/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, July 26, 2012

यूपी: 50 हजार सरकारी नौकरियां जल्द


यूपी: 50 हजार सरकारी नौकरियां जल्द



उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में लगी नियुक्तियों पर रोक हटने जा रही है। इसके लिए विभागवार रिक्तियों का आंकड़ा जुटने लगा है। पुलिस महकमे में ही पच्चीस हजार कांस्टेबिल भर्ती होंगे। राजस्व विभाग में भी दस हजार नियुक्तियों को कवायद की जा रही है। इनके अलावा ग्राम्य विकास, चकबंदी, आपूर्ति, कृषि, वन, गन्ना और सिंचाई विभाग में नियुक्ति की कवायद शुरू होगी

इस समय कोई विभाग ही ऐसा होगा जहां मानक के मुताबिक कर्मचारियों की तैनाती हो। एक अधिकारी पर कई कई जिलों के चार्ज हैं। जहां दस क्लर्क होने चाहिए वहां तीन से काम चलाया जा रहा है। स्थिति यह है कि स्टाफ की कमी के चलते सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी ठीक से नहीं हो पा रहा। मृतक आश्रितों के कोटे में होने वाली भर्ती भी नई सरकार में बंद थी। 


अब राजस्व परिषद द्वारा जुटाए जा रहे आंकड़ों से साफ है कि नौकरियों पर लगा ब्रेक हटने जा रहा है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि वह अपने यहां खाली पदों की स्थिति पर रिपोर्ट दें। बताया जाता है कि प्रदेश सरकार ने सभी विभागों में नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी। पिछली सरकार में जो भर्तियां निकाली भी गईं थीं उन पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई, लेकिन अब सरकार ने नौकरियों पर लगा ब्रेक हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि विभागों में रिक्त पदों को जल्द भर दिया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर सेकेंड ग्रेड तक पर नियुक्ति करने की तैयारी शुरू हो रही है




सर्वाधिक रिक्तियों वाले विभाग


कृषि विभाग
आपूर्ति विभाग
वन विभाग
राजस्व विभाग
ग्राम्य विकास
पुलिस महकमा
नगर निकाय
मत्स्य विभाग
गन्ना विभाग
सिंचाई महकमा
आबकारी
कारागार


News Source : http://www.amarujala.com/national/nat-more-than-50-thousands-recruitment-in-govt-sector-in-up-30150.html / Amar Ujala (26.7.12)
******************************
After all big recruitment in UP is going to start after collection of all job data.


However , there are many vacancies in education sector as well for implementation of RTE.


I expect -
May be at the end of this year or start of next year new vacancies come out and their examination, finalization of result etc. may take 6-8 months. Expected to fill these vacancies in between July-Oct. 2013.

5 comments:

  1. tet bhaiyo bahno dhyan se read krke soche court mai mamla vigyapan ko leke tha jabki us case mai koi dam nahi tha lekin court tarikh pe tharikh de ke 6 month latka diya ab kpil dev jo gov. ka admi tha usne case file kiya gov. ke khilaf lekin court mai kapil aur gov. ek dusre se milke janbujh ke bharti latka diye yani dono ke vakil koinakoi bahana banake tal te rahe ab court ne gov. se jan na chaha ki aap tet ka kya karogai karan tet merit dhandhli mai sanjaymohan aaj bhi band hai aur gov. ko 4 week ka time de dia gov. ne patrata karke acd se job bharna sunischit kiya karan agar gov ise patrata nahi banati to tet merit se har sal bharti hoti aur dhandhli wale merit se har sal 10 lakh deke job pa ja te paisa adhikari khate aur badnami gov. ki hoti ab court jab mayawati ne tet merit ka sansodhan kiya tha to acd wale pe jurmana laga aaj ye sarkar acd ka adhar banaygi to tet merit per jurmana lagaiga yani dono legal hai dr.amit agrahari
    9452061561

    ReplyDelete
  2. अगली शैक्षिक पात्रता परीक्षा छह माह के भीतर Updated on: Thu, 26 Jul 2012 10:43 PM (IST)
    0
    0 Google +
    0
    0
    New
    0
    -टीईटी को अर्हकारी परीक्षा बनाने केलिए शासनादेश जारी
    -बढ़ेगी बीएड अभ्यर्थियों के चयन के लिए निर्धारित तिथि
    जागरण ब्यूरो, लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए बीते वर्ष आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2011 को अर्हकारी परीक्षा बनाने के मंत्रिपरिषद के निर्णय पर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को शासनादेश जारी कर दिया। इसमें छह महीने के भीतर अध्यापक पात्रता परीक्षा-2012 आयोजित करने का निर्देश भी है।
    आदेश में कहा गया है कि अध्यापक पात्रता परीक्षा अर्हकारी ही रहेगी।साथ ही निर्देश दिया कि भारत सरकार की ओर से बीएड अभ्यर्थियों के चयन के लिए पूर्व निर्धारित 1 जनवरी 2012 की तिथि 31 मार्च 2015 तक बढ़ाने का निर्णय यथा शीघ्र कराया जाए। टीईटी के साथ ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से ली गई पात्रता परीक्षा को भी नियमों में संशोधन कर अर्हकारी मान लिया जाए।
    आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए बारहवें संशोधन के पूर्व शैक्षणिक योग्यता के आधार पर वेटेज की व्यवस्था को बहाल किया जाए और छह माह के विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण हेतु चयनित बीएड कालेजों को अधिकृत किया जाए। जांच में अभ्यर्थियों का नाम अनियमितता में आने पर चयन रद कर दिया जाएगा/

    ReplyDelete
  3. @ vk yadav ji
    kya tet12 paper 1 me bed valid hai

    ReplyDelete
  4. police ke alawa kisi ki bharti nahi hongi.har saal govt. lakshya rakhti hai ki hum yeh karenge ki wo karenge

    ReplyDelete
  5. Ncte ne phle kaha tha ki ye patrta pariksha h.or cm ne ese patrta hi kr diya h. Ab cort isme kuch ni kr skta.jo bhi cort jayega. ki ese acd se tet merit karo.uspe jurmana lgega.or uski yachika bi kharij hogi so bhaiyo .aage as u wish.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।