/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, June 6, 2012

UP NEWS : डिंपल यादव के खिलाफ देर से खुली बीजेपी की नींद


डिंपल यादव के खिलाफ देर से खुली बीजेपी की नींद

डिंपल के निर्विरोध जीतने की जमीन करीब-करीब तैयार हो चुकी है

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की पत्नी डिंपल यादव के सामने अब कोई बड़ी चुनौती नहीं है। कांग्रेस और बसपा ने जहां उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार ही नहीं उतारा वहीं, बीजेपी को जब तक उम्मीदवार उतारने की याद आती तब तक नामांकन पत्र दाखिल करने का वक्त बीत चुका था। हालत ये है कि डिंपल के निर्विरोध जीतने की जमीन करीब-करीब तैयार हो चुकी है
बीजेपी उम्मीदवार जगदेव सिंह यादव अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाए। आज नामांकन की आखिरी तारीख थी। लेकिन वो अपना पर्चा ही नहीं भर पाए। यूपी के बीजेपी इंचार्ज नरेंद्र सिंह तोमर ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगदेव सिंह का रास्ता रोका इसलिए वो पर्चा नहीं भर पाए। कल बीजेपी ने प्रेस नोट जारी कर कहा था कि वो अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। जब पार्टी में विरोध के स्वर उठे तो आज अचानक उसने जगदेव का नाम आगे कर दिया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि हमारे प्रत्याशी को नामांकन करने से दो जगहों पर रोका गया। बीजेपी ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की। बीजेपी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। चुनाव आयोग ने डीएम से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है। साथ ही साफ किया है कि अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि इस पूरे मसले पर एक बार फिर बीजेपी की भद पिटी है। पार्टी का अंतर्कलह तो सामने आया ही है, उसका दोमुंहा रवैया भी उजागर हुआ है।
बीजेपी कन्नौज चुनाव को मुद्दा बनाने की फिराक में है लेकिन एक सवाल जो बीजेपी के इस अभियान की हवा निकाल रहा है, वो ये कि अगर बीजेपी कन्नौज की इस सीट को लेकर इतनी ही गंभीर थी तो डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार लाने का फैसला आखिरी वक्त पर क्यों लिया गया। वो भी तब जबकि बीजेपी एक दिन पहले चिल्ला-चिल्ला कर कह रही थी कि वो इस चुनाव में नहीं उतरेगी। इस बीच सपा ने भी बीजेपी के आरोपों को फर्जी बता दिया है।
इससे पहले बीएसपी और कांग्रेस ने भी डिंपल के खिलाफ प्रत्याशी नहीं खड़ा करने का ऐलान किया था। अब डिंपल के खिलाफ सिर्फ दो प्रत्याशी हैं। इसमें संयुक्त समाजवादी दल के दशरथ शंखवार और निर्दलीय उम्मीदवार संजीव कुमार शामिल हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों भी नामांकन वापस ले लेंगे। यानि डिंपल का निर्विरोध चुनाव जीतना लगभग तय है।


न्यूज़ साभार : khabar.ibnlive.in.com (6.6.12)

8 comments:

  1. Dear all tetian freinds kripya dhyan de khas kar kannauj district ke. Madam dimple ka yeh election hamari agni prikhsa hai kyoki isiko dhyan me rakhati hua Hamare tathakathit mahamahim ka statement TET ko lekar ane laga hai, kripua ap log bhawana me na bhahe. Ye chunav ko dhyan me rakhate hue bole rahe rahe

    ReplyDelete
  2. In log se bola jay ki hamare sath jaydati jaya nahi jayegi, ham sikchak hai, sikchak samaj ka nirman karte ha aur samaj se rajneet paida hoti hai. Kripya hame bargalaye nahi koai authorised kadam uthaye tet me hame labh/hani nahi chahiye hame sirf naukari de jo ki jald se shuru ki jay.

    ReplyDelete
  3. Dear tetian friends yeh election sapa ki liyi ati mahatwapurn hai, agar ye inka yahi rawaya rahata hai to inka khula virodh ho chahe kisi ko bhi supoort kiya jaye. Inka paramparki vote bank jo hai unhe bataya jay ki ye satta ke khiladi hai enhe jodna/katna ata hai, kisi ka hit/ahit ye apni satte me phayede aur nuksan se lagate hai. Kisi ke upar lathi pade ya goli chale ya koi bhukha rahe, ye bate sirf inhe election ke time yad aata hai otherwise tum kaun ho? dekhai dego to mare jaoge????

    ReplyDelete
  4. Sarkar hamare andolan se dar gayi hai.ham use hmara haq dene ke liye majboor kar denge.12 jun 8 am. anand vihar,delhi chalo.Plz 4wrd 2 all tetians.

    ReplyDelete
  5. 3 july ko court ke judge ment ka intjar kar lo. uske bad aap log koi kadam uthana.

    ReplyDelete
  6. cm ne kal kannauj me bola hai ki tet walo aando na karo mai jald hi tet walo ki madad karunga.

    ReplyDelete
  7. Dehli chalo. Ye likh kar denge ki aap log jeete ham hare. Par chalo to sab log chale, ye nahi ki tu chal mai aata hu, chupari roti khata hu, thanda pani pita hu, apane ghar par baitha hu. Der hogi to 3 july bhi nikal jayegi aur ham log haath malate rah jayenge. Apana haq magane se nahi milta............Aap log samajhdar hai to utho aur naak band karoge to muh apane aap khul jayega.

    ReplyDelete
  8. WAISE SUCH KHE HME AKHILESH JI PER BELIEVE NHI HAI.HME AISA LEG RHA HAI KI Ye chunav ko dhyan me rakhte hue bol rahe h."KANNAUJ TETIENS NE NISHCHAY KIYA HAI KI DIMPLE YADAV JIS KSHETRA ME V CHUNAV KE SAMAY JAYENGE WAHA KA HER EK TETIENS UNHE 1-1 GYAPAN DEGA"

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।