/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Wednesday, November 9, 2011

UP Police gets 4010 SI

जल्दी ही उत्तर प्रदेश  पुलिस को मिलेंगे 4010 उपनिरीक्षक
( UP Police gets 4010 SI)


लखनऊ : प्रदेश पुलिसबल में उपनिरीक्षक (दारोगा) एवं पीएसी में प्लाटून कमाण्डर की कमी को दूर करने के लिए 4010 उप निरीक्षकों की भर्ती करने संबंधी प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इसके लिए दिसंबर में लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। बोर्ड के अधिकारियों का दावा है कि अगले वर्ष वह लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर प्रदेश पुलिस को उपनिरीक्षक उपलब्ध करा देंगे। इन्हें प्रशिक्षण दिलाने के बाद तैनाती दी जायेगी।
राज्य पुलिस बल में कुल 21452 उपनिरीक्षक हैं। इनमें सिविल पुलिस में 18983 उपनिरीक्षक तैनात हैं। राज्य की बढ़ती जनसंख्या, हर साल राज्य में नये थानों की स्थापना और उपनिरीक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए समय से पहल न किए जाने के कारण प्रदेश पुलिस को उपनिरीक्षकों की कमी का सामना करना पड़ रहा था। पांच माह पूर्व तत्कालीन डीजीपी ने उपनिरीक्षकों के खाली पदों पर भर्ती शुरू किये जाने की अनुमति सरकार से मांगी थी। शासन ने उनके प्रस्ताव का संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 3698 एवं पीएसी में प्लाटून कमाण्डर के 312 रिक्त पदों पर भर्ती करने की अनुमति प्रदान कर दी।
शासन की स्वीकृति पर उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमाण्डर की भर्ती के लिए शरीरिक मानक परीक्षा गत मंगलवार को पूरी हो गई। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने अब लिखित परीक्षा आयोजित करने की तैयारी शुरू की है। आगामी दिसंबर में यह परीक्षा आयोजित की जायेगी। एक लाख से अधिक परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी और दो माह के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।
(साभार- दैनिक जागरण


Comments

Loading... Logging you in...
  • Logged in as
Login or signup now to comment.
There are no comments posted yet. Be the first one!

Comments by