/* remove this */

Saturday, July 20, 2013

Upper Primary Teacher Recruitment UP : सीधी भर्ती का विरोध, पदोन्नति की मांग


Upper Primary Teacher Recruitment UP : सीधी भर्ती का विरोध, पदोन्नति की मांग

UPTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News

इलाहाबाद : प्रदेश के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होने वाली शिक्षकों की भर्ती को प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति से भरे जाने की मांग की जा रही है। पदोन्नति के बाद खाली रह जाने वाले पदों पर सीधी भर्ती की मांग को लेकर विभिन्न शिक्षक संगठनों ने आवाज उठाई है। गौरतलब है कि अभी तक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खाली पड़े शिक्षकों के पचास फीसद पद ही पदोन्नति से भरे जाने का प्रावधान किया गया है।

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भर्ती की शर्तो में संशोधन की मांग को लेकर आदर्श शिक्षक वेलफेयर ऐसोशिएशन ने हाईकोर्ट जाने की घोषणा की है। ऐसोसिएशन ने 70 फीसदी पद पदोन्नति से भरे जाने की मांग की है। वहीं अन्य शिक्षक संगठनों ने शिक्षक भर्ती में उन शिक्षकों को वरियता देने की मांग की है जो प्राथमिक विद्यालयों में पहले से ही पढ़ा रहे हैं


News Sabhar : Jagran
********************************
Agar Junior Teacher mein UPTET Level -2 ( Upper Primary) qualified candidates ki bhrtee nahin hogee to exam ka matlab kya rahegaa.

B. Ed valon ke pass ab Junior Teacher ki bhrtee ka hee sahara reh gaya hai, kyunki Primary Level TET exam ke liye ab vhe eligible nahin rahe.

Read more...

HTET : भर्ती प्रक्रिया रुकने से शिक्षकों की बढ़ी धड़कन


HTET : भर्ती प्रक्रिया रुकने से शिक्षकों की बढ़ी धड़कन

HTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News

चंडीगढ़, 17 जुलाई। हरियाणा राज्य शिक्षक भर्ती बोर्ड के गठन को लेकर उठे विवाद और इस विवाद के चलते भर्ती बोर्ड की प्रक्रिया रुकने की वजह से ‘भावी शिक्षकों’ की धड़कनें बढ़ गई हैं। एक ओर जहां पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मामला चल रहा है, वहीं ‘भावी शिक्षकों’ को यह डर भी सता रहा है कि अगर अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनावों की घोषणा हो गई तो साथ खड़ी नज़र आ रही उनकी मंजिल उनसे कोसों दूर हो जाएगी। अगर चुनावों की घोषणा हो जाती है तो फिर भर्ती बोर्ड शिक्षकों के रिजल्ट घोषित नहीं कर सकेगा।
ऐसे में अब पात्र अध्यापक संघ ने एक बार फिर से ताल ठोकते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर डाला है। भर्ती व चयनित पात्र अध्यापकों की नियुक्ति को लेकर चल रही रस्साकस्सी में अब संघ के कूदने से मामले में ओर घमासान मचने के आसार बनते दिख रहे हैं। पात्र अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि भर्ती के परिणाम पर लगी रोक, चयनित पात्र अध्यापकों की कौंसलिंग व नियुक्ति तथा टीजीटी पदों की भर्ती निकलवाने, 4 वर्ष के शिक्षण अनुभव वाले अतिथि अध्यापकों व अन्य शिक्षकों को पात्रता परीक्षा से छूट देने व पीजीटी भर्ती में शार्ट लिस्टिंग से बाहर हुए उम्मीदवारों के सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे में 6 अगस्त को होने वाली अहम सुनवाई जैसे मुद्दों को लेकर पात्र अध्यापकों की 21 जुलाई को रोहतक में अहम बैठक होगी।
उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को झज्जर में विशाल प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री को मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने मांग की है कि शिक्षा विभाग चयनित पीजीटी पात्र अध्यापकों की कौंसलिंग व नियुक्ति का कार्य 27 जुलाई तक पूरा करे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार द्वारा पात्र अध्यापकों की नियुक्ति हेतु जेबीटी व पीजीटी के शेष रहे 6 विषयों के रिजल्ट घोषित करवाने के लिए प्रयाप्त प्रयास नहीं किए गए तो 28 जुलाई को झज्जर में विशाल प्रदर्शन के साथ ही व्यापक आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

सोशल साइट्स पर भी यही चर्चा
भावी शिक्षकों की बेचैनी इस कदर बढ़ी हुई है कि सोशल साइट्स पर भी वे शिक्षक भर्ती बोर्ड के विवाद और शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी चर्चा ही करते रहते हैं। याद रहे कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा वर्तमान में जारी शिक्षक भर्ती के परिणाम पर रोक लगाई हुई है। ऐसे में भावी शिक्षकों को को यह डर सता रहा है कि यह मामला लम्बा भी खिंच सकता है। वहीं हरियाणा कैडर के जिन पीजीटी विषयों का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है, उन विषयों में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतू शिक्षा विभाग द्वारा अभी तक कौंसलिंग की प्रक्रिया आरंभ न करने से उनमें भी भारी बेचैनी का आलम है।


News Sabhaar : ट्रिब्यून न्यूज सर्विस (17.7.13)
Read more...

UP Teacher Transfer शिक्षक भर्ती) सौ से अधिक स्कूल होंगे अध्यापक विहीन


UP Teacher Transfer शिक्षक भर्ती) सौ से अधिक स्कूल होंगे अध्यापक विहीन



फर्रुखाबाद : परिषदीय शिक्षकों की अंतर्जनपदीय तबादला सूची से जिले की शिक्षा व्यवस्था और अधिक पंगु हो जाएगी। जनपद के 388 शिक्षकों का दूसरे जनपदों के लिए स्थानांतरण हो गया है। जबकि वाह्य जनपद से फर्रुखाबाद के लिए केवल 68 अध्यापकों का ही तबादला हुआ है। इससे जिले में 100 से अधिक विद्यालय अध्यापकविहीन हो जाएंगे।
अंतर्जनपदीय तबादले से जनपद में 320 शिक्षक और कम हो जाएंगे। जिन 388 अध्यापकों का दूसरे जनपदों के लिए स्थानांतरण हुआ है, वह 15 जुलाई को जिले से कार्यमुक्त हो जाएंगे। इन्हें संबंधित जनपद में 20 जुलाई तक योगदान करना है। फर्रुखाबाद जिले में जो 68 अध्यापक आ रहे हैं। वह 20 तारीख तक योगदान करेंगे। राजेपुर, शमसाबाद व कायमगंज ब्लाक के स्कूलों की शिक्षा अब भगवान भरोसे ही रह जाएगी, क्योंकि तीनों ब्लाकों से प्रत्येक के 70 से अधिक अध्यापक चले जाएंगे। इससे जिले में 100 से अधिक विद्यालय अध्यापकविहीन हो जाएंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भगवत प्रसाद पटेल ने बताया कि परिषद से निर्देश आते ही काउंसलिंग वाले 89 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि अंतर्जनपदीय तबादले से जनपद में अध्यापकों की भारी कमी हो जाएगी।
दूसरे जनपदों में स्थानांतरित शिक्षक
विकास खंड संख्या
राजेपुर 75
शमसाबाद 74
कायमगंज 71
नवाबगंज 48
मोहम्मदाबाद 38
कमालगंज 50
बढ़पुर 22
नगर क्षेत्र 10:
News Sabhaar - Jagran
Read more...

Plus 2 Shikshak Niyojan : 15 अक्टूबर तक नियोजित होंगे प्लस-टू विद्यालयों में शिक्षक



Plus 2 Shikshak Niyojan : 15 अक्टूबर तक नियोजित होंगे प्लस-टू विद्यालयों में शिक्षक



STET  / BETET / Shikshak Niyojan Bihar Teacher Recruitment / Plus 2 Shikshan Niyojan Recruitment  


पटना : आगामी 15 अक्टूबर तक प्लस-टू शिक्षकों की नियोजन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सृजित कुल 41871 पदों के विरुद्ध प्रशिक्षित एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। 26 जुलाई तक नियोजन इकाइयों में आवेदन जमा होंगे।

प्रधान सचिव के मुताबिक एसटीइटी में 15 हजार अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इसलिए खाली पदों के विरुद्ध उत्तीर्ण सभी संबंधित अभ्यर्थियों का नियोजन पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल जिन नियोजन इकाइयों में देर से आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है, वहां 26 जुलाई तक आवेदन लेने का निर्देश दिया गया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अप्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्लस-टू शिक्षक नियोजन हेतु अवसर प्रदान किया गया है।

उनके अनुसार वर्ष 2006 से जून 2013 तक जिलों में स्थापित अपीलीय प्राधिकार में शिक्षक नियोजन से संबंधित 36873 मामले (शिकायत व अपील) दायर हुए। इनमें कुल 34714 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं 3.42 लाख प्रारंभिक शिक्षकों की सेवा से संबंधित आंकड़ों को कंप्यूटरीकृत किया गया है, जिसे पहली अक्टूबर को विभागीय वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इसका मकसद शिक्षकों की सेवा इतिहास संबंधी सूचना आम लोगों के बीच पहुंचाना है


News Sabhaar : jagran (16.7.13)

Read more...

Bumper Recruitment PGT / TGT / PRT / Primary Teacher: Kendriya Vidyalaya Sangathan


Bumper Recruitment:  Kendriya Vidyalaya Sangathan 
 18, Institutional Area ,Saheed Jeet Singh Marg , New Delhi-110016. 
Phone No . 26858570,  FAX 26514179                  





Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS), Ministry of Human Resource Development, Government of India invites Online applications
from Indian Citizens for recruitment to the Teaching and Miscellaneous Teaching posts for the years
2012-13 and 2013-14.





Commencement of Online Registration on this website OR http://jobapply.in/kvs/   - 29.07.2013
Last Date for Online Registration 28.08.2013 upto 11.59 p.m.
Last Date for receipt of print out of completed application, along with prescribed KVS bank challan where applicable and selfattested copies of testimonials at "Post Box No. 3076, Lodi Road, New Delhi-110003"
12.09.2013 

A.   POST GRADUATE TEACHER (PGT) [GROUP B POST] – 793
B.    TRAINED GRAGUATE TEACHER (TGT) [GROUP B POST] – 1059
C.    MISCELLANEOUS TEACHING POST) [GROUP B POST] – 112
D.   PRIMARY TEACHER AND PRT (MUSIC) [GROUP B POST] – 2079


Read more...

UP Police Constable Recruitment : खतरों से नहीं बेकारी से लगता 'डर'



UP Police Constable Recruitment : खतरों से नहीं बेकारी से लगता 'डर'

कन्नौज : जरा से भय से भयभीत होने वाली लड़कियों के अंदर बेरोजगारी ने इतनी हिम्मत भर दी, कि वह पुलिस की नौकरी के जोखिमों को भी खुशी-खुशी उठाने को तैयार हैं। यही कारण है कि पुलिस भर्ती के लिए आवेदन खरीदने आई भीड़ में युवतियों की संख्या काफी दिखाई दी। युवतियों से बातचीत की गई तो कई ने कहा कि साहब इस महंगाई के दौर में पुलिस की भी नौकरी मिल जाए को वह खुशनसीब हो जाएंगी।

शुक्रवार को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा पुलिस आरक्षी पद पर भर्ती के लिए आवेदन पत्रों का वितरण शहर के मुख्य डाकघर किया जा रहा है। डाकघर में दूसरे दिन भी आवेदन फार्म खरीदने को युवक-युवतियों की काफी भीड़ लगी रही। इस भीड़ में लड़कियां भी लंबी कतार थी। युवकों के साथ धक्का-मुक्की के बीच इन लोगों ने साहस का परिचय देते हुए आवेदन पत्र हासिल किया। बंसरामऊ की युवती अदिति का कहना है कि वह पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती है। गुरसहायगंज के ऊंचा गांव निवासी सावित्री देवी ने कहा कि इस बेरोजगारी में कोई नौकरी मिल जाए, तो बड़ी बात है। उसका कहना था कि बेरोजगारी से डर लगता है, लेकिन खतरों से नहीं। जसपुरापुर सरैया गांव निवासी लाली देवी ने काफी लंबी लाइन में लगने के बाद फार्म हासिल किया। उसने कहा कि उसे महिला पुलिस कर्मियों को देखकर अच्छा लगता है।


News Sabhaar : Jagran (19.7.13)
Read more...

Shiksha Mitra UP News : 48 हजार शिक्षामित्र बनेंगे सहायक अध्यापक


Shiksha Mitra UP News : 48 हजार शिक्षामित्र बनेंगे सहायक अध्यापक

चंदौसी। प्रदेश के 48 हजार इंटरमीडिएट पास शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने इसके संबंध में शासनादेश जारी किया है। शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक बनाने की दिशा में कार्रवाई को जुलाई में ही अमल में लाया जाएगा।
यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। प्रदेश में कार्यरत 1.70 लाख शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए बीटीसी प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। इसमें अभी 48 हजार ऐसे शिक्षामित्रों के लिए प्रशिक्षण कार्य नहीं चल रहा है जो इंटरमीडिएट है। केवल स्नातक उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने शासनादेश जारी करते हुए कहा है कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्रदेश के इन 48 हजार इंटरमीडिएट शिक्षामित्रों को दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक बनाए जाने की प्रक्रिया होगी। प्रशिक्षण के बाद उन्हें सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्ति तभी दी जाएगी। जब वह अपना स्नातक पाठ्यक्रम पूर्ण कर लेंगे। जुलाई माह से प्रशिक्षण कार्य शुरू किया जाना है। सभी डायट प्राचार्यों को इसके आदेश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला महामंत्री अशोक यादव ने बताया कि शासनादेश से शिक्षामित्रों को लाभ होगा। जो इंटरमीडिएट शिक्षामित्र हैं वह जल्द से जल्दअपना स्नातक भी पूर्ण करें। जिससे उन्हें लाभ मिल सके। शासनादेश को जारी करवाने में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है


Sabhaar : अमर उजाला / FB

Read more...

UPTET / Allahabad high Court : 72825 Teacher Recruitment Case is Listed for order in Allahabad High Court as per details available on website of Highcourt


UPTET / Allahabad high Court : 72825 Teacher Recruitment Case is Listed for order in Allahabad High Court as per details available on website of Highcourt

UPTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / 

Teacher Recruitment News


For Orders
 SPECIAL APPEAL DEFECTIVE              
  26. TU    237/2013   SHIV KUMAR PATHAK AND OTHERS    V.K. SINGH              
                                                       G.K. SINGH
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       A.K. YADAV
 WITH SPLA- 150/2013   NAVIN SRIVASTAVA AND OTHERS     ABHISHEK SRIVASTAVA    
                                                       SHASHI NANDAN
                                                       ASHEESH MANI TRIPATHI
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       C.B.YADAV
                                                       BHANU PRATAP SINGH
 WITH SPLA- 149/2013   SUJEET SINGH AND OTHERS         NAVIN KUMAR SHARMA      
                                                       SHAILENDRA
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
 WITH SPLA- 152/2013   RAJEEV KUMAR YADAV              SADANAND MISHRA        
                                                       SEEMANT SINGH
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       SHYAM KRISHNA GUPTA
 WITH SPLA- 159/2013   ANIL KUMAR AND OTHERS           SIDDHARTH KHARE        
                                                       ASHOK KHARE
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       A.K. YADAV
 WITH SPLA- 161/2013   ALOK SINGH AND OTHERS           ABHISHEK SRIVASTASVA    
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       A.K. YADAV
                                                       R.A. AKHTAR
 WITH SPLA- 205/2013   AMAR NATH YADAV AND OTHERS      PANKAJ LAL              
                                                       INDRA RAJ SINGH
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       MRIGRAJ SINGH
                                                       B.P. SINGH
                                                       S. NADEEM AHMAD
 WITH SPLA- 206/2013   YAJUVENDRA SINGH CHANDDEL AND   KSHETRESH CHANDRA SHUKLA
                       -ANOTHER
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.A. AKHTAR
 WITH SPLA- 220/2013   AMITESHWARI DUBEY AND OTHERS    MANOJ KUMAR DUBEY      
                       Vs. STATE OF U.P. THRU' SECRY.  C.S.C.                  
                       - BASIC EDUCATION LOK. AND ORS. A.K. YADAV
                                                       R.A. AKHTAR
 WITH SPLA- 244/2012   DR. PRASHANT KUMAR DUBEY        ALOK MISHRA            
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
 WITH SPLA- 246/2013   PRIYANKA BHASKAR AND OTHERS     VIJAY SHANKAR TRIPATHI
                                                       VINOD SHANKAR TRIPATHI
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       RAM CHANDRA SINGH
 WITH SPLA- 248/2013   UMA SHANKER PATEL AND OTHERS    NAVIN KUMAR SHARMA      
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.A. AKHTAR
                                                       A.K. YADAV
 WITH SPLA- 249/2013   DEVESH KUMAR AND OTHERS         NAVIN KUMAR SHARMA      
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       MRIGRAJ SINGH
                                                       R.A. AKHTA R
 WITH SPLA- 261/2013   SANJAY KUMAR AND OTHERS         HEMANT KUMAR RAI        
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.B. PRADHAN
 WITH SPLA- 262/2013   SANJAY KUMAR AND OTHERS         HEMANT KUMAR RAI        
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
 WITH SPLA- 264/2013   RAMA TRIPATHI AND OTHERS        HEMANT KUMAR RAI        
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
 WITH SPLA- 265/2013   NAGENDRA KUMAR YADAV AND OTHER  NAVIN KUMAR SHARMA      
                       -S
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.A. AKHTAR
                                                       SANJAY CHATURVEDI
 WITH SPLA- 266/2013   HARVENDRA SINGH AND OTHERS      NAVIN KUMAR SHARMA      
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.A. AKHTAR
                                                       Y.S. BOHAR
 WITH SPLA- 268/2013   RAJIV KUMAR SRIVASTAVA AND OTH  NAVIN KUMAR SHARMA    
                       -ERS
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.A. AKHTAR
                                                       B.P. SINGH
 WITH SPLA- 307/2013   VINEET KUMAR SINGH AND OTHERS   JAGDISH PATHAK          
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       A.K. YADAV
 WITH SPLA- 333/2013   SATENDRA SINGH AND OTHERS       R.K. MISHRA            
                                                       G.K. MISHRA
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       H.K. YADAV
                                                       ILLEGIBLE
 WITH SPLAD-200/2013   RAJPAL SINGH AND OTHERS         MURTUZA ALI            
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       AYANK MISHRA
                                                       R.A. AKHTAR
                                                       SHYAM KRISHNA GUPTA
 WITH SPLAD-227/2013   PRAVEEN KUMAR                   IRSHAD ALI              
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       SHYAM KRISHNA GUPTA
 WITH SPLAD-228/2013   MAHENDRA KUMAR VERMA AND OTHER  VIJAY CHAURASIA        
                       -S
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
 WITH SPLAD-302/2013   RAM BABOO SINGH AND OTHERS      NAVIN KUMAR SHARMA    
                                                       NEERAJ TIWARI
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       A.K. YADAV
 WITH SPLAD-672/2013   SHASHI KUMAR YADAV AND ANOTHER  HEMANT KUMAR RAI        
                       Vs. STATE OF U.P. & 2 OTHERS    C. S. C.          


Read more...

UPTET / Allahabad high Court : 72825 Teacher Recruitment Case is Listed for order in Allahabad High Court as per details available on website of Highcourt


UPTET / Allahabad high Court : 72825 Teacher Recruitment Case is Listed for order in Allahabad High Court as per details available on website of Highcourt

UPTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / 

Teacher Recruitment News


For Orders
 SPECIAL APPEAL DEFECTIVE              
  26. TU    237/2013   SHIV KUMAR PATHAK AND OTHERS    V.K. SINGH              
                                                       G.K. SINGH
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       A.K. YADAV
 WITH SPLA- 150/2013   NAVIN SRIVASTAVA AND OTHERS     ABHISHEK SRIVASTAVA    
                                                       SHASHI NANDAN
                                                       ASHEESH MANI TRIPATHI
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       C.B.YADAV
                                                       BHANU PRATAP SINGH
 WITH SPLA- 149/2013   SUJEET SINGH AND OTHERS         NAVIN KUMAR SHARMA      
                                                       SHAILENDRA
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
 WITH SPLA- 152/2013   RAJEEV KUMAR YADAV              SADANAND MISHRA        
                                                       SEEMANT SINGH
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       SHYAM KRISHNA GUPTA
 WITH SPLA- 159/2013   ANIL KUMAR AND OTHERS           SIDDHARTH KHARE        
                                                       ASHOK KHARE
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       A.K. YADAV
 WITH SPLA- 161/2013   ALOK SINGH AND OTHERS           ABHISHEK SRIVASTASVA    
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       A.K. YADAV
                                                       R.A. AKHTAR
 WITH SPLA- 205/2013   AMAR NATH YADAV AND OTHERS      PANKAJ LAL              
                                                       INDRA RAJ SINGH
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       MRIGRAJ SINGH
                                                       B.P. SINGH
                                                       S. NADEEM AHMAD
 WITH SPLA- 206/2013   YAJUVENDRA SINGH CHANDDEL AND   KSHETRESH CHANDRA SHUKLA
                       -ANOTHER
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.A. AKHTAR
 WITH SPLA- 220/2013   AMITESHWARI DUBEY AND OTHERS    MANOJ KUMAR DUBEY      
                       Vs. STATE OF U.P. THRU' SECRY.  C.S.C.                  
                       - BASIC EDUCATION LOK. AND ORS. A.K. YADAV
                                                       R.A. AKHTAR
 WITH SPLA- 244/2012   DR. PRASHANT KUMAR DUBEY        ALOK MISHRA            
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
 WITH SPLA- 246/2013   PRIYANKA BHASKAR AND OTHERS     VIJAY SHANKAR TRIPATHI
                                                       VINOD SHANKAR TRIPATHI
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       RAM CHANDRA SINGH
 WITH SPLA- 248/2013   UMA SHANKER PATEL AND OTHERS    NAVIN KUMAR SHARMA      
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.A. AKHTAR
                                                       A.K. YADAV
 WITH SPLA- 249/2013   DEVESH KUMAR AND OTHERS         NAVIN KUMAR SHARMA      
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       MRIGRAJ SINGH
                                                       R.A. AKHTA R
 WITH SPLA- 261/2013   SANJAY KUMAR AND OTHERS         HEMANT KUMAR RAI        
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.B. PRADHAN
 WITH SPLA- 262/2013   SANJAY KUMAR AND OTHERS         HEMANT KUMAR RAI        
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
 WITH SPLA- 264/2013   RAMA TRIPATHI AND OTHERS        HEMANT KUMAR RAI        
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
 WITH SPLA- 265/2013   NAGENDRA KUMAR YADAV AND OTHER  NAVIN KUMAR SHARMA      
                       -S
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.A. AKHTAR
                                                       SANJAY CHATURVEDI
 WITH SPLA- 266/2013   HARVENDRA SINGH AND OTHERS      NAVIN KUMAR SHARMA      
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.A. AKHTAR
                                                       Y.S. BOHAR
 WITH SPLA- 268/2013   RAJIV KUMAR SRIVASTAVA AND OTH  NAVIN KUMAR SHARMA    
                       -ERS
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       R.A. AKHTAR
                                                       B.P. SINGH
 WITH SPLA- 307/2013   VINEET KUMAR SINGH AND OTHERS   JAGDISH PATHAK          
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       A.K. YADAV
 WITH SPLA- 333/2013   SATENDRA SINGH AND OTHERS       R.K. MISHRA            
                                                       G.K. MISHRA
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       H.K. YADAV
                                                       ILLEGIBLE
 WITH SPLAD-200/2013   RAJPAL SINGH AND OTHERS         MURTUZA ALI            
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       AYANK MISHRA
                                                       R.A. AKHTAR
                                                       SHYAM KRISHNA GUPTA
 WITH SPLAD-227/2013   PRAVEEN KUMAR                   IRSHAD ALI              
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       SHYAM KRISHNA GUPTA
 WITH SPLAD-228/2013   MAHENDRA KUMAR VERMA AND OTHER  VIJAY CHAURASIA        
                       -S
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
 WITH SPLAD-302/2013   RAM BABOO SINGH AND OTHERS      NAVIN KUMAR SHARMA    
                                                       NEERAJ TIWARI
                       Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS    C.S.C.                  
                                                       A.K. YADAV
 WITH SPLAD-672/2013   SHASHI KUMAR YADAV AND ANOTHER  HEMANT KUMAR RAI        
                       Vs. STATE OF U.P. & 2 OTHERS    C. S. C.          


Read more...

Friday, July 19, 2013

RTE : सर्व शिक्षा अभियान के तहत रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आदेश


RTE / Kasturba Gandhi School Teacher Recruitment : सर्व शिक्षा अभियान के तहत रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आदेश





लखनऊ । सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षकों-कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटने के बाद प्रदेश में संविदा के चार हजार पद भरने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसका सीधा फायदा कस्तूरबा गांधी गांधी विद्यालयों, समेकित शिक्षा केंद्रों और ब्लॉक संसाधन केंद्रों को होगा।

कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में वार्डन और शिक्षकों की भर्ती संविदा पर की जाती है लेकिन स्थाई वेतनमान दिया जाता है। इसी तरह ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर सह-समन्वयकों और समेकित शिक्षा केंद्रों पर अनुदेशकों की भर्ती भी संविदा पर की जाती है। जिला स्तर पर इनकी भर्तियां होती हैं। इन भर्ती में अनियमितता की शिकायतें आने पर सरकार ने आठ नवम्बर-2012 को रोक लगा दी थी। नए सत्र में भर्तियां न होने से कस्तूरबा विद्यालयों और समेकित शिक्षा केंद्रों पर पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया था। अब राज्य परियोजना निदेशक अमृता सोनी ने आदेश जारी कर भर्तियों पर लगी रोक हटा ली है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जल्द यह भर्तियां शुरू की जाएं ताकि नए सत्र में शिक्षण कार्य और अन्य कामकाज हो सके





(साभार-:-अमर उजाला)

**************************





Read more...

SSA Mid Day Meal : मिड डे मील पर केंद्र सीधे रखेगा नजर



SSA Mid Day Meal : मिड डे मील पर केंद्र सीधे रखेगा नजर


  • मानव संसाधन विकास मंत्री ने निगरानी कमेटी के गठन की घोषणा की




नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों में बच्चों को दिए जा रहे मिड-डे-मील की गुणवत्ता पर अब मानव संसाधन विकास मंत्रालय सीधी निगरानी रखेगा। इसके लिए केंद्रीय स्तर पर उच्च स्तरीय कमेटी गठित किए जाने का फैसला लिया गया है। कमेटी की अध्यक्षता सीधे मानव संसाधन विकास मंत्री करेंगे जबकि विभिन्न विभागों के अधिकारी व अलग-अलग क्षेत्रों के लगभग 20 लोग इस कमेटी में सदस्य के रूप में रहेंगे।
बिहार में मिड-डे-मील खाने से 23 बच्चों की मौत के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय अब जागा है। इस योजना में खराब खाना परोसने की विभिन्न राज्यों से लगातार शिकायतें मिलती रही हैं लेकिन केंद्रीय स्तर पर राज्यों को पत्र लिखने के अलावा कभी कोई अन्य कदम नहीं उठाए गए। केंद्रीय स्तर पर मिड-डे-मील योजना की कराई गई विभिन्न जांचों में भी तमाम खामियों की रिपोर्ट मिलती रही है।
मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय स्तर पर पिछले साल बिहार सहित पूरे देश में चुनिंदा जिलों में योजना का सर्वेक्षण कराया गया था। बिहार के सारण जिले में भी केंद्र की ओर से योजना की जांच कराई गई थी जहां बच्चों की मौत की घटना हुई। सर्वे में कई जगह इस कार्यक्रम में खामियां मिली थीं, जिसके बाद बिहार सहित अन्य राज्यों को भी इन खामियों को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया था। पल्लम राजू ने कहा कि हमें इस घटना को लेकर एक दूसरे पर दोषारोपण से बचने की जरूरत है।
केंद्रीय स्तर पर मिड-डे-मील की निगरानी के लिए प्रस्तावित कमेटी में फूड सेफ्टी, पेयजल, सैनिटेशन, पंचायतीराज, महिला एवं बाल विकास तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जुड़े अफसरों के अलावा एनजीओ तथा अन्य सामाजिक कार्यों से जुड़े प्रमुख लोगों को सदस्य के रूप में नियुक्त किया जाएगा। शुक्रवार तक सदस्यों के नाम तथा कमेटी के कामकाज पर अंतिम फैसला हो जाएगा। अनुमान है कि खुद मानव विकास संसाधन मंत्री इस कमेटी की अध्यक्षता करेंगे तथा हर तीसरे महीने इस कमेटी की बैठक हुआ करेगी। कमेटी पूरे देश में योजना की निगरानी के लिए खाका भी तैयार करेगी।
मिड डे मील खाकर बेहोश हो गईं लेडी कुक
मधेपुरा। बिहार में मधेपुरा के एक सरकारी मिडिल स्कूल में भोजन में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इस बार इस गड़बड़ी के शिकार बच्चे नहीं, बल्कि मिड डे मील बनाने वाली दो महिलाएं हुई हैं। ये महिलाएं मिड डे मील खाकर बेहोश हो गईं, जिस पर इन्हें गमरिया के हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया। एजेंसी
मिड डे मील खाने से 100 से ज्यादा छात्राएं बीमार
चेन्नई। बिहार के छपरा में हाल ही में मिड डे मील खाने से हुई 23 बच्चों की मौत का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि तमिलनाडु के नेवेली में एक स्कूल में इसी योजना के तहत दिए जाने वाले भोजन को खाकर 100 से भी ज्यादा छात्राएं बीमार पड़ गईं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नेवेली लिग्नाइट कार्पोरेशन के स्वामित्व वाले गर्ल्स हाई स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा सात और आठवीं की 105 छात्राएं बृहस्पतिवार को मिड डे मील के तहत भोजन में दिए गए अंडे खाने के बाद बीमार पड़ गईं। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि अंडे खाने के बाद छात्राओं ने उलटियां करना शुरू कर दिया। आनन फानन में भोजन बांटने की प्रक्रिया को बंद कराया गया और पीड़ित छात्राओं को तुरंत एनएलसी हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल सूत्रों ने बताया कि सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है। एजेंसी

बिहार की मंत्री परवीन पर भीड़ ने बोला हमला
हाजीपुर। मिड-डे-मील के खाने से बच्चों की मौतों को लेकर गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को बिहार की मंत्री परवीन अमानुल्ला पर हमला बोल दिया। वैशाली जिले में समाज कल्याण मंत्री परवीन की कार को भीड़ ने कुछ देर तक घेरे रखा। वह उस समय पटना से मुजफ्फरपुर जा रही थीं।
लोगों ने मंत्री की कार पर पथराव भी किया। परवीन ने बताया कि भीड़ ने मेरी कार को 15 मिनट तक रोके रखा। लोग पत्थर मार रहे थे। बाद में पुलिस ने आकर कार को भीड़ के बीच से निकाला। इसके बाद परवीन ने अपना मुजफ्फरपुर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया और वह पटना लौट गईं। वैशाली के एसपी सुरेश चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।
 (साभार-:-अमर उजाला)


Read more...

Thursday, July 18, 2013

B.E. / B. Tech : मास्टरी की मंडी में बीटेक डिग्री बेपर्दा

B.E. / B. Tech : मास्टरी की मंडी में बीटेक डिग्री बेपर्दा


कानपुर : बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर स्कूलों में सात हजार रुपए मानदेय पर नियुक्त किए जाने वाले अनुदेशकों की भर्ती में बीटेक और एमसीए की डिग्री बेपर्दा हो गई। वैसे तो इस पद के लिए आवेदन बीसीए या बीएससी (कंप्यूटर साइंस) डिग्रीधारियों को करना था, लेकिन हजार से ज्यादा बीटेक व एमसीए योग्यता वालों के आवेदन पत्रों ने डिग्री पर सवाल के साथ बेरोजगारी का नमूना भी दिखा दिया।

नगर के 51 जूनियर स्कूलों के लिए स्वीकृत 32 अनुदेशक पदों के लिए 1253 आवेदन आए। इनमें निर्धारित योग्यता बीसीए अथवा बीएससी कंप्यूटर साइंस के 83 अभ्यर्थी मिले, जिन्हें काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। इसके अलावा एक हजार से अधिक आवेदन बीटेक व एमसीए डिग्री योग्यता वाले थे। इसी तरह पिछले सालों में बीटीसी प्रशिक्षण के लिए भी बीटेक अभ्यर्थियों के आवेदन करने पर प्रदेश में बीटेक पढ़ाई की स्थिति को लेकर पूरे देश में सवाल उठे थे।

-----

यह स्थिति प्रदेश के दोनों प्राविधिक विश्वविद्यालयों व सैकड़ों निजी इंजीनियरिंग कालेजों की अस्मिता पर सवालिया निशान लगाने व पेट काटकर इंजीनियरिंग पढ़ाने वालों के पेट पर लात मारने वाली है।

- ओपी मिश्र, अभिभावक बेरोजगार बीटेक डिग्रीधारी

-----

प्रदेश में व्यापारिक दृष्टि से धड़ाधड़ खुले इंजीनियर कालेजों में इस समय बीटेक की 1.40 लाख से अधिक सीटें हैं। हर साल इतनी बड़ी संख्या में इंजीनियर निकलेंगे तो सबको अच्छी नौकरी कैसे मिल पाएगी।

- प्रो. जेएसपी राय, निदेशक एचबीटीआई

----

बीटेक व एमसीए में रोजगार के पर्याप्त अवसर न होने से तमाम छात्रों को उनकी योग्यता के अनुरूप काम नहीं मिल रहा। नतीजतन इस बार काउंसलिंग से यूपीएसईई की 40 प्रतिशत सीटें भी भरने की संभावना नहीं दिखती।

- यूएस तोमर, कुलसचिव प्राविधिक विश्वविद्यालय



News Sabhaar : Jagran (18.7.13)


Read more...

Wednesday, July 17, 2013

HTET एचटेट: 5% ही शिक्षक बनने के हैं योग्य, बोर्ड ने दिया जोर का झटका धीरे से


HTET एचटेट: 5% ही शिक्षक बनने के हैं योग्य, बोर्ड ने दिया जोर का झटका धीरे से





भिवानी.  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को एचटेट (हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा) का रिजल्ट घोषित कर दिया। इसमें 95.55 फीसदी भावी शिक्षक फेल हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर 17 जुलाई सुबह 10 बजे के बाद से देखा जा सकेगा। २५ और २६ जून को एचटेट आयोजित किया गया था। तीन लाख 47 हजार 272 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 15 हजार 420 परीक्षार्थी ही शिक्षक बनने की पात्रता पर खरे उतरे।

यहां देखें रिजल्ट : hbse.ac.in, htet.nic.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है। छात्र बोर्ड की हेल्पलाइन 01664-254000 से भी रिजल्ट पता कर सकते हैं।



शिक्षक बनने की पहली बाधा में 95.55 % फेल, बोर्ड ने दिया जोर का झटका धीरे से

बेसब्री से एच टेट के परिणाम का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जोर का झटका धीरे से दिया है। एच टेट में 95.55 फीसदी भावी शिक्षक एच टेट रूपी बाधा को पार करने में फेल हो गए। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर 17 जुलाई सुबह 10 बजे के बाद देखा जा सकेगा। एसएमएस से भी परिणाम की जानकारी ली जा सकेगी।

25 व 26 जून को हुई एच टेट परीक्षा के बाद से ही परीक्षार्थी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड प्रशासन ने ओएमआर/उत्तरपुस्तिका व उत्तर कुंजी की परीक्षा परिणाम तैयार होने के बाद रैंडम जांच भी करवाई। इस कारण परिणाम घोषित होने में दो दिन की देरी हुई। परिणाम में जितनी देरी हो रही थी परीक्षार्थियों की बेचैनी उतनी ही बढ़ रही थी। बोर्ड ने परिणाम घोषणा के साथ ही करीब 95.55 फीसदी भावी शिक्षकों के शिक्षक बनने की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया। अब उन्हें अगले एच टेट का इंतजार करना होगा।



सुनीता, मेनका, प्रमिला व हरदीप ने किया टॉप

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की लेवल- फस्र्ट प्राइमरी टीचर परीक्षा में रोल नं. 1015045-सुनीता जिला सोनीपत ने 119 अंक और रोल नं. 1040185 -मेनका जिला भिवानी ने भी 119 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लेवल- टू टीजीटी परीक्षा में रोल नं. 2065439-प्रमिला जिला भिवानी ने 116 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लेवल- थर्ड पीजीटी परीक्षा में रोल नं. 3012132-हरदीप सिंह जिला जींद ने 121 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

 तीन लाख 47 हजार 272 ने दी परीक्षा
एच टेट में तीन लाख 47 हजार 272 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 15 हजार 420 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा देने वालों में एक लाख 20 हजार 231 पुरुष परीक्षार्थी थे, जिनमें से 6,254 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनके अलावा दो लाख 27 हजार 41 महिला परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से नौ हजार 166 परीक्षार्थी पास हुई। लेवल- फस्र्ट प्राइमरी टीचर परीक्षा में 1,14,887 परीक्षार्थी बैठे थे जिनमें से 11,025 उत्तीर्ण हुए हैं। इनकी पास प्रतिशत 9.60 फीसदी रही है। लेवल- टू टीजीटी परीक्षा में 1,49,255 परीक्षार्थी बैठे थे जिनमें से 2,147 उत्तीर्ण हुए हैं। इनकी पास प्रतिशत 1.44 रही है। लेवल- थर्ड पीजीटी परीक्षा में 83,130 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 2,248 उत्तीर्ण हुए हैं। इनकी पास प्रतिशत 2.70 रही है।


फर्जी कुंजी से परीक्षा देने वाले फेल

फर्जी उत्तर कुंजी का प्रयोग कर परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थी 27 से 37 ही अंक हासिल कर पाए। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार 487 परीक्षार्थियों ने फर्जी उत्तर कुंजी के सहारे परीक्षा दी थी। बोर्ड सचिव डा. अंशज सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कुछ निजी स्वार्थी तत्वों द्वारा प्रश्न-पत्र/उत्तर कुंजी की लीकेज की भ्रांति जनमानस में फैलाई गई थी। जांच में 487 ऐसे परीक्षार्थी जांच में सामने आए हैं जिन्होंने फर्जी उत्तर कुंजी का इस्तेमाल करके परीक्षा दी। इन सभी परीक्षार्थियों के 27 से 37 अंक ही आए है।





आज सुबह 10 बजे से यहां देखें परिणाम



एचटीईटी < रोल नंबर > लिखकर 56263 पर एसएमएस करके।

बोर्ड की हेल्पलाइन सेवा के दूरभाष नं. 01664-254000 से

www.hbse.ac.in, www.htit.nic.in, प्रश्न-पत्रों की उत्तर कुंजी उपलब्ध है।



परीक्षा के संचालन व परीक्षा परिणाम तैयार करने में पूर्ण गोपनीयता व पारदर्शिता बरती गई है। ओएमआर/उत्तरपुस्तिका व उत्तर कुंजी की परीक्षा परिणाम तैयार होने के बाद रैंडम जांच भी की गई है।

-डॉ. अंशज सिंह, सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड


साथियों को पास करवाने का प्रयास करने वालों पर होंगे केस

एचटेट की ओएमआर शीट के गोलों में अपने साथियों के रोल नंबर गहरे करने वाले परीक्षार्थियों पर इंप्रसोनेशन का केस दर्ज होगा। लेवल वन में आठ केस ऐसे सामने आने के बाद लेवल द्वितीय में भी दो केस ऐसे पकड़े गए हैं। शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि प्राइमरी टीचर वर्ग की परीक्षा में कैथल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा में बैठे परीक्षार्थी रोल नं. 1075308 जंगबीर सिंह, फतेहाबाद परीक्षा केंद्र पर बैठी पूनम रोल नं. 1037078 व इसी तरह फतेहाबाद परीक्षा केंद्र पर संदीप तंवर रोल नं. 1034058, पानीपत परीक्षा केंद्र पर बैठी पूनम रोल नं. 1097544, गुड़गांव परीक्षा केंद्र पर बैठे संदीप रोल नं. 1042532, कुरुक्षेत्र परीक्षा केंद्र पर बैठी सीमा रानी रोल नं. 1084394 व कुरुक्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों पर बैठे सोनू राम रोल नं. 1078294  व पूजा रोल नं. 1083811 को पास करवाने की चेष्टा की गई।



इस धोखाधड़ी के मामले में परीक्षार्थियों ने अंकों में तो अपने-अपने रोल नंबर भरे, जबकि ओएमआर शीट पर बब्बल/गोले एक-दूसरे के रोल नंबरों के भर दिए ताकि उत्तरपुस्तिका पर किए गए उत्तरों का लाभ दूसरे के खाते में स्थानांतरित हो सके।




News Sabhaar : bhaskar news ( Jul 17, 2013)

Read more...

HTET : 2008 में 20 प्रतिशत व 2011 में 19.86 तो इस बार एचटेट का परिणाम


HTET : 2008 में 20 प्रतिशत व 2011 में 19.86 तो इस बार एचटेट का परिणाम

 




भिवानी : एचटेट के परिणामों में खामियों को दूर करने के लिए पहली बार रेडम चेकिंग भी की जा रही है। इसके तहत अब तक (लेवल-1) की चेकिंग की जा चुकी है। सूत्रों की माने तो इस बार 90 प्रतिशत से भी अधिक गुरू जी फेल होने जा रहे है। हालांकि अभी रिजल्ट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और वास्तविक स्थिति तो रिजल्ट घोषित होने के बाद ही पता चल सकेगी।

शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने इस बार पहली दफा एचटेट का टाइम एक घंटे से बढ़ाकर ढाई घंटा किया था। उम्मीद की जा रही थी कि इस बार पास प्रतिशत बढ़ेगा। लेकिन परिणाम इसके विपरीत आए है। उतर कुंजी लीक होने के सहारे बैठे अधिकांश गुरुजी का तो घंटा बजता नजर आ रहा है। क्योंकि इस बार बोर्ड प्रशासन ने एचटेट का समय बढ़ाया था तो साथ में प्रश्न भी उसी के हिसाब जटिल कर दिए थे। इस वजह से परिणाम भी इस बार काफी जटिल आने की संभावना है। सूत्र बताते हैं कि लेवल 1 का परिणाम दस प्रतिशत से कम रह सकता है, जबकि लेवल 2 का परिणाम तो केवल पांच प्रतिशत पर ही रहने की संभावना है। 2008 में केटेगरी 1 का परिणाम 20 प्रतिशत, दिसंबर 09 में 12.27 और 2011 में 19.86 रहा था। इस बार कितना होगा। इसी को लेकर लाखों परीक्षार्थियों की नजरे टिकी हुई है।

इस बारे में शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. असंज सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एचटेट के रिजल्ट की रेडम चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई गलती न हो। उन्होंने कहा कि रिजल्ट कितना रहेगा, वे अभी खुलासा नहीं सकते, लेकिन दो दिन बाद घोषित करने का प्रयास जरूर कर रहे है।



News Sabhaar : Jagran (17.7.13)

Read more...

HTET 2013 Result Declare Today www.htet.nic.in www.hbse.ac.in

HTET 2013 Result Declare Today


HTET  / टीईटी / TET Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment News

The result of Haryana teacher eligibility test (HTET) - June 2012-13 conducted by Haryana Board of School Education would be declared on Wednesday (July 17)

Official notification released by Haryana Board of School Education, Haryana Teacher Eligibility Test (HTET) 2013 result would be released today for about 3,79,781 candidates who appeared in the entrance examination last month. Haryana Board conducted the HTET on 25th & 26th June for Primary Teachers, Trained Graduate Teachers (TGTs) and Post Graduate Teachers (PGTs) at various centers across the state.

1,23,472 candidates in PRT, 64,388 in TGT and 90,021 in PGT categories appeared in HTET 2013. Earlier, results were scheduled to be published on 15th June, however due to the incorrect questions in the exam paper evaluation of the answer sheets had to be done again for lakhs of answer sheets. Spokesperson from the Haryana Board confirmed that re-evaluation of the answer sheets is completed and results would be out today i.e. 17th July at around 10:00 am.

Marks certificates will be distributed after the declaration of the results where Board would also be releasing the answer key along with the results. Candidates would be able to check the results on official website of HBSE hbse.ac.in and htet.nic.in. To check the results via SMS, type HTET (space) RollNo and send it to 56263.



फरीदाबाद।। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा संचालित हरियाणा टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट ( एचटीईटी ) जून 2012-2013 का रिजल्ट बुधवार को घोषित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ के . सी . भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hbse.ac.in, www.htet.nic.in और indiaresults.com पर सुबह 10 बजे से उपलब्ध होगा। रिजल्ट बोर्ड की हेल्पलाइन सर्विस (01664-254000) से भी पता किया जा सकता है। इसके अलावा एसएमएस से भी रिजल्ट प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल के मेसेज बॉक्स में HTET <RollNo> टाइप कर 56263 पर भेजना होगा। इस परीक्षा के प्रश्न - पत्रों की आंसरशीट बोर्ड की वेबसाइट www.hbse.ac.in एवं www.htet.nic.in पर सुबह 10 बजे से उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि 3 लाख 47 हजार 272 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी , जिसमें से 15 हजार 420 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि एचटीईटी के लेवल -1 प्राइमरी टीचर परीक्षा में सुनीता जिला सोनीपत ( रोल नंबर 1015045) और मेनका जिला भिवानी ( रोल नंबर 1040185) ने 119 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। लेवल -2 टीजीटी परीक्षा में प्रमिला जिला भिवानी ( रोल नंबर 2065439) ने 116 के साथ फर्स्ट किया है। लेवल -3 पीजीटी परीक्षा में हरदीप सिंह जिला जींद ( रोल नंबर 3012132) ने 121 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है





Read more...