एलान किया गया है। मेरठ और सहारनपुर मंडल में विरोध जताया गया। अमरोहा और सम्भल में वकीलों ने नारेबाजी कर तोड़फोड़ की। फीरोजाबाद में वकील बेमियादी हड़ताल पर चले गए। आगरा बार एसोसिएशन भी हड़ताल पर रहेगी। इलाहाबाद में उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खां, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार अवस्था व अन्य सदस्यों ने मृत अधिवक्ता के परिवार को पचास लाख रुपये हर्जाना दिए जाने की मांग की। घायल अधिवक्ता के लिए राहत राशि व क्षतिग्रस्त वाहनों का मुआवजा देने की मांग भी उठाई। कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि घटना के एक दिन पहले लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया, जो शर्मनाक है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय और सचिव डा. पीसी उपाध्याय ने भी गुरुवार को न्यायिक कार्य के बहिष्कार की घोषणा की।

-----

हाई अलर्ट घोषित

कई शहरों के वकीलों के आक्रोश के मद्देनजर 'हाई अलर्ट' घोषित किया गया है। अदालतों की सुरक्षा बढ़ाने के साथ सघन चेकिंग की हिदायत दी गई है। पीएसी व आरएएफ की अतिरिक्त टुकड़ियां इलाहाबाद भेजी गई हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रमुख सचिव (गृह) व डीजीपी को तलब कर इलाहाबाद की घटना पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा लिया और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव (गृह) देवाशीष पण्डा ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने और हर हाल में शाति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। डीएम, एसएसपी को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून-व्यवस्था बनाये रखना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। उपद्रव होने पर उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा।


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / 4th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET