/* remove this */

Wednesday, February 3, 2016

UPTET SARKARI NAUKRI News - - टीईटी में शामिल हुए 95 फीसदी अभ्यर्थी UPTET 2016

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 



टीईटी में शामिल हुए 95 फीसदी अभ्यर्थी
UPTET 2016

दो पालियों में शहर के 14 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा।
सहारनपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा मंगलवार को शहर के 14 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में 95 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चली। इस परीक्षा में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक चली। इसमें प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा 14 केंद्रों और दूसरी पाली की परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान केेंद्रों के आसपास के सभी साइबर कैफे, फोटो स्टेट की दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहे। पुलिस बल ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को केंद्र के आसपास फटकने नहीं दिया।
नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी और बेसिक शिक्षाधिकारी बुद्धप्रिय सिंह के नेतृत्व में सचल दस्तों की टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा की बाबत संबंधित जानकारी जुटाई। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जगह जगह जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए थे। परीक्षा में पंजीकृत 14755 में से 14017 अभ्यर्थी शामिल हुए। डीआईओएस राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा में 95 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

UPTET SARKARI NAUKRI News - - निजी स्कूलों के अध्यापकों के वेतन पर विचार का निर्देश कॉलेज से संबद्ध प्राइमरी स्कूल के टीचरों को सरकार से वेतन पाने का हक

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 



निजी स्कूलों के अध्यापकों के वेतन पर विचार का निर्देश

कॉलेज से संबद्ध प्राइमरी स्कूल के टीचरों को सरकार से वेतन पाने का हक

इलाहाबाद (ब्यूरो)। हाईकोर्ट ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय से संबद्ध प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापकों को राजकीय कोष से वेतन देने के मामले में निर्णय लेने का आदेश दिया है। सुप्रीमकोर्ट द्वारा दी गई विधि व्यवस्था के अनुसार कॉलेजों से संबद्ध प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को सरकारी खजाने से वेतन पाने का अधिकार है। जौनपुर के सुजानगंज स्थित दयावंत प्राइमरी पाठशाला के अध्यापकों ने इस मामले में याचिका दाखिल की थी। याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने सुनवाई की।
याची के अधिवक्ता अश्विनी कुमार मिश्र का तर्क था कि याचीगण की नियुक्ति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनुमोदित की है। सुप्रीमकोर्ट ने उत्तर प्रदेश राज्य बनाम पवन कुमार द्विवेदी केस में व्यवस्था दी है कि कॉलेजों से संबद्ध प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को सरकारी खजाने से वेतन पाने का अधिकार है। बच्चों को अनिवार्य और निशुल्क शिक्षा का अधिकार कानून के तहत राज्य सरकार का दायित्व है कि वह कॉलेजों को वित्तीय सहायता देने के मामले में अपनी नीति पर पुनर्विचार करे। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने भी सरकार को अपनी नीति पर पुनर्विचार करने को कहा है। ऐसे विद्यालय जो आरटीई के प्रावधानों का पालन कर रहे हैं, उनको वित्तीय सहायता देने पर विचार करना चाहिए। कोर्ट ने याचिका के गुणदोष पर कोई विचार व्यक्त किए बिना प्रदेश सरकार को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में नियमानुसार उचित निर्णय ले।


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Tuesday, February 2, 2016

वैलेंटाइन डे आ रहा हैं 13 फ़रवरी तक अगर कोई मिल गई तो ठीक हैं, नहीं तो 14 फ़रवरी की

वैलेंटाइन डे आ रहा हैं 13 फ़रवरी तक अगर कोई
मिल गई तो ठीक हैं, नहीं तो 14 फ़रवरी की
सुबह बजरंग दल का कर्मठ और झुझारू कार्यकर्ता
बन जाऊंगा।

😛😋



Visit for Amazing ,Must Read Stories, Information, Funny Jokes - http://7joke.blogspot.com 7Joke
संसार की अद्भुत बातों , अच्छी कहानियों प्रेरक प्रसंगों व् मजेदार जोक्स के लिए क्लिक करें...http://7joke.blogspot.com
Read more...

UPTET SARKARI NAUKRI News - - टीईटी आज 9.5 लाख परीक्षार्थी

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

टीईटी आज
9.5 लाख परीक्षार्थी
लखनऊ (ब्यूरो)। मंगलवार को टीईटी-2015 में सूबे के 1200 केंद्रों पर करीब 9.5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। किसी भी तरह की असुविधा होने पर परीक्षार्थी या उनके अभिभावक लखनऊ में कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रथम पाली ः सुबह 10-12:30 दूसरी पाली ः 2:30-5:00 बजे
कंट्रोल रूम
0522-2780385,
0522-2780505
•लखनऊ विश्वविद्यालय को मिली इस बार भी परीक्षा कराने की जिम्मेदारी


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

UPTET SARKARI NAUKRI News - - उपेक्षा के विरोध में मृतक आश्रितों ने दिया धरना

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 

उपेक्षा के विरोध में मृतक आश्रितों ने दिया धरना



बेसिक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद कार्य कर रहे उच्च शिक्षित मृतक आश्रितों ने सोमवार को लक्ष्मण मेला मैदान में धरना देकर विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उप्र मृतक आश्रित शिक्षणतर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि ज्यादातर स्नातक व परास्नातक मृतक आश्रितों को चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे मृतक आश्रितों की योग्यताओं का हनन हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उच्च शिक्षित योग्य कर्मचारियों को सेवारत प्रशिक्षण दिलाते हुए टीईटी में बैठने का मौका देने की मांग की। उन्होंने कहा कि विभाग में मृतक आश्रित, चतुर्थ श्रेणी के पद पर 12 से 16 वर्षों से कार्य कर रहे हैं। वहीं अन्य विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को योग्यता अनुसार पदोन्नति दी जा रही है।


 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

UPTET SARKARI NAUKRI News - - एनपीआरसी समेत तीन सस्पेंड

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
एनपीआरसी समेत तीन सस्पेंड

रामपुर। स्कूल न जाने वाले शिक्षकों पर शिकंजा और कसा गया है। स्कूल न पहुंचने की शिकायत पर बीएसए ने सोमवार को स्वार क्षेत्र के कई स्कूलों में छापा मारा। एनपीआरसी समेत तीन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया, एक हेडमास्टर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
सर्दी के अवकाश के बाद भी शिक्षक स्कूल नहीं जा रहे हैं, जिसकी वजह से अभिभावक भी परेशान हैं। हेल्पलाइन के जरिये शिक्षकों के गैरहाजिर होने की सूचनाएं लगातार मिल रही हैं। स्कूल न आने की सूचना पर बीएसए एसके तिवारी ने सोमवार को स्वार क्षेत्र के पदमपुर गांव के स्कूल में छापा मारा। हेडमास्टर सरिता मिश्रा दो जनवरी से गायब पाई गईं। बताया गया कि हेडमास्टर गणतंत्र दिवस पर भी नहीं पहुंची थीं। सरिता को सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने स्वार क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के प्राथमिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां पर शिक्षक सुरुचि गुप्ता गायब रहीं। बताया गया कि सुरुचि 12 जनवरी से लगातार गायब हैं। बीएसए ने सुरुचि गुप्ता को भी सस्पेंड करने के आदेश कर दिए। बीएसए ने एनपीआरसी सुखलाल की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उन्हें भी निलंबित कर दिया। कुंवरपुर के हेडमास्टर सुंदर लाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए गए हैं।
हेल्पलाइन पर आई शिकायत, शिक्षकों का वेतन काटा
रामपुर (ब्यूरो)। अभिभावकों के लिए हेल्पलाइन रंग ला रही है। सोमवार को एक और शिकायत के आधार पर शिक्षक का वेतन काट दिया गया। हेल्पलाइन पर स्वार क्षेत्र के संजय तोमर ने शिकायत की कि अव्वलगढ़ के हेडमास्टर स्कूल नहीं पहुंचे हैं। बीएसए ने हेडमास्टर टीकाराम का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। एसडीएम मिलक और खंड शिक्षाधिकारी मिलक की संस्तुति पर बीएसए ने मोहम्मदनगर नानकार के शिक्षक जूली रश्मि और सुभाष कुमार का भी वेतन काटने के आदेश जारी किए हैं।
स्कूल न जाने वाले शिक्षकों पर और कसा गया शिकंजा
बीएसए ने स्वार क्षेत्र के स्कूलों पर मारा छापा, कई का वेतन भी काटा

साभार :  अमर उजाला ब्यूरो

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

UPTET SARKARI NAUKRI News - - संशोधन के लिए हट गया शिक्षक भर्ती का विज्ञापन छात्रों के एक गुट ने की पूर्व में विज्ञापित बैकलॉग के पदाें पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
संशोधन के लिए हट गया शिक्षक भर्ती का विज्ञापन
छात्रों के एक गुट ने की पूर्व में विज्ञापित बैकलॉग के पदाें पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग


इलाहाबाद (ब्यूरो)। इविवि में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन वेबसाइट से सोमवार को अचानक हटा लिया गया। विज्ञापन में संशोधन किया जाना है। इस तरह से विज्ञापन हटाने से कई तरह की आशंकाएं खड़ी हो गई हैं। हालांकि अफसरों का कहना है कि संशोधन के बाद विज्ञापन एक-दो दिनों में फिर अपलोड कर दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शुक्रवार को 293 पदों के लिए नोटिफिकेशन हुआ था लेकिन तीन दिन बाद ही वह हट गया। रजिस्ट्रार संजय उपाध्याय का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। इसे लेकर किसी तरह का संशय नहीं है। विज्ञापन में कुछ संशोधन किया जाना है। एक-दो दिनों में जरूरी संशोधन करके इसे फिर से वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। हालांकि क्या संशोधन किया जाना इस बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया।
उधर, छात्रों ने पूर्व में विज्ञापित बैकलॉग के पदों के लिए इससे पहले भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे छात्रों का कहना था कि बैकलॉग के 52 पदों के लिए फरवरी 2014 में विज्ञापन हो चुका है, लेकिन उसकी भर्ती प्रक्रिया पूरी हुए बिना ही नया विज्ञापन जारी कर दिया गया। बैकलॉग के पदों पर भर्ती के बाद ही नए विज्ञापन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।



 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

UPTET SARKARI NAUKRI News - - सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति - भर्तियों पर गंभीर नहीं विभागीय अफसर सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति का प्रकरण शासन ने मार्च तक दिया वक्त, बीएसए नहीं भेज रहे भर्ती रिपोर्ट

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 
सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति - भर्तियों पर गंभीर नहीं विभागीय अफसर

सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति का प्रकरण शासन ने मार्च तक दिया वक्त, बीएसए नहीं भेज रहे भर्ती रिपोर्ट

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शुरू हुई शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के पूरी होने की उम्मीद नहीं है। शासन का निर्देश है कि अशासकीय जूनियर हाईस्कूलों के लिए तय न्यूनतम मानक के तहत शैक्षिक पदों को भरा जाए। इस आदेश के तीन माह बाद भी नियुक्ति के लिए जिम्मेदार अफसरों ने तेजी नहीं दिखाई है जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया तय मियाद में पूरी करने के लिए कई बार निर्देश भेजे जा चुके हैं।
प्रदेश भर के अशासकीय सहायता प्राप्त 2888 जूनियर हाईस्कूलों में कई वर्षो से प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों की कमी है। शिक्षा निदेशालय ने बीते वर्ष 800 प्रधान अध्यापक एवं 1444 शिक्षकों यानी 2244 पदों को भरने के लिए शासन को पत्र भेजा था। इस अधियाचन में पहले कुछ जिले शामिल नहीं थे और बाद में अधिक संख्या में खाली पद सामने आए। इसीलिए शासन ने नवंबर 2015 में सीधी भर्ती कराने का आदेश दिया। शासनादेश जारी होने के बाद शिक्षा निदेशक बेसिक दिनेश बाबू शर्मा ने पुरानी भर्तियों में पद न भरे जाने की स्थिति को भांपते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर सीधी भर्ती करने के लिए अधिकृत कर दिया।
शासन के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी बेसिक शिक्षा अधिकारी अन्य भर्तियों में जुटे होने के कारण अशासकीय जूनियर स्कूलों की भर्ती शुरू नहीं करा पा रहे हैं, वहीं कुछ जिलों में पद भरे भी जा रहे हैं, लेकिन आदेश पर अमल करने वालों की संख्या बेहद कम है। हालत यह है कि किसी भी बीएसए ने अब तक निदेशालय को इससे अवगत नहीं कराया है कि उनके यहां पर भर्ती की स्थिति क्या है। जबकि इस बार एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक व चार सहायक अध्यापक हर हाल में तैनात होना है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को शासन से बढ़े पदों के लिए अलग से अनुमति भी नहीं लेनी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया को 31 मार्च 2016 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश है। उधर, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय ने बताया कि विद्यालयों में तय न्यूनतम मानक के तहत भर्ती करने को कहा गया था। इसमें केवल 2244 पद ही नहीं भरे जाने है, बल्कि जो भी शिक्षक के पद खाली हैं, वह सब भरना है। जल्द ही बेसिक शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेंगे।



 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

UP B Ed Entrance News - - 10 से भरे जाएंगे बीएड प्रवेश के आवेदन, 22 अप्रैल को परीक्षा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर एलयू के कंधों पर

UP B Ed Entrance News - 



10 से भरे जाएंगे बीएड प्रवेश के आवेदन, 22 अप्रैल को परीक्षा
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी एक बार फिर एलयू के कंधों पर


अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। सूबे के बीएड कॉलेजों में सत्र 2016-18 में प्रवेश केलिए होने वाली राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 फरवरी से भरे जाएंगे। वहीं प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल को होगा। लगातार दूसरे साल इस परीक्षा की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। लविवि केकुलसचिव डॉ. एकेमिश्रा ने बताया कि इस संबंध में शासन की ओर से विश्वविद्यालय को पत्र भेज दिया गया है। उसके आधार पर कुछ महत्वपूर्ण तिथियों पर निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 10 मार्च तक भरे जा सकेंगे। जनरल व ओबीसी के लिए आवेदन फॉर्म का शुल्क एक हजार रुपये और एससी व एसटी केलिए 550 रुपये शुल्क होगा।
जल्द तय होंगे समन्वयक
कुलसचिव डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि एक- दो दिन के अंदर ही बैठक का आयोजन कर परीक्षा केलिए समन्वयक और उनकी टीम का निर्धारण किया जाएगा। वहीं शासनादेश आने के साथ ही विवि ने यूपी बीएड की वेबसाइट को अपडेट और निर्धारित तिथियों पर शुरू करने के लिए वार्ता भी शुरू कर दी है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

UPTET SARKARI NAUKRI News - - 21 और शिक्षकों के संदिग्ध मिले अभिलेख 72825 Teacher Recruitment

UPTET SARKARI NAUKRI   News - 



21 और शिक्षकों के संदिग्ध मिले अभिलेख
72825 Teacher Recruitment

अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। जिले के परिषदीय विद्यालयों में टीईटी के संदिग्ध प्रमाण पत्रों के आधार पर नियुक्ति पाने वालो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में फिर 21 टीचरों के संदिग्ध प्रमाण पत्र मिले हैं। सभी का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया गया है।
बताते चले कि परिषदीय विद्यालयों में वर्ष 2014 में जिले में बीटीसी/ विशिष्ट बीटीसी के तहत 315 टीचरों की नियुक्ति की गई थी। जिनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। ऑनलाइन सत्यापन में पहले 45 टीचरों के अभिलेखों में भिन्नता पाई गई थी। जिस पर उनको वेतन रोकने के साथ नोटिस जारी किया गया था।
सोमवार को 21 और टीचरोें के टीईटी प्रमाण पत्र में भिन्नता मिली। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र ने सभी टीचरों का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। इनमें सांडी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रौरा के सतीश चंद्र,हरपालपुर के रंपुरा के अशोक कुमार, टोडरपुर के पीलामहुआ केे पुष्पेंद्र, पिहानी के पीरपुर के मदन मोहन,संडीला के महमूदपुर की रीता सिंह, टड़ियावां के पहाड़पुर के ललित दत्त, हरियावां के कुल्लही की भावना कुल श्रेष्ठ, सांडी के नोनखारा के कुलदीप मिश्र, भरावन के कोरौंध के ऊधव सरन, विलास के रनवीर है।
वहीं, भरखनी के बड़ा गांव के श्याम सिंह, सांडी के पंदेवला के अरुण कुमार, बिलग्राम के कुदरौली की संगीता, कोथावां के मिश्रीपुर के राकेश कुमार, मढ़िया के जितेंद्र कुमार, मल्लावां के कोकटमऊ के श्याम सुंदर शर्मा, टड़ियावां के महुआ चाचर की पूनम कुमारी, भरावन के पकरा के प्रवेश शर्मा, पवैया के विनोद कुमार त्यागी, बावन की महरे पुर की निशा सिंह और कोथावां के कोडरी की श्रीमती सुरेखा शामिल है।
इससे पहले वर्ष 2015 की नियुक्ति प्रक्रिया में 38 फर्जी मुन्ना भाई मिले थे। जिसमें से 32 पर एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि सभी नोटिस भेज जवाब मांगा गया है।

 UPTET  / टीईटी TET - Teacher EligibilityTest Updates /   Teacher Recruitment  / शिक्षक भर्ती /  SARKARI NAUKRI NEWS  
UP-TET 201172825 Teacher Recruitment,Teacher Eligibility Test (TET), 72825 teacher vacancy in up latest news join blog , UPTET , SARKARI NAUKRI NEWS, SARKARI NAUKRI
Read more: http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
http://joinuptet.blogspot.com
 Shiksha Mitra | Shiksha Mitra Latest News | UPTET 72825 Latest Breaking News Appointment / Joining Letter | Join UPTET Uptet | Uptet news | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Latest News | 72825  Teacher Recruitment Uptet Breaking News | 72825  Primary Teacher Recruitment Uptet Fastest News | Uptet Result 2014 | Only4uptet | 72825  Teacher Recruitment  Uptet News Hindi | 72825  Teacher Recruitment  Uptet Merit cutoff/counseling Rank District-wise Final List / th Counseling Supreme Court Order Teacher Recruitment / UPTET 72825 Appointment Letter on 19 January 2015A | 29334 Junior High School Science Math Teacher Recruitment,

CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET
 
Read more...

Monday, February 1, 2016

Most Important Question Answers History Part -2 इतिहास भाग 2

Most Important Question Answers History Part -2

इतिहास भाग 2

  • ● सर्वप्रथम किस विदेशी यात्री ने भारत यात्री की— फाह्यान ने
  • ● शून्य की खोज किसने की— आर्यभट्ट ने
  • ● किस पुस्तक का 15 भारतीय भाषाओं और 40 विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है— पंचतंत्र
  • ● न्यूमिसमेटिक्स क्या है— सिक्कों व धातुओं का अध्ययन
  • ● ‘हितोपदेश’ की रचना किसने की— नारायण पंडित
  • ● ‘नाट्यशास्त्र’ की रचना किसने की— भरतमुनि
  • ● विक्रम संवत का शुभारंभ कब हुआ— 57 ई.
  • ● अंकोरवाट कहाँ स्थित है—कंबोडिया में
  • ● पुरापाषाण युग में आदि मानव के मनोंरजन का साधन क्या था— शिकार करना
  • ● किस युग को ‘चाल्कोलिथिक एज’
  • कहा जाता है— ताम्रपाषाण युग को
  • ● ‘स्वपनवासवदता’ के लेखक कौन है— भाष
  • ● नालंदा विश्वविद्यालय किस के लिए
  • प्रसिद्ध था— बौद्ध धर्म दर्शन
  • ● आधुनिक मानव के हाल का पूर्वज कौन है—क्रोमैगनन मनुष्य
  • ● देवनागरी लिपि का प्राचीनतम रूप क्या है—ब्राह्य लिपि
  • ● कादंबरी के लेखक कौन हैं—बाणभट्ट
  • ● सुभाषितवलि के लेखक कौन हैं— मयूर
  • ● तक्षशिला नगर किन नदियों के मध्य स्थित था— सिंधु व झेल
  • ● भीमबेटका किसके लिए प्रसिद्ध था— गुफाओं के शैलचित्र
  • ● प्राचीन भारत में कौन-सी लिपि दाईं ओर से बाईं ओर लिखी जाती थी— खरोष्ठी लिपि
  • ● प्राचीन काल में मानव द्वारा किस अनाज का प्रयोग हुआ— चावल
  • ● भारतीय इतिहास का कौन-सा स्त्रोत प्राचीन भारत के व्यापारिक मार्गों पर मौन है— मिलिंद पान्हो
  • ● सर्वप्रथम भारत को इंडिया किसने कहा—यूनानवासियों ने
  • ● मेगास्थनीज ने अपनी पुस्तक इंडिका में किसके शासनकाल का वर्णन किया है— चंद्रगुप्त मौर्य
  • ● चीनी यात्री ह्नेनसांग सर्वप्रथम किस
  • भारतीय राज्य पहुँचा— कपिशा
  • ● सर्वप्रथम भारतवर्ष का जिक्र किस
  • अभिलेखा में मिला है— हाथी गुंफा अभिलेख में
  • ● अभिलेखों का अध्ययन क्या कहलाता है—इपीग्राफी
  • ● सिंधु सभ्यता के लोग किस क्षेत्र के निवासी थे— भूमध्यसागरीय
  • ● गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश सबसे अधिक किस स्थान पर दिए —श्रावस्ती में
  • ● सिकंदर किसका शिष्य था—अरस्तू का
  • ● सिकंदर का सेनापति कौन था — सेल्यूकस निकेटर
  • ● भारत में शिलालेखों का प्रचलन किसने कराया— अशोक ने
  • ● पुराणों में अशोक को क्या कहा गया है—अशोक वर्धन
  • ● ‘भरहूत स्तूप’ का निर्माण किसने कराया—पुष्यमित्र शुंग ने
  • ● रेशम बनाने की तकनीक का अविष्कार सर्वप्रथम किस देश में हुआ — चीन में
  • ● गुप्त वंश का संस्थापक कौन था— श्रीगुप्त
  • ● मंदिर बनाने की कला का जन्म किस काल में हुआ— गुप्त काल में
  • ● ‘प्रिय दर्शिका’ नामक संस्कृत ग्रंथ की रचना किस शासक ने की—हर्षवर्धन ने
  • ● ‘नागनंदा’ नामक संस्कृतनटक की रचना किस शासक ने की— हर्षवर्धन ने
  • ● अजंता की गुफा किस धर्म से संबंधित है—बौद्ध धर्म से
  • ● सुरदर्शन झील का पुर्नोद्धार किसने कराया— स्कंधगुप्त ने
                                                                                    ‪#‎ गुप्तोत्तर‬ काल 
  • प्राचीन भारत का इतिहास:-
  • ● पुष्यभूति वंश की स्थापना किसने की—पुष्यभूतिवर्धन
  • ● पुष्यभूति वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था— हर्षवर्धन
  • ● हर्षवर्धन गद्दी पर कब बैठा— 606 ई.
  • ● हर्षवर्धन का राजदरबारी कवि कौन था—बाणभट्ट
  • ● चीनी यात्री ह्नेनसांग किसके समकालीन था— हर्षवर्धन के
  • ● किस व्यक्ति को द्वितीय अशोक कहा जाता है— हर्षवर्धन को
  • ● अंतिम बौद्ध राजा कौन था जो संस्कृत का महान विद्वान था
                             — हर्षवर्धन
  • ● ‘हर्ष चरित’ किसके द्वारा रचित है— बाणभट्ट
  • ● किस राजा ने ‘रत्नावली’ नामक पुस्तक लिखी’— हर्षवर्धन ने
  • ● हर्षवर्धन और पुलिकेशन II के मध्य हुए संघर्ष की जानकारी कहाँ से प्राप्त होती है— ऐहोल अभिलेख से
  • ● हर्ष ने अपनी राजधानी थानेश्वर से कहाँ स्थानांतरित की— कन्नौज
  • ● ‘सकलोत्तरापथनाथ’ किसे कहा गया है—हर्षवर्धन को
  • ● बंगाल का कौन-सा शासक हर्ष के समकालीन था— शशांक
  • ● गुप्त वंश के पश्चात् उत्तर भारत में बड़े भाग का पुनर्गठन किसने किया— हर्षवर्धन ने
  • ● हर्ष के शासनकाल में उत्तर भारत का सबसे महत्वपूर्ण शहर कौन-सा था— कन्नौज
  • ● हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा कहाँ किया करता था— प्रयाग में
  • ● हर्षवर्धन की राजधानी थानेश्वर वर्तमान में कहाँ स्थित है— हरियाणा में
  • ● वर्तमान में कन्नौज किस प्रदेश में स्थित है—उत्तर प्रदेश में
  • ● ह्नेनसांग की भारत यात्रा के समय सूती कपड़ों के उत्पादन के लिए सबसे प्रसि नगर कौन-सा था— मथुरा
  • ● किस चीनी यात्री को यात्रियों में राजकुमार कहा जाता है— ह्नेनसांग
  • ● कुंभ के मेले का शुभारंभ किसने किया— हर्षवर्धन
  • ● किस शासक ने नालंदा विश्वविद्यालय के लिए 100 ग्रामों की आय दान के रूप में दी—हर्षवर्धन
  • ● दक्षिणी भारत में एरीपत्ती का अर्थ क्या है— जलाशय की भूमि
  • ● पुष्यभूति काल में राज्य की आय का मुख्य साधन क्या था— भूमिकर
  • ● पुष्यभूति काल में भूमिकर कितना लिया जाता था— पैदावार का 1/6 वाँ भाग
  • ● हर्षवर्धन के समय नालंदा विश्वविद्यालय का कुलपति कौन था— शीलभद्र
  • ● किस अभिलेख में हर्षवर्धन को परमेश्वर कहा गया है— मधुबन व बाँसखेड़ा अभिलेखों में
  • ● कश्मीर का इतिहास किस ग्रंथ में है—राजतरंगिणी
  • ● राजतरंगिणी नामक ग्रंथ किसने लिखा—कल्हण ने
  • ● कार्कोट वंश की स्थापना किसने की—दुर्लभर्वन
  • ● ‘अवंतिनगर’ नामक नगर को किस शासक ने बसाया— अवंतिवर्मन ने
  • ● कार्कोट वंश के बाद किस वंश का उदय हुआ—उत्पल वंश
  • ● सर्वप्रथम हर्षवर्धन ने कन्नौज में बौ धर्म सभा का आयोजन कब किया— 643 ई.
  • ● हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात् कन्नौज पर किसका शासन हुआ— यशोवर्मन
  • ● ह्नेनसांग की रचना की क्या नाम है— सी-यू- की
                                  ‪#‎गुप्तकाल‬:-
  • प्राचीन भारत का इतिहास:-
  • ● गुप्तवंश की स्थापना कब हुई— 319 ई.
  • ● गुप्त वंश की स्थापना किसने की— चंद्रगुप्त I द्वारा
  • ● गुप्त वंश के किस शासक ने ‘महाधिराज’ की उपाधि धारण की— चंद्रगुप्त प्रथम ने
  • ● आर्यभट्ट कौन था— खगोल वैज्ञानिक व गणितज्ञ
  • ● आर्यभट्ट किस वंश के समकालीन था— गुप्त वंश के
  • ● गुप्त शासकों की राजदरबारी भाषा क्या थी— संस्कृत
  • ● गुप्त राजवंश के किस शासक ने हूणों के आक्रमण को रोका— स्कंदगुप्त ने
  • ● गुप्त राजवंश किसके लिए प्रसिद्ध था—कला एवं स्थापत्य के लिए
  • ● अजंता व एलौरा कलाकृतियाँ किस काल से संबंधित हैं— गुप्त काल से
  • ● कालीदास किसके राजदबारी कवि थे —चंद्रगुप्त II ‘विक्रमाद्वित्य’
  • ● अंजता चित्रकारी किस धर्म से संबंधित हैं—बौद्ध धर्म से
  • ● एरण अभिलेख का संबंध किस शासक से है—भानुगुप्त से
  • ● चीनी यात्री फाह्यान किसके शासन काल में भारत आया— चंद्रगुप्त द्वितीय
  • ● भारतीय संस्कृति का स्वर्ण युग किस युग को कहा जाता है— गुप्त युग को
  • ● ‘सेतुबंध’ की रचना किस वंश के शासक ने की—वाकाटक
  • ● किस गुप्तकालीन शासक को कविराज कहा गया है — समुद्रगुप्त को
  • ● कौन-सा गुप्त शासक भारतीय नेपोलियन के नाम से प्रसिद्ध था— समुद्रगुप्त
  • ● स्कंदगुप्त को किस लेख से ‘शक्रोपम’ कहा गया है— कहौमस्तम लेख
  • ● गुप्त काल के सबसे लोकप्रिय देवता कौन थे—विष्णु
  • ● दिल्ली में स्थित ‘लौह स्तंभ’ किस सदी में निर्मित हुआ— चौथी सदी में
  • ● फाह्यान द्वारा लिखित ग्रंथ ‘फो-कुओ-की’ में किसका वर्णन मिलता है — बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का
  • ● ‘अमरकोष’ नामक ग्रंथ की रचना किसने की और वे किस शासक से जुड़े थे— अमर सिंह ने,चंद्रगुप्त II से
  • ● हरिषेण किसका राजदरबारी कवि था—समुद्रगुप्त का
  • ● गुप्त काल की सोने की मुद्रा को क्या कहा जाता था— दीनार
  • ● ‘कुमारसंभव’ महाकाव्य को किसने रचा—कालीदास
  • ● नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना किस युग में हुई— गुप्त युग में
  • ● गुप्त युग में भू-राजस्व की दर क्या थी— उपज का छठा भाग
  • ● नगरों का क्रमिक पतन किस युग की विशेषता थी— गुप्त युग की
  • ● किस वंश के शासकों ने मंदिरों और
  • ब्राह्मणों को सबसे अधिक ग्राम अनुदान में दिए— गुप्त वंश
  • ● महरौली स्थित लौह स्तंभ किसकी स्मृति में है— चंद्रगुप्त II
  • ● कालीदास द्वारा रचित ‘मालविकाग्निमित्र’ नाटक का नायक कौन था— अग्निमित्र
  • ● समुद्रगुप्त की सैनिक उपलब्धियों का वर्णन किस अभिलेख में है— प्रयाग
  • ● बाल विवाह की प्रथा कब आरंभ हुई— गुप्त युग में
  • ● सर्वप्रथम कौन-सा ग्रंथ यूरोपीय भाषा में अनुदित/अनुवादित हुआ— अभिज्ञान शाकुंतलम्
  • ● सती प्रथा का प्रथम उल्लेख कहा से मिलता है— एरण अभिलेख से
  • ● गुप्तकालीन सिक्कों का सबसे बड़ा ढेर कहाँ से प्राप्त हुआ— बयाना (भरतपुर)
  • ● किस गुप्त शासक को नालंदा विश्वविद्यालय का संस्थापक
  • माना जाता था— रूपक
  • ● कालीदास की कौन- सी कृति की गिनती विश्व की सर्वाधिक प्रसिद्ध 100 कृतियों में की जाती हैं—अभिज्ञान शाकुंतलम्
  • ● गणित की दशमलव प्रणाली के अविष्कार का श्रेय किसे दिया जाता है— मौर्य युग को
  • ● किस विद्धान ने गणित को एक पृथक विषय के रूप में स्थापित किया— आर्यभट्ट
  • ● गुप्तकाल की प्रसिद्ध पुस्तक ‘नवनीतकम्’ का संबंध किस क्षेत्र में है— चिकित्सा के क्षेत्र से
  • ● ताँबे के सिक्के जारी करने वाला प्रथम गुप्त शासक कौन था— रामगुप्त
  • ● मिहिरकूल का संबंध किससे था — हूण से
  • ● कौन-से गुप्त राजा ने विक्रमाद्वित्य की उपाधि ग्रहण की थी— चंद्रगुप्त II
  • ● किस गुप्त शासक ने दक्षिण में 12 राज्यों पर विजय प्राप्त की
                               — समुद्रगुप्त ने

  • ● ‘सर्वराजोच्छेता’ की उपाधि किसने धारण की— समुद्रगुप्त ने
  • ● चंद्रगुप्त प्रथम ने गुप्त संवत् की स्थापना कब की— 319 ई.
  • ● गुप्त संवत् एवं शक संवत् में कितना अंतर है— 241 वर्ष
  • ● किस वंश के शासकों ने चाँदी की मुद्राओं का प्रचलन किया— गुप्त वंश के शासकों ने
  • ● किसने समुद्रगुप्त को भारत का नेपोलियमन कहा था— विन्र्सेट स्मिथ ने
  • ● गुप्तकाल में प्रमुख शिक्षा केंद्र कौन-से थे—पाटलिपुत्र, उज्जयिनी
  • ● गुप्तवंश का अंतिम शासक कौन था—विष्णुगुप्त
  • ● सती होने का प्रमाण प्रथम बार कब मिला— 510 ई.
  • ● ‘सूर्य सिद्धांत’ नामक ग्रंथ किसने लिखा—आर्यभट्ट ने
  • ● नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई — 415-454 ई.
‪                                    #‎संगम‬ काल:-
  • प्राचीन भारत का इतिहास:-
  • ● संगम काल में कितनी रचनाओं का वर्णन है—2289
  • ● संगम काल की प्रसिद्ध रचना कौन सी थी— तमिल व्याकरण ग्रंथ तोलकाप्पियम
  • ● ‘तोलकाप्पियम’ की रचना किसने की— तोल काप्पियर ने
  • ● चोल वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन-था—करिकाल
  • ● करिकाल गद्दी पर कब बैठा— 190 ई. के लगभग
  • ● किस चोल वंश के शासक ने उद्योग धंधे व कृषिको प्रोत्साहन दिया— करिकाल ने
  • ● चोल काल में सर्वोच्च न्यायालय को क्या कहा जाता था— मनरम
  • ● मानसून की खोज किसने की— मिस्त्र के नाविक हिप्पालस ने
  • ● चोल काल में सूती वस्त्र उद्योग का प्रमुख कौन-सा था— उरैयूर
  • ● पांड्यों की राजधानी कहाँ थी— मदुरै
  • ● चेर वंश का शासन किस क्षेत्र पर था— केरल पर
  • ● चेर वंश का प्रसिद्ध शासक कौन था— सेंगुट्टुवन
  • ● किस शासक को ‘लालचेर’ कहा जाता था— सेंगुट्टुवन
  • ‪#‎ मौर्योत्तर‬ काल:-
  • प्राचीन भारत का इतिहास:-
  • ● अंतिम मौर्य सम्राट की हत्या किसने की—पुष्यमित्र ने
  • ● शुंग वंश की स्थापना किसने की— पुष्यमित्र ने
  • ● कण्व/काण्व वंश का संस्थापक कौन था—वासुदेव
  • ● सातवाहन/आंध्र सातवाहन वंश
  • की स्थापना किसने की — सिमुक ने
  • ● किसके अधीन सातवाहनों ने अधिकारियों के रूप में कार्य किया था— मौर्यों के अधीन
  • ● कौन-सा कुषाण शासक था जिसने बौध धर्म अपना लिया था— कनिष्क
  • ● कुषाण काल के दौरान मूर्तिकाल की गंधार शैली किन शैलियों का मिश्रण थी— इंडो- ग्रीक (भारतीय-यूनानी) शैली
  • ● कनिष्क की राजधानी कहाँ थी — पुरुषपुर व मथुरा
  • ● पुरुषपुर का दूसरा नाम क्या है— पेशावर
  • ● चरक किसके राजवैद्य थे— कनिष्क
  • ● तक्षशिला किस शैली की कला के लिए प्रसिद्ध है— गंधार कला के लिए
  • ● भारत में सर्वप्रथम स्वर्ण मुद्राएं किसने चलवाईं
                          — # इंडो-ग्रीक (बैक्ट्रियन ग्रीक)
  • ● किस संग्रहायल में कुषाणकालीन
  • मूर्तियाँ सबसे अधिक हैं— मथुरा संग्रहालय
  • ● किस वंश के शासकों ने सोने के सबसे अधिक सिक्के जारी किए— कुषाण वंश के शासकों ने
  • ● सातवाहनों के समय किस धातु
  • की मुद्रा सर्वाधिक थी— सीसा
  • ● नागार्जुन, अश्वघोष व वसुमित्र किसके समकालीन थे— कनिष्क के
  • ● 78 ई. का शक संवत् किसने चलाया— कनिष्क ने
  • ● तक्षशिला वर्तमान में कहाँ स्थित है—पाकिस्तान में
  • ● कुषाण के काल में सबसे अधिक विकास किस क्षेत्र में हुआ— वास्तुकला
  • ● सातवाहनों ने अपना शासन कहाँ शुरू किया—महाराष्ट्र में
  • ● सातवाहनों की राजधानी कहाँ थी— पैठन
  • ● किस सातवाहन सम्राट ने ‘गाथासप्तशई’नामक महत्वपूर्ण कृति की रचना की — हाल ने
  • ● मौर्यों के बाद दक्षिण भारत में सबसे प्रभावशाली राज्य किसका था — सातवाहन
  • ● बुद्ध की खड़ी प्रतिमा किसके काल में बनवाई गई— कुषाण के काल में
  • ● शुंग वंश के बाद किस वंश ने भारत पर राज्य किया— कण्व वंश ने
  • ● किस चीनी जनरल ने कनिष्क
  • को हराया था— पेगचाऔ ने
  • ● कनिष्क बौद्ध धर्म की किस
  • शाखा का अनुयायी था— महायान
  • ● प्राचीन भारत के महान व्याकरण विद्वान पतंजलि किसके समकालीन थे— पुष्यमित्र के
  • ● भारत में किसके द्वारा पहली बार सैनिक शासन व्यवहार में लाया गया— इंडो-ग्रीक द्वारा
  • ● ईसा पूर्व दूसरी सदी के आरंभ में
  • उत्तरी अफगानिस्तान में किसका शासन था—बैक्ट्रिया
  • ● प्राचीन भारत में किसने नियमित रूप से सोने के सिक्के चलाए 
     
                              — कुषाण ने

  • ● सातवाहनों का समाज कैसा था— मातृसत्तात्मक
  • ● कनिष्क किस जाति से संबंधित था— चीन की यूंची जनजाति से
  • ● भारत का आइंस्टीन किसे कहा जाता है—नागार्जुन को
  • ● पुष्यमित्र किस धर्म का समर्थक था— ब्राह्मण धर्म का
  • ● बेसनगर में स्थित गरुण स्तंभ का निर्माण किसने कराया— हेलियोडोर ने
  • ● ‘गार्गी संहिता’ क्या है— ज्योतिष ग्रंथ
  • ● ‘गार्गी संहिता’ की रचना किसने की— कात्यायन ने
  • ● कुषाण वंश की स्थापना किसने की— कुजुला कडफिसेस
  • ● कनिष्क को शासन कब प्राप्त हुआ— 78 ई.
  • ● कनिष्क के कुल का अंतिम शासक कौन था —वासुदेव
  • ● ‘कामसूत्र’ की रचना किसने की— वात्सयायन ने
  • ● पक्की ईंटों का शुभारंभ किसके काल में हुआ—कनिष्क के काल में
  • ● किस प्रसिद्ध ग्रंथ को बौद्ध धर्म का विश्वकोष कहते हैं— महाविभाषाशास्त्र
  • ● खारवेल किस वंश का शासन था— चेदि वंश का
  • ● किस पुराण में 19 सातवाहन शासकों के शासन की चर्चा है— वायु पुराण मे 



Latest Updated Exam / Guess / Model Solved Papers - Answer Keys - http://syllabus123.blogspot.com/
Read more...

इतिहास के प्रमुख प्रशन उत्तर (Most Important Question Answers of History)

इतिहास के प्रमुख प्रशन उत्तर

(Most Important Question Answers of History)


1. सिन्धु सभ्यता (Indus Civilization) का नगर लोथल कहाँ है?
(A) गुजरात (B) राजस्थान (C) पंजाब (D) हरियाणा
उत्तर : (A)
2. मोहनजोदड़ो स्थित है–
(A) पाकिस्तान के सिंध प्रान्त में (B) गुजरात में (C) पंजाब में (D) अफगानिस्तान में
उत्तर : (A)
3. वैदिक आर्य किस देवता (Deity) की पूजा नहीं करते थे?
(A) इन्द्र (B) मरुत (C) वरुण (D) पशुपति
उत्तर : (D)
4. वेदांग के अन्तर्गत निम्नलिखित आते थे–
(A) कल्प, शिक्षा, निरुक्त, व्याकरण, छन्द, ज्योतिष (B) कल्प, शिक्षा, ब्राह्राण, व्याकरण, छन्द, ज्योतिष
(C) कल्प, शिक्षा, निरुक्त, आरण्यक, छन्द, ज्योतिष (D) कल्प, उपनिषद, निरुक्त, व्याकरण, छन्द
उत्तर : (A)
5. संगम तमिलों का प्रचीनतम उपलब्ध ग्रन्थ है–
(A) पट्टिनप्पालै (B) तिरुमुरुगारुप्पड़ै (C) मदुरैकांची (D) तोलकाप्पियम
उत्तर : (D)
6. महावीर इस वंश के थे–
(A) कलाम (B) भग्य (C) लिच्छिवि (D) बुलि
उत्तर : (C)
7. जिस जैन ग्रन्थ में तीर्थंकरों के जीवनचरित हैं, उसका नाम है–
(A) भगवतीसूत्र (B) उवासगदसाओ (C) आदि पुराण (D) कल्पसूत्र
उत्तर : (D)
8. प्रथम बौद्ध संगीति (Conference) हुई–
(A) वैशाली में (B) पाटलिपुत्र में (C) राजगृह में (D) उज्जैन में
उत्तर : (C)
9. माध्यमिका दर्शन का प्रणेता था–
(A) भद्रबाहु (B) पार्श्वनाथ (C) शीलभद्र (D) नागार्जुन
उत्तर : (D)
10. बौद्ध संघ के नियम मूलत: किस पुस्तक में दिए गए हैं?
(A) त्रिपिटक (B) विनयपिटक (C) अभिधम्मपिटक (D) सुत्तपिटक
उत्तर : (D)
11. सिकन्दर और पोरस के बीच युद्ध इस नदी के तट पर हुआ–
(A) सतलज (B) रावी (C) झेलम (D) गंगा
उत्तर : (C)
12. भारत के किसी प्रदेश पर अधिकार करने वाला पहला फारसी (Persian) शासक कौन था?
(A) साइरस (B) डेरियस प्रथम (C) केम्बेसिस (D) जरक्सीज
उत्तर : (D)
13. सिकन्दर भारत में इतने माह रहा–
(A) 29 माह (B) 39 माह (C) 19 माह (D) 10 माह
उत्तर : (C)
14. गेड्रोसिया का आधुनिक नाम यह है–
(A) बलूचिस्तान (B) लाहौर (C) मुल्तान (D) पेशावर
उत्तर : (A)
15. निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य नहीं है?
(A) अशोक के औपचारिक राज्यारोहण (Formal accession) में विलम्ब हुआ था।
(B) पाँचवें शिलालेख से अशोक के भाइयों के अन्त:पुर (Harems) की जानकारी मिलती है।
(C) अशोक बिन्दुसार के समय तक्षशिला और उज्जैन का वाइसराय था।
(D) अशोक बिन्दुसार का छोटा भाई था।
उत्तर : (D)
16. निरवसित (Excluded) और अनिरवसित (Not excluded) शूद्रों का इसमें उल्लेख हुआ है–
(A) यास्क के निरुक्त में (B) पाणिनि की अष्टाध्यायी में
(C) कौटिल्य के अर्थशास्त्र में (D) उपयुक्त में से किसी में नहीं
उत्तर : (D)
17. तमिल में महाभारत के सर्वप्रथम अनुवादक (Translator) थे–
(A) पेरुनदेवनार (B) कम्बन (C) सुन्दरमूर्ति (D) भारवि
उत्तर : (A)
18. अशोक के निम्न में से किस शिलालेख (Inscriptions) में एक ग्राम के भूराजस्व में रियायत का उल्लेख है?
(A) लुम्बिनी का स्तम्भलेख (B) सारनाथ का स्तम्भलेख
(C) गिरिनार का शिलालेख (D) सांची का स्तम्भलेख
उत्तर : (A)
19. निम्नलिखित में से कौन जैन धर्म का संरक्षक (Patron) नहीं था?
(A) बिम्बिसार (B) खारवेल (C) कनिष्क (D) चन्द्रगुप्त मौर्य
उत्तर : (A)
20. बिन्दुसार के दरबार में कौन राजदूत (Ambassador) था?
(A) मैकियावेली (B) मेगस्थनीज (C) डायमेकस (D) एन्टिओकस प्रथम
उत्तर : (C)
21. अपने धम्म का प्रचार करने के लिए अशोक ने निम्नलिखित की सेवाएँ ली–
(A) राजुक (B) प्रादेशिक (C) युक्त (D) ये सभी
उत्तर : (D)
22. मौर्य साम्राज्य का अन्तिम राजा था–
(A) देववर्मन (B) बृहद्रथ (C) कुणाल (D) शालिशुक
उत्तर : (D)
23. इतिहासकार कल्हण था–
(A) बौद्ध (B) ब्राह्राण (C) जैन (D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : (D)
24. सातवाहन वंश का संस्थापक था–
(A) शातकर्णि प्रथम (B) सिमुक (C) शातकर्णि द्वितीय (D) रुद्रदामन प्रथम
उत्तर : (D)
25. येन-काओ-चेन को साधारणत: इस नाम से ही जाना जाता है–
(A) कदफिसेज प्रथम (B) कदफिसेज द्वितीय (C) कनिष्क (D) वशिष्क
उत्तर : (D)



Latest Updated Exam / Guess / Model Solved Papers - Answer Keys - http://syllabus123.blogspot.com/
Read more...

भारत का भूगोल- मुख्य जानकारी (प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए अवश्य पढ़ें )

 भारत का भूगोल- मुख्य जानकारी (प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए अवश्य पढ़ें )

क्षेत्रफल = 32,87,263 वर्ग कि.मी.
अक्षांशीय विस्तार = 8 डिग्री 4 मिनिट उत्तरी अक्षांश से 37 डिग्री  6  मिनिट उत्तरी अक्षांश तक
देशंतारीय विस्तार = 68  डिग्री 7  मिनिट पूर्वी देशांतर से 95 डिग्री 25  मिनिट पूर्वी देशांतर तक 
उत्तर से दक्षिण की लम्बाई = 3214 कि.मी.
पूर्व से पश्चिम की लम्बाई = 2933 कि.मी.
द्वीपों सहित तट की लम्बाई = 7516.5 कि.मी.
स्थलीय सीमा की लम्बाई = 15200 कि.मी.

* भारत का सबसे पूर्वी छोर अलोंग नगर (अरुणाचल प्रदेश) और  पश्चिमी छोर द्वारका (गुजरात)  है.
* भारत का सबसे दक्षिणी छोर अंदमान द्वीप में स्थित " इंदिरा पॉइंट " है.
* भारत का क्षेत्रफल संपूर्ण विश्व का 2.4% है. और यह विश्व का 7वा सबसे बड़ा देश है .

* भारत-चीन सीमा (3917 कि.मी) से लगे राज्य (5)= जम्मू & कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश.
* भारत-पाकिस्तान सीमा ( 3310 कि.मी) से लगे राज्य (4)= जम्मू & कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात.
* भारत-बांग्लादेश सीमा ( 4096 कि.मी) से लगे राज्य (5)= प.बंगाल, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा.
सर्वाधिक लम्बी सीमा रेखा बांग्लादेश के साथ ही है.
* भारत-चीन कि बीच 1914  में शिमला सम्मलेन के आधार पर  "मैकमोहन रेखा" का निर्धारण किया गया.
* हिमालय प्रदेश में स्थित भूटान कि प्रतिरक्षा कि जिम्मेदारी एक विशेष संधि के द्वारा भारत पर  है.
* भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ.
* क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य= राजस्थान
* क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य= गोवा
* जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य = उत्तर प्रदेश
* जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य= सिक्किम
* कर्क रेखा भारत में 8 राज्यों से होकर गुजरती है.
गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,झारखंड, प.बंगाल,त्रिपुरा, मिजोरम.
* भारत को उष्ण कटिबंधीय मानसूनी जलवायु वाला प्रदेश कहते है.
* भारत में 80 %  से भी अधिक वर्षा दक्षिणी पश्चिमी मानसून से होती है..
* अम्बाला शहर (पंजाब) गंगा और सिन्धु नदी का जल-विभाजक क्षेत्र है.
* भारत में सर्वाधिक 51 % भूमि कृषि हेतु है जबकि विश्व में मात्र 14 % है.
* भारत का प्रथम जल-विद्युत संयंत्र 1902 में शिवसमुद्र जलप्रपात में कावेरी नदी पर प्रारंभ किया गया था. यह एशिया का भी प्रथम संयंत्र था.
* बंगलुरु भारत का प्रथम नगर है , जहाँ इलेक्ट्रिसिटी का उपयोग किया गया (1906).
* सर्वाधिक  जनसँख्या वाला नगर "मुंबई" है.
* भारत कि ओर से अंटार्कटिका में प्रथम वैज्ञानिक शोध दल 1981 में भेजा गया था .
* भारत का राष्‍ट्रपति देश का प्रधान होता है, जबकि प्रधानंत्री सरकार प्रमुख होता है और मंत्रिपरिषद् की सहायता से शासन चलाता है जो मंत्रिमंडल मंत्रालय का गठन करते हैं।
* भारत की सबसे लम्बी नाहर "इंदिरा गाँधी नहर" है जो पंजाब से राजस्थान तक विस्तृत है .
* सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला राज्य प.बंगाल है. उसके बाद केरल और बिहार है.
* भारत में सबसे पहले कम्प्युटराइज रिजर्वेशन दिल्ली में प्रारंभ किया गया था (1986).
* भारत में सर्वाधिक समुद्रतटीय सीमा रेखा गुजरात (लगभग 1200 कि.मी.) है,तत्पश्चात आन्ध्र प्रदेश का स्थान आता है.
* भारत में उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जिसकी सीमा सर्वाधिक राज्यों से मिलती है.



Latest Updated Exam / Guess / Model Solved Papers - Answer Keys - http://syllabus123.blogspot.com/
Read more...