/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, December 25, 2014

UPTET SARKARI NAUKRI News 31 तक जारी कर दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

UPTET SARKARI NAUKRI News
31 तक जारी कर दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र सामान्य वर्ग में 70 व आरक्षित में 65 फीसद से कम अंक वालों को मौका नहीं1
सीटे खाली रहने के आसार


कई जिलों में आरक्षित वर्ग के कट आफ अंक 65 फीसद अंक से कम गए हैं। वहीं कुछ जिलों में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 70 प्रतिशत अंक से कम गई है। काउंसिलिंग करा चुके ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं जारी किए जाएंगे। ऐसे में सीटें कुछ सीटें खाली रह जाने के आसार हैं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग ने अब परिषदीय स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को पहले नियुक्ति पत्र जारी करने और फिर उनके शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराने का फैसला किया है। प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही उन्हें मानदेय का भुगतान किया जाएगा। 1प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश को अमलीजामा पहनाने के सिलसिले में बुधवार को सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिए गए। गौरतलब है कि शिक्षक भर्ती के लिए सितंबर 2011 में जारी शासनादेश में कहा गया था कि पहले डायट प्राचार्यो द्वारा अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा, इसके बाद ही उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश में अभ्यर्थियों को छह हफ्ते में नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए कहा है, लिहाजा विभाग ने तय किया है कि पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। नियुक्ति पत्र लेते समय अभ्यर्थियों को बीएसए कार्यालय में अपने शैक्षिक अभिलेख जमा करने होंगे। नियुक्ति पत्र मिलने पर सात दिन में अभ्यर्थी को स्कूल में कार्यभार ग्रहण करना होगा। शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के बाद प्रशिशु शिक्षकों को मानदेय का भुगतान शुरू होगा। बैठक के बाद सचिव बेसिक शिक्षा ने बताया कि अभ्यर्थियों को 31 जनवरी तक नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे ताकि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय समयसीमा का अनुपालन हो सके। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश पर अमल करते हुए नियुक्ति पत्र मेरिट सूची में शामिल उन्हीं अभ्यर्थियों को जारी किये जाएंगे जिन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 में सामान्य वर्ग के अंतर्गत न्यूनतम 70 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग में कम से कम 65 फीसद अंक मिले हों। प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए चौथे चरण की काउंसिलिंग दो से 12 जनवरी तक होनी है। 31 तक जारी कर दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र 16सामान्य वर्ग में 70 व आरक्षित में 65 फीसद से कम अंक वालों को मौका नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में टीईटी 2011 में सामान्य वर्ग में न्यूनतम 70 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग में न्यूनतम 65 फीसद अंक पाने वालों को ही नियुक्ति पत्र जारी करने का फैसला किया है। अब तक हुई तीन चरणों की काउंसिलिंग में कई जिलों में आरक्षित वर्ग के कट आफ अंक 65 फीसद अंक से कम गए हैं। वहीं कुछ जिलों में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 70 प्रतिशत अंक से कम गई है। काउंसिलिंग करा चुके ऐसे अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं जारी किए जाएंगे। ऐसे में सीटें कुछ सीटें खाली रह जाने के आसार हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का पालन किया जाएगा। यदि कुछ सीटें खाली रह जाती हैं तो कोर्ट को यह सूचित कर दिया जाएगा।

News Sabhaar : Jagran (25.12.2014)


UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List


14 comments:

  1. Mere khyal se B.Ed. ki tarah counseling karwaye or candidates ko unhi jilo ke selection ki list di jaye jaha se unhone apply kia ho. ( matlab maan lijiye jisne 12 jile bhare hai to use unhi 12 jilo ki selection list di jaye. ) or jis jile me merit se uska selection ho use waha join karaya jaye.
    Isse sare candidates ki sahi sahi or confusion free joining ho sakegi or candidates bhi apne samay, paisa or pareshani se bach payenge.
    Aap kya kahte hai.....

    ReplyDelete
  2. M from gen cat ,104 marks , 3rd counseling k liye kushinagar gye the bt wha diet walo ne kaha ki yaha seat nhi h aur cnslng nhi huyi socha tha ki 4rth me shayad ho jaye but ab wo hope bhi khatam :-( 3 years se wait krte rhe , itna tensn jhela ab ye sila mila:-(

    ReplyDelete
  3. So.... Sad prernaji.
    Bt i think aftr distrbutn of appontmnt lettr to these candidats , on 25th feb SC may order to fulfill remaining seats by low merit candidats.

    ReplyDelete
  4. Maine gonda se coun krai thi pur bha ki f obc sci 101 gui hai aur mera 98 hai kya mughe khi aur coun krani pdegi?

    ReplyDelete
  5. Niyukti ki 31 jan tak ki date bahut acchi hai par kis tarah yeh dubara merit banayenge kyunki bsa ke dwara punh merit merit banni hai sarkar kahin phir samay bitana chahti ho

    ReplyDelete
  6. prerna ji, sabra ka fal hamesha meetha nahi hota...is 72825 ne ye saabit bhi kar diya.

    ReplyDelete
  7. sathiyo yeh sarkar sabko bebkuf bana rh h.hum logo majbor kiya h.

    ReplyDelete
  8. Maine 29334 me doc. Jama keye hue h
    or prmy me mujfrngr councling krae h.
    I m in problem kise chodu.
    3 yr wait krke ab prmy joining time aaya h. Or 29334 ka stay pta nhi kitne din or rhega
    kya kru....
    Wait 4 junior joining or join prmry

    ReplyDelete
  9. Fem waitage khatam kr diya gaya , I think somewhere its not gud , aaplog bataiye kya ye sahi hua h? Junior me hai aur primary se khatam kr diya , kahi koi rule kahi koi , what is this yar. 1 marks se Jo gen piche reh gye unke upar kya beet rahi h I can undrstnd v well.

    ReplyDelete
  10. 2015 k bad Tet ka period bhi khatam ho jayega air is(72825) vacany k alawa hum B-ed wale primary teachers vcncy k liye eligible bhi nhi honge. Sari hope khatam , sabka "The End" ho gaya:-(

    ReplyDelete
  11. I got selected in bulandshahar in 2nd counseling .tet 125 kya mere seat bulandshahar me rahegi????? Plz.......reply me soon.....

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।