/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, June 15, 2014

UP Police Recruitment : पुलिस में जल्द ही होगी बंपर भर्ती

पुलिस में जल्द ही होगी बंपर भर्ती
610 हजार दारोगा, सिपाही और चौकीदार के पदों पर भर्ती के निर्देश



UP Recruitment News, UP Police SI Sub-Inspector Recruitment, UP Police, UP Police Constable Recruitment, 

 लखनऊ : बदहाल कानून व्यवस्था का ‘दाग’ धोने में जुटी राज्य सरकार ने 10 हजार उपनिरीक्षकों, सिपाहियों और चौकीदारों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है। अब प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को हर थाने पर ‘सदभावना दिवस’ पंचायत अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। जमीन विवाद की छोटी से छोटी शिकायत पर भी उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्रधिकारी मौका मुआयना कर निस्तारण करें। इसमें शिथिलता मिलने पर दोनों अधिकारी निलंबित होंगे।

ये बातें राज्य के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कही। इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में अधिकारियों को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की कड़े शब्दों में हिदायत दी थी। मुख्य सचिव ने बताया कि आबादी और पुलिस मानक के हिसाब से कई हजार सिपाहियों और उपनिरीक्षकों के 10 हजार पद खाली हैं। जिन पर भर्ती के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पर सहमति जता दी है।

मुख्य सचिव ने बताया कि थानों को अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हर थाने में सीसीटीवी कैमरा लगेगा। पुलिस को जीपीएस सुविधा से लैस गाड़ियां मुहैया कराई जाएंगी। मुख्य सचिव ने पुलिस आधुनिकीकरण पर आला अफसरों से 15 दिन में प्लान मांगा है। मुख्य सचिव ने बताया कि डीजीपी से कहा गया है कि महिला उत्पीड़न की वारदात पर सख्ती से अंकुश के लिए जल्द महिला सेल में कामकाज शुरू

News Source : Jagran Paper (15.6.14)