/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, October 16, 2013

Grade 3rd Teacher Recruitment : थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती : परीक्षा के प्रश्न पत्र में सवाल व विकल्प ही गलत




Grade 3rd Teacher Recruitment : थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती : परीक्षा के प्रश्न पत्र में सवाल व विकल्प ही गलत

RTET / Rajasthan Teacher Eligibility Test News :

जयपुर. ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर मंगलवार को 20 अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र के 10 सवालों व विकल्प को लेकर आपत्ति कर दी। प्रश्न पत्र में ही गलतियां होने के बाद भर्ती परीक्षा पर ही सवाल उठने लगे है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि जब प्रश्न व उत्तर ही गलत है तो मेरिट व परिणाम पर भरोसा किस तरह से किया जाए। अभ्यर्थियों ने गलत व संशय वाले प्रश्नों के सभी अभ्यर्थियो को बोनस अंक देने की मांग की है।

ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा जिला स्तर पर हुई है। लेकिन प्रश्न बनाने व आंसर शीट जांचने का काम पंचायती राज विभाग की ओर से ही किया जा रहा है, ऐसे में प्रश्नों व उनके विकल्पों के बारे में अंतिम निर्णय भी वहीं से हो सकेगा।

ऐसे में जिला परिषद की ओर से भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र पर सबूत व दस्तावेजों के साथ आपत्ति मांगी है। ताकि परिणाम जारी होने के बाद भर्ती परीक्षा में देरी नहीं हो। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इन आपत्तियों को पंचायती राज विभाग को भेजा जाएगा। विभाग की ओर से ही इन आपत्तियों का निस्तारण होगा।

जयपुर जिले में ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती में प्रथम स्तर के 489 और द्वितीय स्तर के 464 पदों पर भर्ती होने है तथा लिखित परीक्षा हो चुकी है।


News Sabhaar : bhaskar.com (Oct 15, 2013, 15:18PM IST )
*******************
ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर में आपत्ति है तो यहां हैं आपकी समस्या का समाधान


जयपुर। ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर में प्रश्नों व उनके विकल्पों को लेकर आने वाली आपत्ति को जिला परिषद पंचायती राज विभाग को भेजेगा। पंचायती राज विभाग में ही इन आपत्तियों के बारे में फैसला लिया जाएगा। ऐसे में यदि किसी अभ्यर्थी को सवाल व जवाब पर आपत्ति है तो वे मंगलवार तक जिला परिषद के कार्यालय में लिखित में दे सकते हैं।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वर लाल ने बताया कि पेपर के किसी प्रश्न या विकल्प पर आपत्ति हो तो अभ्यर्थी एक-दो दिन में कार्यालय में दर्ज करवा सकते है। इन आपत्तियों को पंचायती राज विभाग को भिजवा दिया जाएगा।


मामला क्या है
शुक्रवार को हुई थर्ड ग्रेड  शिक्षक भर्ती परीक्षा हुई थी। परीक्षा में थर्ड ग्रेड शिक्षक प्रथम लेवल के लिए 489 पदों के लिए 6922 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन पहली पारी में केवल 3936 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं तृतीय श्रेणी शिक्षक द्वितीय स्तर के 464 पदों के लिए 39580 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन 26921 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी


News Sabhaar : Bhaskar News | Oct 14, 2013, 08:11AM IST

4 comments:

  1. Mostly exams me galt quasn jaanbuj kr daale jaate h Jis se ki bich me result edit ho i.e result khule or un k bnde andr ho jaye...isliy qusn galt dale jate h janbuj kr vrna bhai jo itna bde exam ka papar bna rha h itna mind lgara to vo qusn galt kyu dalega use kaha jata h k kch qusn app galt daliyega jis se 2num. Se jugaad wale andr ho jaye nd high cort k vakilo k b kuch paise bn jaye ye regn h bhai...

    ReplyDelete
  2. Editor ji nd bhaiyo abi jo u.p me 10000 prt ki bhartiya nikalne wali h usme b.ed walo ko kyu nhi liya ja rha h jb ki b.ed. Walo ne ctet2011 nd uptet 2011 diya hua h for primary teacher jiski validity 5year tk h to uneh u.p. Ki primary teachers ki bhartiyo me kyu nhi liya ja rha ha jbki centr gov. Ne b parmisn di hui h k b.ed. Wale primary teacher bnege march 2014 tk to sirf btc nd vbtc nd urdu walo ko kyu liya ja rha h b.ed walo ko kyu nhi liya ja rha h prt me ye b.ed. Walo k sath partiality kyu ho rhi h kya b.ed. Walo k liy ak hi bharti(72 hjar) hi thi agr yhi thi to uptet2011 nd ctet2011 k cirtificae pe likha kyu nhi k ye cirtificate sirf ak hi bharti k liy h kyu uski validity 5year rakhi hui h aare bhai bharti to bharti hi h prt ki fr usme jo chahe aply kre btc ya vbtc ya urdu hme oro se kya to b.ed. Walo k sath kyu partiality ki ja rhi h jbki uneh parmisn b h nd tet b pas h unka to kya problm h u.p gov. Ko bhai... Editor ji plz tell me vrna ak rit direct supreme cort me dali ja sakti h Qk high cort to kch krta nhi h nd ak ak aplicasn Pardhan mantri ji,Rastpati ji,Mukhyemantri ji,Rajypal ji, Nd Amitabh agnihotri ji nd other ko bheji ja skti h k b.ed walo k sath ye partiality kyu ho rhi H Editor ji plz tell me fast is par ak news ho jayee....

    ReplyDelete
  3. ham bed valo ki snkhya lagbag 1000000 hogi lkin agi ladne k lia bahut kam ate h.yadi bed valo ki tarapf se ak maha andolan kia jae to sabko job milegi .because govt. hi har sal lakho bed valo ki phoj tyar karti h.tgt ki 2000 jobs nikalti h vo bi 3 sal me ak bar. kiski galti h govt. ki.itni seat bed ki kyo badai jati ,kuo collages ko manyta di jati h.kewal pesa kamane k lia.

    Wednesday, October 16, 2013 10:24:00 PM Delete

    ReplyDelete
  4. Editor ji ak kranti shuru kr do B.ed. Kranti 4 job....chak de fatte Editor apko b.ed. Wale duaye dege.....

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।