/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, May 11, 2012

UPTET : टीईटी मोर्चा ने जुलूस निकाला


UPTET : टीईटी मोर्चा ने जुलूस निकाला


•टीईटी मेरिट के आधार पर शिक्षक भर्ती की मांग

•अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा ने गुरूवार को जुलूस निकालकर शासन के खिलाफ भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में टीईटी मेरिट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती हो रही है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह कार्य बंद है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति की मांग शासन से की है।
टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी आज पंडाबाग पर एकत्र हुए। इसके बाद यहां से टीईटी मेरिट के आधार पर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर जुलूस निकाला। जुलूस त्रिपोलिया चौक, लालदरवाजा, आईटीआई से होते हुए रेलवे रोड पहुंचा और पंडाबाग में आकर समाप्त हुआ। जुलूस में पदाधिकारी टीईटी मार्कशीट की माला डालकर चल रहे थे। पदाधिकारी शिक्षा माफियाओं का राज समाज के लिए अभिशाप, बेरोजगारों की लगी कतार, परीक्षा ही है सही उपचार, कैसे समाज के शिक्षक हैं, नकलची बनते शिक्षक हैं, एकेडमिक पर भर्ती है भ्रष्टाचार, टीईटी मेरिट ही है सही आधार आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। समाप्ति के दौरान अध्यक्ष रवींद्र दिवाकर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को उनका अधिकार मिलना ही चाहिए। मोर्चा संरक्षक धीरेंद्र वर्मा ने कहा कि अगर जल्द ही टीईटी के आधार पर शिक्षकों की भर्ती न की गई तो आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर ब्रजेश शर्मा, संजय गिरि, गौरव सिंह, सुखवीरपाल, सुनील शाक्य, आशीष पाल, रविंद्र कुमार, मुनीश सिंह, मारूत सिंह, अनुज कटियार, आलोक पाल, अतुल दुबे, अतुल सिंह, विवेक मिश्रा, प्रदीप पांडेय, सत्यप्रकाश, कृष्णपाल सिंह, मोहम्मद शकील अहमद, राजीव कुमार, राज जफर, निरपेंद्र पाल, सचिन गंगवार, ब्रजेंद्र वर्मा, संतोष कुमार, धर्मेंद्र कनौजिया, आरजू कटियार, मंजेश कुमार, अफरोज, कंचन कटियार, बबिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।

************

टीईटी उत्तीर्णों ने प्रदर्शन कर मांगी भीख
मेरिट को आधार मानकर विद्यालयों में तैनाती की मांग

• अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने गुरुवार को तिकोनिया पार्क में बैठक कर मेरिट को आधार मानकर विद्यालयों में तैनाती की मांग की। बाद में छात्रों ने ईशन नदी तिराहे पर प्रदर्शन कर अर्धनग्न होकर भीख मांगी। प्रभारी डीएम और सदर विधायक को मांग पत्र सौंपा।
गुरुवार को तिकोनिया पार्क में आयोजित बैठक में गोविंद ने कहा कि टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ बदले की भावना से कार्रवाई न की जाए। मेरिट को आधार मानकर ही विद्यालयों में तैनाती दी जाए। उपेंद्र कुमार ने कहा कि टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात किया जाए।
कमलेश ने कहा कि यदि शैक्षिक मेरिट की भर्ती प्रक्रिया का आधार बनाया जाता है तो शिक्षा माफिया को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे भविष्य में शिक्षा का स्तर और गिरता जाएगा। बैठक में बाद टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने ईशन नदी तिराहे पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद अर्धनग्न होकर भीख मांगी। इसके बाद टीईटी उत्तीर्णों ने प्रभारी डीएम सतीश कुमार और सदर विधायक राजकुमार यादव को मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रदीप चौहान, गौरव यादव, रुस्तम सिंह, नवीन, अंकुर, कुलदीप दुबे, दीपक गुप्ता, मनोज, विनोद, अरुण, कमलेश तिवारी, त्रिभुवन, अमित चौहान, अभिषेक आदि उपस्थित थे।
ईशन नदी तिराहे पर अर्धनग्न होकर भीख मांगते टीईटी उत्तीर्ण।
•प्रभारी डीएम और सपा विधायक को दिया मांग पत्र
*************

टीईटी नीति के विरोध में धरना
शुक्रताल/मोरना। टीईटी नीति के विरोध में गुरुवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में धरना- प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बलकेश ने कहा कि 11 मई को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सुमिधा पंकजअमितराजकुमारब्रजभूषणप्रीतिविजयअजेन्द्रराजेशइरशादमोनू आदि रहे।

**********

टीईटी अभ्यार्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रामपुर। टीईटी अभ्यार्थियों ने समस्या का समाधान करने की मांग की। चेतावनी दी कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं निकला तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
टीईटी अभ्यर्थी अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और बैठक की। इसके बाद उन्होंने डीएम के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजाजिसमें कहा है कि पांच अप्रैल 2012 को दिए आश्वासन पर कोई अमल नहीं किया जा रहा है। बल्किभभनामक खबरें मिल रही हैं। शीघ्र ही कोई उचित समाधान नहीं खोजा गया तो मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। ज्ञापन में कहा है कि अभ्यर्थी मानसिक रूप से इतने उत्पीड़ित हो चुके हैं कि आत्महत्या को मजबूर हैं। इस मौके पर गुपलाल सिंहजय सिंह राजपूतमुहम्मद सलीमसुनील सिंहओमपाल सिंहहरजीत सिंहबादाम सिंहबलवीर सिंहदेवेंद्र सिंहआशीष वशिष्ठशंकर लालकासिम अलीअख्तर अलीगुलरेज शम्सी मौजूद रहे।

**************

नियुक्ति की मांग को लेकर जुलूस

गाजीपुर। टीईटी अभ्यर्थियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को नाराज अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नियुक्ति की मांग को लेकर लंका मैदान से जुलूस निकाला। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार टीईटी अभ्यर्थियों की नियुक्ति को लेकर गंभीर नहीं है। नियुक्ति की प्रक्रिया में विलंब होने से अभ्यर्थी परेशानी महसूस कर रहे हैं। नियुक्ति की प्रक्रिया में देरी के चलते टीईटी अभ्यर्थियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने सरकार की टीईटी अभ्यर्थियों को कठिनाइयों को देखते हुए अविलंब नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। इस मौके पर राधेश्याम कुशवाहारमा त्रिपाठीसुनीलपंकज कुशवाहासंजय कुमाररमेशरामजीअखिलेशपिंटू कुमारनेहाल अहमदजितेंद्र यादवअच्छे यादवखुर्शीदश्रीकांतउदयराजसत्यपालदृष्टि सिंहअजमेरी सिंहआशु उपाध्यायसंतोष मौर्यलालिमा सिंह आदि मौजूद थे। अंत में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

*****************

सरकार के रुख से टीईटी बेरोजगारों में रोष
नानपारा (बहराइच)। जिले के टीईटी उत्तीर्ण बेरोजगार आंदोलन के मूड में हैं। सभी ने इस मामले में गुरुवार को बैठक कर टीईटी आवेदकों के मामले में सरकार के रुख पर असंतोष जताया। विकास खंड बलहा के टीईटी बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार टीईटी उत्तीर्ण आवेदकों की शिक्षक के रूप में भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने में सकारात्मक रूख नहीं अपना रही है। लगभग महीने से भर्ती प्रक्रिया रूकी हुई है। टीईटी अभ्यर्थियों ने कहा कि सरकार की चुप्पी से लग रहा है कि सरकार सकारात्मक रुख नहीं अपना रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया यदि 15 मई से शुरू न हुई तो 19 मई से विधान सभा के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 11 मई को किसान डिग्री कालेज में दोपहर बाद बजे से आंदोलन की तैयारी बैठक का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सौरभ बंसलराजेश कुमारवर्माअखिलेश कुमार चौरसियाअविनाशा मिश्राअजय कुमार सिंहशैलेन्द्र मदेशिया आदि उपस्थित रहे।

*****************

टीईटी अभ्यर्थियों ने बैठक की
फतेहपुर। नहर कालोनी परिसर में टीईटी अभ्यर्थियों की बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक भरती प्रक्रिया शीघ्र आरंभ किए जाने और चयन को मेरिट के आधार पर किए जाने जैसे विषयों पर चरचा की गई। बैठक में मनीष श्रीवास्तव, रामू कटियार, रामबाबू और धर्मेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।
**************
टीईटी के मानदेय में बंटरबांट का आरोप
आगरा। अध्यापक पात्रता परीक्षा में ड्यूटी देने वाले सैकड़ों शिक्षकों को अभी तक मानदेय नहीं मिला है। इस संबंध में गुरुवार को उ.प्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रभारी जेडी को ज्ञापन दिया।
संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि टीईटी की परीक्षा को पांच माह बीत जाने के बाद भी मानदेय नहीं दिया गया हैशिक्षकों का आरोप है कि प्रधानाचार्यों ने कक्ष निरीक्षकों के फर्जी हस्ताक्षर से मानदेय का बंदरबांट कर लिया है। ज्ञापन लेते हुए प्रभारी जेडी मनोज गिरि ने तीन दिन में मानदेय न देने पर सरकारी धन का गबन करने के आरोप में एफआईआर कराने की बात कही है। इस अवसर पर धर्मेंद्र कंसानासुरेश चंद्र शर्माजितेंद्र सिकरवारबृजेश उपस्थित रहे।

News : Amar Ujala (11.5.12)

16 comments:

  1. Umesh bhai atal bihari bajpai ko kab gyapan dena hai.Kalam ko gyapan dene se achchh pratibh patil ko diya jay.

    ReplyDelete
  2. Umesh bhai mai yahi chahta hu ki bharti puri ho kisi tarah.Apne jo mehnat ki hai uske liye dhanywad

    ReplyDelete
  3. bada hi dukh ka vishay hai ke hamara kuch sathi apna nigi sawarth ka liya is tet larai ko path bharist kar rahai hai jabki hum teachers hai aur hama yadi nonihaloka jeevan savarna hai to haha asa shishak banna chiya jo uchit aur anuchit ke sahai vikhiya kar saka but ya aaj ka shishak bandhu auchit aur anuchit ko he bhool gaya hai tabhi to kabhi khabar aati hai ki falani jagha tet sangharash kaRYA KARTIO NA MAHILIYO SA ABDHARTA KE ABHIVAKO KO PARASAN KIYA WHAT IS THIS DOSTO MANA KE HAM PARASAN HAI BUT YADI SISHAK HE SAYAM KHO DAGA TO SAMAJ KO KOUN BACHIYAGA
    SO PLEASE SAYAM SA KAM LO SIKSHAK UTTAJANA KA NAM NAHAI DHARIYA KA PARIYACHIAK HAI UGGAR ANDOLAN TO SAHAI HAI PARANTU BAVAJHA KISI KO PARASAN MAT KARO AUR YADI YA JARRORI HAI TO HATH JORKAR NAMAR NIVADAN SA BHI JAM AADI KO ANJAM DIYA JA SAKTA HAI
    DOSARI BAT KUCH LOAG JO HAMARA TET SAMARTHAK BHIYO KO BHAKARI BATA RAHA HAI UN GHAMANDI BAVKOOF PHARJI SIKSHO KO MA KUCH INDIAN EDUCATIONAL HISTIRY KA BARA MA BATANA CHATA HOO KE ANGRAJ KE AULADO BHARAT KA GRUKULO MA JAB BALAK SIKSHA GARAHAN KARNA JATA THA TO USA PHALA BHEEAK HE MAGWAI JATI THI TAKI USMA GHAMAND JASI KURATI JANAM NA LA SAKA SAMJAHAY BAVKUFOO BUT TUMA YA KASA PATA HOGA TUM TO NAKALCHI BATTMAGE HOO BAP KA PASA SE DIGREE IKATHI KE HA
    DUSRA HAMA BHAKARI KAHANA VALA KIYA TARA BAP NA BHEEAK NI MANGI JAB SADI HUI HOGI YADI TU HUNDU HAI TO JURIR MANGI HOGI
    LOGO KO PARASAN KARKA DUSRO KA HAK KO MARKARNOKRI PANA SE LAKH JAGHA JADA AACHA BHEEAK MAGKAR KHANA YA MANATH MAJDURI KARNA
    TUM ACDAMIK SUPORTER CHAYA DUNIYA KO KITNA BHI SAPHAI DE DO PER JUB AINA KA SAMNA KHADA HOKAR APNA MULIYAKAN KAROGA TO SAPH PAUGA KA HAMANA TET SAHARTHOKO KA HAK MARA HAI AUR RAHI BAT SIKSHAK BANNA KE TO TUM PAT BHARNA WALA SUAR TO BAN SAKTA HO SIKSHAK KABHI NI KAUKI SIKSHAK TO AADARSHO KA NAM HAI JO BAP KA PASA SAV NI AATA HAM SIKSHAK HAI AUR RAHANGA PASA SA SIKSHAK KA KOI TALOUK NI HOTA YA TANKHAYAWAV KAVAL HAMARA REWARD HAI JO SANSKAR HAM SAMAJ KO DATA HAI YA DE RAHA HAI UNKI KEMAT NA TYM DE SAKTA HO NA TYMARI SARKAR
    GALTI HO GAI HAI TO MAPH KARNA BHIYO BAS SIKSHAK HO NA GALAT BAT PER RUKA NA GAYA AUR APNA ACADAMIK SUPORTER BHIYO KE MORALIEY DEATH KO DAKH NA PIYA SO SORRY
    BUT BHIYO DUSRO KE NAJRO MA GIRKAR UTHA JA SAKTA HAI BUT APNI NAJAR MA GIRKAR UTHANA SIKSHAK BANNA BHOOT MUSKIL HAI SO TUMARA KIRTIVYA BANTA HAI KE JO SAHAI HI USI KO SUPORT KARA RAHI BAT JOB YA SAWARTH KE TO JO BHIYAG MA GOGA WO MILL JIYAGA THANKS AAGA TUMARI MARJI

    ReplyDelete
  4. अब हमारे सब्र का बाँध टुट रहा है
    कही यह क्रान्ति का रुप ना ले ले

    ReplyDelete
  5. Koi to kah raha hai ki vigyapan nirasht ho gaya hi
    Plz koi to confirm karo
    And blog editor ne jis video ka link bheja hai us par jakar dekho kya
    Important hi

    ReplyDelete
  6. jabtak jan me jan hai tab tak aapani takat ka ahasas karana hai

    ReplyDelete
  7. wah muskan ji aaj vedio aapne post kiya ,
    Usko dekh ke di baag baag ho gaya hai.

    Is cheej ko koi hamari moorkh janta ko dikahaye.

    ReplyDelete
  8. gussa hamasa aakal ko kha jata hai mara bhai aasa koi kam mat karna ke tum khud sikshak mashoosh na kar sako please dhreeaj rakho
    hamasa ghara andhara ka bad hi subha hoti hai raja tum himat ho apna sathiyo ke jo lar rahai hai coprate theam with passon hama tymari bhoot jurrurat hai so please dhariya sa kam lo aur virodh karo is aanayai ka

    ReplyDelete
  9. jitane ugra pradarshan hoga hone kisamabhawana utani hi adhik hogi
    ratnesh tripathi@rbj-sonebhadra

    ReplyDelete
  10. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  11. musakan ji
    badi bidambana hai aise clips dhek kar gov ko apani galati ka jaroor ahesas hoga aur we jaroor tet se bharati pachh me ho jayenge
    ratnesh tripathi(robertsganj)sonebhadra

    ReplyDelete
  12. ugar pridharsan ka arth ya ni ki ham janta koapni virodhi kar la hama janta ka samarthan ka sath sath sarkar ka hath bhi bandhana hai taki hamara sathiyo ka koi aaitih na ho so garam aur naram panth ka samanvaya hona chiya ya andholan kauki ham apni agli pedhi ke siksha ka liya lar rahai hai bhiyo so be aware khai hamara kisi sathi ke kisi activity sa kisi aam admi ka sath abhadrata hoti hai to dusara sathi usa polite aur pram purvak handil karo
    kuki aag tabhi upyogi hoti gai jub vo nintrit ho so aag to chiya but nintriag so please pasion with protestok
    i pray to goad tum kamyab ho

    ReplyDelete
  13. friends dhyan de ,

    Aaj abhi muskan ji 1 vedio post kiya hai,
    Jo mahua news ka hai,

    Is vedio me 1 bihar ke primmary school me 1 teacher pada rahi hai-,
    Apil- appel ki spelling bata rahi hai,
    mng- mango ki spelling,
    1 year me 360 days,
    Bharat ke pm ka name nahi pata,
    Bharat ki rajdhani patna,
    Aur bihar ki rajdhani delhi , bata rahi hai.

    To aise hoti hai bharat ke school me padai.

    Hamare teacher ke bare me aap log bhi jaan le.

    ReplyDelete
  14. sorry bhai apple ki spelling galat type ho gayo hai,
    Appel ki jagaj apple pada jaye.

    ReplyDelete
  15. Distance B.Ed. Listed on 15/05/2012 in CJ court
    CAUSE LIST ALLAHABAD

    Cause List
    15/05/2012

    High Court of Judicature at Allahabad
    C A U S E L I S T
    (Published under the authority of the Hon'ble The Chief Justice)
    F O R
    ********************************************************************************
    Tuesday May 15,2012
    ********************************************************************************
    AT 10.00 A.M.
    THE CHIEF JUSTICE'S COURT
    HON'BLE THE CHIEF JUSTICE
    HON'BLE MR. JUSTICE VIKRAM NATH
    Fresh,order,admission,hearing Special Appeals (other than education matters-Writ
    - C) and all fresh and listed Matters relatedto Tolls on River Bridges in U.P.,
    -Environment Matters and applications under Article 228 of the Constitution of I
    ndia; AND Listed Special Appeals (other than education matters-Writ C) from Janu
    -ary Ist 2010 onwards including Bunch Cases.
    -

    30. 2296/2011 MITHAI LAL AND OTHERS ABHISHEK SRIVASTAVA
    Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS C.S.C.
    R.A. AKHTAR
    AJEET KR. SINGH
    WITH SPLA- 2297/2011 KRISHNA KANT YADAV AND OTHERS ABHISHEK SRIVASTAVA
    Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS C.S.C.
    R.A.AKHTAR
    AJIT KR.SINGH
    WITH SPLA- 617/2012 ARVIND SINGH YADAV I.N. SINGH
    AJAY YADAV
    Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS C.S.C.
    AJIT KR. SINGH
    RIZWAN AKHTAR
    CHANDRA NARAYAN TRIPATHI
    WITH SPLA- 2383/2011 SANJAY MISHRA AND ANOTHER PANKAJ KUMAR OJHA
    VIVEK MISHRA
    Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS C.S.C.
    AJIT KR. SINGH
    R.A. AKHTAR
    WITH SPLAD-218/2012 SMT. SARITA VERMA AND ANOTHER KRIPA SHANKER SINGH
    Vs. STATE OF U.P. AND OTHERS C.S.C.
    R.A. AKHTAR

    ReplyDelete
  16. Distance B.Ed case to be taken up for final disposal in The Honourable CJ Court on 15th May 2012.

    HIGH COURT OF JUDICATURE AT ALLAHABAD
    Case Status - Allahabad

    Pending
    Special Appeal : 2296 of 2011 [Allahabad]
    Petitioner: MITHAI LAL AND OTHERS
    Respondent: STATE OF U.P. AND OTHERS
    Counsel (Pet.): ABHISHEK SRIVASTAVA
    Counsel (Res.): C.S.C.
    Category: Special Appeals Special Appeals-Against Final Order Of Single Judge In Writ Petition
    Date of Filing: 25/11/2011
    To Be Listed on: 15/05/2012 in CJ Court

    This is not an authentic/certified copy of the information regarding status of a case. Authentic/certified information may be obtained under Chapter VIII Rule 30 of Allahabad High Court Rules. Mistake, if any, may be brought to the notice of OSD (Computer).
    Back

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।