/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, June 12, 2015

UPTET SARKARI NAUKRI News - प्रधानाचार्य, शिक्षकों बिन कैसे होगी पढ़ाई

UPTET SARKARI NAUKRI   News  
प्रधानाचार्य, शिक्षकों बिन कैसे होगी पढ़ाई.
जागरण संवाददाता , इलाहाबाद : सभी पढ़ें-सभी बढ़ें। अच्छी शिक्षा-अच्छी चिकित्सा जैसे नारे सरकार की नीति व नियम में प्रदर्शित होते रहते हैं। यह बात दीगर है कि दावे हकीकत में नजर नहीं आते।

शिक्षा विभाग की कुछ ऐसी ही स्थिति है। पढ़ाई के नाम पर खानापूर्ति से अधिक कुछ नहीं हो रही। माध्यमिक शिक्षा में प्रधानाचार्य, शिक्षक के फिलहाल 39 हजार से अधिक पद खाली हैं। यह तब है जबकि 30 जून को हजारों शिक्षक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
प्रदेश भर में शिक्षकों के साथ ही प्रधानाचार्यो के तमाम पद वर्षो से खाली हैं। 140 राजकीय इंटर कॉलेज एवं 390 राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज बिन प्रधानाचार्य के हैं। हाईस्कूल स्तर के 434 विद्यालय बिन प्रधानाचार्य के संचालित हो रहे हैं। यहां प्रवक्ता के 1061 व एलटी ग्रेड स्तर के शिक्षकों के 8366 पद खाली हैं।
अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1566, प्रवक्ता के 6551 एवं एलटी ग्रेड शिक्षक-शिक्षिका के 20765 पद खाली हैं। अकेले इलाहाबाद में 1908 के लगभग पद खाली हैं। शैक्षिकजगत में मानव संसाधन को लेकर दिलचस्पी रखने वालों का कहना है कि आने वाली 30 जून को प्रदेश में 5463 से अधिक प्रधानाचार्य और अध्यापकों के सेवानिवृत्त होने से पठन-पाठन की व्यवस्था और भी लड़खड़ा जाएगी। अकेले इलाहाबाद में 87 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं।

लिपिक के 8407 एवं चतुर्थ श्रेणी के 41020 पद खाली चल रहे हैं।
शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी कहते हैं कि रिक्तियों को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री व अधिकारियों से कई चरणों में वार्ता हुई है। वह इस प्रयास में हैं कि रिक्त पद जल्द भरे जाएं। इसके लिए मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी।
अपर निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) रमेश कुमार के मुताबिक नए शिक्षा सत्र में प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाओं की कमी दूर करने की कवायद जारी है।

एलटी ग्रेड शिक्षक, प्रधानाचार्यो की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
--------------
खाली पद : एक नजर में
-राजकीय इंटरमीडिएट कालेज
-प्रधानाचार्य----140
-प्रधानाचार्या---390
-हाईस्कूल के प्रधानाचार्य--155
-हाईस्कूल में प्रधानाचार्या--279
-प्रवक्ता पुरुष-------- 521
-प्रवक्ता महिला-------540
-एलटी ग्रेड शिक्षक-----4402
-एलटी ग्रेड शिक्षिका----3964
----------
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय
-प्रधानाचार्य-1566
-प्रवक्ता-6551
-एलटी ग्रेड शिक्षक-20765

प्रधानाचार्यो व शिक्षकों की भर्ती को माध्यमिक शिक्षा मंत्री व अधिकारियों से कई चरणों में वार्ता हुई है।
मेरा प्रयास सारे खाली पदों का जल्द से जल्द भरवाना है। इसके लिए अब मुख्यमंत्री से बात करूंगा।
-सुरेश कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विधायक।
---------
नए शिक्षा सत्र में प्रधानाचार्य, शिक्षक व शिक्षिकाओं की कमी दूर करने की कवायद जारी है। एलटी ग्रेड शिक्षक, प्रधानाचार्यो की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। परिणाम जल्द सामने आएगा।
-रमेश कुमार, अपर निदेशक माध्यमिक


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET