/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, August 20, 2017

UPTET News - - 9342 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती का मामला आयोग कराएगा परीक्षा, बदलेगी नियमावली

UPTET    News - 

9342 एलटी ग्रेड शिक्षकों की भर्ती का मामला आयोग कराएगा परीक्षा, बदलेगी नियमावली

तैयारी

>>राजकीय कालेजों में एलटी ग्रेड 9342 शिक्षकों की भर्ती का मामला

’>>आयोग की सहमति के बाद शासन लिखित परीक्षा नियम जोड़ेगा


राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : प्रदेश के राजकीय हाईस्कूल व इंटर कालेजों में रिक्त 9342 पदों पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षक भले ही प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने हैं लेकिन, इन पदों पर नियमित भर्ती की भी तैयारियां तेज हो गई हैं। शिक्षा निदेशालय के पत्र पर उप्र लोकसेवा आयोग ने इस भर्ती की लिखित परीक्षा कराने की सहमति दे दी है। अब शासन एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की नियमावली में जल्द ही बदलाव करेगा।

प्रदेश के राजकीय कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 9342 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। पिछले साल सभी मंडलों से रिपोर्ट मंगाने के बाद इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले यह नियुक्ति मंडल स्तर पर मेरिट के आधार पर होती रही है लेकिन, शासन ने नियमावली में बदलाव करके राज्य स्तर पर नियुक्ति मेरिट पर करने का आदेश जारी किया था। माध्यमिक शिक्षा के अपर निदेशक की अगुआई में चयन कमेटी का भी गठन हुआ। दिसंबर से जनवरी माह में इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी लिए गए। करीब छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। नियुक्ति होने से पहले ही भाजपा सरकार में यह प्रक्रिया जहां की तहां रुक गई। इसी बीच तमाम प्रतियोगियों ने भर्ती लिखित परीक्षा से कराने का अनुरोध किया। भाजपा सरकार ने इसके लिए लिखित परीक्षा कराने की सैद्धांतिक सहमति दे दी थी।

शिक्षा निदेशालय से पिछले माह उप्र लोकसेवा आयोग को यह भर्ती कराने के लिए पत्र भेजा गया। शासन की पहल के बाद आयोग एलटी ग्रेड शिक्षकों का इम्तिहान कराने के लिए तैयार हो गया है। अब शासन दो बदलाव करेगा। पहला आयोग की नियमावली में ताकि वह परीक्षा आसानी से करा सके। असल में अब तक आयोग जो परीक्षाएं कराता है उसका ग्रेड-पे एलटी ग्रेड शिक्षकों से अधिक होता है।

इसलिए नियम बदलना जरूरी है साथ ही यह शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा से हो, इसके लिए भर्ती की नियमावली में बदलाव करना जरूरी है। यह दोनों कार्य शासन जल्द ही पूरा करेगा। हाईकोर्ट में इस भर्ती को लेकर पिछले दिनों सुनवाई हुई, वहां विभागीय अफसरों ने इस संबंध में हलफनामा भी सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि आयोग इसकी परीक्षा कराएगा और नियमावली में बदलाव भी होगा। संभव है कि अगले माह तक इस भर्ती की प्रक्रिया आयोग से आगे बढ़ेगी।’





 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET