/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, April 28, 2015

PTET SARKARI NAUKRI News - हरदोई बीआरसी से मिलेंगे अब नियुक्ति पत्र : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

UPTET SARKARI NAUKRI   News -


हरदोई बीआरसी से मिलेंगे अब नियुक्ति पत्र : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
बीआरसी से मिलेंगे अब नियुक्ति पत्र
हरदोई परिषदीय जूनियर हाईस्कूल के लिए चयनित अनुदेशकों को 29 अप्रैल से ब्लाक संसाधन केंद्र से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा। ज्ञात हो कि परिषदीय जूनियर हाई स्कूल में टीचरों की कमी को पूरा करने को अनुदेशकों से आन लाइन आवेदन मांगें गए थे। जिले में 1,380 पदों पर अनुदेशकों का चयन किया जाना था, पर पद के सापेक्ष आवेदक न मिलने पर पहले चरण में 1044 अनुदेशकों की नियुक्ति की गई थी।
पद रिक्त होने पर दोबारा शेष पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिसमें चयनित आवेदकों की काउंसिलिंग कराई गई। काउंसिलिंग के बाद तैयार वरीयता सूची पर 231 आवेदकों का चयन किया गया। डिप्टी बीएसए डीएल गुप्ता ने बताया कि अनुदेशकों को 29 अप्रैल से उनके ब्लाक से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा। आवेदक नियुक्ति पत्र प्राप्त कर तत्काल स्कूल में कार्यभार ग्रहण कर लें। नियुक्ति पत्र मिलने की जानकारी होते ही अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 UPTET  / टीईटी / TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  

  CTET, TEACHER ELIGIBILITY TEST (TET), NCTE, RTE, UPTET, HTET, JTET / Jharkhand TET, OTET / Odisha TET  ,Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility Test, West Bengal TET / WBTET, MPTET / Madhya Pradesh TET, ASSAM TET / ATET
, UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET , APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TET, HPTET / Himachal Pradesh TET