/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, May 20, 2012

UP Basic Education : प्राइमरी शिक्षकों की पदोन्नति एक बार फिर अधर में लटक गई

UP : फिर लटकी शिक्षकों की प्रमोशन प्रक्रिया

नोएडा। बेसिक शिक्षा के तहत प्राइमरी शिक्षकों की पदोन्नति एक बार फिर अधर में लटक गई है। शिक्षा महकमे में तबादलों की आहट इसकी वजह बताई जा रही है, जिससे शिक्षा अधिकारियों का ध्यान उलझ गया है। 
आठ साल के लंबे अंतराल के बाद जिले में शिक्षकों के प्रमोशन की बारी आई है। बीएसए द्वारा इसकी घोषणा होने के बाद जोर-शोर से प्रक्रिया भी शुरू की गई थी। जिसके तहत 1253 प्राइमरी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची भी तैयार की गई थी। वरिष्ठता सूची बेसिक शिक्षा निदेशालय भी पहुंचा दी गई, लेकिन यह प्रक्रिया इसके बाद से लटकी हुई है। सूत्रों के अनुसार निदेशालय से इस बारे में फिलहाल कोई निर्देश या एप्रूवल नहीं मिल सका है, वहीं शिक्षा महकमे में उच्च स्तर से लेकर जनपदीय स्तर तक शिक्षा अधिकारियों के तबादलों की भी गहमा-गहमी प्रारंभ हो गई है और अधिकारी इसमें व्यस्त हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार तबादलों की सूची में गौतमबुद्ध नगर के शिक्षाधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इस आपाधापी में शिक्षकों का प्रमोशन फिलहाल टलता ही दिख रहा है। वैसे जिले में आठ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद शिक्षकों के प्रमोशन की बारी आई है। इससे पूर्व जिले में वर्ष 2004 में 139 पदों पर प्रमोशन किए गए थे। इस बार 400 पदों पर शिक्षकों के प्रमोशन की योजना बनाई गई है। जिनमें सामान्य के 300 व एससी, एसटी के 100 पद शामिल हैं। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।
News : Amar Ujala (20.5.12)

6 comments:

  1. Sabhi tetions ko mera namaskar.
    Dosto aaj hapur me sabhi tetians ne hath me kali ribon bandhkar barielly me hue lathicharge ki ninda ki evom un police karmiyo ke khilaf action lene ki mang ki sath hi adm hapur ko tet ki merit ke aadhar par bharti prakriya ko jald shuru karne ke liye ek gyapan bhi diya gaya kal ye news hapur amar ujala evom dainik jagran me hogi.

    ReplyDelete
  2. uptet meritlist by sg
    gen sci. 115
    obc sci. 110
    sc sci. 103
    gen arts 112
    obc arts 108
    sc arts 100

    ReplyDelete
  3. Bhaiyon lagbhag saari baadhayen dur ho chuki hain
    arthaat
    hamare advmnt ko dawa mil chuki hai
    ab doston dua ki jarurat hai
    so plz dua bhi karte rahe dua me bhi bahut power hoti he ek shaitan ko insaan bana sakti he dua
    insaan chahe kitna bhi kathaur kyun na ho usko mom bana deti he dua
    ya allah hum sab tetian bhaiyon ki takleef ko dur farmade.
    Ya allah hamara tet merit pe jald se jald selection karade
    ya allah jald se jald adv se stay hatbakar bharti prkirya shuru karba de
    bolo aameeen
    summameeen

    ReplyDelete
  4. Bhai MR UNKNOWN PLEASE TELL ME YOUR NAME AND PHONE NO. DADA BHAI SUMMER VACATION MAY ,I WILL BE IN KANPUR .AAP JAISE FARJI BANDE SEY MILNAY ME MAJA AAYEGA AND ONE SUGGESTION BETTER YOU COME IN JAIPUR YOU WILL EARN A LOT BY FARZIWADA.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।