/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Thursday, August 28, 2014

LT Grade Teacher Uttar Pradesh, LT Grade Teacher Recruitment UP, 6645 माध्यमिक शिक्षकों की होगी भर्ती : शिक्षा मंत्री

6645 माध्यमिक शिक्षकों की होगी भर्ती : शिक्षा मंत्री
चयन बोर्ड बिना विवाद वाले टीजीटी-पीजीटी के पदों की जल्द कराएगा परीक्षा

 LT Grade Teacher Uttar Pradesh, LT Grade Teacher  Recruitment UP,

झांसी (ब्यूरो)। माध्यमिक शिक्षा कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित स्कूलों में जल्द एलटी ग्रेड के 6645 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में शासन स्तर पर खाका खींच लिया गया है। जल्द शासनादेश जारी किया जाएगा। बुधवार को अमर उजाला से बातचीत में महबूब अली ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता उन्नयन के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की तैयारी की जा रही है। पूरे प्रदेश में 3964 महिला व 2681 पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए अर्हता स्नातक व बीएड होगी। सर्वाधिक 461 रिक्तियां लखनऊ मंडल में हैं जबकि दूसरे स्थान पर वाराणसी मंडल है। यहां 340 रिक्तियां हैं। झांसी मंडल में 245 पद रिक्त हैं। इसके अलावा सभी मंडल में औसतन डेढ़ सौ से ढाई सौ पद रिक्त हैं।

2 comments:

  1. Base of selection kya hoga..TET hona chahiye ki nahi..pls reply .

    ReplyDelete
    Replies
    1. Lt gred ke liye ba bed ma.no tet ba rileted subject ma me hona chahiye

      Delete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।