/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Saturday, January 31, 2015

शिक्षा मंत्री ने ली बच्चों की क्लास

शिक्षा मंत्री ने ली बच्चों की क्लास

जागरण NEWS  आगरा: माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री शुक्रवार को बच्चों के शिक्षक बने। उनसे सवाल-जवाब किए। आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एक छात्र की प्रतिभा से वह इतने प्रभावित हुए कि उसे अपने साथ चलने का न्योता दे दिया। शिक्षकों से भी उन्होंने बच्चों को उत्तम शिक्षा देने की बात कही।1माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे एमडी जैन इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों को विद्यालय परिसर में रोक दिया और सीधे इंटर विज्ञान वर्ग की कक्षा में चले गए। अंग्रेजी के पूर्व प्रवक्ता होने के कारण कक्षा में पहुंचते ही उन्होंने बच्चों से विद्यालय में पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उनके ज्ञान को परखा। बच्चों से फिगर ऑफ स्पीच, डायरेक्ट इनडायरेक्ट, ट्रांसलेशन, मर्सी का सेंट्रल आइडिया आदि पूछे। शिक्षा मंत्री को सामने देख कुछ बच्चे नर्वस हो गए, तो कुछ ने उनके सभी सवालों के जवाब दिए। करीब एक घंटे तक उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे। इसके बाद उन्होंने कॉलेज के अंग्रेजी के प्रवक्ता विनीत कुमार जैन से भी प्रश्न पूछे। शिक्षा मंत्री कॉलेज में पढ़ाई के स्तर से संतुष्ट दिखे। 1इसके बाद वह क्वीन विक्टोरिया कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर प्रार्थना चल रही थी। प्रार्थना सभा के बाद शिक्षा मंत्री ने छात्रओं से बात की। उन्होंने सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। करीब 20 मिनट रुकने के बाद वह गाजियाबाद चले गए। निरीक्षण में उनके साथ डीडीआर आरपी शर्मा, डीआइओएस दिनेश यादव, एडीआइओएस धर्मेद्र शर्मा थे।

चलो मेरे साथ
एमडी जैन इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र सक्षम राज गुप्ता और गौरव शर्मा से शिक्षा मंत्री बहुत प्रभावित हुए। दोनों छात्रों ने उनके हर सवाल का तुरंत जवाब दिया। सक्षम गुप्ता से तो मंत्री ने यहां तक कह दिया कि चलो मेरे साथ, मैं तुम्हें पढ़ाऊंगा। वह दोनों छात्रों की लिखित में प्रशंसा कर गए। जाते-जाते प्रधानाचार्य डॉ. राजीव जैन से कह गए कि जल्द दोबारा आऊंगा। उम्मीद है कि बच्चों में और सुधार मिलेगा।जागरण संवाददाता, आगरा: माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री शुक्रवार को बच्चों के शिक्षक बने। उनसे सवाल-जवाब किए। आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एक छात्र की प्रतिभा से वह इतने प्रभावित हुए कि उसे अपने साथ चलने का न्योता दे दिया। शिक्षकों से भी उन्होंने बच्चों को उत्तम शिक्षा देने की बात कही।1माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे एमडी जैन इंटर कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सभी अधिकारियों को विद्यालय परिसर में रोक दिया और सीधे इंटर विज्ञान वर्ग की कक्षा में चले गए। अंग्रेजी के पूर्व प्रवक्ता होने के कारण कक्षा में पहुंचते ही उन्होंने बच्चों से विद्यालय में पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उनके ज्ञान को परखा। बच्चों से फिगर ऑफ स्पीच, डायरेक्ट इनडायरेक्ट, ट्रांसलेशन, मर्सी का सेंट्रल आइडिया आदि पूछे। शिक्षा मंत्री को सामने देख कुछ बच्चे नर्वस हो गए, तो कुछ ने उनके सभी सवालों के जवाब दिए। करीब एक घंटे तक उन्होंने बच्चों से सवाल पूछे। इसके बाद उन्होंने कॉलेज के अंग्रेजी के प्रवक्ता विनीत कुमार जैन से भी प्रश्न पूछे। शिक्षा मंत्री कॉलेज में पढ़ाई के स्तर से संतुष्ट दिखे। 1इसके बाद वह क्वीन विक्टोरिया कन्या इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर प्रार्थना चल रही थी। प्रार्थना सभा के बाद शिक्षा मंत्री ने छात्रओं से बात की। उन्होंने सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। करीब 20 मिनट रुकने के बाद वह गाजियाबाद चले गए। निरीक्षण में उनके साथ डीडीआर आरपी शर्मा, डीआइओएस दिनेश यादव, एडीआइओएस धर्मेद्र शर्मा थे।1चलो मेरे साथ1एमडी जैन इंटर कॉलेज के 12वीं के छात्र सक्षम राज गुप्ता और गौरव शर्मा से शिक्षा मंत्री बहुत प्रभावित हुए। दोनों छात्रों ने उनके हर सवाल का तुरंत जवाब दिया। सक्षम गुप्ता से तो मंत्री ने यहां तक कह दिया कि चलो मेरे साथ, मैं तुम्हें पढ़ाऊंगा। वह दोनों छात्रों की लिखित में प्रशंसा कर गए। जाते-जाते प्रधानाचार्य डॉ. राजीव जैन से कह गए कि जल्द दोबारा आऊंगा। उम्मीद है कि बच्चों में और सुधार मिलेगा।