/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, April 27, 2012

Reservation in Promotion is cancelled by Supreme Court, Shocking News for Mayavati Government


यूपी में प्रमोशन में आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया
(Reservation in Promotion is cancelled by Supreme Court, Shocking News for Mayavati Government)

नई दिल्ली। पूर्ववर्ती मायावती सरकार के एक बड़े फैसले को जबरदस्त झटका लगा है। मायावती ने प्रमोशन में रिजर्वेशन लागू किया था जिसके चलते उत्तर प्रदेश के हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रमोशन मिला था। प्रमोशन पाने वाले सारे लोग आरक्षित वर्ग के हैं। इसके चलते सालों जूनियर लोग अपने सीनियर्स से भी सीनियर हो गए थे।
हाई कोर्ट ने इस फैसले को गलत करार दिया था जिसपर तत्कालीन मायावती सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई थीअब सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद इन सभी लोगों का प्रमोशन वापस लिया जाएगा। इसके अलावा लोगों के प्रमोशन सिनियोरिटी लिस्ट के मुताबिक ही होंगे। और जिनका प्रमोशन हो चुका है उनकी सिनियोरिटी लिस्ट में वो ही जगह हो जाएगी जो पहले थी


वहीं अखिलेश की सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले ही तय कर चुकी थी कि वो इस पूरे मामले में हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेगी।

मालूम हो कि अगर ये फैसला लागू रहता तो अगले 7 साल में हर विभाग का विभागाध्यक्ष सिर्फ आरक्षित वर्ग का रहता। गौरतलब है कि कि मायावती सरकार ने राज्य कर्मचारियों की प्रोन्नति में दलितों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर दिया था। राज्य कर्मचारियों का एक बड़ा तबका इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट गया। हाई कोर्ट ने माना कि प्रमोशन में आरक्षण नहीं होना चाहिए। मायावती सरकार हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चली गयी थीं

News : khabar.ibnlive.in.com ( 27.04.2012)



4 comments:

  1. This is very good decision of sc .very seniors facing guilty with reserve junior thats they have get senior without get experience.so i am glade to our sc of india to get right decision and also thanks to up chief minister mrAkhilesh yadav to feel ours imotons. I am also belongs obc but Iam not feel good mayawati 's lolipop.

    ReplyDelete
  2. Yes! It is shocking news for Mayawati not for Mayawati Government now. I praises of this good decision of Supreme Court after being a reserved category person. I am totally agree of Satendra Rajput view about it. It was not more than a LOLIPOP by former chief minister Miss Mayawati.

    Thanks!

    ReplyDelete
  3. See latest post one more big news wait for you.

    ReplyDelete
  4. ek PIL SC me reservasion base ko lekar padana chahiye kyoki cast base reversion se aise logo ko bhi labha mil raha hai jo log unreserve cast se bhi sampan hai.vartaman samay me wo condition nahi hai jo sambidhan nirman k samay tha. jab se reservasion lagu hua hai isaka mulyankan nahi kiya gaya to gov. baar-baar kis base par desh me is system ka kis-kis ko labh mila aur kitane logo ko ab iska labh nahi milana chahiye bina kisi mulyankan k gov. reservation ka samay bada rahi hai jo ki galat hai isaliye ab samay aagaya hai ki unreserved cast apne sath hone wale anyay ka virodh kare varna ye neta vote k chakar me ham logo k sath kabhi nyay nahi karge

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।