/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, November 20, 2012

UPTET : 72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती को आज मंजूरी

UPTET : 72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती को आज मंजूरी



-कैबिनेट बैठक आज

जागरण ब्यूरो, लखनऊ : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को 11 बजे से कैबिनेट की बैठक बुलायी है। बैठक में परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में रिक्त 72,825 पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए उप्र बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 1981 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र में छह महीने का विशेष प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें सहायक अध्यापक के पद पर स्थायी नियुक्ति दे दी जाएगी

अशासकीय सहायताप्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए केंद्र या राज्य सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा सीटीईटी/टीईटी को अनिवार्य करने के लिए उप्र मान्यताप्राप्त बेसिक स्कूल (जूनियर हाईस्कूल अध्यापकों की भर्ती और सेवा की शर्तें) नियमावली 1978 में भी संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। अशासकीय सहायताप्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से संपन्न करने का संशोधन भी प्रस्तावित है। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों की पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर शैक्षिक व सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के बच्चों को प्रवेश दिलाने के मकसद से अलाभित समूह व दुर्बल आय वर्ग की परिभाषाओं पर भी कैबिनेट की मुहर लगवाने की तैयारी है


News Source : Jagran (19.11.12)
************************************

12 comments:

  1. KANHA JI NE CHAHA TO AJ CM APNA FAISALA SUNA DEGE AUR DEC.IST WEEK ME AD AA JAIGA UAR NAI SAL KA TOHFA MIL JAIGA BAS SAB LOG PRAY AUR WAIT KARO
    JAI RADHE KRISHNA
    NEERAJ TRIPATHI KANPUR
    PLZ INFORM ME VIA MY email id
    neerjtripathi@yahoo.in

    ReplyDelete
  2. JO BHI HONA HAI JALDI HO.......WARNA TENSION AB JHELA NAHI JA RAHA HAI......
    1 SAAL BEET GAYE TET ACADEMIC KO LEKAR JHAGADTE HUE....
    KAPILDEV YADAV(BHAVISHYA K BSA) KO DHANYAWAD KAHA JAAYE YA DHIKKAR....

    ReplyDelete
  3. Aaj Cabinet ki Miting m SP sarkar n fir se bharti karne m koi hila-hawali ki to 2014 k Election m muh ki khani padegi.1 Sal m kam se Kam 72825 Barti mamle m 10 bar Cabinet ki miting ho chuki h.is bar Aesa nahi hona chahiye.Bharti ho

    ReplyDelete
  4. Kya aaj Cabinet miting m bharti per final mohar lag jayegi.

    ReplyDelete
  5. mr. akhilesh kripya karke btc2010 ka bhi dhyan rakh lo....varna mulayam ji ke sapne mungeri lal ke sapne ho jayenge...plz young generation ko barbad mat karo

    ReplyDelete
  6. U.P cabinet ki meeting ho chuki hai , jo TET abhayarthiyon ke liye khushkhabri layi hai - 72,825 vacencies ki bharti ka rasta saaf ho gayaa hai , bharti accedemic gunank ke adhar per hogi , jald hi advertisement aa jayega.

    ReplyDelete
  7. mil gai manzuri sanshodhan k liye.......thank god

    ReplyDelete
  8. ye sab bahakawa hai. Bharti oct13 ke baad hogi.

    ReplyDelete
  9. tet walo ko runale wale sarkr khud royegi.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।