/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, March 6, 2012

जीतते ही गुंडागर्दी? मीडिया पर हमला, गोली चलने से बच्चा मरा

जीतते ही गुंडागर्दी? मीडिया पर हमला, गोली चलने से बच्चा मरा

नई दिल्ली. पांच राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों के ऐतिहासिक नतीजे आए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल गया है जबकि पंजाब में 46 साल में पहली बार सत्‍तारूढ़ गठबंधन (शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी) की वापसी वापसी हुई है। उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए मिला-जुला नतीजा आया है। पार्टी को सीटों के मामले में तो थोड़ी बढ़त मिली है, लेकिन पार्टी के गढ़ अमेठी में कांग्रेसी प्रत्‍याशी अमिता सिंह और सलमान खुर्शीद की पत्‍नी की हार कांग्रेस के लिए बड़ा झटका लेकर आई।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों के रुझान मिल गए हैं। समाजवादी पार्टी 221 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और 4 सीटों पर आगे चल रही है। सपा को पिछले चुनावों में 107 सीटें मिली थीं। लेकिन इस बार जीत मिलते ही लगता है कि सपा के कार्यकर्ता फिर से उत्पात पर उतर आए हैं। संभल में समाजवादी पार्टी की जीत के जश्न में गोली चलने से एक 7 साल के बच्चे की मौत हो गई है। संभल के क्षेत्राधिकारी (पुलिस) ने दैनिकभास्करडॉटकॉम से बातचीत में कहा, 'समाजवादी पार्टी की जीत के जश्न के दौरान फायरिंग की जा रही थी जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई कर रही है।'

वहीं, टीवी रिपोर्ट के मुताबिक सपा के कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद झांसी में मीडियाकर्मियों पर हमला बोल दिया। मीडियाकर्मी झांसी के बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज (बीकेडी) के अंदर फंसे हुए हैं। बाहर सपा के हथियारबंद कार्यकर्ता खडे़ हैं। सपा के कार्यकर्ताओं के हमले में पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है। इस बारे में विस्तृत ब्योरा अभी नहीं आया है।
इससे पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने ऐलान कर दिया है कि मायावती की मूर्तियों को नहीं छुआ जाएगा लेकिन पार्क में जहां भी अतिरिक्त जगह है, वहां अस्पताल वगैरह बनाया जा सकता है।


सत्ताधारी बसपा 74 सीटों पर जीत के साथ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 1 सीटों पर आगे है जबकि 47 पर जीत दर्ज कर चुकी है। कांग्रेस गठबंधन 39 पर जीत गई है और 1 पर आगे चल रही है। अन्य 9 सीटें जीत चुके हैं और 3 पर आगे हैं।


समाजवादी पार्टी में जश्‍न है, लेकिन मायावती के खेमे में सन्‍नाटा है। उन्‍हें हर बार की तरह इस बार भी एक्जिट पोल के आंकड़ों में उलट पुलट होने की पूरी आस थी।

पंजाब-पंजाब में अकाली दल ने 46 साल बाद दोबारा सत्ता पर कब्जा करके इतिहास बना दिया है। पंजाब में लगभग सभी सीटों के नतीजे आ गए हैं। अकाली दल गठबंधन ने कुल 68 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस तरह पार्टी की सरकार बननी तय है। कांग्रेस ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। पंजाब में तीन सीटें अन्य दलों के खाते में गईं हैं।
उत्तराखंड
सबसे कांटे की टक्कर इस बार उत्तराखंड में देखी जा रही है। अब तक प्राप्त नतीजों और रुझानों के मुताबिक भाजपा ने 28 सीटों पर जीत दर्ज की है और 3 पर आगे चल रही है। पार्टी को पिछले चुनावों के मुकाबले कुल 2 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने अब तक 27 सीटें जीत ली हैं और 5 सीटों पर आगे चल रही है। बसपा 3 सीटें जीत चुकी है।

इस तरह कांग्रेस को पिछले चुनावों के मुकाबले अब तक कुल 9 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। बसपा को इस बार उत्तराखंड में भी पांच सीटों का नुकसान हुआ है और पार्टी सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी है। अन्य दलों ने भी तीन सीटें जीत ली हैं और एक पर आगे चल रहे हैं। यदि उत्तराखंड में रुझान नतीजों में बदलते हैं तो फिर से भाजपा की सरकार आनी तय है।

गोवा
गोवा में बीजेपी गठबंधन ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं। बीजेपी गठबंधन को इस राज्य में स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं, मणिपुर में कांग्रेस ने 41 सीटें जीत ली हैं और 1 पर आगे है। टीएमसी ने 7 सीटें जीत ली हैं। पीडीएफ ने एक सीट जीती है। अन्य ने 10 सीटें जीती हैं। नतीजों के बाद बजट सत्र में नए सियासी समीकरण बनने की उम्मीद जाहिर की जा रही है।

News : Bhaskar

5 comments:

  1. plz muskan sp gov ke khilaf na likhkar unse tet pass walo ke lia job ki mang kare isi me ham sab ki bhalai hai

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्रदेश में सरकार चाहे
      किसी की भी बने
      यह प्रक्रिया यथावत व शीघ्र
      पूरी होनी चाहिए। नई
      सरकार
      यदि भर्ती प्रक्रियाओं में
      हीलाहवाली की तो उत्तर
      प्रदेश
      टीईटी संघर्ष
      मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश
      में एक साथ व एक मंच से सरकार
      का सड़क से
      सदन तक विरोध प्रदर्शन एवं
      जनांदोलन
      किया जाएगा।
      Amit Jaiswal
      (TET lakhimpur morcha
      adyach)
      mob-8423431789

      Delete
  2. ab to sp par hi sab depend ho gaya hai wahi sab kuch kar sakti hai............so sp party se nivedan karo ki hum sub tet walo ko jaldi se jaldi naukari de

    ReplyDelete
  3. यह प्रक्रिया यथावत व शीघ्र
    पूरी होनी चाहिए। नई सरकार
    यदि भर्ती प्रक्रियाओं में
    हीलाहवाली की तो उत्तर प्रदेश
    टीईटी संघर्ष मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश
    में एक साथ व एक मंच से सरकार का सड़क से
    सदन तक विरोध प्रदर्शन एवं जनांदोलन
    किया जाएगा।
    Amit Jaiswal
    (TET lakhimpur morcha adyach)
    mob-8423431789

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।