/* remove this */ Blogger Widgets /* remove this */

Friday, January 30, 2015

Kasturba Gandhi Balika Vidhyalaya News : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती जल्द

Kasturba Gandhi Balika Vidhyalaya News : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक भर्ती जल्द

जुलाई से छात्राओं को कंप्यूटर शिक्ष्‍ाा

सिद्धार्थनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को गूगल और माइक्रोसॉफ्ट की जानकारी देने के साथ कंप्यूटर की शिक्षा अनिवार्य करने का शासन से निर्देश जारी किया गया है। इसके लिए सभी विद्यालयों में कंप्यूटर लगाए जाएंगे।
वर्तमान समय में कंप्यूटर ज्ञान के बिना सब कुछ अधूरा माना जा रहा है। इसलिए हर जगह कंप्यूटर अनिवार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को हाईटेक करने के लिए उन्हें कंप्यूटर की शिक्षा भी अगले सत्र से दी जाएगी। जिले में मौजूदा समय में 13 कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। प्रत्येक विद्यालय में करीब सौ छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इन विद्यालयों में अब कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी कर दिया गया है।
इसके तहत आदेश भी जारी किया गया है कि हर कस्तूरबा विद्यालय में कंप्यूटर की शिक्षा दी जाए। आदेश के बाद जुलाई से कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके तहत कंप्यूटर शिक्षकों के चयन का भी कार्य शुरू कर दिया गया है। जुलाई से छात्राओं को गूगल और माइक्रोसाफ्ट की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही इंटरनेट से जोड़ा जाएगा जिससे की छात्राएं नेट से भी ज्ञान हासिल कर सकें। इतना ही नहीं छात्राओं को प्रारंभिक ज्ञान में कंप्यूटर, सीपीयू, की-बोर्ड, हार्ड डिस्क सहित रैम और चिप की जानकारी दी जाएगी। दूसरे स्तर पर माइक्रोसॉफ्ट और एमएस ऑफिस, एक्सल, फोटोशॉप आदि की जानकारियां दी जाएंगी।
छात्राओं को हाइटेक करने के लिए शासन के आदेश के बाद विभाग ने लिया निर्णय
गूगल, माइक्रोसाॅफ्ट समेत कई सॉफ्टवेयर्स की जानकारी दी जाएगी
आदेश की जानकारी है। कस्तूरबा विद्यालयों में शासन की तरफ से जैसे ही कंप्यूटर मिलते हैं वैसे ही छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। छात्राओं को तकनीकी शिक्षा देने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। जिससे उनको कंप्यूटर की पूरी जानकारी हासिल हो सके।
-डॉ. कौशल किशोर, बीएसए