Sarkari Naukari : भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
Rajajsthan Secondary Education Department : नई सरकार के गठन के बाद युवा नौकरियों को लेकर उत्साहित हैं। भाजपा सरकार ने एक लाख पदों पर भर्तियां करने का वादा किया था। शिक्षा विभाग में 1,25,081 पद रिक्त हैं। बेरोजगार युवाओं के संगठनों ने जल्द भर्तियों की मांग की है ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और युवाओं को रोजगार मिल सके।
- शिक्षा विभाग में 1 लाख 25 हजार से ज्यादा पद रिक्त
- वरिष्ठ अध्यापक के 25502, थर्ड ग्रेड टीचर के 23555 पद खाली
- कंप्यूटर अनुदेशक के करीब 4 हजार पद रिक्त
- वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 591 में से 358 पद खाली
- सरकार ने इसी साल 87 हजार को नौकरी देने का लक्ष्य रखा
शिक्षक भर्ती का इंतजार, रिक्त पदों से प्रभावित हो रही पढ़ाई
विभाग में शिक्षकों से लेकर प्रिंसिपल तक के हजारों पद रिक्त हैं। स्कूलों में अध्यापन का कार्य करने वाले पदों के रिक्त होने से पढाई प्रभावित हो रही है। वरिष्ठ अध्यापक के 25502 पद और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 23555 पद रिक्त पड़े हैं। बड़ी संख्या में पद खाली होने पर छात्रों की पढाई प्रभावित होना सामान्य बात है। बेरोजगार युवाओं के नेता हनुमान किसान ने सरकार से मांग की है कि राज्य सरकार को शीघ्र ही रिक्त पदों पर भर्तियां करनी चाहिए ताकि स्कूलों में छात्र छात्राओं की पढाई प्रभावित ना हो और नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं को भी रोजगार मिल सके।
शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों का आंकड़ा
| पदनाम | रिक्त पदों की संख्या |
| प्रिंसिपल | 7384 |
| वाइस प्रिंसिपल | 7526 |
| व्याख्याता | 17285 |
| वरिष्ठ अध्यापक | 25502 |
| तृतीय श्रेणी शिक्षक | 23555 |
कंप्यूटर अनुदेशक के करीब 4 हजार पद रिक्त
कंप्यूटर शिक्षकों के पद दो तरह के होते हैं। पहला बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और दूसरा वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक। विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 591 में से 358 पद रिक्त हैं जबकि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 पदों में से 3539 पद रिक्त हैं। इसी तरह प्री प्राइमरी टीचर के 1257 पद भी रिक्त हैं।
RTET / टीईटी / TET - Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment /SARKARI NAUKRI NEWS / SARKARI NAUKRI / News
REET CTET, TEACHER ELIGIBILITY TEST (TET), NCTE, RTE, UPTET, HTET, JTET / Jharkhand TET, OTET / Odisha TET , शिक्षक भर्ती
Rajasthan TET / RTET, BETET / Bihar TET, PSTET / Punjab State Teacher Eligibility Test, West Bengal TET / WBTET, MPTET / Madhya Pradesh TET, ASSAM TET / ATET
, UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET , APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TET, HPTET / Himachal Pradesh TET

