/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, November 23, 2014

72825 Teacher Recruitment : प्रशिक्षु शिक्षक आवेदकों को अभी और इंतजार

72825  Teacher Recruitment : प्रशिक्षु शिक्षक आवेदकों को अभी और इंतजार

मैनपुरी (भोगांव) : तीन साल से आवेदकों का इम्तिहान ले रही प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया में तीन चरण की काउंसिलिंग करा चुके आवेदकों को अभी और इंतजार करना होगा। तीसरे दौर की काउंसिलिंग का पूरा ब्योरा प्रदेश के कई जनपदों से शासन को नहीं मिल पाने से अग्रिम काउंसिलिंग का कार्यक्रम निर्धारण नहीं हो पा रहा है। चौथे दौर की काउंसिलिंग के बाद ही शासन आवेदकों को नियुक्ति पत्र देने पर विचार करेगा। फिलहाल अन्य जिलों में हो रही लापरवाही से पूरे प्रदेश के आवेदकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वर्ष 2011 से लंबित चल रही प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए तीन साल बाद बमुश्किल न्यायालय के आदेश पर बुलाया गया था। पहले तीन दौर की काउंसिलिंग के बाद खाली रह गए पदों को भरने के लिए शासन अब चौथी काउंसिलिंग के कार्यक्रम पर विचार कर रहा है। जुलाई से शुरू हुई काउंसिलिंग प्रक्रिया में अब तक जनपद में निर्धारित 100 पदों में से 91 भरे जा चुके हैं। कमोवेश यही हाल प्रदेश के अन्य जनपदों का भी है। खाली पदों एवं तीसरी काउंसिलिंग की सूचना डायट प्रशासन ने 20 नवंबर को शासन को उपलब्ध करा दी थी। लेकिन अब प्रदेश के कई जनपदों द्वारा सूचना राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद से साझा नहीं किए जाने से जनपद के आवेदकों को अगली काउंसिलिंग के कार्यक्रम में हो रही देरी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डायट प्राचार्य आरएस बघेल के मुताबिक, प्रक्रिया में अगली काउंसिलिंग की तिथियों का निर्धारण कई जनपदों के द्वारा अब तक सूचना न भेजे जाने के चलते नहीं हो पा रहा है। सभी 75 जनपदों से तीसरी काउंसिलिंग का ब्योरा मिलते ही एससीईआरटी अगली काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर देगी। प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से आवेदकों में दिन गुजरने के साथ ही निराशा बढ़ती जा रही है। तीन चरण की काउंसिलिंग में भाग ले चुके सभी आवेदकों को नियुक्ति पत्र जल्द मिलने की बेकरारी है। आवेदक त्रिभुवन नरायन मिश्रा, सौरभ दुबे, आशीष यादव, शालिनी तिवारी, पूनम शर्मा, अदिति यादव, गीतम सिंह, पंकज दीक्षित, अमित वर्मा आदि ने शासन से जल्द अग्रिम निर्णय लिए जाने की मांग की है।

News Sabhar ; Jagran (Publish Date:Sun, 23 Nov 2014 06:41 PM (IST) | Updated Date:Sun, 23 Nov 2014 06:41 PM (IST))




UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET
Uptet | Uptet news | 72825  Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List



8 comments:

  1. Ye to maine pahle hi kah diya tha ki jo bhi prkriya suru hogi niyuktiptr smbandhit o 4th couns j bad hi suru hogi.
    ab dekhna ye h.ki4th couns.me ye sm.aur v.aarakshad. ki seeto ko vibhajit kr krte h.ya anarakshit ki jo 2-3% bachi h.aur aarkshit ki seete sheah h.usi ki krte h.gr vibhajit kr krenge to smbhvtah ye antim couns. Honi chahiye.aur bina vubhajit k krenge ti shayd 5th couns. Bhi ho pr usase niyukti ptr pr fir koi dikkat nahi aayegi.

    ReplyDelete
  2. Ha ek bat aur gr bade bhai dwara chhedi gyi muhim pardarsita ka positev rigelt nikalata h.to 5th couns. K aasar badh jayenge.
    Pr pardrsit ka faisla seefer hi hoga.
    Aur rahi bat NIYUKTI PTR KI TO O MARCH 15 SE PAHLE MILNA NAMUMKIN HI NAHI ASMBHAV H.

    ReplyDelete
  3. Ek bat aur jo log aaj pardrsita ka rag alap rahe.unse ek bat kahma chahunga ki-jb jrt wale prt chhod kr jayenge.tb us bachi seet ki pardrsita ki ladai kaun ladne k liye khada hoga.
    Such h pr kdawa h.tb koi ma lal nhi dikhega.
    Q ki tb tk chhote se le kr bade netawo ko niyukti otr mil chuka hoga.
    Ha ek sks h jo ye muhim bhi chhed skta h.pr tb tk kya o skriy rh payenge.
    Pr hm unpe sndeh bhi nahi kr skte.q ki jb sb khamos ho gye.uske bad akele farjiwada aur dhandhli k khilaf.pardrsita k yudh ka bigul bajaya h.
    Aur smbhvtah sfalta bhu hasil kr ake.
    pr aane wale smy me......

    Hmari bato se kisi ko kst huwa ho to plz dhool smjh kr jhad dena...
    MR.INDIA
    TMNTBBN
    TPRT
    ETC
    KA
    ANUJ
    SINGHAM
    SUBHRATRI

    ReplyDelete
  4. Sir please sidartha nagar ki gen female art ki news update kare plz sir.

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।