/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Tuesday, March 6, 2012

इजरायल ने ईरान पर एकतरफा सैन्य कार्रवाई का संकेत दिया

इजरायल ने ईरान पर एकतरफा सैन्य कार्रवाई का संकेत दिया

वाशिंगटन.इजरायल के प्रधानमंत्नी बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के समझाने के बावूजद ईरान पर एकतरफा सैन्य कार्रवाई का संकेत देते हुए कहा है कि ईरान के परमाणु हथियारों के कारण मंडरा रहे खतरे के मद्देनजर वह देश की सुरक्षा को दांव पर नहीं लगा सकते।

नेतन्याहू ने कल यहां हजारों की संख्या में मौजूद अमेरिकी यहूदियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने नेतन्याहू ने बातचीत में कहा था कि इजरायल को ईरान के खिलाफ बलप्रयोग की बजाय कूटनीतिक और प्रतिबंधों का रास्ता अपनाना चाहिए।

अमेरिका में इजरायल समर्थक संगठन अमेरिका इजरायल पब्लिक अफेयर्स कमेटी के बैनर तले इकट्ठा रिकार्ड संख्या में मौजूद यहूदियों के समक्ष कहा कि उनके देश ने पूरे संयम एवं धैर्य के साथ इस बात का इंतजार किया कि ईरान पर कूटनीति और प्रतिबंधों का असर हो जाय लेकिन समय ने बता दिया है कि ये उपाय बेअसर साबित हो रहे हैं।


उन्होंने कहा 'हममें से कोई भी अब और इंतजार नहीं कर सकता। इजरायल का प्रधानमंत्नी होने के नाते मैं अपने देश की जनता को सर्वनाश की छाया में नहीं जीने दूंगा। नेतन्याहू के इस संबोधन का लोगों ने खड़े होकर और तालियों की गड़गड़ा के साथ स्वागत किया।'


नेतन्याहू ने इन आशंकाओं को खारिज कर दिया कि हमले की जवाबी कार्रवाई में ईरान तबाही मचा देगा।

नेतन्याहू के भाषण से ईरान पर हमले को लेकर अमेरिका के साथ उनके मतभेद भी उजागर हो गए। ओबामा ने अपने भाषण में कहा था कि नेतन्याहू और वह ईरान के मसले को कूटनीतिक तरीके से सुलझाना चाहेंगे। इसके जवाब में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अपनी किस्मत का फैसला खुद करेगा। हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि उनका देश कूटनीतिक और प्रतिबंधों का मार्ग अपनाएगा या नहीं।

इजरायल का मानना है कि ईरान परमाणु बम बनाने के करीब है और वह इससे पहले ही उसे रोकना चाहता है। कुछ इजरायली रक्षा अधिकारियों का कहना है कि गर्मी तक ईरान पर हमला कर देना चाहिए क्योंकि ईरान इतनी क्षमता हासिल करने वाला है कि वह इजरायल की हवाई पहुंच से दूर हो जाएगा।

15 comments:

  1. CTET RESULT OUT.....

    check on

    www.ctet.nic.in

    ReplyDelete
  2. kya ctet me obc 55% me qualify ho sakta koi batae.........................please coment kare

    ReplyDelete
    Replies
    1. nahi kyoki mere 58 percent last year the aur result not qualified raha even that i belong to obc category

      Delete
  3. dosto,
    Ctet ka certificate kisi kam ka nahi.main ne june ctet 111 aur 94 marks k sath qualify kiya tha aur aaj tak job nhi nikli.yeh sirf ek kagaz ka tukda hai.

    ReplyDelete
  4. प्रदेश में सरकार चाहे किसी की भी बने
    यह प्रक्रिया यथावत व शीघ्र
    पूरी होनी चाहिए। नई सरकार
    यदि भर्ती प्रक्रियाओं में
    हीलाहवाली की तो उत्तर प्रदेश
    टीईटी संघर्ष मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश
    में एक साथ व एक मंच से सरकार का सड़क से
    सदन तक विरोध प्रदर्शन एवं जनांदोलन
    किया जाएगा।
    Amit Jaiswal
    (TET lakhimpur morcha adyach)
    mob-8423431789

    ReplyDelete
  5. Mayawati ki chor or nangi bhukhi sarkar ka ye hashr dekh kar khushi to bht ho rahi h lekin man yun udas h k samajwadi k shasan me shiksha ki gunwatta or shikshak bharti me pardarshita rahegi, isme shaq h. Lekin, kyunki Akhilesh Yuva or adhunik h to un par vishwas kia ja sakta h k weh pradesh k garib bachoun ki shiksha k sambandh me rajniti se itar faisla lenge. Khushi is bat ki h k Mayawati jaisi mukhmantri jisne apne chunavi faide k liye bachoun k bhavishya se khilwad karte hue shiksha jaisi aham chiz me b rajniti ki or bharti ko chunav k en waqt par nikala. Aese rajneta ki yahi durdasha honi b chahiye. Lohiya k samajwad ki maryada rakhte hue SP sarkar, Mulayam singh ji or Akhilesh ji se asha h k weh tet pidhitoun k sath awashya hi niyaye karnge. SP ko bhari bahumat milne par badhai.

    ReplyDelete
  6. Replies
    1. @unknw bete jb na pata ho to muh band rakhna chahiye, 60 sabhi ke liye hai

      Delete
  7. Didi,
    thank you for updating int. news too. Good step.

    ReplyDelete
  8. TET expert ji aap achhe shabdo ka pryog nahin kar sakte , what you use "Bete"
    (Ab doosra aapko return mein kuch aur bolega)
    See
    http://ctet.nic.in/PDF/qmarks.pdf

    (5% relaxation may consider )
    However 60% qualifying.

    But recruitment organization may consider ralaxation

    ReplyDelete
  9. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  10. @Blog Editor ji(Muskan ji)
    TET Expert ji ne theek hi kaha hai...local bodies may consider...but aapki marsheet me unqualified hi likha aayega.....

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।