/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, April 22, 2012

UPTET : टीईटी उत्तीर्ण ने समस्याओं पर किया विमर्श

UPTET : टीईटी उत्तीर्ण ने समस्याओं पर किया विमर्श
(UP Teacher Eligibility Test 2011 News )

संतकबीर नगर:
उत्तर प्रदेश टीईटी उ‌र्त्तीण अभ्यथियों की बैठक जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में रविवार को हुई। इस दौरान समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। साथ ही टीईटी अभ्यर्थी संत कबीर अंगद चौरसिया तथा बुलन्दशहर के महेन्द्र सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।

अपने संबोधन में महामंत्री देवेन्द्र राय ने कहा कि मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में बनी हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट नकल माफियाओं के कूकृत्यों को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने ऐसा क्यों किया? स्पष्टीकरण करने की यह मोर्चा मांग करता है। न जाने किस स्वार्थ वश प्रदेश सरकार नौनिहालों के भविष्य को अकुशल हाथों में सौंपना चाह रही है। टीईटी मेरिट के आधार पर चयन को हाईकोर्ट ने उचित ठहराया है। उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि चयन प्रक्रिया में नब्बे फीसदी कार्य हो चूका है। ऐसे में चयन का आधार बदलना न्यायोचित नही है। इस दौरान सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि चयन प्रक्रिया बदली गयी तो न्यायालय की शरण ली जायेगी।

बैठक में एन.डी. त्रिपाठी, राजकुमार चौधरी, सतीश विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र पाल, शाह आलम, मु.शालिब, ज्ञानप्रकाश द्विवेदी, ऋषिकेश मिश्र, रामजीवन, विद्या, पवन गुप्ता, योगेन्द्र कुमार, विपिन राज, कृष्ण कुमार, कमलेश यादव, रईसखान, अब्दुल्लाह अंसारी, मो.अशफाक, दिनेश मिश्र, अशोक गुप्ता, पंकज गौतम, संतोश सिंह, अलोक कुमार पाठक, रामधनी शर्मा, संदीप ओझा, सुनील पाण्डेय, जाकिर अली, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।

*******************

टीईटी संघर्ष मोर्चा ने निकाला जागरुकता जुलूस

मधुबन (मऊ) : टीईटी बेरोजगारों ने अपनी मांगों के समर्थन में स्थानीय बाजार में जागरुकता अभियान के तहत जुलूस निकालकर राजधानी चलने का आह्वान किया। टीईटी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में राजीव यादव, सत्येन्द्र कुमार, सुरेश यादव, राजकुमार, चन्दन कुमार, मुनीर अहमद, जफर अंसारी सहित दर्जनों अभ्यर्थी मोटर साइकिल जुलूस से पूरे बाजार का भ्रमण किये।

इसके पश्चात हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आगामी 24 अप्रैल को टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी राजधानी कूच करेंगे। वहां सरकार से मांग करेंगे कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को तत्काल शुरु किया जाये। शिक्षक भर्ती में चयन का आधार टीईटी मेरिट को ही बनाया जाये तथा किसी भी दशा में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को निरस्त न किया जाये। यदि ऐसा हुआ तो टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर आन्दोलन चलाने का कार्य करेंगे



News : Jagran ( 22.4.12)




6 comments:

  1. टीईटी रद्द नहीँ होगी । केवल प्रक्रिया बदल रही है ।

    ReplyDelete
  2. विज्ञापन रद्द करने की कवायत शुरू हो गयी है ।

    ReplyDelete
  3. AGR HM PHLE SC CHLE JAYE TO KOI SANSODHAN NHI HO PAYEGA.

    AUR AGR INTJAAR KSTE RHE TO KUCH NHI KR PAYENGE.

    ReplyDelete
  4. special advice- aise condidates ki list banaye jo ki mayavati sarkar ke vigyapan ka form bharte samay age limit me the aur ab 6 month bad naye vigyapan ke liye over age ho jayenge. iss se coart casse me sahayta mil sakt hai.

    ReplyDelete
  5. bhaiyo hum sab jante hai ki kuch bhi ho last decision coart ka hi hoga isliye highcoart ka decision ane se pahle hi apne ko supreme coart ke liye taiyar ho jana chahiye....
    aur kuch bahut hi acche aur important
    proof against tet cancilation ekathe kar lene chahiye jisse hum SC me strong situation me pahuch sake....
    jaise kuch logo ki age limit khatam ho rahi hai....

    ReplyDelete
  6. yaad rahe ki ye mishal banani hai ki log kahenge ki ek baar 72825 teacher ki vacancy ayi thi aur uspar coart stay ho gaya tha lekin kuch junun tha un tetians me jo unhone apna haq aur apne do bhaiyo ki maut ka badla le kar hi dam liya tha...
    bhaiyo hum piche nahi hatenge aage bhadhenge aur jitenge...

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।