/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, March 22, 2015

UP Police Constable Recruitment SARKARI NAUKRI News - पुलिस भर्ती में धांधली से युवा आक्रोशित, फांसी लगाने पेड़ पर चढ़े

UP Police Constable Recruitment SARKARI NAUKRI   News   -
पुलिस भर्ती में धांधली से युवा आक्रोशित, फांसी लगाने पेड़ पर चढ़े
**************************************
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर सूबे का युवा काफी आक्रोशित है। कल तक तो कई जिलों में प्रदर्शन हुआ, लेकिन आज राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने कुछ लोग पेड़ पर चढ़ गये। यह लोग फांसी लगाने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस क्रेन लगाकर इनको पेड़ से उतारने का प्रयास कर रही है। पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली को लेकर आज काफी संख्या में जुटे अभ्यर्थियों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया।
प्रदेश में बीते दिनों सिपाही तथा दारोगा के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। आज लखनऊ में एक अभ्यर्थी ने विधानसभा के गेट नंबर नौ के सामने पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने की धमकी दी है। इसके साथ ही इस धांधली के विरोध आज कई जिलों में प्रदर्शन तथा तोडफ़ोड़ हो रही है। आज कानपुर, मैनपुरी, हरदोई में युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इलाहबाद में कल सिपाही भर्ती में धांधली को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन के साथ ही सिविल लाइन क्षेत्र में रोडवेज बसों में तोडफ़ोड़ की थी। उधर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा भर्ती में भी धांधली को लेकर अभ्यर्थियों ने काफी हंगामा किया। इन लोगों का आरोप है कि लिखित परीक्षा के बाद ओएमआर शीट पर कई जगह पर व्हाइटनर से फर्जीवाड़ा किया गया है। दारोगा भर्ती में धांधली की अभ्यर्थियो ने सीबीआई जांच की मांग की है।
सपा के गढ़ मैनपुरी में अभ्यर्थियों ने सिपाही भर्ती में धांधली का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। शहर के करहल चौराहा पर जाम लगाकर न केवल नारेबाजी की बल्कि सड़क पर टायर रखकर उनमें आग लगा दी। अभ्यर्थियों का आरोप था कि सिपाही भर्ती में सरकार के चहेतों को पास किया गया जबकि बाकी को फेल कर दिया गया है। इस दौरान अभ्यर्थियों ने सपा सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। सुबह करीब दस बजे शुरू हुआ जाम एक घंटे तक लगा रहा। युवकों के हंगामे की खबर पर शहर कोतवाली पुलिस के अलावा दन्नाहार थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां चटकाकर युवकों को खदेड़ा। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। शनिवार को करहल कस्बे में भी युवकों ने सिपाही भर्ती में धांधली का आरोप लगाकर जाम लगा दिया था। करीब ढाई घंटे तक करहल में आवागमन बाधित रहा था।
विधायक के घर पथराव
इलाहाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाने वाले उग्र अभ्यार्थियों के चलते सिविल लाइंस में शनिवार की काफी देर तक अफरातफरी रही। अभ्यर्थियों ने जमकर उत्पात किया। उग्र अभ्यर्थियों ने सरकारी बसों को निशाना बनाया तो रास्ते से गुजरने वालों के वाहनों को भी नहीं छोड़ा। महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित एक विधायक के घर भी उपद्रवियों ने पत्थर फेंके। विधायक के गनर ने उनको रोका तो उससे भी बदसलूकी की गई। यह सब देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सिविल लाइंस के महात्मा गांधी मार्ग पर फूलपुर के सपा विधायक सईद अहमद का आवास है। हनुमान मंदिर चौराहे से पथराव कर आगे बढ़ रहे अभ्यर्थियों ने उनके घर को भी निशाना बनाकर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। उनका गनर बाहर आया और उसने विरोध किया तो अभ्यर्थियों के हुजूम ने उससे भी बदसलूकी की। यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उपद्रवियों को दौड़ाया तो वहां से आगे बढ़कर एटलांटिस मॉल में दुकानों पर पथराव करने लगे। पुलिस ने उनको दौड़ाया तो वह मॉल के अंदर घुस गए। उनको मॉल से खोजकर बाहर निकालने के लिए पुलिस को आधे घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। एसपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक विधायक के घर पथराव की सूचना मिली थी मगर उनकी तरफ से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।




 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / 4th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET