/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Monday, August 26, 2013

News नासा अगले महीने चांद पर भेजेगा रोबोटिक यान


News  नासा अगले महीने चांद पर भेजेगा रोबोटिक यान

Jab Angrej / England vale Duniya Khoj Rahe The,
Tab Ham Hindustanee Aapas Mein Lad Rahe The,

Logo kee Simit Soch aur Seemit Duniya,

Ek Din Agrej Log Bhramand ke Grahon ko Apna Upnivesh Banaane Lagenge,

Ek Samay Aayega Jab Kuch Desh Dusre Grahon ke Sansadhano Ka Upyog karne lagenge



नासा अगले महीने चांद पर भेजेगा रोबोटिक यान

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अगले महीने छोटी कार के आकार का एक रोबोटिक यान चंद्रमा पर भेजने की अंतिम तैयारियां कर रही है। इस अभियान के जरिये चंद्रमा के वातावरण से संबंधित जानकारियां जुटाई जाएंगी।

अभियान के दौरान चंद्रमा की बेहतर तस्वीरें प्राप्त करने के लिए रोबोटिक यान को विशेष रूप से डिजायन किया गया है। अमेरिकी वायुसेना का मिनोटर वी रॉकेट यान को लेकर छह सितंबर को वर्जीनिया स्पेस कोस्ट प्रक्षेपण स्थल से रवाना होगा। नासा के मुताबिक 'द लूनर एटमॉसफेयर एंड डस्ट एनवायरमेंट एक्सप्लोरर' यान इस अभियान के दौरान चंद्रमा की परिक्रमा करेगा और उसके वातावरण के बारे में विस्तृत जानकारियां जुटाएगा।

यान यह भी पता लगाएगा कि क्या चंद्रमा के आकाश में धूल के कण भी तैर रहे हैं। इस अभियान की मदद से शोधकर्ताओं को सौरमंडल के अन्य ग्रहों को समझने में भी मदद मदद मिलेगी