/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, May 23, 2014

Counseling of 72825 Teacher as per Supreme Court Order : टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं का डायट पर प्रदर्शन

Counseling of 72825 Teacher as per Supreme Court Order : टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं का डायट पर प्रदर्शन


सहारनपुर/चिलकाना : प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में टीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं की भर्ती उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में न किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशिक्षुओं ने डायट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। उनका कहना था कि आवेदन पत्रों को गलत आधार पर निरस्त करने की कार्यवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।



गुरुवार को टीईटी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, जिला संयोजक अमित कपिल, उपाध्यक्ष मनोज यादव व महामंत्री प्रदीप पोडवाल के नेतृत्व में प्रशिक्षु दोपहर को डायट पटनी पहुंचे। उन्होंने उप प्राचार्य जेपी मिश्र व डाटा फीडिंग प्रभारी आदित्य नारायण शर्मा से उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार प्रक्रिया अपनाए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डायट में डाटा फिडिंग करते समय सामान्य वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों, जिसके स्नातक में 50 प्रतिशत, आरक्षित वर्ग के 45 प्रतिशत से कम अंक हैं, के फार्म निरस्त किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं सामान्य वर्ग के 35 वर्ष तथा आरक्षित वर्ग की 40 वर्ष की आयु से अधिक के फार्म भी निरस्त किए जा रहे हैं। 29 जुलाई 2011 को एनसीटीई की गाइड लाइन, 30 नवम्बर 2011 को जारी विज्ञापन व उच्च न्यायालय के आदेशों को दरकिनार किया जा रहा है। उप प्राचार्य जेपी मिश्रा व डाटा फिडिंग प्रभारी आदित्य नारायण शर्मा ने प्रशिक्षुओं को बताया कि 25 सितम्बर 2011 के शासनादेशों के अनुसार फार्मो की डाटा फिडिंग की जा रही है और क्रमानुसार ही फार्मो की बंडलिंग होगी और काउंसलिंग के बाद शासनादेश के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया होगी। अभ्यर्थियों का कहना था कि यदि गलत आधार पर फार्मो को निरस्त करने की कार्यवाही जारी रखी तो संगठन चुप नहीं बैठेगा बल्कि इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा। बाद में उन्होंने प्राचार्या को संबोधित ज्ञापन उप प्राचार्य को सौंपा। इस मौके पर हरिपाल, प्रवेश कुमार, वकील अहमद, राजपाल सिंह, शमीम अहमद, सतेन्द्र कुमार, देवी सिंह, गुलफाम अहमद, सुधीर कुमार, सुभाष कुमार, राकेश कुमार, नीरज कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, नेत्रपाल, मनोज रोहिला सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे

News Source : Jagran (23.05.2014)

*******************************************
 



UPTET, 72825 Teacher Recruitment, Counseling of 72825 Teacher as per Supreme Court Order
UPTET PASS GIRL CANDIDATE can JOIN THIS GROUP : https://www.facebook.com/groups/uptetgirlsgroup/

UPTET PASS CANDIDATE can JOIN this GROUP :https://www.facebook.com/groups/uptetteachersgroup

Read more: http://joinuptet.blogspot.com/#ixzz32YRDqzO2

2 comments:

  1. Sanjay kumar and amit ji kya aap ka mobile no mel sakta ha kuch information share karne the.

    ReplyDelete
  2. Abhi tk data feeding ka kam chal rha hai.jbki iske submission ki date 20 may thi.Sachiv ne do bar last date ki notice bhi bheji thi phir bhi itna sust kam kr rhe hain.3june ko andolan k lie sbhi tetians vidhanbhawan ka gherao krne chl rhe hain na.Sbhi log ek jut ho k apna haq lene lucknow chlo.Cm k office aur bngle ko bhi gherenge,nhi manenge to dera dal dena unke bngle aur office k samne.Gandhi ji jaise satyagrah ka andolan krte the bina hinsa k waise hi hm sb bhi krenge.Krapya is andolan ka mere sbhi tet pass berozgar bhai bahan hissa bne aur 7785018540 mere nmbr pr call ya msg kr k apna nam note kraie k aap sbhi 3 june ko lucknow aa rhe hain.Mai kanpur se hun is aitihasik yudh k lie sbse agey mai bhi chlungi.Ye Andolan zruri hai srkar ko hmari takat ka ehsas hona chahie.Tbhi wo dregi aur hmara haq degi wrna hm sb is sunahre mauke ko agr is bar khoenge to phir kbhi nhi pa skenge.Jaisa k apko news pdhne pr pta hi chl gya hoga 35years wale bahr kie ja rhe.Meri age ab 30 ho gai agey rukne ka mere pas to samay nhi.Kya aap sbhi bhi wqt k nikl jane tk hath pe hath dhre baithe rhenge.Kisi bhi country ka example lijie andolno se srkar ki adiyl rajniti ko jad se ukhad pheka ja skta hai.Mujhe aap sbhi se is andolan me upasthiti ki ummid h plz sbhi se isme ane ko kahie aur mere pas msg ya call se nam note kraie.Aap sbki ek berozgar sathi...

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।