/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, October 19, 2013

UP Recruitment News : दीवाली पर बंपर भर्ती का तोहफा

UP Recruitment News : दीवाली पर बंपर भर्ती का तोहफा

 
•कृषि विभाग में प्राविधिक सहायकों के 6628 पदों के लिए 22 को विज्ञापन
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रतियोगियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा देने जा रहा है। आयोग इसी महीने दो बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन मंगाने जा रहा है। इनके तहत 12 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। इनमें से साढ़े छह हजार से अधिक पद तो कृषि स्नातकों के लिए है। इन भर्तियों के लिए आयोग ने सूचना भी जारी कर दी है।
आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों के लिए यह वर्ष काफी उम्मीदें लेकर आया है। लोअर सबऑर्डिनेट के पदों के लिए 2009 के बाद भर्ती होने जा रही है। खास यह कि इस दौरान रिक्त हुए पदों को भी 2013 की भर्ती में शामिल कर लिया गया है। बदले प्रारूप के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा आठ दिसंबर को होगी। इसके अलावा समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी पदों की भर्ती भी 2010 के बाद होगी। इनके लिए प्रारंभिक परीक्षा इसी महीने हुई। इसी क्रम में आयोग ने अधीनस्थ कृषि सेवा वर्ग-3 के तहत 6628 प्राविधिक सहायकों की भर्ती की घोषणा की है। इनके लिए कृषि स्नातक आवेदन कर सकते हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा में एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के 5251 पदों पर भर्ती की तैयारी है। इनमें से 12 पद बैकलॉग तथा 2371 पद विशेष चयन के तहत भरे जाएंगे। पालिका स्वास्थ्य सेवा में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के 128 पदों के लिए भी भर्ती की जाएगी। सभी के लिए 22 अक्तूबर को विज्ञापन निकाला जाएगा। बैंक में फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर है, जबकि आवेदन 21 नवंबर तक किया जा सकेगा।


News Sabhaar / Source : Amar Ujala (19.10.13)