/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, May 26, 2012

Unemployed Allowance : भत्ते की जटिल प्रक्रिया से बेरोजगार निराश


Unemployed Allowance : भत्ते की जटिल प्रक्रिया से बेरोजगार निराश


पूराघाट (मऊ) : तीस वर्ष से अधिक उम्र पार कर चुके युवाओं की रोजगार पाने की आस कम होने के साथ ही बेरोजगारी भत्ता पाने की उम्मीद भी धराशाई होने लगी है। इंटरनेट पर बेरोजगारी भत्ते के लिये जारी किये गये आवेदन पत्र की झलक देखते ही बेरोजगारों के माथे से पसीने टपकने लगे हैं

जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण के वक्त बेरोजगार युवाओं के चेहरे पर दिखने वाला उत्साह अब काफूर हो चला है। आलम यह है कि भत्ते की जटिल प्रक्रिया से निराश होकर बेरोजगार साइबर कैफे से बगैर फार्म भरे ही वापस लौट जा रहे हैं। इससे कैफे संचालकों की कमाई की उम्मीद को भी धक्का लगा है। शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सैकड़ों बेरोजगार अभ्यर्थी कोपागंज नगर पंचायत स्थित इंटरनेट केन्द्रों पर पहुंचे। आवेदन पत्र सामने खुलते ही उसे ग्यारह पृष्ठों में देख आवेदकों को दिन में ही तारे दिखने लगे। आवेदन की सभी शर्तो को पूरा करने में उन्हें काफी चक्कर लगाने पड़ेंगे। महज आवेदन पत्र देखकर ही अधिकांश बेरोजगार भरे बगैर ही वापस लौट गये। वे सूबे की नई सरकार को कोसते नजर आए। भत्ते के आवेदन पत्र को देखकर चकराए लालचंद यादव ने कहा कि सरकार को कागजी औपचारिकताएं कम करनी चाहिये। अखिलेश कुमार ने कहा कि भत्ते की राह में अफसरशाही और बाबूगिरी की बड़ी पेंच है। कई तरह के प्रमाण पत्र बनवाने में बेरोजगारों को हर कदम पर पूजा चढ़ानी होगी। आय, जाति, व निवास प्रमाण पत्र बनवाने में भी पेंच ही पेंच है। विनोद, एकलाख, वसीम, धरमू, विद्यासागर, पीयूष आदि युवकों ने युवा मुख्यमंत्री से भत्ता पाने की प्रक्रिया आसान करने की अपील की


News : Jagran (25.5.12)


2 comments:

  1. 29 th May ko Lucknow me mahandolan. Charbagh Rly. Stn. in morning. UPTET ke viron isbar dikha do apni puri 100% sankhya hila dosarkar ko tub dekho ek jhatke mein ghutne tek degi srkar frwd2all bhul jao apne matbhedon jhagdon ko aur sarkaar ko sach ka samna kara do. Prateyek passed candidate ko yadi mansik dard, peeda aur tension hai to utho jago aur jaga do in A.C. mein sone wale sarkari pratinidhiyon ko Lucknow ke MAHASANGRAM mein shamil hone ka anand antim baar utha hi loh COME ON TET KE SAPOOTON KAHIN PACHATANE KO NA RAHE KI HUMNE IS MAHASANGRAM mein bhaag nahi liya, YAAD RAKHO ANYAY KARNE SE KAHIN BADA GUNAH HAI ANYAY SAHNA, NEVER FORGET YOUR JUSTICE WITH U.

    ReplyDelete
  2. Binakam ke badle annaz ke liye inhone sp ko vote diya.in gadho ko kuchh nahi milega.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।