/* remove this */

Friday, March 30, 2012

UNEMPLOYED ALLOWANCE : Work should be done to get Unemployed Allowance

बेरोजगारी भत्ते के बदले करना होगा काम!
(UNEMPLOYED ALLOWANCE : Work should be done to get Unemployed Allowance )

So many people are running to register their name in employment exchange. But many of them can disappointed now to see the criteria to get UNEMPLOYED ALLOWANCE.

लखनऊ, 29 मार्च : बेरोजगारी भत्ता हासिल करने वालों को काम भी करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि बेरोजगारी भत्ता की चाह रखने वाले अपात्रों की छंटनी की जा सके। योजना को फिलहाल मुख्यमंत्री के स्तर से अनुमति मिलनी बाकी है, लेकिन पूरा खाका तय कर लिया गया है। योजना है कि बेरोजगारों से वही काम लिया जाए जो उसकी काबलियत के अनुरूप हो और उतना काम लिया जाए जिससे भत्ते की भरपाई की जा सके। बेरोजगारी भत्ते को लेकर सरकार के सामने सबसे बड़ी समस्या अपात्रों को रोकने की है। अपात्र का आशय ऐसे लोगों से है जो कहीं छोटी-मोटी निजी स्तर की नौकरियां कर रहे हैं, लेकिन बेरोजगारी भत्ते के लिए रजिस्ट्रेशन करा रखा है। जो व्यवस्था की जा रही है, उसे इस तरह से समझा जा सकता है। शपथ पत्र से भी रुकेगी भीड़ : भत्ता लेने वालों को इस बात का शपथ पत्र भी देना होगा कि वह पूरी तरह बेरोजगार हैं और उनकी आय का कोई भी साधन नहीं है। साथ ही वह भत्ते के बदले शासन के तय कार्यो को करने के लिए सहमत हैं। हाईस्कूल पास होना जरूरी : 35 वर्ष से अधिक उम्र के उन्हीं बेरोजगारों को भत्ता दिया जाएगा, जो कम से कम हाइस्कूल पास होंगे। यह भी तय हो चुका है कि भत्ता उनको नहीं दिया जाएगा जो मनरेगा या सरकार की किसी स्वरोजगार योजना का लाभ पा रहे होंगे। परिवार की भी आर्थिक स्थिति होगी तय : भत्ते के लिए तय की जा रही नियमावली में इसका प्रावधान किया जा रहा है कि केवल उन्हीं बेरोजगारों को ही भत्ता दिया जाएगा, जिनके परिवारों की वार्षिक आय शहरों में 26000 रुपये और गांवों में 20000 रुपये से कम होगीपरिवार में अगर एक से अधिक बेरोजगार होंगे तो उन सभी को भत्ता मिलेगा। अधिकतम उम्र पर पसोपेश : भत्ते को लेकर पेचीदा मसला बेरोजगारों की अधिकतम आयु को लेकर है। सपा ने चुनाव घोषणा पत्र में कहा है कि 35 वर्ष की उम्र पूरा कर चुके बेरोजगार नौजवानों के लिए भत्ते की व्यवस्था होगी। अब सरकार को यह तय करना है कि 35 से ऊपर किस उम्र तक के लोगों को नौजवान माना जाये। फिलहाल इसे 45 साल तक रखने पर विचार चल रहा है। दूसरी राय यह भी है कि इसे 60 साल रखा जाए।

News : Jagran (30.3.12)
Read more...

UPTET : New Date for hearing : 12 April 2012 (Likely ) regarding Stay on PRT Teachers Selection in UP

UPTET : New Date for hearing : 12 April 2012 (Likely ) regarding Stay on PRT Teachers Selection in UP







New Date comes again and again, TET Candidates are stressed and confused for its decision and worried about their future.

Case Status - Allahabad
Pending
Writ - A : 76039 of 2011 [Varanasi]
Petitioner:
YADAV KAPILDEV LAL BAHADUR
Respondent:
STATE OF U.P. & OTHERS
Counsel (Pet.):
ALOK KUMAR YADAV
Counsel (Res.):
C.S.C.
Category:
Service-Writ Petitions Relating To Primary Education (teaching Staff) (single Bench)-Appointment
Date of Filing:
21/12/2011
Last Listed on:
22/03/2012 in Court No. 33
Next Listing Date (Likely):
12/04/2012



Source : http://allahabadhighcourt.in/casestatus/caseDetailA.jsp?type=WRIA&num=76039&year=2011


Read more...

UPTET : TET Passed Candidates on Hunger Strike / Anshan , Starts from Today

टीईटी उत्तीर्ण आज से अनशन पर
(UPTET : TET Passed Candidates on Hunger Strike / Anshan , Starts from Today )







As per information on Facbook -
0. Navin Pandey :
मित्रों
हमारा प्रयास सही दिशा में जा रहा है. हालाँकि सचिव ने कोई आश्वासन नही दिया है लेकिन सरकार ये सब देख कर सकते में है. उसे इस बात का एहसास जरुर हो गया है कि इन अभ्यर्थियों कि अपेक्षा नही कि जा सकती! उधर यह भी संकेत मिला है कि उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी कीमत पर लाठीचार्ज नही होने चाहिए. यह दिखाता है कि सरकार किस हद तक हमसे डरी हुयी है. अभी भी जो लोग लखनऊ नही पहुचे है, तुरंत ट्रेन पकड़ ले क्यों कि ये प्रदर्शन कल भी जारी रहेगी...हो सकता है एक-दो दिन और भी. सारी मीडिया भी वही जमी हुयी है.... हर तरफ शांतिपूर्ण माहौल है....उत्तेजना बिलकुल नही है... गाँधी जी के अस्त्र में कितना दम है आज देखा जा सकता है...... जो भी लोग वहाँ नही पहुचेगे वो इतिहास का अहम गवाह बनने से चूक जायेगे. बिलकुल अन्ना के आंदोलन जैसा ही माहौल है...

1. mukhya sachiv bole------ jab humne kaha ki to ye hindustan aur amar ujala mein jo tet ko nirast karne ki khabar aa rahi usme kitni sachaai hai to unhone kaha ki paper wale apne man se ye sab khabar de rahe hain,humne to abhi isper vichar hi nahi kiya , unhone soochna aayog ko iska pata lagane ke liye kaha.

2. Basic siksha schiv se warta se tet wale sntust nhi cabinate se warta pe adig
3. Why will talk of SACHIV we need some commitment from CM because he is the decision maker
4. Jabardast pradarshan, kamal ka anusasan.  20000 log ekdam shant ,koe awaz nhi yehi hai hamari takat
5. Rinkoo Kumar :  ab jarror manega akhilesh... maanna hi padega...

6. Vijay Shukla : facebook se nai manega bhai sadak pe aana padega tub manega aao yaha


Through BLOG Comments -

kal kanpur se lagbag 100 log aur pahuch rahe hai...... aur mere dost jo other dist. se hai we bhi shayad 50-60 log kal pahuch rahe hai..


main raat me pilibhit se nikal raha hu. Aap jayada se jyada pahuchne ki kosis kare kyoki abhi nahi to kabhi nahi lnw chlo


APNE HAQ KE LIYE LUCKNOW AAO........ CHANDIGARH EXPRESS SAHARANPUR(11PM) SE HOTE HUE BIJNORE,MORADABAD,BARELI, SHAHJANHPUR,KO HOTE HUE LUCKNOW AA RAHI HAI. JO RASTE ME STATION PAD RAHE WAHAN SE SAB LOG AAYE PLZ.....


Sahara samay par news me aa raha hai sarkar ansan kar rahe logo ko hatane ka prayas kar rahi hai.


mai bhi lko aa raha hu...............chalo sabhi chalo....


dosto. u.p. gov. chup rah kar kootniti se apna maksad poora karna chahti hai wo apne kisi bhi din tetions k khilaf koi bhi ghoshna kar sakti hai isi liye taiyar raho apni unity banaye rakho aur lucknow pahunch kar anshan me bhag lijiye. isse hum ekjut honge aur kisi bhi antytet faisle k virudhh lad sakenge. MAI UN DOSTON SE BHI ANURODH KARUNGA JISME UNHEN BHRAM HAI ACADEMIC MERIT SE UNHEN PHAYDA HAI YAD RAKHIYE C.BS.E. JUGAD K FARJIFICATION K NUMBER WALE TET NIRAST HONE KA BESABRI SE WAIT KAR RAHE HAI. AGLI BAR KAHIN AISA NA HO AAP ACC MERIT BANWA KAR APNE PAIRON PAR KULHADI MAR LEN. TET MERIT BANNE SE DOBARA BHI CHANCE MIL SAKTA HAI BUT ACC ME EK BAR BAHAR HONE K BAD AAJ TAK KOI BHI ANDAR NAHIN AAYA HAI. 90% LOG TET MERIT K FAVOR ME HAIN IS LIYE "TEST IS BEST TET IS BEST" ALL THE BEST!!!!!!!!!!!!!!


LUCKNOW AAO DOSTO ..... YAHAA PAR AAP SAB KI ZROORAT HAI.

Aj prath 10 bje se hmare lagbhag 40 pradhikarigarh ansan pe baith gye hai. or abhi tak ki safalta ye hai ki Sachiv, Basic Shiksha ne likhit roop me yeh bol dia hai ki pichle 3-4 dino se paper me TET se related jo bhi news aa rhi hai wo sb galat hai or hm aisa koi bhi kadam nhi uthane ja rhe hai. Phir bhi dosto hm tab tak nhi uthenge jab tak ki wha se hme koi thosh aswasan nhi mil jata. Esliye kripya adhik se adhik sankhya me Lucknow phuch kr apni bhagidari sunischit kre or apni ladai ko urja pradan kre.

jo log aaj lucknow me anshan me nahi pahuch pay hai we sabhi kal jaroor pahuche.... jo log aaj lucknow me anshan me nahi pahuch pay hai we sabhi kal jaroor pahuche....


lucknow me anshan chal raha hai aap log adhik se adhik sankhaya me jaroor pahunche mai bhi kal 15 mitron ke saath 9 baje pahuch raha hoon naukari 100% milegi thanks........


good news from lucknow sarkar tet merit candidate ke bhari dabaw ko dekhate hue agle do dino ke ander tet merit se chayn prakriya suru karane par sahamat ho gayi hai.... hay hum jeet gaye.....


abhi anshan chal raha hai...aur chalta rahega jab tak hume kamyabi nahi milti


ye 200 se above comment display kyo nahi hoti hai


Mr. Sandeep, 200 se oopar comments display hongee agar aap particular Blog Post par Click karenge.
~ BLOG EDITOR

Wait for an hour for more UPDATES.

लखनऊ, 29 मार्च (जागरण संवाददाता) : अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण अभ्यर्थी अब आमरण अनशन करने को बाध्य हो गए हैं। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघर्ष मोर्चा की गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक इस पक्ष में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हो जाता। गौरतलब है कि अभ्यर्थी टीईटी निरस्त होने की आशंका के चलते आंदोलनरत हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि टीईटी में हुए घोटाले की गाज निर्दोष अभ्यर्थियों पर गिराना ठीक नहीं हैं। हालांकि मामला अभी कोर्ट में लंबित है। शिक्षक बनने के लिए इस वर्ष से अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता कर दी गई है। हालांकि परीक्षा का आयोजन शुरुआत से ही विवादों में रहा। परीक्षा परिणाम में संशोधन के नाम पर की गई धांधली में कई अधिकारियों को कार्रवाई की गई। बड़े स्तर पर हुई धांधली के कारण इस परीक्षा के निरस्त होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि इस आशंका से टीईटी पास अभ्यर्थियों की उम्मीदों को तोड़ दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि धांधली में उनका क्यो दोष? उन्होंने परीक्षा पास की है, परिणाम निकला है तो नियुक्ति की प्रक्रिया भी प्रारम्भ की जाए। इसी मांग की को लेकर प्रदेश भर के टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी राजधानी में पुलिस की लाठी भी खा चुके हैं। अभ्यर्थी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मिले लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला। गुरुवार को टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। इसमें विधानभवन के सामने धरनास्थल पर आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया है। अनशन शुक्रवार से शुरू होगा। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के एसके पाठक और नितिन मेहता ने बताया कि अनशन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रदेश सरकार यह घोषणा नहीं करती कि टीईटी को रद नहीं किया जाएगा। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 30 नवंबर 2011 की विज्ञप्ति के अनुसार होगी। चयन का आधार टीईटी प्राप्तांक की मेरिट ही रखा जाए। बैठक में विवेकानंद, विवेक मिश्र, विजय सिंह तोमर व अन्य उपस्थित रहे।:

News : Jagran (30.3.12)
Read more...

UP Board Cheating : यूपी बोर्ड : नकल पड़ा भारी, 19 रिस्टिकेट


UP Board Cheating :  यूपी बोर्ड : नकल पर नहीं रोक, 18 पकड़े 


आगरा, जागरण संवाददाता : यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल को रोकने के सभी इंतजाम फेल हैं। हिन्दी व जीव विज्ञान पेपर में गुरुवार को जमकर नकल हुई। सचल दल ने 18 नकलचियों को पकड़ा। इसमें छह छात्राएं हैं। नकलचियों की कापियां जब्त कर ली गई और मुकदमा लिखाया जा रहा है।

गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिन्दी विषय की परीक्षा थी। पेपर बेहद सरल आया। लेकिन इसके बाद भी सेंटरों में धड़ल्ले से नकल का खेल चला। गिरधारी लाल इंटर कालेज गोबरा में छात्र-छात्राएं गाइड रख कर नकल कर रहे थे। छापेमार दल देख कमरों के समीप खड़े लोग भाग खड़े हुए। दल ने यहां से तीन छात्राओं व एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ लिया। इसी तरह से जनता इंटर कालेज मिढ़ाकुर से तीन छात्र पकड़े। जवाहर इंटर कालेज किरावली से पांच छात्र व जगवीर शिक्षण संस्थान सुरौरी व गेंदा लाल इंटर कालेज से एक-एक छात्र पकड़े गए। दूसरी पाली में इंटर में जीव विज्ञान प्रथम का पेपर था। जीव विज्ञान में भी खूब नकल हुई। सचल दल ने छीतर सिंह उमावि टाडा से एक, महात्मा दूधाधारी इंटर कालेज कागारौल से दो छात्राओं सहित तीन नकलचियों को पकड़ा।

डीआइओएस मनोज गिरि ने बताया कि गुरुवार को 18 नकलची पकड़े गए हैं। उधर, गुरुवार से हाईस्कूल की प्रमुख परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। अब संस्कृति, चित्रकला सहित अन्य परीक्षाएं ही बची हैं।




यूपी बोर्ड : नकल पड़ा भारी, 19 रिस्टिकेट

देवरिया: बोर्ड परीक्षा में जनपद में नकल पर नकेल की कवायद फेल नजर आ रही है। हर जगह बस नकल ही नकल। गुरुवार को भी बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर जहां 19 परीक्षार्थी रिस्टिकेट कर दिए गए वहीं शिथिलता बरतने पर कई कक्ष निरीक्षकों को कड़ी चेतावनी दी गई।

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी की परीक्षा के दौरान कुल 19 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षा से निष्कासित कर दिए गए। इनमें सर्वाधिक दस छात्रों के विरुद्ध परीक्षा से निष्कासन की कार्रवाई सुभाष इंटर कालेज भटनी के केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा की गई। जबकि चन्द्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसवा भटनी में सचल एक के प्रभारी व जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश सिंह ने नकल में संलिप्त पाए जाने पर चार छात्राओं को रिस्टिकेट कर दिया। इसके अलावा एक अन्य सचल दल ने सुभाष इंटर कालेज भटनी में एक-एक छात्र-छात्राओं के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई की। इसी पाली में सचल दल चार प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने अंजोरा देवी जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोह चौराहा गौरीबाजार से तीन छात्रों को नकल करने पर रिस्टिकेट कर दिया।


News : Jagran (30.3.12)
Read more...

UP Board : In Entire UP Cheating Continued


यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल का धंधा जोरों पर 
 (UP Board : In Entire UP Cheating Continued )
 
राजकीय विद्यालय तोड़ रहे वित्तविहीन का मिथक , मंडलीय सचल दस्ते ने पकड़ा 11 मोबाइल
जिले के 16 परीक्षार्थी अनुचित साधन के प्रयोग में रस्टीकेट

वाराणसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में नकल का धंधा जोरों पर है। अब तक वित्त विहीन विद्यालयों पर लगने वाले आरोप को राजकीय विद्यालयों ने पीछे छोड़ दिया है। जिले के चोलापुर राजकीय बालिका इंटर कालेज में हफ्ते भर में दूसरी बार विभागीय उड़ाका दल ने छह परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा। साथ ही जिन चार कमरों से इन परीक्षार्थियों को पकड़ा गया उसमें ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्यभान ने की। उनकी मानें तो केंद्र पर परीक्षा का माहौल नहीं था। जिले में आज 16 परीक्षार्थी रस्टीकेट किए गए।
एक सेंटर से छह परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में पकड़े जाने के मामले को जिला विद्यालय निरीक्षक विजय शंकर मिश्र ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र व्यवस्थापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जवाब मिलने के बाद कार्रवाई होगी। बतादें कि पिछले सप्ताह ही मंडलीय पर्यवेक्षक ओपी द्विवेदी के नेतृत्व में इसी केंद्र से एक शिक्षक को नकल कराने के आरोप में पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय शिवपूजन द्विवेदी ने जनता इंटर कालेज छतेरी से एक छात्र को नकल के आरोप में पकड़ा। एक अन्य छात्र को डीआईओएस ने पकड़ा।

उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं पुष्पा सिंह ने हनुमत इंटर कालेज महुआतर केंद्र के पांच कक्ष निरीक्षकों के पास से मोबाइल बरामद कर उसे केंद्र व्यवस्थापक के हवाले कर दिया। यहां का मौहाल ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने रामसूरत छेदी बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से एक छात्रा को पकड़ा। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) सतीश सिंह ने बखरिया से दो छात्रों को रस्टीकेट किया। वित्त एवं लेखाधिकारी मनीष कुशवाहा ने आश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर अव्यवस्था का बोलबाला पाया। इस पर केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी। इस परीक्षा केंद्र से छह मोबाइल बरामद किए गए। उन्होंने युगल बिहारी इंटर कालेज से तीन छात्रों को नकल करते पकड़ा।

फर्जी परिचय पत्र प्रकरण की चल रही जांच
वाराणसी। आयर क्षेत्र के दो परीक्षा कें द्रों पर ड्ूयूटी देने वाले आठ कक्ष निरीक्षकों के फर्जी फोटो पहचान पत्र की जांच कराई जा रही है। इस मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक अखिलेश पांडेय ने संबंधित विद्यालय के अभिलेख तलब किए हैं। उन्हंोंने बताया कि प्रथम दृष्टया तो गड़बड़ी प्रतीत हो ही रही है पर जांच करा कर उसकी पुष्टि क रा कर कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि दोनों केंद्र पर कतिपय अनियमितता की शिकायत पर जेडी ने बुधवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सूर्य भान को इन केंद्रों पर भेजा था। बीएसए का भी मानना है कि ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों के फोटो पहचान पत्र गड़बड़ प्रतीत हो रहे थे।

News : Amar Ujala (30.3.12)
Read more...

UP Board Exam : Cheating in Exam Continued even after several efforts

हटाए गए केन्द्र व्यवस्थापक और दो कक्ष निरीक्षक
(UP Board Exam : Cheating in Exam Continued even after several efforts )

शहर प्रतिनिधि, गोरखपुर : यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल नहीं लग पा रहा। लाख प्रयास के बावजूद केन्द्रों पर नकल जारी है। औचक निरीक्षक में परीक्षार्थी ही नहीं केन्द्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक भी हत्थे चढ़ रहे हैं। सोमवार को भी जिले में 9 परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ पकड़े गए। एक केन्द्र व्यवस्थापक और दो कक्ष निरीक्षक भी नकल में सहयोग कर रहे थे। ऐसे में मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआइओएस ने तीनों को हटाने का निर्देश जारी कर दिया है। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक पीके द्विवेदी ने द्वितीय पाली में पंचायत इंटर कालेज परमेश्र्वरपुर में औचक छापा मारा। चारो तरफ अफरातफरी का माहौल था। 3 गणित के परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ पकड़े गए। अव्यवस्था से खफा डीआइओएस ने मौके पर ही केन्द्र व्यवस्थापक इंद्रजीत प्रसाद को हटाकर उनकी जगह धर्मनाथ यादव को तैनात कर दिया। यही नहीं प्रमोद कुमार पाठक को नया पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिया। द्वितीय पाली में ही सचल दल के आरपी गौतम ने नवयुग इंटर कालेज बैदौली का औचक निरीक्षण किया। 1 नकलची पकड़ा गया। दो कक्ष निरीक्षक नकल कराने में सहयोग कर थे। श्री गौतम ने उन्हें भी हटाने के लिए डीआइओएस को संस्तुति भेज दिया। इसके अलावा श्रीराम रेखा सिंह इंटर कालेज उरुवा में प्रथम पाली में 1, सुभाष चन्द्र बोष इंटरमीडिएट कालेज पीपीगंज में 3, वीर शिवाजी इंटर कालेज सरहरी में 1 परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा गया। इसके साथ ही अब तक जिले में 56 नकलची पकड़े जा चुके हैं। 9 केन्द्र व्यवस्थापक हटा दिए गए हैं। 14 कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया जा चुका है। 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।

News : Jagran (27.3.12)


Read more...

UPTET : Three Choices send by Basic Shiksha Parisha to Government of UP

UPTET : Three Choices send by Basic Shiksha Parisha to Government of UP

Blog visitor comment -
see hindustan news.. basic shiksha ne sashan ko teen vikalp bheje hain.. 1.hue sansodhan ko nirast kar diya jaye 2.tet nirast kar diya jaye 3.vigyapan nirast kar naye sire se bharti kiya jaye. link.. http://epaper.livehindustan.com/PUBLICATIONS/HT/HL/2012/03/30/ArticleHtmls/MXeB%C3%8AMXe-FSX-%C3%80FSXIYFSX-IY%C3%BB-FeF-dFIYF-FZFZ-30032012002010.shtml?Mode=1


See what is published -

Question is same department made some rules , published advertisement, taking responsibility of exam (Exam was taken by UP Board ).
Are they playing with the life of people / candidates OR NOT ?

Who is wrongdoer candidate OR somebody else.
How many department person found convicted and what punishment given to them. A Big Question.
Again a TET exam, But who will give guarantee to those candidates that no cheating will happen in new exam.

News : Live Hindustan 
Read more...

UPTET : TET Candidates Demanded Selection Through TET Merit


भर्ती टीईटी मेरिट पर करने की मांग
(UPTET : TET Candidates Demanded Selection Through TET Merit)

गोरिया बाजार। महराजगंज ब्लाक के परशुरामपुर बाजार में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें प्रदेश सरकार से शिक्षकों की भर्ती टीईटी मेरिट के आधार किये जाने की मांग की गयी। हीरा यादव ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती टीईटी मेरिट के आधार पर ही होनी चाहिए अन्यथा शिक्षकों की भर्ती में नकल करके पास होने वाले अयोग्य लोग ही पहुंचेंगे। विनोद कुमार ने कहा कि नियुक्ति पूर्व प्रकाशित विज्ञप्ति के आधार पर ही होनी चाहिए। चंदन सिंह ने कहा कि टीईटी परीक्षा में हुई धांधली की जांच होनी चाहिए लेकिन वे लोग जो अपनी मेहनत से अच्छे अंक प्राप्त किए हैं उनके साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। बैठक में अवनीश सिंह, रामाश्रय सिंह, राकेश, उमेश राम, आशुतोष, सूर्यभान, शशिभूषण, राकेश राय आदि लोग उपस्थित थे।
बिंद्राबाजारः टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक बुधवार को विकास खंड मुहम्मदपुर के परिसर में हुई। इसमें भर्ती प्रक्रिया को टीईटी मेरिट पर कराने की मांग मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से की गई। इस मौके पर रामजतन यादव, छोटेलाल यादव, मो. आरिफ, अशोक सिंह, महेंद्र, राकेश आदि थे।


शांति मार्च निकालने का लिया निर्णय
अहरौला। टीईटी उत्तीर्ण संघ मोर्चा अहरौला की बैठक गुरुवार को राम जानकी मंदिर परिसर में विरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें एक अप्रैल को सुबह नौ बजे शांति मार्च निकालने का निर्णय लिया। श्री सिंह ने बताया कि मार्च बीआरसी कार्यालय अहरौला से पकड़ी, अहरौला, मंडना आदि क्षेत्रों से होते हुए बीआरसी कार्यालय के सामने जनसभा के रूप में तब्दील हो जाएगा। मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन बूढ़नपुर के एडीएम और एसओ अहरौला के माध्यम से प्रेषित किया जायेगा। रामनारायन गुप्ता, भूपेंद्र पांडेय, प्रेमचंद्र, राणा राहुल सिंह, इम्तियाज, अमर, विरेंद्र प्रताप, रसल रघुवंशी आदि मौजूद थे।






टीईटी प्रकरण शक की सुई शिक्षा माफिया पर 
बाह। घर बैठे 33 शिक्षक-शिक्षिकाओं को पगार देने के मामले में अमर उजाला के खुलासे से मामले में तिगड़म भिड़ाने वाले लोगों में खलबली मच गई है। पूरे खेल के पीछे एक शिक्षा माफिया की साजिश बताई जा रही है, जो उसने वजीफा घोटालों से बचने के लिए रची थी। प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी संजय सिंह पूछताछ और उनके विरुद्ध जांच में तेजी आ सकती है।
टीईटी प्रकरण की एक और परत खुलने पर पता चला है कि मामले में एक बड़ी राजनैतिक पार्टी का नेता भी शामिल है। आशंका जताई जा रही है कि सालों से बंद विद्यालय की छात्रवृत्ति हड़पने के मामले में कार्रवाई न किए जाने पर शिक्षा माफिया ने खंड शिक्षाधिकारी के साथ मिलकर प्रकरण को अंजाम दिया। फिलहाल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


नए भवन में आज से बैठेंगे माध्यमिक शिक्षा निदेशक

Read more...

UPTET : 11 Lakh rupees looted to pass candidates in TET Exam

टीईटी परीक्षा पास कराने के नाम पर 11 लाख की ठगी
(UPTET : 11 Lakh rupees looted to pass candidates in TET Exam )

See One More Amazing TET Scam - Candidates NOT passed in TET even after paying 11 Lakh rupees


रामपुर। टीईटी (अध्यापक पात्रता परीक्षा) के नाम पर ठगी के तार शहर से भी जुड़े हैं। यहां भी एक संस्था चलाने वालों ने लोगों से परीक्षा पास कराने के नाम पर लाखों की ठगी की। मुरादाबाद के दो पीड़ित सामने आए हैं, जिन्होंने आरोपियों की शिकायत एसपी से करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की

मुरादाबाद जनपद के बिलारी तहसील अंतर्गत ग्राम गवारऊ निवासी मोहम्मद इरफान की पत्‍‌नी आसिया कमाल और उनके बुद्धि विहार मझौला निवासी दोस्त अरुण गौर ने टीईटी की परीक्षा दी थी। आरोप है कि परीक्षा पास कराने के नाम पर रामपुर के थाना सिविल लाइंस अंतर्गत जौहर मार्ग पर इंस्टीट्यूट चलाने वाली एक संस्था के डायरेक्टर, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने उनसे 11 लाख रुपये लिए थे। आरोपियों ने अपने संबंध तत्कालीन मुख्यमंत्री और केबिनेट सचिव स्तर तक बताए। बीते साल दस नवबर को ज्वालानगर के कुछ लोगों की मौजूदगी में इंस्टीट्यूट पर रकम दी गई। आरोपियों ने वाद किया कि पास न होने पर 15 दिन में रकम पूरी वापस लौटा दी जाएगी। दोनों परीक्षा में पास नहीं हुए, लेकिन आरोपियों ने फिर भी रकम नहीं लौटाई। रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़ित गुरुवार को रामपुर आए। एसपी को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की।


News : Jagran (30.3.12)

Read more...

UPTET : TET Group is split in two parts , Demanded TET Exam NOT to Cancel


दो गुट में बंटे प्रशिक्षित बेरोजगार, लामबंदी शुरू , टीईटी परीक्षा को निरस्त न करने की मांग 
(UPTET : TET Group is split in two parts , Demanded TET Exam NOT to Cancel )

Cancellation is NOT the solution to solve the Matter in a good system. If it happens then our existence is NOT possible.
Because if somebody did a mistake, and to kill everybody is NOT a solution.
Investigate the matter and only culprits should be punished instead of honest candidates who passed this exam  with their efforts and spend hard earned money.

उझानी(बदायूं)। बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार टीईटी परीक्षा को लेकर दो गुट में बंटकर आवाज बुलंद करने लगे हैं। एक पक्ष ने पिछले दिनों हुई परीक्षा को जायज ठहराया तो दूसरे गुट का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर दोबारा से आवेदन कराए जाएं। इसे लेकर लामबंदी शुरू हो गई है।

बुधवार शाम यहां बाबूराम धर्मशाला कैंपस में उत्तर प्रदेश टीईटी संघर्ष मोर्चा की मीटिंग हुई। नगराध्यक्ष विनीत सोलंकी ने कहा कि टीईटी परीक्षा निरस्त नहीं होनी चाहिए। सरकार इसे आधार मानकर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को शुरू करें तो अच्छा रहेगा। बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सरकार को चेतवानी दी कि अगर भर्ती प्रक्रिया शुरू न हुई तो संघर्ष मोर्चा आंदोलन करेगा। मीटिंग में छविराम शर्मा, संदीप माहेश्वरी, सोनू, मोहित शर्मा, मनोज राना, परमिंदर सिंह और आशीष आदि मौजूद थे।

Read more...

Thursday, March 29, 2012

HTET 2012 - Haryana Taecher Eligibility Test : New HTET Exam will be soon


..तो जल्द होंगे एचटेट
(HTET 2012 - Haryana Taecher Eligibility Test : New HTET Exam will be soon)

भिवानी, मुख्य संवाददाता : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में फेल या वंचित रहने वाले प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों को जल्द ही दोबारा मौका मिलेगा। प्रदेश सरकार इस बार जल्द ही एचटेट करवाने की तैयारी कर रही है। साल में एक बार होने वाला यह टेस्ट इस बार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से पहले करवाने की तैयारी चल रही है। सूत्र बताते हैं कि जल्द ही प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया में अधिक से अधिक उम्मीदवार शामिल हों, इसके लिए एक बार फिर से सरकार एचटेट जल्द से जल्द करवाने की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों को हिदायत जारी कर दी गई हैं। इस संबंध में दो दिन बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और नई समय सारिणी बनाई जाएगी। इससे पूर्व शिक्षा बोर्ड प्रशासन एचटेट जून व जुलाई माह में करवाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन अब यह टेस्ट मई के अंतिम सप्ताह या जून माह के प्रथम सप्ताह में करवाया जा सकता है। यहां बता दें कि बगैर एचटेट सर्टिफिकेट के कोई भी उम्मीदवार शिक्षक भर्ती में नहीं आवेदन कर सकता है। नवंबर 2011 में संपन्न हुए एचटेट में प्रदेश के लगभग पांच लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और करीब साढ़े चार लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे। लेकिन इनमें से करीब साढ़े तीन लाख उम्मीदवार फेल हो गए थे। लेकिन शिक्षा बोर्ड प्रशासन अब फेल होने वाले व नए उम्मीदवारों को एक बार फिर से एचटेट में बैठने का मौका देने जा रहा है।

News : Jagran (29.3.12)

Read more...

Assam TET / ATET : TET provisional list on Monday


Assam TET / ATET : TET provisional list on Monday


 GUWAHATI, March 23 – The Assam government will publish the provisional list of candidates who have cleared the Teachers Eligibility Test (TET) on the night of March 26 on its website. The final list will be declared on March 31.

To See Result, Please Visit : http://online.assam.gov.in/web/tet-2011-results

Education Minister Himanta Biswa Sarma informed that the candidates in the provisional list who appeared in interview in three districts and passed in all three will have to intimate the government in which district he/she is going to join by March 27 and 28 through online submission.

Read more...

A Good Article Related to TET / UPTET - Teacher Eligibility Test

टीईटी और विज्ञापन को निरस्त करने की तैयारी में बेसिक शिक्षा विभाग ǃ
टीईटी में अच्छा अंक पाने वाले लाखों छात्रों के साथ होगा धोखा ǃ 
फसेगा कानूनी पेच ǃ 
नियमावली में संशोधन कर एकेडमिक होगा अन्‍तिम चयन का आधार ॽ 
टीईटी के महत्व को कम करने की कोशिश ǃ

Article By - Abhishek Kant

गलती को सुधारने के बजाये परीक्षा निरस्त करने की तैयारी ǃ
आखिकार उत्‍तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को निरस्‍त करने के लिए तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही अध्‍यापक भर्ती नियमावली के नियम को भी नई प्रक्रिया के लिए बदला जायेगा। वर्तमान में टीईटी के मेरिट से प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का प्रावधान है जिसे मायावती सरकार ने संशोधित किया था। तब एनसीटीई के आरटीई एक्ट के मुताबिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य हो गया जिससे मायावती सरकार ने ही चयन का आधार बना दिया था और इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई लेकिन याचिका खारिज कर दी गई वहीं चयन का आधार टीईटी मेरिट को सही कहा गया। वहीं 72 हजार प्राईमरी टीचर का विज्ञापन निकाला गया लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दिया जिसकी सुनवाई चल रही है। जिसमें हर जिले के डायट की जगह संयुक्त रूप से नियुक्‍ति के लिए निकाली गई इस विज्ञापन को चुनौती दी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग टीईटी में हुई धांधली को सुधारने और जांच करने के बजाए खुद को बचाने के लिए टीईटी और विज्ञापन दोनों को निरस्‍त करने का फैसला ले सकती है। साफ है कि विभाग खुद को बचाने और अपनी जिम्‍मेदारियों से पल्‍ला झाड़ने के लिए लाखों लोगों की मेंहनत और पैसे की परवाह नहीं है। बस जैसे तैसे टीईटी के मेरिट से चयन प्रक्रिया से बचने के लिए अध्‍यापक नियुक्‍ति नियमावली में शैक्षिक रिकार्ड देखकर भर्ती करने के संशोधन पर विचार कर रही है। जिससे बेसिक शिक्षा विभाग सारी परेशानियों से बच सके।

टीईटी मेरिट से चयन का आधार क्यों बदला जा रहा हैॽ
लेकिन पिछली सरकार के टीईटी मेरिट के फैसले को बदलना और विज्ञापन को निरस्‍त कर नये सिरे से भर्ती प्रक्रिया करना क्‍या न्‍यायोचित हैॽ क्‍या इसे हाईकोर्ट में इसलिए चुनौती दी जा सकती की यह बदले की भावना से किया गया है और लाखों ईंमानदार और मेंहनती छात्रों के साथ शरीरिक मानसिकर एवं आर्थिक शोषण किया गया है। जबकि कायदे से यहां टीईटी की निश्पक्ष जांच करना चाहिए। अगर गड़बडी़ को पकड़ा जाए तो ठीक नहीं तो दूबारा टीईटी की पारदर्शी परीक्षा लोक सेवा आयोग या कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कराया जा सकता है और इसी विज्ञापन से टीईटी मेरिट से चयन किया जा सकता है। विज्ञापन निरस्‍त करने की आवश्‍यकता नहीं है। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग बेरोजगारों के हित में न्यायोचित फैसला नहीं लेता है तो लाखों मेंहनती बेरोजगारों के साथ धोखा होगा। लोकतांत्रिक ढंग यही है। हर बार की तरह यह नहीं सरकार बदले तो पिछली सरकार के कार्यकाल की परीक्षा और विज्ञापन को बदले की भावना में आकर निरस्त दिया जाए। इससे युवाओं का नुकसान होगा और नई सरकार को युवाओं ने चुना है ताकी मेंहनती बेरोजगारों के हक में कोई फैसला लेना चाहिए।

टीईटी पत्रता है लेकिन इसे आंध्रपदेश टीईटी ने भी
 चयन का आधार बनया है
एक तो शिक्षा अनवार्य कानून के तहत टीईटी अनिवार्य है। और इसको एनसीटीई ने पात्रता परीक्षा कहा है लेकिन यह नहीं कहा की आप इसकी मेरिट को नजर अंदाज कर दे। जब विशिष्‍ट बीटीसी के लिए बीएड उतीर्ण अर्हकारी परीक्षा है जिसे स्‍नातक या परास्‍नातक में पचास प्रतिशत अंक वाले कर सकते है। तो ऐसे में इनका मेरिट देखा जाना कहा तक सही है अगर सही है तो बताएं टीईटी की मेरिट से क्‍यों चयन नहीं हो सकता है। भले यह पात्रता परीक्षा है और इसका भी महत्‍व है जो कि सबसे आधिक है। आन्‍ध्र प्रदेश टीईटी में प्राप्‍त अंक के प्रतिशत को पचास प्रतिशत के अंकों में बदलकर और शैक्षिक रिकार्ड में अर्हकारी परीक्षा बीए या जिन्‍होंने परास्‍नातक के आधार पर बीएड किया है उनके परस्नातक के प्रतिशत में बीस–बीस प्रतिशत तथा 10 प्रतिशत उच्‍च योग्‍यता के अंक को कुल 100 के अंकों में बांटा गया है। इन 100 अंकों में जितना अंक काई पाएगा उसी मेरिट बनेगी और उसे सरकारी विद्यालय में टीचर के पद नियुक्त कर लिया जायेगा।

टीईटी की हो निश्पक्ष जांच
कायदे से टीईटी की जांच कराई जानी चाहिए और इसी विज्ञापन के नियमानुसार भर्ती होनी चाहिए। अगर विज्ञापन और टीईटी रद्द किया गया तो छात्र हाईकोर्ट में खिलाफ रिट दाखिल करेंगे और फिर न्‍याय कोर्ट करेगा। लेकिन अगर कोर्ट ने विज्ञापन में संशोधन के साथ टीईटी के जांच के आदेश दे दिया और उसके बाद कोई सार्थक फैसला लिया तो सरकार की बड़ी किरकीरी हो सकती है।

हाईकोर्ट पटना के एक आदेश में पहले पुरानी विज्ञापन से हो भर्ती
ऐसे हाईकोर्ट से बेसिक शिक्षा विभाग को आदेश मिल सकता है कि इस विज्ञापन की भर्ती टीईटी मेरिट से किया जाये। हाईकार्ट पटना ने भी नई सरकार उस फैसले को गलत ठहराया जिसमें नीतीश कुमार पूर्वती सरकार के शिक्षक भर्ती के विज्ञापन को निरस्‍त कर नया विज्ञापन जारी किया था और हाईकोर्ट पटना ने कहा कि पहले वाली विज्ञापन के शर्त पर भर्ती की जाये और दूसरी विज्ञापन की भर्ती पहली विज्ञापन की भर्ती के बाद में निकाली जा सकती है।

टीईटी निरस्त हुई तो मिले हर छात्र को 5 लाख हर्जाना
लेकिन बेसिक विभाग से आखिर कोई पूछे की टीईटी परीक्षा फिर कौन आयोजित करेगा। क्‍या फिर यूपी बोर्ड जहां संशोधन के बाद धांधली की गई है। जिसे जांच द्वारा पकड़ा जा सकता है। लेकिन अगला टीईटी निश्पक्ष कराने गारंटी कौन लेगा । अगर धांधली के कारण से परीक्षा निरस्‍त हुई तो क्या हर छात्र को जिसने परीक्षा ईंमानदार से उतीर्ण किया उसे पांच–पांच लाख रूपये हर्जाना दिया जाएगा ॽ ये सब तय कर ले तो अच्‍छा है।


Article By - Abhishek Kant (Prkhar Chetna)
Read more...