/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, December 27, 2014

Anudeshak Samvida Teacher Recruitment UP : :उच्च प्राइमरी में 11 हजार अनुदेशकों की होगी भर्ती विज्ञापन 31 दिसंबर और आवेदन 30 जनवरी तक

Anudeshak Samvida Teacher Recruitment UP : :उच्च प्राइमरी में 11 हजार अनुदेशकों की होगी भर्ती
विज्ञापन 31 दिसंबर और आवेदन 30 जनवरी तक




SARKARI NAUKRI News


 Anudeshak Samvida Teacher Recruitment UP, Anudeshak recruitment in UP,

लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में करीब 11,000 अनुदेशकों की भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए विज्ञापन 31 दिसंबर को जारी होगा और 30 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। शिक्षक भर्ती की तरह अनुदेशक भर्ती के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अनुदेशकों को 7000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। जहां 100 से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे वहीं अनुदेशक रखे जाएंगे। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उच्च प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कला और व्यावसायिक शिक्षा दिलाने की व्यवस्था की है। सर्व शिक्षा अभियान राज्य परियोजना निदेशालय के प्रस्ताव पर 41,000 से अधिक अनुदेशकों की भर्ती का बजट मंजूर किया गया था। इसमें करीब 11,000 पद रिक्त हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी इन पदों पर भर्तियां करेंगे और आवेदन के लिए उसी जिले का रहने वाला पात्र होगा। आवेदन के लिए 1 जुलाई 2014 को 21 से 40 वर्ष तक वाले ही पात्र होंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को अधिकतम पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। निशक्त आवेदकों को यह छूट 15 वर्ष की होगी। अनुसूचित जाति, जनजाति के आवेदकों को 100 व अन्य को 200 रुपये तथा निशक्तों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए स्टेट बैंक से ई-चालान बनवाना होगा।

News Sabhaar : Amar Ujala अमर उजाला(27.12.2014)

4 comments:

  1. Such a disgusting news....!

    These untrained and non tet qualified instructors will be hired where as a lot of tet qualified degree holders are still awaiting for upcoming jobs....


    This is called "BAD GOVERNANCE"

    I heard somewhere, "where there is a wicked moarch, the subject suffers."

    why does the government not hire jrt level tet qualified (particularly arts group) candidates on adopt base and having taken their services, with the passage of time, they are to be made as permanent teachers....

    Is this a bad policy..? It it not adopted in some states like Bihar etc....

    ReplyDelete
  2. Andher nagri chopat raja..
    Takey ser bhaaji tekey ser khaja....
    Vo chopat raja ye akhilesh hi h....

    ReplyDelete
  3. Mere khyal se B.Ed. ki tarah counseling karwaye or candidates ko unhi jilo ke selection ki list di jaye jaha se unhone apply kia ho. ( matlab maan lijiye jisne 12 jile bhare hai to use unhi 12 jilo ki selection list di jaye. ) or jis jile me merit se uska selection ho use waha join karaya jaye.
    Isse sare candidates ki sahi sahi or confusion free joining ho sakegi or candidates bhi apne samay, paisa or pareshani se bach payenge.
    Aap kya kahte hai.....


    For uptet breaking news please visit

    infouptet.blogspot.com
    infouptet.blogspot.com
    infouptet.blogspot.com
    infouptet.blogspot.com

    ReplyDelete
  4. Up se b.ed krna total waste aur sarkari naukri ki umeed kr lena to complet waste naukri to bs shikshamitro aur in anudeshako ki hi lgni h

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।