/* remove this */

Saturday, May 26, 2012

List of District Presidents UPTET Morcha

List of District Presidents UPTET Morcha

प्रेषक: Rajesh Rao <rajeshrawallahabad@gmail.com>
दिनांक: 26 मई 2012 5:22 pm
विषय: जिलाअध्यक्ष की सूची
प्रति: muskan24by7@gmail.com, Rajesh Rao <rajeshrawallahabad@gmail.com>, Shyam Dev Mishra <shyamdevmishra@gmail.com>

प्रिय साथियों/बहनों मै इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी लोगो को अपने-अपने जिलाअध्यक्ष से वार्तालाप करने का एक साधन उपलब्ध करा रहा हूँ जिससे आप लोग उनसे संपर्क करके आप उनका साथ दे सकते है और जरूरी सूचना प्राप्त कर सकते है और अपना भी  सहयोग दे सकते है जिससे जल्द-से-जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सके हमें बिना संघर्ष किये नौकरी नहीं मिलने वाली है चाहे कोर्ट हो या सड़क इसलिए आप एकजुट रहे जो भी निर्णय ले सही दिशा में से और एक साथ ले. जिस किसी भी   जिलाअध्यक्ष का नाम छूट गया हो तो उसको ब्लॉग पर पब्लिश कर देआगे आप को जो भी कदम बढ़ाना हो मिलकर एकसाथ चले, सफलता हमें जरूर मिलेगी,,,

धन्यवाद!
आपका छोटा भाई राजेश राव (इलाहाबाद) 

U.p. tet uttareen Chatra sangharsh morcha
List of district wise adyakshya/upadyakshya

S.L
District’s Name
Name of Leaders
Mob. No.
1.      
Agra
Devesh Drivedi
8533930591
2.      
Aligarh
Praveen Saxena
9837081379
3.      
Allahabad
Vivekanand
8081934675
4.      
Ambedkar Nagar
Anil Verma
Surendra Ameed
9838370345
9598873078
5.      
Auriya
Amit Mishra
Ajeet Rajpoot
9045028271
8439128408
6.      
Azamgrah
Azad Yadav
Umesh Verma
9616764406
9455574511
7.      
Badaun
Pawan Singh
Vishram Singh
9808819936
9027330015
8.      
Bagpat
Amit Diexit
9761468244
9.      
Bahraich
Ashwani Shukla
Rajesh Kumar Rao
8765108094
8090150279
10.  
Ballia
Digvijay Pathak
Pyush Chaturvedi
9918506419
7499075872
11.  
Balrampur


12.  
Banda
Annu Dadr
9415556574
13.  
Barabanki
Jitendra Verma
Uma Shanker Yadav
9369206268
9956291236
14.  
Bareilly
Rajesh Pratap Singh
Vikash Kumar
9720963143
9027373924
15.  
Basti
Vivek Pratap Singh
Niten Shukla
9918015656
9453058000
16.  
Bijnor


17.  
Bulandshahr
Haryendra Singh
9837512398
18.  
Chandauli


19.  
Chitrakoot


20.  
Deoria
Chand Prakssh Kushwaha
Gorakh Nath    (Newelly)
8896679695
21.  
Etah
Mayan Tiwari
9219297122
9412861915
22.  
Etawah
Vaibhav Yadav
9410437363
23.  
Faizabad


24.  
Furrukhabad
Rakesh Bajpai
Surendra Rajpoot
8052158215
9450005857
25.  
Fatehpur
Rajendra Chaudhary
Anil Yadav
9236522531
9795990726
26.  
Firozabad
Dharamveer Bharti
9259705968
27.  
Gautambudh Nagar


28.  
Ghaziabad
Shiv Kumar
Nitan Mehata
9368735257
9639885609
29.  
Ghazipur
Sanjay
V.K. Yadav
9839889419
8400924785
30.  
Gonda
Sudhanshu Rai
Mahesh Arya
9582191640
9454178529
31.  
Gorakhpur
Naveen Shrivastava
Ashutosh Mishra
8543046035
8115000914
32.  
Hamirpur


33.  
Hardoi
Abneesh Yadav
Devesh Singh
9721612971
9453898315
34.  
Jalaun
Laxmikant Pathak
Saurabh
9452023375
9125338157
35.  
Jaunpur
Ajeet Yadav
Avanish
8090252162
8564051250
36.  
Jhansi


37.  
Jyotiba Phule Nagar
Ashraf
Sheoraj
9837577682
9917558695
38.  
Kannauj


39.  
Kanpur Dehat
Sachin Yadav
9455878898
40.  
Kanpur Nagar
Praveen Cachan
Ratnesh Pal
9839379099
8543858776
41.  
Kaushambi
Ram Pujan Tiwari
9838289683
42.  
Kushinagar
Akhilesh Kumar Mishra
Mobin Siddiqui
9721650022
9648631691
43.  
Lakhimpur Kheri
Devesh Trivedi
9839940748
44.  
Lalitpur


45.  
Lucknow
Nirbhai Singh
Bhupendra Rai
Ganesh Dixit
7499088470
5415783018
9369222535
46.  
Mahamaya Nagar
Abhishek Kaushik
9837451036
47.  
MHarajganj
Mahendra Kumar Verma
Ram Kumar Patel
8874191926
8858917797
48.  
Mohaba
Deepak Kaushal
Akhilesh Shahu
9451934220
8090173692
49.  
Mainpuri
Jitendra Singh
T.N. Mishra
9410807267
9456608217
50.  
Mathura


51.  
Mau
Kamlesh Yadav
Rajeev Yadav
7309487127
9794821718
52.  
Meerut
Gaurab Yadav
Sunder Ji
9358380100
9759737376
53.  
Mirzapur
Rahul Gupta
Kushal Singh
9307303046
9451573287
54.  
Moradabad


55.  
Muzaffarnagar


56.  
Pilibhit
Sudhanshu Mishra
9058234823
57.  
Pratapgarh
Pavan Kumar Yadav
9454303317
58.  
Rae Bareli
Karendra Mishra
Sishnu Kumar
7309785655
8115724828
59.  
Rampur
Gurpal Singh
Umesh Kumar
9758869752
9897373536
60.  
Saharanpur
Sanjay
Manoj Kumar Gupta
9758839709
9548938754
61.  
Sant Kabir Nagar
Ajay Pandey
Abhishek Ji
8738069495
62.  
Sant Ravidas Nagar


63.  
Shahjahanpur
Satish Singh
Manoj Sharma
9532909434
9044144623
64.  
Shravasti
Ugrashen Verma
Pradeep Verma
9984555954
9452125452
65.  
Siddharth Nagar
Santosh Pandey
Akhilesh Yadav
9335976016
8601621931
66.  
Sitapur
Sarvesh Josh
Anup Sharma
9889174114
9415860930
67.  
Sonbhadra
Santosh Verma
8858598585
68.  
Sultanpur
Rakesh Kumar Agrahari S.K. Pathak
9005066060
9415023170
69.  
Unnao
Atul Tiwari
Amit Tripathi
9451360651
9936006023
70.  
Varanasi
Manoj K. Singh “Mayank”

71.  
Pravudh Nagar
Devendra Singh (Live DLH)
Aftab
Akhilesh Chaudhary
09560705898
9758025827
9927737442
72.  
Panchsheel Nagar
Kushvee Singh
Vishesh Sharma
9457287549
9634502507
73.  



74.  



75.  





******************
---------- Forwarded message ----------
From: geetu singh <uptetindia2011@gmail.com>
Date: 2012/5/26
Subject: Re: meeting
To: Muskan Bharat <muskan24by7@gmail.com>


jantar mantar meeting postponed
sabi lko jane ki tayari kare on 29 may.
******************

From: Rahul Kumar Singh <preacher.rahulkush@gmail.com>
Date: 2012/5/25
Subject: meeting of tetians held in kushinagar
To: muskan24by7@gmail.com
Press release,Kushinagar,A meeting was held in Kushinagar at BRC campus in front of Kotwali Padrauna related to the court hearing of TET case in Hon.High Court Allahabad. It was told by the dist.president Akhilesh Mishra that our judge Mr.Arun Tondon was in the double bench today and thus keeping our case in safe zone he decided the next date on 31st May.Addressing the meeting the General Secretary Rahul Kumar Singh told that the delay in this case is now over control of the tetians.He said that the candidates are being harrashed by the government and it is not a good sign for future. The nation builders of future should not be treated so.He requsted the hon. high court and the U P Govt. to decide in the favour of tetians as soon as possible. He said that it is shamefull for a democratic society to harassh the teachers of future like this.It was decided that a demonstration will be held in Lucknow on 28th against the behaviour of the government untill the government cleans its ears.The meeting was also addressed by the vice president Saif Lari and co-ordinator Mr. Prem Nath Mishra. Hundreds of tetians were present in the meeting. They all were agreed for a all U.P. hullabollo in Lucknow on the 28th.
***********************

ब्लॉग एडिटर का सन्देश - यूपी टीईटी अभ्यर्थीयों के नाम 
***********************************************
जैसा की बहुत से यूपी टीईटी अभ्यर्थी , ब्लॉग के माध्यम से सन्देश दे रहे हैं , मेरा भी एक सन्देश है कि आप  सभी लोगो को अपनी बात को  शांति पूर्वक  / अहिंसात्मक तरीके से रखनी चाहिए |
और अगर आप को लगता है कि आपके साथ कुछ गलत  हो रहा है तो आप किसी दूसरे के साथ गलत करें या कोई ऐसा आन्दोलन जिससे किसी दूसरे को क्षति पहुंचे , यह आपको व एक शिक्षक की गरिमा  शोभा नहीं देता |

आप अपनी बात लोगो की भलाई करके रखें तो समाज में सही सन्देश जायेगा |
अभी हाल ही में  हरयाणा में पात्र अभ्यर्थीयों ने अपनी बात अनशन करके रखी और गांधी गिरी का उपयोग किया |

यह आप शिक्षकों की समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है कि अपनी बात को नैतिकता  के दायरे में बेहतर रूप से महत्वपूर्ण बिन्दुओं को उठाते हुए रखें |

धन्यवाद 
~ ब्लॉग एडिटर 


Read more...

Cooperative Banks Selection through IBPS Exams


सहकारी बैंकों में आईबीपीएस से होगी नियुक्ति
Cooperative Banks Selection through IBPS Exams
पटना : प्रदेश के 22 जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों व राज्य सहकारिता बैंक में कर्मियों की भर्ती व्यावसायिक बैंकों की भांति इंडियन बैंकिंग प्रोफेशनल सर्विसेज (आईबीपीएस)के माध्यम से होगी। महिलाओं के लिए पटना व नालंदा में महिला सहकारी अर्बन बैंक की स्थापना होगी। सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में पहली बार 26 मई को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में महिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन होगा जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी होंगे। सहकारिता मंत्री ने निबंधक सहयोग समितियां, बिहार राजेश कुमार की उपस्थिति में गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि आईबीपीएस द्वारा नियुक्ति के लिए अधियाचना सहकारी बैंकों के माध्यम से भेजी जाएगी। निर्णय भी उनके निदेशक मंडल में ही होगा। सहकारी बैंकों को दिसंबर तक कंप्यूटर से जोड़ दिया जाएगा।
Read more...

My Facebook Profile (UPTET Prt) is Blocked, And Photo verification is only choice

My Facebook Profile (UPTET Prt) is Blocked, And Photo verification is only choice

But whenever I try, This one pic always come, And I am unable to identify it.
Please help








Read more...

बेरोज़गारी भत्ता ………या …भीख


बेरोज़गारी भत्ता ………या …भीख




Article By - Om Dikshit on Jagran Blog


दूर-दर्शन पर …….
 कुछ वर्षों पहले तक …….
एक विज्ञापन आता था ……
शायद, आप को भी याद हो! इसमें यह दिखाया जाता था …….
एक हाथ से एक बच्चे को …….
एक सिक्का भीख के रूप में दिया जाता है ,और ……
उसी समय एक आवाज़ आती है…….’
आप ने इसे मदद तो ….ज़रूर किया ,
लेकिन , आप ने इसे हमेशा -हमेशा के लिए ……. भिखारी …. बना दिया .

इधर तो नहीं देखा ,इसलिए लगता है कि बंद हो गया .इसके दो कारण हो सकते हैं .एक तो यह कि ….भीख को राष्ट्रिय मान्यता दे दी गयी हो, या यह विज्ञापन सरकार या जनता को ….रास न आया हो.मुझे तो ऐसा लगता है कि ….और कुछ हो या न हो,……..भीख को राजनैतिक मान्यता ज़रूर दे दी गयी है . मेरे विचार से बिना किसी काम के किसी को पैसा या अन्य कुछ देना , सामने वाले को भीख देने के सामान है …….लेकिन किसी को किसी समारोह के अवसर पर …कुछ देना …..अंग्रेजी में …’.गिफ्ट’ कहा जाता है .हिंदी में …इसे …निमंत्रण ,या ………या सहायता ,दान या अनुदान कहा जा सकता है .यह भीख की श्रेणी में नहीं आता है क्योंकि यह एक ….शिष्टाचार में आता है ,और देने वाला भी ….शिष्टाचार के रूप में कभी न कभी लेता है.यह भी अंतर होता है कि……इसे ..सुन्दर से पैक ,लिफाफे या कहीं -कहीं ,कटोरे …..या प्लेट… या ट्रे…. में कुछ …..सौंप ,इलायची ,पान आदि को मेज़ पर रखकर ,बैठने वाले को दिया जाता है.इसे ….सामाजिक मान्यता मिल गयी है. कहीं आप……कटोरे….प्लेट …या…ट्रे ….से कुछ और तो मतलब नहीं लगा रहे हैं,या …साम्यता तो नहीं करने लगे? जो भी हो निश्चय ही ,भीख, दान ,अनुदान ,सहायता ,या शिष्टाचार…..सब अलग-अलग ,क्रिया या संज्ञा सर्वनाम है.
मैं बात कर रहा था,….उ.प्र. सरकार के ,बेरोज़गारी भत्ते का.भारत के संविधान में रोज़गार की बात कही गयी है.इसका राजनैतिक लाभ लेने के लिए ….बेरोज़गारी भत्ते की घोषणा की गयी.इसका लाभ…. सपा को मिला,और सरकार ने अपना वादा निभाया . सरकार ने कल आदेश भी जारी कर दिया. बेरोजगार भी अवश्य ही खुश हो गए होंगे……….प्यासे को ओस चाटने को जो मिल गया.लेकिन …मात्र एक हज़ार प्रति-माह.. याने कि लगभग ….तैंतीस रूपये प्रति दिन.जो कि योजना आयोग द्वारा…… कुछ माह पूर्व …..गरीबी-रेखा निर्धारित करने के लिए ,आवश्यक धनराशि के ……..बेहद करीब. श्रीमान मुख्य-मंत्री जी! आज…… भिखारी भी…… इससे ज्यादा पैसा पा जाता है. क्या यह……. शिक्षित -बेरोजगारों की मजबूरी का……. मजाक नहीं है? इस एक हज़ार रूपये प्रतिमाह के भत्ते की सार्वजनिक -घोषणा करके…अखबारों में बड़े-बड़े पन्नों पर प्रकाशन करवा के …….मुख्य-मंत्री जी ने…..हमारे देश के शिक्षित बेरोजगारों को ………भिखारियों के निगाह में भी गिरा दिया……जानते हैं …..आज जब मैंने एक भिखारी को …..भीख देने से यह कहकर मना किया कि……हट्ठे-कट्ठे हो ,पढ़े-लिखे होते तो कुछ काम मिल जाता…..उसने जबाब देकर मेरी बोलती बंद कर दी……..उसने कहा कि……हुज़ूर!! पढ़े -लिखों से ,ज्यादा कमाता हूँ…कम से कम …मैं हाथ तो फैलाता हूँ,………इसमें कम मेहनत नहीं लगती है.पढ़-लिखकर भी नौकरी नहीं मिलती तो……….. ,सरकार मुझे ……महीने का एक हज़ार देती.मैं रोज़ का …..सौ-डेढ़ सौ ………आप लोगों के आगे हाथ फैलाकर …पा जाता हूँ.दो हज़ार महीना……अपने बुरे दिनों के लिए ….बैंक में जमा भी कर लेता हूँ.
यह विचारणीय प्रश्न है कि ……….क्या सरकार के पास काम की कमी है? क्या सरकार ने सभी वर्षों से खाली पड़े पदों को भर दिया है?क्या सभी विद्यालयों में शिक्षको के पद भर दिए गए हैं? क्या सरकारी कार्यालयों में……चतुर्थ श्रेणी या तृतीय श्रेणी के लाखों पद खाली नहीं है?सभी विभागों में,नगर-निकायों में,….अधिकारियों ,इंजीनियरों या चिकित्सकों या ……..उनसे सम्बंधित…….. सभी पदों को भर दिया गया है?……….जी बिलकुल नहीं .आज सभी सरकारी कार्यालयों में, अस्पतालों में,सभी विभागों में ,विद्यालयों,महा-विद्यालयों ,विश्व-विद्यालयों में ……..केवल एक-तिहाई पदों पर ही ……लोग कार्यरत हैं.इससे सारे कार्य,विकास-कार्य अध्यापन कार्य प्रभावित हो रहें हैं……..सरकार चाबुक चलाकर बचे कर्मचारियों,अधिकारियों से काम ले रही है.एक-एक अध्यापक ……दो सौ से तीन सौ बच्चों को पढ़ने के लिए मजबूर हैं……….काम की गुणवत्ता का अंदाज़ आप लगा सकते हैं….हर विभाग के लोगों को, अन्य कार्यों,…जैसे …चुनाव,जन-गणना,,,,,,.जाति-गणना,…..टीका-करण आदि कार्यों में भी लगाया जा रहा है,,,,,,,,उनके द्वारा भी केवल औपचारिकता निभाई जा रही है.कोई भी काम सही या पूरा नहीं हो रहा है.ऐसा नहीं है की सरकार के पास काम और योजनाओं की कमी है.
सरकार ने ,बेरोज़गारी भत्ते के लिए शर्त लगाईं है ,वह भी अजीब है.तीस वर्ष से चालीस वर्ष की आयु वालों को यह भत्ता दिया जाएगा,जो कम से कम हाई-स्कूल पास हैं.यह आंकड़ा नहीं दिया गया है कि…..इन नौ लाख ,भत्ता पाने वाले लोगों में ,कितने इंटर पास या अन्य योग्यता धारी हैं?सरकार के पास इनका ,आंकड़ा अवश्य होगा.सकारी नौकरियों के लिए ……सामान्य श्रेणी के लिय –३५,अन्य के लिए ४० वर्ष कि आयु सीमा निर्धारित है.अब.. सरकार के पास …..पद भी हैं और बेरोजगार भी ,तो भत्ता …….देने की बात कुछ समझ में नहीं आई.लगभग सारे विभाग ……कंप्यूटर से जुड़ गए हैं ,तो आवश्यकता केवल इस बात की है कि
योग्यता और पद तथा बेरोजगारों के व्योरे.कंप्यूटर में डाल दिए जायं,और योग्यता के अनुरूप , उन्हें आवश्यकतानुसार विभागों/ब्लाकों/ग्रामपंचायतो/नगर-निकायों से सम्बद्ध कर दिया जाय,जहाँ उनकी योग्यता और दक्षता के अनुसार कार्य लिया जाय.
सरकार की घोषणा के अनुसार ही, पूर्व-वर्ती सरकार के ………२६ ड्रीम-प्रोजेक्ट बंद कर दिए गए और इससे ….चार हज़ार आठ सौ इकसठ करोड़ की धनराशि बच गयी.इस धनराशि को अन्य आवश्यक परियोजनाओं या अवशेष ३६ प्रोजेक्ट में लगाया जाना है. सरकार चाहे तो .नौ लाख बेरोजगारों से काम लिया जाय और उन्हें चार गुना ……मजदूरी या वेतन ,चाहे जिस नाम से हो, दिया जा सकता है.आगे होने वाली नियुक्तियों में, योग्यता या परीक्षा के आधार पर ,उन्हें समायोजित कर दिया जाय.यह सही है कि इसमें कोई आयोग की रिक्तियां नहीं होंगी.तब तक इन्हें……….कार्य-मित्र या कार्य-सहायक….का नाम दिया जाय.इनके कार्य का …..त्रैमासिक मूल्यांकन ….किया जाय और आगे का पारिश्रमिक या वेतन उसी के अनुसार दिया जाय.,ताकि वह भी इसे भीख न समझें और सम्मान जनक जीवन जी सके.

जहाँ तक कार्य का प्रश्न है, यदि इन्हें……जनगणना, जाति-गणना, टीका करण ,राजस्व-सूचना संकलन ,वसूली, बिजली-चोरी रोकने ,या गाँव में किसी भी प्रकार की ग्रामीणों की सहायता करने, वृक्षारोपण या उसके संरक्षण का कार्य,जलाशयों के रख-रखाव ,किसान-सेवक के रूप में किसानो की सहायता या अनपढ़ों का सहयोग ,विधवाओं या वृद्धों की सहायता अथवा इसी तरह के अन्य कार्यों के लिए लगा दिया जाय,
तो अध्यापकों,कर्मचारियों का समय भी बचेगा और इन्हें कार्य करने की आदत भी पड़ेगी.अन्यथा ,इनकी कार्य करने की आदत हमेशा के लिए छूट जायेगी.और हमेशा के लिए………बिना काम के पैसा पाने के आदती हो जायेंगे,……और…..दूर दर्शन के उस विज्ञापन को …….जीवंत होने में देर नहीं लगेगी.इससे एक बात और होगी कि…….जो रंग लगाकर……नीलः श्रिगालह बने हैं,पकड़े जायेंगे अथवा …….मैदान छोड़ कर भाग लेंगे. जय हिंद! जय भारत!!


Article Published on - Jagran Blog By Mr. Om Dikshit
Read more...

Unemployed Allowance : आगरा 12000 बेरोजगारों को मिलेगा भत्ता


Unemployed Allowance : आगरा 12000 बेरोजगारों को मिलेगा भत्ता


बेरोजगारी भत्ते की आस में रोजगार कार्यालय में बेरोजगारों की फिर भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को कार्यालय की हेल्प डेस्क में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। करीब 150 अभ्यर्थियों ने भत्ता फॉर्म चेक कराया। एक भी फॉर्म पूरा नहीं मिला, न ही संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगाई गई थी। जिस पर सभी फार्मो को वापस कर दिया गया।

बेरोजगारी भत्ते के लिए जिले में अब तक करीब एक लाख बीस हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसमें 12 हजार (आठ हजार पुरुष व चार चार महिला अभ्यर्थी) ही पात्र निकले हैं। इनसे फिर से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन मांगे गए हैं। शुक्रवार को करीब साढ़े चार सौ अभ्यर्थी पहुंचे। इसमें ढाई सौ अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए आए थे और डेढ़ सौ बेरोजगारी भत्ते का फॉर्म जमा कराने। हेल्प डेस्क में मौजूद कर्मचारियों ने इन फॉर्मो को चेक किया तो तमाम कॉलम भरे नहीं थे, जिस पर अभ्यर्थियों को फार्म वापस कर दिए गए।

सहायक निदेशक रोजगार राजीव यादव ने बताया कि अभी तक एक भी फॉर्म जमा नहीं हुआ है। फॉर्म विभाग की वेबसाइट से डाउन लोड किए जा सकते हैं।

एड्रेस प्रूफ में इनका करें इस्तेमाल :-
पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक या डाकघर खाता बुक, जाति प्रमाण पत्र, बिजली या लैंडलाइन फोन का बिल, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, मनरेगा का जॉब कार्ड, स्मार्ट कार्ड, सामान्य निवास प्रमाण पत्र।

****************


बेरोजगारी भत्ते का आवेदन करना टेढ़ी खीर

फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता: एक हजार रुपये प्रतिमाह का बेरोजगारी भत्ता लेना इस बार आसान नहीं है। आवेदन की औपचारिकताएं देखकर भत्ते के लिए आवेदन करने वाले बेरोजगारों के अभी से पसीने छूटने लगे हैं। ऑन लाइन मिलने वाले चार पेज के आवेदन में 30 से 40 साल की उम्र के 15 मार्च तक पंजीकृत बेरोजगार को आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता वेरीफिकेशन पत्र, पंजीयन रसीद व दस रुपये का शपथ पत्र लगाकर सेवायोजन कार्यालय में जमा करना है। इन औपचारिकताओं के चलते बेरोजगारों को भत्ता देने की सरकार की घोषणा के बाद सेवायोजन कार्यालय में अब तक एक भी आवेदन जमा नहीं हो सका है।

बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए पंजीकृत बेरोजगारों ने ऑन लाइन आवेदन फार्म भरने शुरू कर दिए हैं, लेकिन आवेदन प्रक्रिया इतनी दुरूह है कि बेरोजगारों को आवेदन करना टेढ़ी खीर हो रहा है। फोटो स्टेट दुकानों पर ऑन लाइन बेरोजगारी भत्ता आवेदन फार्म 20 से लेकर 40 रुपये में बिक रहे हैं। चार पेज के आवेदन फार्म में आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाते के वेरीफिकेशन का प्रारूप भी संलग्न है। 15 मार्च तक पंजीकृत बेरोजगारों को आवेदन पत्र के प्रारूप पर आय व निवास प्रमाण पत्र बनवाना और शाखा प्रबंधक से बैंक खाते का वेरीफिकेशन कराना होगा। आवेदन के प्रारूप पर आय व निवास प्रमाण पत्र तहसील से बनने में समय तो लगेगा ही, बेरोजगार को भागदौड़ भी खूब करनी पड़ेगी। कचहरी से शपथ पत्र बनवाना और बैंक से खाते का वेरीफिकेशन कराने में अभ्यर्थियों के अभी से पसीने छूटने लगे हैं। इतने पर भी बेरोजगारी भत्ता मिल ही जाएगा, यह तय नहीं है। यदि सेवायोजन कार्यालय ने भत्ते के दायरे में आने वाले बेरोजगार को काम के लिए बुला लिया तो उसे काम भी करना पड़ेगा। यदि बेरोजगार काम के लिए उपस्थित नहीं हुआ तो उसका भत्ता बंद किया जा सकता है। जिला सेवायोजन अधिकारी एमके पांडेय का कहना है कि आवेदन की प्रारम्भिक कठिनाई के चलते अभी आवेदन नहीं जमा नहीं हुए। दफ्तर में पंजीकृत बेरोजगारों की डाटा फीडिंग का काम चल रहा है

फर्रुखाबाद व कन्नौज में कुल पंजीकृत बेरोजगार - 132568

दिसंबर 2011 तक पंजीकृत बेरोजगार - 29417

जनवरी में पंजीकृत - 1421

फरवरी में पंजीकृत - 11938

मार्च में पंजीकृत - 90692

अप्रैल में पंजीकृत - 5448

दोनों जनपदों में 15 मार्च तक 30 से 40 साल उम्र के पंजीकृत बेरोजगार (बेरोजगारी भत्ते के पात्र) -28056

पुरुष -16227

महिला -11829
*********************

बेरोजगारी भत्ते के लिए आयु सीमा निर्धारित करने पर रोष






चुनार (मीरजापुर) : सामाजिक संगठन पटेल युवा संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को संस्था के सद्दूपुर मोहाना स्थित कार्यालय पर हुई जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा नौजवानों को मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते पर चर्चा की गई और भत्ता देने की आयु 30 से 40 वर्ष किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया।

संस्था के अध्यक्ष सौम्य शीर्ष ने कहा भत्ता देने की आयु सिर्फ 30 से 40 वर्ष किया जाना अन्य आयुवर्ग के नौजवानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि भत्ता जब एक अप्रैल 2012 से दिया जाएगा तो 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी नौजवानों को भत्ता दिया जाए। इस मामले में 15 मार्च तक की तिथि निर्धारित करना भी आपत्ति जनक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की वे युवाओं का दर्द समझें और युवा नीति बनाकर सभी युवा बेरोजगारों को भत्ता देने का प्रयास करें। बैठक में शशांक पटेल, निर्भय सिंह, मनोज पटेल, विनोद पटेल, अखिलेश सिंह, सौरभ पटेल आदि उपस्थित रहे।

****************

बेरोजगारी भत्ते की शर्तो पर खड़े किए सवाल




मुरादाबाद : बेरोजगारी भत्ते की कड़ी शर्तो को लेकर मंगलवार को तमाम बेरोजगार क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी से मिले। उन्होंने आवेदन पत्र के प्रारूप पर आय व निवास प्रमाण पत्र मांगे जाने पर सवाल उठाए। कहना था कि जब पहले से प्रमाण पत्र बने हैं तो निर्धारित प्रारूप पर आय व निवास के प्रमाण पत्र मांगे जाने का क्या औचित्य है। क्षेत्रीय सेवायोजन एसपी शर्मा ने शासनादेश की शर्तो के मुताबिक आवेदन स्वीकार करने की मजबूरी बताई।

नया मुरादाबाद निवासी सरोज शर्मा ने बेरोजगार के अलावा माता-पिता या सास-ससुर का आय प्रमाण मागने पर सवाल खड़े किए।

काजी सराय निवासी अमित कुमार का कहना था कि निर्धारित प्रारूप पर लेखपाल आय व निवास प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं।

हनुमान नगर निवासी देवेंद्र कुमार ने लेखपाल द्वारा निर्धारित प्रारूप पर आय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में अवैध वसूली आड़े आने पर चिंता जताई। कहा कि तहसील से एक प्रमाण पत्र पर 500 से एक हजार रुपये तक की वसूली होती है।

महलकपुर निवासी शेर सिंह का कहना था कि बेरोजगारी भत्ते में जितनी कागजी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ रही उससे भत्ता हासिल कर पाना आसान नहीं लग रहा।

हरथला स्टेशन निवासी मोहम्मद अली ने हाल में बनवाए गए आय व निवास प्रमाण पत्रों का हवाला देते हुए कहा कि अब नए प्रारूप पर प्रमाण पत्र के लिए फिर चक्कर काटने पड़ेंगे।


कोकरपुर निवासी रजाउद्दीन ने बेरोजगार से माता-पिता की संपत्ति का ब्योरा मांगे जाने पर सवाल उठाए। कहा कि आवेदक कागजी मकड़जाल व औपचारिकताओं में उलझ कर रह जाएंगे।

******************


बेरोजगारी भत्ता : नए प्रमाण पत्र से चलेगा काम



आगरा : बेरोजगारी भत्ता के अभ्यर्थियों को आय व जाति प्रमाण पत्र नया बनवाना पड़ेगा। तभी आवेदन फार्म को स्वीकार किया जाएगा। बुधवार को आवेदन फार्म जमा करने के लिए करीब 100 अभ्यर्थी पहुंचे, इसमें एक भी फार्म सही नहीं मिला। हेल्प डेस्क ने सभी अभ्यर्थियों को वापस लौटा दिया।

सांई का तकिया स्थित रोजगार कार्यालय में पात्र अभ्यर्थियों के सत्यापन का काम चल रहा है। अब तक हुए सत्यापन में पात्र अभ्यर्थियों की संख्या 16 हजार से 12 हजार रह गई है। तीस से चालीस साल की उम्र के बीच व हाईस्कूल पास अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन मांगे गए हैं। इसका फार्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। सहायक निदेशक रोजगार राजीव यादव के अनुसार आय व जाति का नया प्रमाण पत्र फार्म के साथ लगाना होगा। तभी फार्म को स्वीकार किया जाएगा। फार्म के प्रत्येक कॉलम को सही तरीके से भरना होगा और पूरे दस्तावेज लगाने पड़ेंगे।

78 को मिली नौकरी

आगरा : रोजगार कार्यालय में बुधवार को डेंसी इंडिया की ओर से मेला लगाया गया। इसमें 300 अभ्यर्थियों ने भाग लिया पर 78 अभ्यर्थियों को ट्रेनी टेक्नीशियन को नौकरी मिली। सहायक रोजगार निदेशक के अनुसार अगले सप्ताह फिर से मेला लगाया जा रहा है।

******************

70000 बेरोजगारों को सत्यापन का इंतजार

इलाहाबाद : बेरोजगारी भत्ते के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले 70 हजार बेरोजगारों को फिलहाल मायूसी ही मिली है। अब तक उनके आवेदन का सत्यापन नहीं शुरू हो सका है। ऐसे में जुलाई में भत्ता हासिल करने की उनकी आस टूटती दिखाई पड़ रही है। सपा सरकार के सत्ता में आने के बाद बेरोजगारी भत्ता पाने की उम्मीद में लाखों बेरोजगारों ने सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराया था। उस दौरान रोजगार दफ्तर में भारी भीड़ होने से तकरीबन 70 हजार बेरोजगारों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। इन आवेदकों के आवेदन का अभी तक सत्यापन नहीं हो सका है, जबकि 15 मार्च से पहले आवेदन करने वालों को जुलाई में भत्ता दिए जाने का प्रावधान था। ऐसे में सत्यापन के लिए आवेदक रोजगार दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं नए रजिस्ट्रेशन के लिए बड़ी संख्या में आवेदकों को फिर से पंजीकरण शुरू होने का इंतजार है। फिलहाल सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि शासनादेश आने के बाद ही फिर से पंजीकरण शुरू होगा। इस सिलसिले में सेवायोजन अधिकारियों की मंगलवार को जिलाधिकारी के साथ बैठक होनी है। जिला सहायक सेवायोजन अधिकारी डीएस त्रिपाठी का कहना है कि बैठक के बाद दो-चार दिनों में फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। पूर्व में हुए पंजीकरण का सत्यापन चल रहा है, जल्द ही उसे पूरा कर लिया जाएगा।

*******************
न्यूज़ साभार : Jagran
Read more...

Unemployed Allowance : भत्ते की जटिल प्रक्रिया से बेरोजगार निराश


Unemployed Allowance : भत्ते की जटिल प्रक्रिया से बेरोजगार निराश


पूराघाट (मऊ) : तीस वर्ष से अधिक उम्र पार कर चुके युवाओं की रोजगार पाने की आस कम होने के साथ ही बेरोजगारी भत्ता पाने की उम्मीद भी धराशाई होने लगी है। इंटरनेट पर बेरोजगारी भत्ते के लिये जारी किये गये आवेदन पत्र की झलक देखते ही बेरोजगारों के माथे से पसीने टपकने लगे हैं

जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण के वक्त बेरोजगार युवाओं के चेहरे पर दिखने वाला उत्साह अब काफूर हो चला है। आलम यह है कि भत्ते की जटिल प्रक्रिया से निराश होकर बेरोजगार साइबर कैफे से बगैर फार्म भरे ही वापस लौट जा रहे हैं। इससे कैफे संचालकों की कमाई की उम्मीद को भी धक्का लगा है। शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों बेरोजगार अभ्यर्थी कोपागंज नगर पंचायत स्थित इंटरनेट केन्द्रों पर पहुंचे। आवेदन पत्र सामने खुलते ही उसे ग्यारह पृष्ठों में देख आवेदकों को दिन में ही तारे दिखने लगे। आवेदन की सभी शर्तो को पूरा करने में उन्हें काफी चक्कर लगाने पड़ेंगे। महज आवेदन पत्र देखकर ही अधिकांश बेरोजगार भरे बगैर ही वापस लौट गये। वे सूबे की नई सरकार को कोसते नजर आए। भत्ते के आवेदन पत्र को देखकर चकराए लालचंद यादव ने कहा कि सरकार को कागजी औपचारिकताएं कम करनी चाहिये। अखिलेश कुमार ने कहा कि भत्ते की राह में अफसरशाही और बाबूगिरी की बड़ी पेंच है। कई तरह के प्रमाण पत्र बनवाने में बेरोजगारों को हर कदम पर पूजा चढ़ानी होगी। आय, जाति, व निवास प्रमाण पत्र बनवाने में भी पेंच ही पेंच है। विनोद, एकलाख, वसीम, धरमू, विद्यासागर, पीयूष आदि युवकों ने युवा मुख्यमंत्री से भत्ता पाने की प्रक्रिया आसान करने की अपील की


News : Jagran (25.5.12)


Read more...

UP : निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी


UP : निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी, प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी
चार चरणों में होंगे चुनाव, मतगणना 7 जुलाई को


ऑनलाइन वोटर लिस्ट घर पहुंचेगी पर्ची
निकाय चुनाव मतदाता सूची जल्द ही ऑनलाइन कर दी जाएगी। इससे मतदाता अपना विवरण इंटरनेट के जरिये देखकर उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान के तीन दिन पहले वोटर के घर पर्ची पहुंचा दी जाएगी।
- राज्य निर्वाचन आयुक्त


लखनऊ। सहारनपुर नगर निगम, कन्नौज, रमाबाईनगर व औरैया को छोड़कर पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव 24 व 27 जून और 1 व 4 जुलाई को चार चरणों में कराए जाएंगे। इस बार अलग-अलग निकायों की श्रेणी के बजाय जिलेवार एक साथ सभी निकायों के चुनाव कराए जाएंगे। मतगणना 7 जुलाई को होगी। फिलहाल 12 नगर निगम, 184 नगर पालिका परिषदों तथा 404 नगर पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। राज्य में कुल तीन करोड़ दो लाख 47 हजार 225 मतदाता चुनाव में मतदान कर सकेंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त एस. के. अग्रवाल ने शुक्रवार सुबह निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। अब बिना आयोग की अनुमति के तबादले, नियुक्तियां या पदोन्नतियां नहीं हो सकेंगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम का ऐलान कर दिया। अग्रवाल ने बताया कि कन्नौज संसदीय सीट के उपचुनाव के कारण कन्नौज, रमाबाईनगर व औरैया तथा नए सिरे से परिसीमन के बाद मतदाता सूची तैयार कराने की प्रक्रिया के चलते सहारनपुर नगर निगम के चुनाव बाद में कराए जाएंगे। इन जिलों के चुनाव की अधिसूचना और कार्यक्रम अलग से जारी किए जाएंगे। बुंदेलखंड तथा नक्सल प्रभावित जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में मतदान सुबह 7.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक होगा। बुंदेलखंड के झांसी, जालौन, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, महोबा तथा नक्सल प्रभावित सोनभद्र, मिर्जापुर व चंदौली में सुबह 6.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। सभी जिलों में 7 जुलाई को 8.00 बजे से मतों की गिनती होगी। उन्होंने कहा, आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।


पहला चरण :

सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बदायूं, महामायानगर, फिरोजाबाद, इटावा, फर्रूखाबाद, ललितपुर, हमीरपुर, फतेहपुर, लखनऊ, छत्रपतिशाहूजी महराजनगर, गोंडा, बस्ती, देवरिया, बलिया व वाराणसी।
मतदान की तिथि - 24 June 2012

-----------------

दूसरा चरण : जिले
प्रबुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर, रामपुर, बरेली, आगरा, एटा, कानपुर नगर, इलाहाबाद, हरदोई, श्रावस्ती, बाराबंकी, फैजाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़, चंदौली व संतरविदासनगर।
मतदान की तिथि - 27 June 2012

-------------------------

तीसरा  चरण
मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर, पंचशीलनगर, ज्योतिबाफुलेनगर, भीमनगर, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मैनपुरी, जालौ, बांदा, कौशांबी, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, मऊ, बलरामपुर, सुलतानपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, जौनपुर व मिर्जापुर।
मतदान की तिथि - 1 July 2012

---------------

चौथा चरण
गाजियाबाद, बिजनौर, पीलीभीत, मथुरा, कांशीरामनगर, झांसी, महोबा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, उन्नाव, सीतापुर, बहराइच, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, गाजीपुर व सोनभद्र।


मतदान की तिथि - 4 July 2012
***********************
सभी जिलों में 7 जुलाई को 8.00 बजे से मतों की गिनती होगी।

न्यूज़ साभार : Amar Ujala (26.5.12)
Read more...

UPTET : Stay on Primary Teacher Recruitment (Advertisement Matter ), Next Hearing Date - 31 May 2012

UPTET : Stay on Primary Teacher Recruitment (Advertisement Matter ), Next Hearing Date - 31 May 2012

Case Status in Allahabad Highcourt :

Case Status - Allahabad
Pending
Writ - A : 76039 of 2011 [Varanasi]
Petitioner:
YADAV KAPILDEV LAL BAHADUR
Respondent:
STATE OF U.P. & OTHERS
Counsel (Pet.):
ALOK KUMAR YADAV
Counsel (Res.):
C.S.C.
Category:
Service-Writ Petitions Relating To Primary Education (teaching Staff) (single Bench)-Appointment
Date of Filing:
21/12/2011
Last Listed on:
25/05/2012 in Court No. 7
Next Listing Date (Likely):
31/05/2012

This is not an authentic/certified copy of the information regarding status of a case. Authentic/certified information may be obtained under Chapter VIII Rule 30 of Allahabad High Court Rules. Mistake, if any, may be brought to the notice of OSD (Computer).

--------------------

सहायक अध्यापक भर्ती पर अब 31 को सुनवाई
इलाहाबाद। टीईटी उत्तीर्ण सहायक अध्यापकों के चयन और भर्ती के मामले में अब 31 मई को सुनवाई होगी। इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई न हो पाने के कारण न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने इसे सुनवाई के लिए सोमवार को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

News : Amar Ujala (26.5.12)
*********************
It can be a good OR bad ,
After 31st May 2012, Court's summer vacationfrom 2nd June is going to start and ended on 30th June.

If any good decision arrives in favour of honest TET candidates then after decision it is not easier to file stay on another issue as it happens earlier on advertisement matter.

Candidates are waiting from a long for their appointment as Primary Teacher, and they passed TET exam as per Government order / NCTE Guidelines, and they are upset with dates issue.

Read more...

USET - डाकघर में नहीं पहुंचे यू-सेट के फार्म


USET - डाकघर में नहीं पहुंचे यू-सेट के फार्म
(Uttrakhand State Eligibility Test )

हरिद्वार। डाकघर में निर्धारित 25 तारीख तक यू-सेट (उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा) के फार्म नहीं पहुंच हैं। फार्म के लिए युवा दिन भर मुख्य डाकघर के चक्कर काटकर परेशान होते रहे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। इसके आवेदन फार्म की कीमत 40 रुपये रखी गई थी। विश्वविद्यालय की ओर से निकाली विज्ञप्ति में शहरों के मुख्य डाकघरों में 25 मई से आवेदन मिलने की तिथि घोषित की गई थी। हरिद्वार के मुख्य डाकघर में शुक्रवार की शाम तक आवेदन फार्म नहीं आए। डिग्री कालेजों में प्रवक्ता बनने की हसरत रखने वाले युवक-युवतियां मुख्य डाकघर में आवेदन खरीदने पहुंचे, लेकिन फार्म नहीं होने की वजह से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। यू-सेट करने के इच्छुक परविंद्र कुमार, बबलू, महेश, रविंद्र और अनिल कुमार आदि ने बताया कि मुख्य डाकघर पर शुक्रवार को फार्म नहीं मिल सके।
कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें 25 मई को फार्म उपलब्ध कराए जाने से संबधित एक पत्र तो प्राप्त हुआ था। लेकिन, शुक्रवार तक यू-सेट के फार्म नहीं पहुंचे। जिससे पहले दिन भी आवेदन फार्म लेने वालाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।

News : Amar  Ujala (26.5.12)
Read more...

Direct Sales Executives (DSE), in various Divisions / Zonal Offices of LIC Last Date - 11 June 2012


Sarkari Naukri Damad India. Latest Upadted Indian Govt Jobs - http://sarkari-damad.blogspot.com


Life Insurance Corporation of India (LIC)

Engagement of Direct Sales Executives (DSE), in various Divisions / Zonal Offices of LIC 

Applications are invited for Engagement of Direct Sales Executives on contract basis for 3 years .
  • Direct Sales Executives (DSE) : 1229 posts  in Eastern Zone Office, Kolkata
  • Direct Sales Executives (DSE) : 1457 posts  in North Central Zone Office, Kanpur
  • Direct Sales Executives (DSE) : 820 posts  in Central Zone Office, Bhopal 
  • Direct Sales Executives (DSE) : 1481 posts  in East Central Zone Office,Patna
  • Direct Sales Executives (DSE) :  posts  in Northern Zone Office, Delhi
  • Direct Sales Executives (DSE) : 1217 posts  in Southern Zone Office,Chennai
  • Direct Sales Executives (DSE) : 2578 posts  in Western Zone Office, Mumbai
  • Direct Sales Executives (DSE) : 1990 posts  in South Central Zone Office, Hyderabad 
Age : 21-35 years as on 01/05/2012, relaxation in age as per rules.

Qualification : Bachelor’s Degree of a University in India. Preference may be given to those applicants who possess who possess the Bachelor Degree or Diploma in Marketing /Management. Good working knowledge of English and also one Regional language preferably local language is desirable. Knowledge of soft skills such as Power Point / Word / Excel would be additional advantage.
Read more...

INDIAN NAVY - 10+2 CADET (B TECH) ENTRY SCHEME - COURSE COMMENCING - DEC 2012


Sarkari Naukri Damad India. Latest Upadted Indian Govt Jobs - http://sarkari-damad.blogspot.com

THE INDIAN NAVY
10+2 CADET (B TECH) ENTRY SCHEME
(PERMANENT COMMISSION)
COURSE COMMENCING - DEC 2012

Applications are invited from UNMARRIED MALE CANDIDATES (fulfilling the conditions of nationality as laid down by the Govt of India) to join the prestigious Indian Naval Academy, Ezhimala, Kerala under the 10+2 Cadet (B Tech)

Entry Scheme.
ELIGIBILITYCONDITIONS
Age. - 17 to 19½ years (i.e. born between 02 Jul 1993 & 01 Jan 1996 (both dates inclusive).
Educational Qualification - Passed Senior Secondary Examination (10+2 Pattern) or its equivalent from University/Board with at least 70 % aggregate marks in Physics, Chemistry and Mathematics (PCM) and at least 50% marks in English (either in Class X or Class XII).

Read more...

Sailors for Sailor - Senior Secondary Recruits (SSR) INDIAN NAVY


Sarkari Naukri Damad India. Latest Upadted Indian Govt Jobs - http://sarkari-damad.blogspot.com
THE INDIAN NAVY

Sailors for Sailor - Senior Secondary Recruits (SSR) 

Applications are invited from unmarried Male Candidates for Enrolment as Sailors for Sailor - Senior Secondary Recruits (SSR) - 1/2013 Batch. Course Commencing  February 2013.

Age : Candidates to be born between 01 February 1992 to 31 January 1996; both dates inclusive)

Educational Qualifications : 10+2 (equivalent qualified with compulsory subjects Maths, and Physics, optional subjects Chemistry/ Biology/ Computers science.

Read more...

UPTET : पदयात्रा पर निकले अभ्यर्थी, सिब्बल को सुनाएंगे व्यथा


UPTET : पदयात्रा पर निकले अभ्यर्थी, सिब्बल को सुनाएंगे व्यथा


मूरतगंज, कौशाम्बी : यूपीटीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने मेरिट के आधार पर चयन न होने के कारण आंदोलन शुरू कर रखा है। इसी सिलसिले में बनारसी से चार अभ्यर्थियों का जत्था पैदल ही दिल्ली के लिए रवाना हुआ है। अभ्यर्थी कौशाम्बी पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत अभ्यर्थियों ने किया


यूपीटीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन न होने पर आंदोलन कर रहा है। लखनऊ से लेकर जिले स्तर पर अभ्यर्थियों का विरोध जारी है। मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल से मिलकर अपनी व्यथा सुनाने के लिए अभ्यर्थी पदयात्रा पर रवाना हो गए हैं। पद यात्रा बनारस से शुरू हुई है जो 12 जून को दिल्ली पहुंचेगी। पद यात्रा पर निकले अभ्यर्थी कौशाम्बी पहुंचे तो जिले के टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा में शामिल मनोज कुमार सिंह उर्फ मयंक, मनोज अग्रहरि, लाल बिंदराम, रमेश कुमार कुशवाहा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष रामपूजन तिवारी ने स्वागत करने के बाद कहा कि पदयात्रा पर निकले अभ्यर्थियों की प्रशासन पूरी सहायता करे साथ ही इनके सेहत का भी परीक्षण करे। स्वागत समारोह में प्रमोद साहू, विनोद साहू समेत तमाम अभ्यर्थी मौजूद रहे।


न्यूज़ साभार : Jagran (25.5.12)
Read more...

UPTET : No Marks Increased in UPTET Exam After Paying Money


UPTET : सहायक समीक्षा अधिकारी ने ठगे साढ़े पंद्रह लाख
Candidates still Failed in UPTET after paying bribe money, And then they found himself cheated:

लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर आठ बेरोजगारों से 15.5 लाख रुपये ठगने के आरोपी सचिवालय के एक सहायक समीक्षा अधिकारी को बाजार खाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने एक रिश्तेदार की मदद से विभिन्न जिलों के युवकों से छह महीने पहले रकम ऐंठी थी
डीआईजी आशुतोष पांडेय ने बताया कि इंस्पेक्टर बाजार खाला जेपी सिंह ने बापू भवन में तैनात सहायक समीक्षा अधिकारी भगवती प्रसाद को टिकैत राय तालाब के पास स्थित सचिवालय कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है। भगवती प्रसाद ने कन्नौज के गांव बैसपुर निवासी अपने रिश्तेदार शिवकुमार कठेरिया की मदद से कई बेरोजगारों को टीईटी में अच्छे नंबरों से पास कराने का झांसा देकर 15.5 लाख रुपये ठगे थे। शिवकुमार ने कन्नौज के ही गांधीनगर सौरिख निवासी रामसिंह से 3.5 लाख, नगरिया अरुहो निवासी प्रवीन कुमार से एक लाख, नीरज सिंह से डेढ़ लाख, छिबरामऊ के मनोज से दो लाख, फर्रुखाबाद की दुर्गा कॉलोनी के चंद्रभान सिंह से डेढ़ लाख, औरैया के बट्टाह निवासी कृपाल सिंह से तीन लाख, फीरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी नरेंद्र कुमार से दो लाख और कानपुर के बिल्हौर निवासी रविंद्र कुमार से एक लाख रुपये लिए थे। इन युवकों ने पुलिस को बताया कि वे नवंबर 11 में आयोजित टीईटी में शामिल हुए थे। इस दौरान शिवकुमार ने उनसे संपर्क किया और अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर अपने रिश्तेदार भगवती प्रसाद से मुलाकात कराई। भगवती ने आश्वासन देकर इन सभी से रकम ले ली। 


टीईटी का रिजल्ट आने पर जब इन बेरोजगारों ने उसमें अपने रोल नंबर नहीं देखे तो इन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। उन्होंने रकम का तगादा किया तो शिवकुमार टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर उसने अपने परिवार वालों की मदद से बेरोजगारों को धमकाया और जालसाजी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर पीड़ितों ने गत 11 मई को बाजार खाला कोतवाली में शिकायत की। इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होते देख उन्होंने डीआईजी से गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके भगवती प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी शिवकुमार कठेरिया की तलाश में दबिश दी जा रही है।


न्यूज़ साभार  : Amar Ujala ( 26.5.12)
Read more...

Friday, May 25, 2012

Download Admit Card from exam.rajpanchayat.gov.in for - Grade 3rd Teacher Recruitment Exam on 2nd June 2012


exam.rajpanchayat.gov.in Panchayati Raj Zila Parishad Admit Card/Hall Ticket Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2012 Level 1 and 2



Panchayati Raj Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2012 Admit Card | exam.rajpanchayat.gov.in Panchayati Raj Zila Parishad Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2012 Admit Card/Hall Ticket Level 1 and 2

Few months ago Panchayati Raj Rajasthan had revealed a recruitment notification for the post of 3rd Grade Teacher 2012. There is 2 level of this recruitment exam Level 1 and Level 2.
Its exam should be in this Month or Next Month.

Its Level 2 admit card is available online at its official site. You can download it easily by entering Application No., Date of Birth and Exam Name.

Follow this Url to Download Admit Card- http://exam.rajpanchayat.gov.in/admissionCard


Its Level 1 admit card will available from 25-5-2012 (Late Evening).

To Download Admit Card, Visit :  http://exam.rajpanchayat.gov.in/admissionCard


Read more...

UP Recruitment News : सींचपाल भर्ती में धांधली, अधिशासी अभियंता समेत तीन निलम्बि


UP Recruitment News : सींचपाल भर्ती में धांधली, अधिशासी अभियंता समेत तीन निलम्बित

-हाईकोर्ट के स्थगनादेश के बावजूद आजमगढ़ में हुई भर्ती

लखनऊ, जाब्यू : उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर सींचपाल के 11 पदों की भर्ती में अनियमितताएं बरतने पर शारदा सहायक खंड-23 आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और उप राजस्व अधिकारी को तत्काल निलम्बित करने के निर्देश लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने दिए

प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल ने बताया कि शारदा सहायक खंड 23 के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता सुदामा राम व उप राजस्व अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा के संबंध में शिकायत मिली थी कि 11 सींचपाल पदों पर हाईकोर्ट का स्टे होने के बावजूद चयन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्तियां कर ली गई। पतरौल सेवा नियमावली का उल्लंघन करने और वरिष्ठ अधिकारियों को भ्रामक जानकारी देने के आरोप में प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए अधिशासी अभियंता समेत तीन अधिकारियों को निलम्बित कर दिया गया है। सिंघल ने बताया कि सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता द्वारा मामले की जांच कराई गई थी।


News : Jagran (24.5.12)

Read more...

RTET : हाईकोर्ट ने फर्स्ट लेवल पास बीएड अभ्यर्थियों की थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में प्रवेश पर लगाईं रोक

RTET : हाईकोर्ट ने फर्स्ट लेवल पास बीएड अभ्यर्थियों की थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में प्रवेश पर लगाईं रोक


Rajasthan Teacher Eligibility Test News :
जोधपुर, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण मिश्रा व न्यायाधीश संगीत लोढ़ा की खंडपीठ ने शुक्रवार को राज्य सरकार की अपील की सुनवाई में हाईकोर्ट के ही एकल पीठ के 19 मई 2012 को दिए गए उस आदेश पर रोक लगा दी है। जिसमें टेट के फस्र्ट लेवल पास बीएड धारकों को तृतीय श्रेणी परीक्षा में प्रवेश दिए जाने के आदेश दिए गए थे


आदेश में यह भी कहा गया है कि इस अपील के साथ ही करीब 500 से अधिक याचिकाएं लंबित है जिनकी सुनवाई जुलाई माह में होनी है। राज्य सरकार चाहे तो भर्ती परीक्षा करवा सकती है, लेकिन इसके परिणाम उपरोक्त अपील व याचिकाओं के निस्तारण के अधीन रहेंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से सूर्यप्रकाश व अन्य बनाम सरकार व वीराराम व अन्य बनाम सरकार याचिकाओं में न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास ने टेट के फस्र्ट लेवल में उत्तीर्ण बीएड धारकों को जून माह में आयोजित तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में शामिल किए जाने के आदेश जारी किए थे।


पहले एनसीटीई से मांगा था जवाब :
अपील की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को खंडपीठ ने पहले एनसीटीई से इस बात का स्पष्टीकरण मांगा था कि क्या वे 1 जनवरी 2012 के बाद में टैट के फस्र्ट लेवल पास बीएड धारकों को भर्ती परीक्षा में प्रवेश देने का इरादा है अथवा नहीं। इस पर एनसीटीई के अधिवक्ता कुलदीप माथुर व सरकार की ओर से अतिरिक्त महाअधिवक्ता जीआर पूनिया ने विरोध करते हुए कहा कि एनसीटीई को प्रवेश देने का अधिकार नहीं है जबकि अप्रार्थी याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता डॉ. पीएस भाटी ने जोरदार विरोध किया

News Source : newsflashrajasthan.com (25.5.12)
Also Bhaskar.com (25.5.12)
******************************

राजस्थान में फिर संशय के घेरे में फंसी थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती !


तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर फिर संशय बन गया है। राज्य सरकार ने टेट के फर्स्ट लेवल में पास बीएड डिग्रीधारकों को इस परीक्षा के योग्य ठहराने फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की खंडपीठ में अपील दायर की है। दरअसल, इस मामले में जोधपुर में हाईकोर्ट की मुख्यपीठ व जयपुर पीठ ने अलग-अलग निर्णय दिए थे। जयपुर पीठ ने ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा के अयोग्य माना था, जबकि जोधपुर मुख्यपीठ ने इन्हें योग्य ठहराया था।


शिक्षक भर्ती की परीक्षा भी 2 जून को है, ऐसे में मामला फिर कोर्ट में जाने से इस भर्ती परीक्षा पर संदेह के बादल गहरा गए हैं। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता जीआर पूनिया ने अपील दायर की है। इसमें मामले के गुणावगुण स्तर पर नियमों के तहत आदेश पारित करने की गुहार की गई है। खंडपीठ में अपीलों की सुनवाई इसी सप्ताह हो सकती है।


2 जून को ही होगी परीक्षा


पंचायती राज विभाग के अनुसार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2 जून को ही कराई जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली गई है। इसका काम पूरा होते ही इसकी सूचना जारी कर दी जाएगी।


News Source : Bhaskar.com (23.5.12)
Read more...

Central Teacher Eligibility Test (CTET) Results will be Declared on 26th May 2012


Central Teacher Eligibility Test (CTET) Results will be Declared on 26th May 2012




The Central Board of Secondary Education (CBSE) that conducts Central Teacher Eligibility Test (CTET) is expected to declare results on May 26, 2012.
Students who pass the test will be able to teach in Central Government schools (KVS, NVS etc), private unaided schools as well as state government schools.
Results will be declared on CBSE’s official results website: http://cbseresults.nic.in/
Students are asked to be patient as heavy volumes of traffic may result in delays in accessing their result.
CTET was held on May 5, 2012 for students from the Union Territories of Dadra & Nagar Haveli as well as Daman & Diu. There were two papers: Paper I and Paper II.
The Central Board of Secondary Education conducts various examinations at both the school and national level.


Read more...

UPTET/ Allahabad Highcourt : Stay on Primary Teacher Recruitment - New Date is 31st May 2012

UPTET/ Allahabad Highcourt : Stay on Primary Teacher Recruitment - New Date for hearing is 31st May 2012 

प्रेषक: Shyam Dev Mishra <shyamdevmishra@gmail.com>
दिनांक: 25 मई 2012 5:57 pm
विषय: News from Allahabad Highcourt
प्रति: Muskan Bharat <muskan24by7@gmail.com>


मित्रों,
आज उत्तर प्रदेश में 72825 प्रशिक्षु प्राथमिक अध्यापकों की भर्ती के मामले ( रिट ए-76039 / 2011 यादव कपिलदेव लालबहादुर बनाम स्टेट ऑफ़ यू.पी. व अन्य) की सुनवाई स्थगित करते हुए  हुए अदालत ने इसे आगामी 31 मई 2012 को मध्यावकाश के बाद  पहले नंबर पर लिस्टेड किया है जिसकी सुनवाई उक्त तिथि पर 2  बजे शुरू होगी.  इलाहाबाद में इस मामले में अभ्यर्थियों की ओर से पैरवी कर रहे टी.ई.टी. संघर्ष मोर्चा के सक्रिय सदस्यों में से एक देवेन्द्र जी व राजेश राव जी से मिली जानकारी के अनुसार, इस केस की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश श्री अरुण टंडन के आज डबल बेंच के सदस्य के रूप में आज अन्य मामलों की सुनवाई में व्यस्त होने और समयाभाव के कारण आज इस केस की सुनवाई की सम्भावना कमजोर पड़ती देख टी.ई.टी. मोर्चा के वकील महोदय द्वारा अदालत से इस केस की गंभीरता को देखते हुए इसकी सुनवाई को सुनिश्चित कर शीघ्र फैसले का अनुरोध किया गया तो माननीय न्यायाधीश महोदय द्वारा केस को 31 मई को लंच के बाद पहले नंबर पर रखा गया ताकि इसे सुनवाई और निर्णय के लिए पूरा समय मिल पाए और ग्रीष्मावकाश के पूर्व इसका निस्तारण हो सके. न्यायाधीश महोदय द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया था कि यदि डबल बेंच के सामने पेश मामलों की सुनवाई के बाद यदि समय शेष रहता है तो इस केस को आज भी सुन सकते हैं पर ऐसा संभव नहीं हो पाया. 


आपका
श्याम देव मिश्रा
मुंबई

******************
From: KRISHNA KUMAR SINGH <kksingh.alld@gmail.com>
Date: 2012/5/25
Subject: TET UPDATE
To: muskan24by7@gmail.com

TET MAMLE KI SUNVAI AB 31 MAY KO HOGI.
News sorce-ETv UP/UK
***************

प्रेषक: Saif Lari <mohd.saif.lari@gmail.com>
दिनांक: 25 मई 2012 4:25 pm
विषय: 29 मई को लखनऊ में होगा उग्र आंदोलन ।
प्रति: Muskan Bharat <muskan24by7@gmail.com>

UPTET : 29 मई को लखनऊ में होगा उग्र आंदोलन

टी.ई.टी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों कि आपात बैठक इलाहबाद हाइकोर्ट के बगल में स्थित पोलो ग्राउण्ड में आज दोपहर ३ बजे हुई । जिसमे कोर्ट द्वारा 31 मई कि तारीख देने पर निराशा व्यक्त कि गयी और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उ.प्र. सरकार के विरोध में 29 मई को लखनऊ में उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

बैठक कि अध्यक्षता करते हुए कुशीनगर के जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने पूरे प्रदेश के सभी टी.ई.टी अभ्यर्थियों से निवेदन किया कि बड़ी से बड़ी संख्या में 29 मई को लखनऊ पहुंचे और आंदोलन को सफल बनाएँ ताकि भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो सके । श्री मिश्र ने आगे कहा कि 29 मई का दिन टी.ई.टी अभ्यर्थियों के लिया करो या मारो का दिन होगा और उस दिन से अनिश्चित कालीन अनशन और उग्र आंदोलन होगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन कि होगी ।

बैठक का संचालन कर रहे मुहम्मद सैफ लारी ने कहा कि देर से मिला न्याय भी अन्याय के समकक्ष होता है । अन्य राज्यों जैसे आसाम, उत्तराँचल, राजस्थान, हरियाणा आदि में टी.ई.टी अभ्यर्थियों के पक्ष में निर्णय लिया गया है । अतः इलाहबाद हाइकोर्ट से निवेदन है कि लाखों टी.ई.टी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द निर्णय ले ।

बैठक को अनूप श्रीवास्तव, राहुल कुमार सिंह, प्रेमनाथ मिश्रा, छोटेलाल, कृष्णानन्द चौहान, सत्येन्द्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर विनोद कुमार गुप्ता, रामेश्वर मिश्र, वकील अंसारी, मन्नान, दयानन्द शर्मा, संतोष कुमार, रत्‍‌नेश कुमार शर्मा, इश्तेयाक अहमद, नीलम पाण्डेय, श्वेता मिश्र, निशा गुप्ता, ज्योति जायसवाल, मृत्युंजय कुमार, सत्येन्द्र कुमार, शम्भू नाथ चौहान, उदयभान यादव, महेश सिंह, कमलेश कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, विनोद कुमार शर्मा आदि हजारों टीईटी अभ्यर्थी मौजूद थे ।


Read more...

UPTET : बनारस से दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे टीईटी छात्र


UPTET : बनारस से दिल्ली तक पदयात्रा करेंगे टीईटी छात्र

इलाहाबाद : मेरिट के आधार पर टीईटी में भर्ती और 72 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द करने की मांग को लेकर यूपीटीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के तहत छात्रों ने बनारस से दिल्ली तक की पैदल यात्रा शुरू की है।

गुरुवार को पदयात्रा कर रहे मनोज सिंह, मनोज अग्रहरि, लाल बिंद और रमेश कुशवाहा को इलाहाबाद पहुंचने पर स्वागत किया गया। मांगों के संबंध में गुरुवार को सुरेश मणि त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, सुल्तान अहमद, संजय यादव, सुजीत सिंह, संजीव मिश्रा, प्रियंका साहू, रूबी पाल, रेखा, रामपूजन ने चंद्रशेखर आजाद पार्क में बैठक कर चर्चा की। इस दौरान कहा गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती संघर्ष जारी रहेगा।
******************
UPTET हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष

देवरिया : उपनगर के दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा की बैठक ब्लाक संयोजक संदीप कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के मुख्य संरक्षक गोरखनाथ सिंह ने कहा कि मोर्चा टीईटी अभ्यर्थियों के हक की लड़ाई जारी रखेगा। प्रदेश से लेकर ब्लाक स्तर तक संगठन को मजबूत कर लड़ाई लड़ी जाएगी।

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार मोर्चा के साथ भेदभाव कर रही है। निर्णय लेने में ऐसी अक्षम सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रशिक्षित योग्य हैं। प्राप्तांकों के आधार पर इन्हे शीघ्र नियुक्ति मिलनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष रघुवंश शुक्ला ने कहा कि सरकार का भेदभाव अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए आंदोलन छेड़ा होगा। अमित दूबे ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री युवाओं के बदौलत ही अपने मुकाम पर हैं। युवा शक्ति ही सरकार बनाने बिगाड़ने की क्षमता रखती है। युवाओं के साथ भेदभाव सरकार को महंगा पड़ेगा। संचालन अनुपम मद्धेशिया ने किया।

बैठक में प्रदीप चौरसिया, माधव शुक्ला, विकास पांडेय, युगुल किशोर पांडेय, राजेश राय, भारत कुमार, चंद्रशेखर कुमार, अजय गुप्ता, कृष्ण मोहन, अखिलेश यादव, ईश्वर प्रसाद, उमेश कुमार, संजय सिंह, मुन्ना यादव, पीयूष गुप्ता, त्रिलोकी श्रीवास्तव, राजू कुमार, उमाशंकर प्रजापति, अवनीश सिंह, राजेश सिंह, सुनील सिंह, योगेश प्रसाद, संजय सिंह, जितेन्द्र सिंह, सोना भूषण यादव, नंदकिशोर चौहान, अमितेश बरनवाल, दिलीप गुप्ता, उपेन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार, विशाल शाही, रीतेश, धीरज, राजेश यादव, सरोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुमित यादव, कृष्ण मोहन, उमेश यादव, आनंद प्रकाश पांडेय, दुर्गेश पटेल, विनोद प्रसाद, चन्द्रप्रकाश कुशवाहा, शैलेश तिवारी, आकाश सिंह, सूरज प्रकाश आदि मौजूद रहे।

News : Jagran (25.5.12)

Read more...

UPSESSB / UPMSSCB / PGT/ TGT : चयन बोर्ड से नियुक्तियों पर लगी रोक हटी

UPSESSB / UPMSSCB / PGT/ TGT : चयन बोर्ड से नियुक्तियों पर लगी रोक हटी

वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : शासन ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा की जाने वाली नियुक्तियों पर लगी रोक गुरुवार को हटा ली। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद शासन ने 16 मार्च 2012 को सभी विभागों में नियुक्त प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगने के बाद माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के संस्था प्रधानों के साक्षात्कार, टीजीटी-पीजीटी 2010 के पैनल भेजने की प्रक्रिया व टीजीटी-पीजीटी-2011 की परीक्षा संबंधी तैयारियां रुकी हुई थीं

विशेष सचिव, शासन एसएन प्रधान द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक हटाए जाने संबंधी आदेश में कहा गया है कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। सरकार नहीं चाहती कि नए सत्र से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो।

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव शेषमणि पांडेय ने बताया कि नियुक्तियों पर रोक हटने के बाद अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक व प्रवक्ता-2010 के पदों पर नियुक्त किए गए अभ्यर्थियों के पैनल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्था प्रधान पदों पर मांगे गए आवेदनकर्ताओंके साक्षात्कार की तिथियां भी अब जल्द घोषित कर दी जाएंगी प्रवक्ता व प्रशिक्षित स्नातक-2011 के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया भी अब शीघ्र शुरू की जाएगी। इस बार टीजीटी-पीजीटी के करीब 1800 पदों के लिए छह लाख के लगभग आवेदन आए हैं। बोर्ड ने टीजीटी-पीजीटी 2011 की परीक्षा तिथि व संस्था प्रधान के पद के लिए साक्षात्कार की तिथि तय करने के लिए शनिवार को बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की उम्मीद है

------------------

अटकी थी चयनित अभ्यर्थियों की सांसें
प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पर लगी रोक के बाद बसपा सरकार में चयनित किए गए प्रशिक्षित स्नातक व प्रवक्ता के अभ्यर्थियों की सांसें अटकी हुई थीं। पैनल भेजने का काम रोक दिया गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों को लग रहा था कि नियुक्ति प्रक्रिया में कोई पेंच न फंस जाए। यही कारण रहा कि पैनल भेजने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कई बार चयन बोर्ड दफ्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया था।
--------------------
जल्द घोषित होगी परीक्षा तिथि
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि सचिव, शासन का नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक हटाने संबंधी पत्र मिलने के बाद शनिवार को बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। बैठक में टीजीटी-पीजीटी की परीक्षा व संस्था प्रधान के पदों पर साक्षात्कार की तिथियां तय की जाएंगी। उन्होंने बताया कि टीजीटी-पीजीटी की लिखित परीक्षा अगस्त अंतिम सप्ताह तक संभावित है

News : Jagran (25.5.12)
Read more...