/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, March 29, 2012

UPTET / BTC : 165 BTC Teachers Fake, Performed forgery in Marksheet

बीटीसी: 165 निकले गुरू घंटाल
(UPTET / BTC  : 165 BTC Teachers Fake, Performed forgery in Marksheet )

आगरा, जागरण संवाददाता: गुरू बनने के लिए होने वाली बीटीसी प्रवेश परीक्षा उन्होंने पास कर ली। परंतु शक हो गया कि उनके सर्टिफिकेट नकली हैं। जांच हुई तो यह सही निकला और अब ये अभ्यर्थी गुरु बनने से पहले ही गुरू घंटाल में तब्दील हो गये हैं। 165 अभ्यर्थियों ने गुरुकुल विवि के फर्जी दस्तावेजों के जरिए चयन सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया।

सत्र 2011-12 में बीटीसी के लिए जनपद में करीब 14000 अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे थे। किसी ने ग्वालियर के विवि के दस्तावेज लगाए तो किसी ने वृंदावन के गुरुकुल विवि और बनारस के संपूर्णानंद विवि के दस्तावेजों को संलग्न किया। चूंकि बीटीसी में इससे पहले भी फर्जी दस्तावेजों से नौकरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लिहाजा डायट प्राचार्या को संदेह हुआ। इसके बाद जिन छात्रों ने गुरुकुल विवि के प्रमाण और अंकपत्र लगाए थे, उनके सत्यापन की प्रकिया शुरू की गई। प्रशासन ने डीआइओएस को जिम्मेदारी सौंपी और डीआइओेएस ने छात्रों के प्रमाणपत्र गुरुकुल विवि भेजे

इस दौरान चुनाव आचार संहिता होने के चलते बीटीसी की चयन सूची जारी नहीं की गई। अब गुरुकुल विवि की ओर से इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के अनुसार बीटीसी चयन सूची में जारी सभी 165 छात्रों के दस्तावेज पूरी तरह फर्जी हैं। इनके विवि से जारी होने का कोई अभिलेख भी मौजूद नहीं है। साथ ही विवि के कुलपति आचार्य स्वदेश ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की सलाह दी है। रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गए हैं

पहले भी हो चुकीं फर्जीवाड़े की घटनाएं
बीटीसी चयन में फर्जीवाड़े का खेल नया नहीं है। हाल में ही बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे एक शिक्षक के अभिलेखों के भी फर्जी होने के आरोप लगे हैं। अंबेडकर विवि के साथ ही पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

पहले बीटीसी से ही बनते थे शिक्षक
आगरा में बीटीसी की कुल 725 सीटें हैं। शासन ने सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में नौकरी के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को अनिवार्य कर दिया है। लेकिन एक साल पहले तक बेसिक टीचर्स सर्टिफिकेट (बीटीसी) ही अहम योग्यता मानी जाती थी। इसमें चयन का आधार अभ्यर्थी के अंक हैं। लिहाजा अभ्यर्थी अच्छी मेरिट के लिए फर्जीवाड़े का सहारा लेते हैं

'विवि जांच रिपोर्ट अभी मेरे पास नहीं आई है। हमने संदेह होने पर पहले ही 165 छात्रों के नाम हटा दिए थे। रिपोर्ट आने के बाद इसे निदेशालय को भेजा जाएगा और संबंधित अभ्यर्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'
- नीना कटियार, प्राचार्या डायट

News : Jagran (29.3.12)

9 comments:

  1. yahi to fayada hai acad. se ki kabhi na kabhi dhare jayenge sale, lekin exam ki dhandhali ek baar hone k bad kabhi nahi pakadi ja sakati

    ReplyDelete
  2. bhai koi akhileshji ko bataye ki tablet aur paisa batane se kya fayada hoga. berojgar ke hatho me naukari aur up vikas ke liye band udyogome jan fuken aur naye udyogo ko badawa de jisse sbhi ko faida ho.jawano ke hatho se hi desh ka vikas sambhav hai.

    ReplyDelete
  3. abhi maine jagran news paper pada jisme likha tha ki gov. tet ko rad karne ja rahi hai sp ne chunav mai yehi kaha tha lagta hai wo ab ise pura karegi mai to news padhke thanda ho gya

    ReplyDelete
  4. o to bhartee process radd kar rahi hai na ki tet

    ReplyDelete
  5. रद हो सकती है शिक्षक भर्ती प्रक्रिया!
    source-dainik jagran lko edition

    ReplyDelete
  6. रद हो सकती है शिक्षक भर्ती प्रक्रिया!
    source-dainik jagran lko edition

    ReplyDelete
  7. uptet ke agle exam ki adhisuchna april last tak aane wali hai exam lene wali agenci ke naam par baat chal rahi hai. court bharti prakriya ko radd nahi karegi usme sansodhan ka aadesh degi agar gov case harti hai to. nayi vigypati ka thande baste mein jana tay hai kyouki pahle ke applicant iske khillaaf court jayenge haan court in 72825 post ko faisala aane tak reserve rakh sakti hai. hindustan mein loktantra hai na ki rajtantra

    ReplyDelete
  8. TET MORCHA GORAKHPUR
    MANDAL
    Mitro, samay ki mang hai
    LUCKNOW CHALO Ashutosh
    Mishra, adhyaksh
    9454055697 Naveen,
    sayojak 9415379389
    Anand 9695824500
    Aj ,29.03.12 ko rat 10 pm
    par gkp railwa station par
    milo.TET MORCHA
    GORAKHPUR MANDAL
    Mitro, samay ki mang hai
    LUCKNOW CHALO Ashutosh
    Mishra, adhyaksh
    9454055697 Naveen,
    sayojak 9415379389
    Anand 9695824500TET
    MORCHA GORAKHPUR
    MANDAL
    Mitro, samay ki mang hai
    LUCKNOW CHALO Ashutosh
    Mishra, adhyaksh
    9454055697 Naveen,
    sayojak 9415379389
    Anand 9695824500 aj 29.03.12
    ko 10 pm par gkp railway station par milo KRISHAK EXPR.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।