/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Sunday, January 5, 2014

Benefits of Vegeterian Diet

शाकाहारी डाइट के ये फायदे जानते हैं आप?
Benefits of Vegeterian Diet




सेहत बनाने के लिए अक्सर मांस, मछली और अंडा खाने की सलाह दी जाती है। इसक कारण यह है कि मांसाहारी भोजन विटामिन, आयरन और प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है।

अगर आप शाकाहारी हैं और यह सोचकर परेशान हैं कि आपकी सेहत का क्या होगा तो आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि सेहत बनाने के लिए शाकाहारी भोजन में भी कई विकल्प मौजूद हैं, जो मांसाहार के बराबर ही पोषक तत्व देते हैं।

विटमिन बी12
विटामिन बी12 शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी तत्व है। यह रक्त में नयी कोशिकाओं को बनाने में सहायक होता है। यह हमारे नर्वस सिस्टम को भी दुरुस्त रखता है। बढ़ते बच्चों के लिए यह लाभकारी होता है। यदि शरीर को पर्याप्त रूप से यह विटामिन न मिले तो एनीमिया जैसी समस्या सामने आ सकती है।

मांसाहारी भोजन में यह विटामिन बहुतायत में पाया जाता है, लेकिन इसके शाकाहारी स्रोत भी हैं। दूध, दही, पनीर भी विटामिन बी 12 के बेहतरीन स्रोत हैं। इनमें वसा भी प्रचुर मात्रा में होती है।

कैल्शियम, आयरन और विटामिन-सी के लिए आप लाल मिर्च, नींबू सलाद, हरी पत्तेदार सब्जियों आदि का भी सेवन कर सकते हैं।

आयरन
आयरन सेहत के लिए एक आवश्यक खनिज है। यदि शरीर में इसकी कमी हो जाए तो इससे याददाशत कमजोर होना, एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए साबुत अनाज का आटा जैसे गेहूं चावल आदि, हरी पत्तेदार सब्जियां फलीदार सब्जियां, सूखे मेवे का सेवन किया जा सकता है।

जिंक
शारीरिक विकास के लिए जिंक काफी महत्वपूर्ण है। जिंक शरीर मे हार्मोन को संतुलित रखने, त्वचा को स्वस्‍थ बनाने, शरीर को संक्रमण से बचाने व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। इसकी कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। शरीर जल्दी थकने लगता है।

बालों का झड़ना व दस्त आदि बीमारियां भी लग जाती हैं। हरी फलीदार सब्जियां, साबुत अनाज, जैसे राजमा, छोले आदि व सूखे मेवे भी जिंक का भरपूर स्रोत हैं।

अगर आप शाकाहारी हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

कैल्शियम
मानव शरीर के लिए कैल्शियम सबसे महत्वपूर्ण खनिज है। शरीर की हड्डियों व दांतों की मजबूती के लिए यह अति आवश्यक है।

कैल्शियम की कमी से शरीर में हड्डियों का कमजोर होना या फिर ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी भी हो सकती है। दूध और डेयरी उत्पादों, हरी पत्तेदार सब्जियों, सूखे मेवे और बीज, सूखे फल का सेवन इस कमी को पूरा करता है।

प्रोटीन
आपकी शाकाहारी डाइट को ध्यान में रखते हुए आप सोयाबीन की बड़ियों और फलियों का सेवन कर सकते हैं। शोध और अध्ययन भी बताते हैं कि सोयाबीन से मिलने वाली प्रोटीन की मात्रा मांसाहारी भोज्य पदार्थों से मिलने वाली मात्रा के बराबर ही होती है



8 comments:

  1. डीजल एवं पेट्रोल भरवाने के लिए
    दो उपयोगी टिप्स.
    1. अपनी कार या बाइक में सुबह-
    सुबह इन्धन भरवाएं जिस समय
    जमीन का तापमान कम
    होता है.सभी पेट्रोल पम्प में स्टोरेज टैंक
    जमीन के नीचे
    होता है,जितनी जमीन
    ठंडी होगी उतना ही पेट्रोल एवं डीजल
    का घनत्व अधिक होगा.
    तापमान बढ़ने पर पेट्रोल एक्सपेंडहोता है
    इसलिए दिन में या शाम
    के समय एक लीटर पेट्रोल वास्तव
    में एक लीटर नहीं होकर कम
    होता है.पेट्रोलियम के बिजनेस
    वाले इस बात को जानते हैं
    तथा इसका लाभ उठाते हैं.केवल एक
    डिग्री तापमान बढ़ने से
    भी इनके लाभ में
    भारी इजाफा होता है.इसके
    लिए एक उपकरण आता है जिसे
    टेम्परेचर-कम्पेशेटर कहते हैं किन्तु
    भारत में किसी भी पेट्रोल पम्प परयह
    नहीं लगा हुआ है..
    2. दूसरी बात ये है
    कि टैंक के
    खाली होने का इंतज़ार ना करें
    और आधे टैंक में ही पेट्रोल
    भरवा लें.कारण- जितना आपके
    टैंक में ईंधन होगा उतनी ही खाली जगह में
    हवा कम होगी.पेट्रोल
    का वाष्पीकरण बहुत तेजी से होता है
    इसलिए टैंक में
    हवा जितनी कम रहे
    उतना अच्छा...

    ReplyDelete
  2. मे
    री
    .
    .
    .
    वा
    ली
    .
    .
    .
    .
    The few hours I spend with you, are worth the thousand hours I spend without you.

    ReplyDelete
  3. Improve Eyesight =Eye Exercises:
    1. Blink your eyes as fast as you can for some time.
    2 .Close the eyes tightly for some time and then open. Do this for 5 times.
    3. Roll your eyes in clockwise as well as anticlockwise direction for 5 times.
    4. Look at an advertisement or some written material from a far place and try to read it by focusing your
    eyes.
    Food that is good for Eyes
    1.Carrot
    2. Eggs
    3. Milk
    4. Apricots
    5.Berries
    6.Black Currants 7_ Cold-water Fish
    8.Collard Greens
    9.Grapefruits
    10.Grapes
    11.Lemons
    12.Spinach
    13.Fish Oils
    Harmful for your eyes
    1.Foods and additives containing Monosodium Glutamate (MSG)
    2.Looking directly into the sun for some time.
    3. Drugs which are harmful to the eyes 4_Cell phone, games may also be harmful.!

    ReplyDelete
  4. AAJ 5 JAN 2014 KO TET SANGHARS MORCHA AGRA MANDAL KI SHAHEED SMARAK MEIN BETHAK KI GAE. JIS MEIN SC SE RELATED CHARCHA KI GAE AUR 10000 RUPAYA KA COLLECTION JAMA KIYA GAYA JIN LOGO NE SAIYOG DIYA HAI UNKA NAM NET PR DAL DIYA JAYEYA JO LOG KISI VAJE SE NAHI AA PAYIN HAIN WO LOG JALDI SAIYOG KAREIN DEVESH KUMAR DWIVEDI A/C NO. 2026604931 CENTRAL BANK OF INDIA BRANCH SIKANDRA AGRA . NEXT MEETINGIS ON 12 JAN 2014 10 AM SHAHEED SMARAK AGRA ME HOGI JISME SC KI AAGE KI PLANNING TAYYAR KI JAYGI AUR CHARCHA HOGI DEVESH KUMAR DWIVEDI PRESIDENT AGRA MOB 8533930591

    ReplyDelete
  5. 8 Amazing fact (must read)
    1. It would take more than 1000 years to watch every video currently on YouTube.
    2. Hippopotamus sweat is pink.
    3. The first person you think of in the morning, is either the cause of your happiness, or the cause of your pain
    4. You have always wanted to meet yourself and see yourself from someone else’s point of
    view.
    5. Beer contains all 13 essential nutrients of life.
    6. Having positive thoughts increases your brain’s ability to make better decisions.
    7. Music is able to repair brain damage as well as return lost memories.
    8. Ignorant people are more likely to believe they are brilliant, while intelligent people are more likely to underestimate themselves

    ReplyDelete
  6. विभिन्न जिलों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार SC के नामपर लगभग
    बीस लाख collection हो चूका है जो विभिन्न खातों में
    पूर्णतः सुरक्षित है,,,, ललितपुर और लखनऊ टीम के प्रयासों से s
    c mishra ने मुफ्त में केस लड़ने का वादा किया है और ललितपुर
    टीम ने एक अन्य वकील का जुगाड़ भी कर दिया है,,,, अगर सरकार ने
    sc में अपील की हिम्मत जुटा भी ली तो अधिकतम 3 पेशियों में
    सरकार लात खाकर वापस आ जायेगी,,,,

    ReplyDelete
  7. 1. प्राकृतिक रबड़ किसका बहुलक है?
    उत्तर- आइसोप्रीन का
    2. मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा क्या था?
    उत्तर- नायलॉन
    3. भारत का पहला पूर्णरूपेण कंप्यूटरीकृत गांव कौनसा है?
    उत्तर- वेल्लानाड
    4. कंप्यूटर में मैमोरी की सबसे छोटी इकाई क्या है?
    उत्तर- बाइट
    5. पृथ्वी की आयु का आकलन किस विधि से किया जाता है?
    उत्तर- यूरेनियम डेटिंग विधि से
    6. कोबाल्ट-60 कौनसी विद्युत चुंबकीय किरणे उत्सर्जित करता है?
    उत्तर- गामा किरण
    7. कोयले की खानों में कार्बनिक पदार्थों के सड़ने से बनने वाली मार्श गैस का अवयव कौनसी गैस होती है?
    उत्तर- मेथेन
    8. गोताखोरों द्वारा सांस लेने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौनसी है?
    उत्तर- ऑक्सीजन तथा हीलियम का मिश्रण
    9. मानव शरीर में यूरिया सबसे अधिक किस पदार्थ में पाया जाता है?
    उत्तर- मूत्र में
    10. वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है?
    उत्तर- हीलियम
    11. विश्व की किस झील पर ग्लोबल वार्मिग का खतरा बढ़ता जा रहा है?
    उत्तर- बैकॉल झील
    12. टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है?
    उत्तर- टिन व सीसा
    13. नेत्रदान में आंख के किस भाग का दान किया जाता है?
    उत्तर- कॉर्निया
    14. लैंस की क्षमता का मात्रक है?
    उत्तर- डायप्टर
    15. निकट दृष्टि दोष के निवारण लिए किस लैंस का उपयोग किया जाता है?
    उत्तर- अवतल लैंस

    ReplyDelete
  8. सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी :
    ‪# राजव्यवस्था‬
    1. सर्वप्रथम संविधान सभा की बैठक
    कब हुई?— 9 दिसम्बर, 1946को
    2. संविधान
    सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे
    नियुक्त किया गया था?— डॉ.
    सच्चिदानन्द सिन्हा को
    3. प्रारूप समिति ( संविधान)
    का अध्यक्ष किसे बनाया गया था?
    — डॉ. भीमराव अम्बेडकर को
    4. भारतीय संविधान को कब
    अंगीकार किया गया?— 26 नवम्बर,
    1949 को
    5. भारत का संविधान भारत
    को किस रूप में वर्णित करता है?—
    राज्यों के संघ के रूप में
    6. भारतीय संविधान के अनुसार
    ‘राजनीतिक शक्ति’ का आधार
    क्या है?— भारत की जनता
    7. भारत का संविधान भारत के लिए
    किस प्रकार की सरकार
    की व्यवस्था करता है?— संसदीय
    8. भारतीय गणराज्य का संवैधानिक
    अध्यक्ष कौन होता है?— राष्ट्रपति
    9. संविधान में वर्णित मौलिक
    अधिकारों की रक्षा कौन करता है?
    — सर्वोच्च न्यायालय
    10. ‘मिनी कंस्टीटयूशन’ किसे
    कहा जाता हैं?— 42 वें संविधान
    संशोधन को
    11. संविधान का रक्षक किसे
    बनाया गया हैं?— उच्चतम न्यायालय
    को
    12. संविधान की आत्मा किसे
    कहा गया है?— प्रस्तावना को
    13. भाषा के आधार पर पहला कौन-
    सा राज्य गठित किया गया?—
    आन्ध्रप्रदेश
    14. दादरा और नगर हवेली भारत में
    शामिल करने से पूर्व किसके उपनिवेश
    थे?— पुर्तगाल
    15. विदेशी नागरिकों को भारत
    की नागरिकता प्रदान करने
    की आवश्यक शर्त क्या हैं?— दस वर्ष
    तक भारत में निवास
    16. भारत में किस राज्य के
    लोंगों को दोहरी नागरिकता प्राप्त
    हैं?— जम्मू-कश्मीर
    17. मौलिक अधिकार कितने हैं?— 6
    18. संविधान में कितने मूल
    कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है?—
    11.
    19. संघीय
    कार्यपालिका की शक्ति किसमें
    निहित हैं?— राष्ट्रपति
    20. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के
    चुनाव संबंधी विवाद कौन
    सुलझाता हैं?— सर्वोच्च न्यायालय
    21. राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग
    लेता है?— संसद और राज्य विधान
    सभाओं के सदस्य
    22. भारत का सर्वोच्च
    सेनापति कौन होता है?—
    राष्ट्रपति
    23. संसद की स्वीकृति के पश्चात
    राष्ट्रपति शासन कितने दिन
    प्रभावी रहता हैं?— छ: माह
    24. ‘सार्वजनिक धन’ का संरक्षक
    किसे कहा जाता है?— नियंत्रक-
    महालेखा परीक्षक को
    25. किस राज्य की विधान
    सभा का कार्यकाल 6 वर्ष है?—
    जम्मू-कश्मीर
    26. सर्वप्रथम
    पंचायती राजव्यवस्था को किस
    राज्य में लागू किया गया?—
    राजस्थान ( नागौर, 2 अक्टूबर, 1959
    को )
    27. भारत में कितने राज्य व
    केन्द्रशसित प्रदेश हैं?— 28 राज्य व 7
    केन्द्रशासित प्रदेश
    28. जनहित याचिका किस
    न्यायालय में दायर की जा सकती है?
    — उच्चतम न्यायालय और उच्च
    न्यायालय दोनों में
    29. भारत में मताधिकार के लिए
    कितनी आयु सीमा निर्धारित
    की गई हैं?— 18 वर्ष
    30. भारतीय संघ
    की राजभाषा क्या है?— हिन्दी
    31. भारतीय संविधान का निर्माण
    एक संविधान सभा द्वारा कितने
    दिन में किया गया था?— 2 वर्ष, 11
    महीने व 18 दिन में
    32. विश्व का सबसे लम्बा लिखित
    संविधान किस देश का है?— भारतीय
    संविधान
    33. संविधान में प्रथम संशोधन कब हुआ
    था?— 1951 में
    34. भारत का पहला आम बजट 1952 में
    किसने प्रस्तुत किया था?— पी. के.
    सन्मूखम शेटटी
    35. भारतीय संविधान में किस
    अनुच्छेद को संविधान की आत्मा के
    नाम से जाना जाता है?—
    अनुच्छेद-32 को
    36. प्रधानमंत्री का सचिवालय
    किसके अधीन होता है?— गृह
    मंत्रालय के
    37. भारत का मैग्ना कार्टा ( Magna
    Carta ) संविधान के किस भाग
    को कहा जाता है?— भाग III को
    38. जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कौन थे और
    किस पार्टी की सरकार थी?—
    क्लीमेण्ट एटली, लेबर पार्टी
    39. संसद के तीन सत्र कौन-कौन से
    होते हैं?— बजट सत्र, मानसून
    सत्र,शीतकालीन सत्र

    ReplyDelete

Please do not use abusive/gali comment to hurt anybody OR to any authority. You can use moderated way to express your openion/anger. Express your views Intelligenly, So that Other can take it Seriously.
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।