/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, December 11, 2012

UPTET : शिक्षक भर्ती ः मूल जिले का निवास प्रमाण पत्र ही लगेगा



UPTET : शिक्षक भर्ती ः मूल जिले का निवास प्रमाण पत्र ही लगेगा

लखनऊ। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि 72,825 शिक्षकों की भर्ती में काउंसलिंग के वक्त ही मूल जिले का निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। यानी मूल जिले के अलावा किसी और जिले से आवेदन करने वालों को अलग से निवास प्रमाण पत्र बनवाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं सरकार ने ऑनलाइन आवेदन शुल्क में कमी न करने का फैसला किया है
बेसिक शिक्षा विभाग के इससे पहले के शासनादेश, ‘मेरिट में आने वाले आवेदकों को काउंसलिंग के समय आवेदन से पूर्व बनवाया गया निवास प्रमाण पत्र ही प्रस्तुत करना होगा’ से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से बताया जा रहा था कि अभ्यर्थी जिस जिले से आवेदन करेंगे, उसे उस जिले का निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद सोमवार को विभाग ने कहा कि आवेदक जिस जिले का मूल निवासी है उसे उसी जिले का ही निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना पड़ेगा। इसके साथ ही सरकार ने साफ कर दिया है कि आवेदन शुल्क में किसी तरह की कमी नहीं की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने इस संबंध में हाईकोर्ट को अवगत करा दिया है। इसके बावजूद हाईकोर्ट ने आदेश नहीं बदला तो इसके खिलाफ विशेष अपील की जाएगी



News Source :  अमर उजाला ब्यूरो (11.12.12) / http://epaper.amarujala.com/svww_zoomart.php?Artname=20121211a_001163002&ileft=129&itop=357&zoomRatio=130&AN=20121211a_001163002
***********************
From news it is clear that candidates can apply in any number of district and there is no need of Domicile Certificate of other districts.

Govt. decided that there will be no reduction in application fee , and they are ready for special appeal. 
Sources said , Govt. informed its opinion to High court.

5 comments:

  1. DOSTO, JUDGE MAHODAY KE RAVAIYE SE LAGTA HAI KI INKI MANSHA THEEK NAHIN HAI YE HAME 1 SAAL SE ULLOO BANA RAHE HAIN AUR KOI DECISION NAHIN LE PA RAHE HAIN HAME DOUBLE BENCH ME YACHIKA LAGANE K LIYE TAIYAR RAHNA CHAHIYE. YE SARKAR BHI BEROJGARON K PRATI ASAMVEDANSHEEL HAI BSP GOVT. NE TO 8000-10000 RUPAYE HADPE THE BUT YE SARKAR TO 37500 RUPAYE HADPNE K MOOD ME HAI. VACANCY ME ABHI BAHUT PENCH HAIN YE BHARTI LATKANE KI SAJISH HAI.

    ReplyDelete
  2. acdmic merit chahne walo jab tet sbke liye same tha tab fat kyo rhi hi aor mera dawa hi dekh lena tet ko wetej diye bina ye ahir srkar bhrti nhi kr payegi ...
    mi ye nhi khta ki merit bs tet ki hi bnao pr tet ko wetej dene me kya prblm hi
    agar kisi acd merit chahne wale ke pas koi jawab ho to btao
    alround 70 %wale tet se kyu dar rhe hi bhai
    koi hi jawab ........

    ReplyDelete
  3. caste certificate purane style wala chal jayega ya internet verified with number jaroori hai.
    koi matter clear kare !

    ReplyDelete
  4. plz koi bataye ki agr koi emergency ki wazah se koi uptet ki marksheet na le paya ho ab ye kahan par milegi plz tell me

    ReplyDelete
  5. plz koi bataye ki agr koi emergency ki wazah se koi uptet ki marksheet na le paya ho ab ye kahan par milegi plz tell me

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।