/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, December 27, 2014

SARKARI NAUKRI News सफाई व खाद्य निरीक्षक के लिए स्क्रीनिंग

SARKARI NAUKRI News
सफाई व खाद्य निरीक्षक के लिए स्क्रीनिंग
UP Recruitment News, 

इलाहाबाद प्रमुख संवाददाता
लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश पालिका स्वास्थ्य सेवा के अंतगत सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
इसके लिए इंटरव्यू के जरिए चयन होना था लेकिन आवेदकों की संख्या अधिक होने से स्क्रीनिंग परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा 22 मार्च को इलाहाबाद और लखनऊ में होगी। आयोग ने इसका पाठ्यक्रम जारी कर दिया है।इस परीक्षा के प्रश्नपत्र को मुख्य विषय एवं सामान्य अध्ययन नाम दिया गया है।
परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 50 प्रश्न सामान्य अध्ययन और 100 प्रश्न मुख्य विषय से होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक-एक नंबर का होगा। सामान्य अध्ययन में सामान्य विज्ञान, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय महत्व की घटनाएं, भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय राज्य व्यवस्था तथा अर्थव्यवस्था, विश्व भूगोल तथा जनसंख्या पर आधारित 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
मुख्य विषय के अंतर्गत भोजन के रासायनिक संघटक, एन्जाइम्स, सूक्ष्म जीवों के सामान्य अभिलक्षण, संतुलित आहार, भारत की प्रमुख फसलों का मूलभूत ज्ञान, फलों एवं सब्जी उत्पादों की प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी, तिलहनों का प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पाद, वैज्ञानिक पशु वध तकनीक तथा गुणवत्ता नियंत्रण पर आधारित 100 प्रश्न पूछे जाएंगे


1 comment:

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।