/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, May 25, 2014

LT Grade Teacher Uttar Pradesh : सात हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द

LT Grade Teacher Uttar Pradesh : सात हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द
माध्यमिक शिक्षा विभाग ऑनलाइन लेगा आवेदन

LT Grade Teacher Uttar Pradesh, LT Grade

लखनऊ। प्रदेश के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत खुले स्कूलों में 7000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। बेसिक शिक्षा की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा विभाग भी शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लेगा। इससे संबंधित सॉफ्टवेयर तैयार कराने के लिए समिति बना दी गई है।
प्रदेश में समय-समय पर माध्यमिक शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोले जाते रहे हैं। प्रदेश में मौजूदा समय खुले ऐसे स्कूलों की संख्या 1021 है। इन स्कूलों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के पद काफी समय से खाली हैं। शिक्षा विभाग ने 7000 एलटी ग्रेड पुरुष और एलटी ग्रेड महिला सहायक अध्यापकों की भर्ती का प्रस्ताव पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक से पास कराया था, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई

माध्यमिक शिक्षा विभाग चाहता है कि अब शिक्षक के इन 7000 पदों पर शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि नए सत्र में जुलाई से स्कूलों में शिक्षक पहुंच सकें। भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के चंद दिनों बाद ही इसकी मेरिट जारी करते हुए काउंसलिंग पूरी करा ली जाएगी


News Source / Sabhaar : Amar Ujala (25.05.2014)
*******************************************




UPTET, 72825 Teacher Recruitment, Counseling of 72825 Teacher as per Supreme Court Order
UPTET PASS GIRL CANDIDATE can JOIN THIS GROUP : https://www.facebook.com/groups/uptetgirlsgroup/

UPTET PASS CANDIDATE can JOIN this GROUP :https://www.facebook.com/groups/uptetteachersgroup


1 comment:

  1. Junior aur higher schools me bhrti ho jane
    Se bhj hme hi faeda hoga.72825 seats k lie kafi candidates nikal jaenge.Bhid thodi km ho jaegi.29hzar wale juniors me set ho jaenge,btc candidates to vikalp bhr hi rhe hain,shikshamitr bhi ht jaenge,hmari merit jari hote samay kuchh to rahat hogi.Pr merit list jari krane tk hme rahat nhi leni,ldna hai spa se,rukna nhi hai 3 june lucknow chlna hai.bcz ruke to chuke.Uprwala. kre sc se inhe koi agey ka time na mile hmari bhrti ko shighratishighr krne ka ultimatm aur mil jae to sochenge time mangne gae hi kyun the beizzti krane wo bhi chunav harne k bad phir se.Sbki bhrti ho rhi bs primary wale latke hain jo k sarwa shiksha abhiyan ka important lvl hain.Shiksha vibhag ka manna hai sb primary me chle jaenge to juniours,seniors ki seats rh jaengi.bhul jate hain ye k is desh me seats se ds gune to shikshit berozgar h.Pahle prt bhrte to bhi inki seats khali na rhti bcz 2011se sbhi berozgar baithe hain.chliye isme bhi bhid htne ka faeda hi hoga.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।