/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, May 27, 2012

DSSSB :शिक्षक बनना चाहते है तो आएं दिल्ली


DSSSB :शिक्षक बनना चाहते है तो आएं दिल्ली

दिल्ली के इंटर कालेजों में शिक्षक बनने का मौका है। लंबे समय बाद दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) शिक्षकों की नियुक्तियां करने जा रहा है। पीजीटी और टीजीटी के तहत कुल 3086 शिक्षकों के पद भरे जाने हैं, जिसमें टीजीटी के 2232 पद हैं। इसके अलावा प्राइमरी में 557 असिस्टेंट टीचर और 42 डोमेस्टिक साइंस टीचर की भी नियुक्ति निकली है। फार्म डीएसएसएसबी की वेबसाइट और बाजार में उपलब्ध हैं। अंतिम तिथि 15 जून है।
डीएसएसएसबी ने बहुत दिनों बाद नौकरी के द्वार खोले हैं। टीजीटी के तहत 2232 और पीजीटी के तहत 854 पद भरे जाने हैं। खास बात ये है कि महिला और पुरुषों के लिए लगभग बराबर पद हैं। टीजीटी में सबसे ज्यादा 862 पद संस्कृत विषय के हैं। इनमें 459 महिला और 403 पुरुषों के लिए। इसके बाद टीजीटी में ही अंग्रेजी में 270 पद पुरुष और 115 महिलाओं के लिए हैं। गणित में 171 पुरुष और 160 महिलाओं के लिए हैं। साइंस में पुरुषों के लिए 177 और महिलाओं के लिए 114 पद हैं।
सोशल साइंस में पुरुषों के लिए 68 और महिलाओं के लिए 72 पद हैं। भाषा में उर्दू में महिलाओं के लिए 19, पुरूषों के लिए 18 पद हैं। हिंदी में पुरुषों के लिए 79 और महिलाओं के लिए 69 पद हैं। पीजीटी में राजनीति शास्त्र में पुरुषों के लिए 74 और महिलाओं के लिए 75 पद हैं। गृह विज्ञान में महिलाओं के लिए 48 पद हैं। हिंदी में पुरुषों के लिए 77 और महिलाओं के लिए 78 पद हैं।
राजनीति विज्ञान में पुरुषों के लिए 75 और महिलओं के लिए 74 पद हैं। अर्थशास्त्र में दोनों के लिए बराबर 48-48 पद हैं। इसके अलावा भौतिक विज्ञान, शारीरिक विज्ञान और केमिस्ट्री के पद निकले हैं। फार्म बाजार में 15 मई से मिलने शुरू हुए हैं। फार्म भेजने की अंतिम तिथि 15 जून है। फार्म के साथ 100 रुपये का पोस्टल आर्डर भी भेजना है।
योग्यता
टीजीटी : स्नातक 45 प्रतिशत अंको के साथ और बीएड
पीजीटी : स्नातोकत्तर और डिग्री तथा डिप्लोमा

ये होगी भर्ती प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें दो पेपर होंगे। पहला पेपर 100 नंबर का ऑब्जेक्टिव होगा। 20 नंबर के सवाल सामान्य ज्ञान और रीजनिंग से पूछे जाएंगे। इतने ही नंबर के सवाल अंकगणित, हिंदी, अंग्रेजी और संबंधित विषय से आएंगे। दूसरा पेपर 200 नंबर का सब्जेक्टिव होगा। इसमें 20 नंबर के 10 सवाल पूछे जाएंगे। पहला पेपर क्वालीफाई होगा। इसे पास करने के बाद दूसरे की कॉपी चेक होंगी। दूसरे पेपर की मेरिट बनेगी।

554 असिस्टेंट टीचर
प्राइमरी में असिस्टेंट टीचर के 557 पदों पर नियुक्ति निकली है। इसकी योग्यता 12वीं और प्रमाण पत्र रखी गई है। 42 डोमिस्टक साइंस टीचर भी रखे जाने हैं। इनकी योग्यता गृह विज्ञान में स्नातक और डिप्लोमा है।



10 comments:

  1. KYA TGT MAIN CTET PASS HONA JARURI HAI .PLEASE CONFIRM OR CLEAR THIS CTET CERTIFICATE QUALIFICATION.

    ReplyDelete
  2. primary teachar k liye ctet h..aor ke liye ni

    ReplyDelete
  3. prt and tgt ke liye ctet hona jarori hai

    ReplyDelete
  4. to kaha se bina ctet ke hum teacher banege acha mazak hai tgt main bhi ctet qualify.

    ReplyDelete
  5. to kaha se bina ctet ke hum teacher banege acha mazak hai tgt main bhi ctet qualify.

    ReplyDelete
  6. academic suppoter ab yaha bhi academic ki maag karo. ab koi bhi bhati academic se nahi hogi.

    ReplyDelete
  7. Kya DSSSB me TGT post k liye CTET qualify hona zaruri hai>

    ReplyDelete
  8. Mene CTET Qualify nahi kiya hai kya me TGT Ka form bhar sakta hoon?
    Help me

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।