/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, December 11, 2012

UPTET : शिक्षक बनने को आतुर आवेदकों को लगा झटका


UPTET : शिक्षक बनने को आतुर आवेदकों को लगा झटका
 
उरई  : टीईटी उत्तीर्ण करने के बाद शिक्षक बनने का सपना संजोये आवेदकों को फिर झटका लग गया है। वे जितने जनपदों से आवेदन करेगे उतने ही बार उनको शुल्क अदा करना पड़ेगा।

एक वर्ष पूर्व जब प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के आवेदन निकले थे तब आवेदकों को बाद में शुल्क में छूट प्रदान की गई थी और हर जनपद के लिए अलग-अलग ड्राफ्ट नहीं बनवाने पड़े थे परंतु इस बार सरकार ने हर जनपद के लिए अलग शुल्क जमा करने की शर्त फिर बहाल कर दी है। सामान्य, पिछड़ा और अन्य वर्ग के आवेदकों को 500 और अनुसूचित वर्ग के लिए 200 रुपये प्रति जनपद शुल्क रखा गया है जबकि विकलांगों को इससे मुक्त रखा गया है। बेरोजगार आवेदकों को यह रास नहीं आ रहा है। ज्यादातर का कहना है कि पिछली बार की तरह ही आवेदक से कितने भी जनपदों में आवेदन करने के बावजूद एक ही शुल्क जमा कराने का प्रावधान होना चाहिए। बीएड कर चुके राजेंद्र ने बताया कि टीईटी करने के बाद लगा था कि नौकरी जल्दी मिल जाएगी पर इस मामले में लगातार टालमटोल हो रही है। पिछली बार ही किसी तरह आवेदन करने के लिए शुल्क का इंतजाम कर पाया था। अब अलग-अलग जनपदों से आवेदन का लाभ लेना उसके बूते में नहीं है। अगर अब पांच जनपदों से ही आवेदन करेगे तो ढाई हजार रुपये खर्च करने पड़ेगे। अनिल चतुर्वेदी, मनीष राज ने कहा कि सरकार का यह फैसला बेरोजगारों के लिए बहुत भारी पड़ रहा है। सरकार ने जिस तरह से भर्ती प्रक्रिया शुरू करके अच्छा कदम उठाया है उसी तरह से उसे शुल्क में भी रियायत देनी चाहिए। नारायण पाल ने कहा कि अलग-अलग जनपदों के लिए अलग-अलग शुल्क का प्रावधान गरीब आवेदकों पर महंगा पड़ेगा। संजय ने भी कहा कि शुल्क की इस व्यवस्था से प्रतियोगिता में गरीबों के बजाय संपन्न घरों के आवेदक बाजी मार ले जायेंगे।


पिछली बार के ड्राफ्ट का धन नहीं हुआ वापस

उरई : गत वर्ष जब शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे तो उस समय किसी तरह का विवाद नहीं था परंतु बाद में इस प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। जिन आवेदकों ने पहले कई ड्राफ्ट लगा दिए थे भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के बाद उनको पैसा/ड्राफ्ट लौटाने का भरोसा दिलाया गया था परंतु अभी तक सरकार ने उस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया है। अजय कुमार, साधना ने कहा कि अगर सरकार वे ड्राफ्ट वापस कर देती तो इस बार आवेदन में राहत मिल जाती। उन्होंने मांग की कि उक्त आवेदकों को इस बार शुल्क में छूट प्रदान की जाए


News Source : http://www.jagran.com/uttar-pradesh/jalaun-9929834.html / Jagran (10.12.12)
******************************
News Analysis :
Candidate's are saying that last court gave directions to return back extra draft money and one draft application fee will work to apply in all other districts in UP.
And they have not received their money.

21 comments:

  1. Kal sarkari vakeel nahi aaya aur aaj tondon ye sab sarkar ki chaal hai aur new date 18 dec govt tanashahi kar rahi hai

    ReplyDelete
  2. .अब आप दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सारे कॉलम को भरे ............ और फीस वाला कॉलम जरुर ध्यान से भरे ......... क्यूंकि समाजवाद कहता है धन का वितरण समान रूप से होना चाहिए......... समाजवादी सरकार को पता है की आप लोगो के पास बहुत पैसे है ,,....... जब आप पिछले विज्ञापन में औसतन 5000 रूपए खर्च करके भूल सकते है और सरकार से इसे वापस नहीं मांग रहे तो इसका मतलब आपके पास बहुत पैसा है ........... ३०*५००*२५००००=३७५००००००० इस गणित से सरकार के पास ४ अरब रूपए पहुच जायेगे जिसे सरकार अपने लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों ----- बेरोजगारी भत्ता ', टेबलेट और लैपटॉप वितरण , कन्या विद्या धन जैसी योजना में खर्च करेगी ......... यानि अनजाने में आप भी पुण्य के भागी होगे ......... इसलिए कृपया इस कॉलम को जरुर ध्यान से भरे ५. अब सावधानी से सभी आवेदनों और चालान फॉर्म का प्रिंट आउट निकल ले और संभल कर रखे ......... भगवान् करे ये भर्ती हो जाये नहीं तो ये फॉर्म की फोटोकॉपी दिवाली पर फिर से हमें ५० का बोनस रद्दी बेचने के रूप में देगी ..........

    ReplyDelete
    Replies
    1. Sunil ji mera domicile 2005 ka h kya mujhe dusra banvana padega plz tell me

      Delete
  3. Other state ka
    chalan chalega. ya nahi.
    please. any body share
    but chalana chahiye. Qki
    all SBI internet. se conect
    hai
    thanks

    ReplyDelete
  4. Hi mera gen science ka gunak 57.56 kya mera kahi chance hai apply karu ya nahi i am cunfuse plz tell me anybody

    ReplyDelete
  5. Mera domicile 2005 ka h kya mujhe dusra banvana hoga anyone tell me i am so confused plz guide me

    ReplyDelete
  6. bhai btc 2010 batch ke future ke bare me koi bataye.....

    ReplyDelete
  7. Agar btc 2010 k future k baare me itni hi chinta hai to 15th December ko 11:00 am par company baag Allahabad me miliye....

    ReplyDelete
  8. Kabhi bhi itna paisa nahi laga hoga kisi bhi form ko bharne me... Yaha to har jile k liye alag alag challan..Milna kewal ek hi jile ma hai.... Maan gaye sarkaar k dimaag ko jo Berozgaaro k Saath hone ka waada karti hai....

    ReplyDelete
  9. Please tell me kya form me degree ke number bhi chahiye plz tell me anyone i am so confuse

    ReplyDelete
  10. 57.31 gem male art par kitne dist aplly kare.kya is gunank par job sambhav hai.plz suges me.

    ReplyDelete
  11. 57.31 gem male art par kitne dist aplly kare.kya is gunank par job sambhav hai.plz suges me.

    ReplyDelete
  12. सरकार को पिछली टी ई टी भर्ती के दौरान आवेदको के 500 रुपये के ड्राफ्ट को नई टी ई टी फार्म की फीस के रुप मे मान लेना चाहिए तथा इसके अलावा पिछली भर्ती मे 500 रुपये से ज्यादा जमा किये गये रुपयो को आज तक के (रुपये वापस मिलने के दिन) ब्याज सहित आवेदको को वापस कर देना चाहिए।
    धन्यावाद,

    ReplyDelete
  13. jis prakar pet me gaya bhojan wapash nahi ho sakta usi prakar sarkar jo kha jati hai use de nahi sakti wo sare paise mayawati ke pet me chala gaya aur arachhan ke liye sajo kar rakhi hai , bhaiyo desh me bhrastachar es kadar hawi hai ki hum kish chaurahe par bik jayenge hame khuch pta nahi. berojgaro ko lootana bahoot asaan ho gaya hai. desh bik raha hai, koi baat nahi par vote ke liye hum aap ki maut ko raajneetik mudda bana denge, yahi hamara sankalp patra hai, ghoshana patra hai. hum aap ko rojagaar denge parantu aapko marana hoga, hoodadang karana hoga, examm me aap bhaithenge lekin result hum banayenge ghoosh par, sahaayata shulk par,garantee nahi hai ki aap ki copy ka number aap ko milega,lekin humm gauranty denge paise par.TET eek rajneetik mudda ban gaya hai jo agle loksabha chunawa ko vote ka aakaersan hoga hamari jeet hogi apko eek aur loklubhawan tohafa milega,baaljeevan ghooty peejiye .hamare dard ko kaun samjhe, santwana dene ke hi bahane hame loot liya hamaara do saal keemati barabad kara diya,abhi bhi bhartee ke nam par loot raha hai.
    ABHAY KUMAR YADAV AZAMGARH

    ReplyDelete
  14. inka to yahi kaam hai janta naam ki bank hai, loot sake so loot, antkaal pachhatayega jab kursi jayegi chhut.

    ReplyDelete
  15. जनपदवार रिक्तियों की संख्या
    Total Gen OBC SC ST
    सीतापुर 6400 3200 1728 1344 128
    लखीमपुर 6200 3100 1674 1302 124
    बह‌राइच 4000 2000 1080 840 80
    कुशीनगर 4000 2000 1080 840 80
    गोंडा 4000 2000 1080 840 80
    हरदोई 3200 1600 864 672 64
    शाहजहाँपुर 2800 1400 756 588 56
    महाराज गंज 2500 1250 675 525 50
    आजमगढ 2000 1000 540 420 40
    गाजीपुर 2000 1000 540 420 40
    मिर्ज़ापुर 2000 1000 540 420 40
    सिध्दार्थनगर 2000 1000 540 420 40
    ब‌लरामपुर 1800 900 486 378 36
    बदायूँ 1600 800 432 336 32
    सॊनभद्र 1600 800 432 336 32
    चन्दौली 1400 700 378 294 28
    श्राव‌स्ती 1200 600 324 252 24
    पीलीभीत 1200 600 324 252 24
    जौनपुर 1000 500 270 210 20
    मुरादाबाद 1000 500 270 210 20
    संभल 1000 500 270 210 20
    बरेली 1000 500 270 210 20
    इलाहाबाद 1000 500 270 210 20
    बाँदा 1000 500 270 210 20
    रायबरेली 900 450 243 189 18
    कौशाम्बी 800 400 216 168 16
    महॊबा 800 400 216 168 16
    संत कबीर नगर 800 400 216 168 16
    रामपुर 800 400 216 168 16
    संत रविदास नगर 800 400 216 168 16
    कासगंज 700 350 189 147 14
    एटा 700 350 189 147 14
    इटावा 600 300 162 126 12
    सहारनपुर 600 300 162 126 12
    ललितपुर 600 300 162 126 12
    जालौन 600 300 162 126 12
    अमेठी 500 250 135 105 10
    सुलतानपुर 500 250 135 105 10
    देवरिया 500 250 135 105 10
    प्रतापगढ 417 209 113 87 8
    कन्नौज 400 200 108 84 8
    फर्रूखाबाद 400 200 108 84 8
    अलीगढ 400 200 108 84 8
    चित्रकूट 400 200 108 84 8
    हाथरस 400 200 108 84 8
    बस्ती 400 200 108 84 8
    गोरखपुर 300 150 81 63 6
    फैज़ाबाद 300 150 81 63 6
    हमीरपुर 300 150 81 63 6
    उन्नाव 300 150 81 63 6
    मैनपुरी 300 150 81 63 6
    बिजनौर 300 150 81 63 6
    अम्बॆडक‌र न‌ग‌र 200 100 54 42 4
    अमरोहा 200 100 54 42 4
    बुलन्दशहर 200 100 54 42 4
    मथुरा 200 100 54 42 4
    बाराबंकी 200 100 54 42 4
    आगरा 200 100 54 42 4
    मऊ 100 50 27 21 2
    फतॆहपुर 100 50 27 21 2
    मुजफफरनगर 100 50 27 21 2
    शामली 100 50 27 21 2
    वाराणसी 100 50 27 21 2
    झांसी 50 25 13 11 1
    कानपुर देहात 50 25 13 11 1
    औरय्या 12 6 3 3 0
    गौतम बुद नगर 12 6 3 3 0
    बागपत 12 6 3 3 0
    लखनऊ 12 6 3 3 0
    गाजियाबाद 12 6 3 3 0
    फिरोजाबाद 12 6 3 3 0
    बलिया 12 6 3 3 0
    कानपुर नगर 12 6 3 3 0
    मेरठ 12 6 3 3 0
    हापुड़ 12 6 3 3 0
    Total 72637 36319 19609 15259 1450

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।